nav-left cat-right
cat-right

पंजाब के विकास का रोडमैप पेश करेंगे मोहित गुप्ता, भारत पॉडकास्ट पर रखे विचार

पंजाब के विकास का रोडमैप पेश करेंगे मोहित गुप्ता, भारत पॉडकास्ट पर रखे विचार

बठिंडा। भारत पॉडकास्ट पर विशेष बातचीत के दौरान राजनेता, उद्यमी एवं लेखक मोहित गुप्ता ने पंजाब की आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, नशे की समस्या, औद्योगिक पलायन और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।

अपनी पुस्तक ‘The Real Punjab Beyond Politics’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन मजबूत नेतृत्व और प्रभावी विकास नीतियों की कमी के कारण राज्य अपेक्षित प्रगति नहीं कर पा रहा है।

मोहित गुप्ता ने पंजाब पर लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को चिंता का विषय बताते हुए औद्योगिक निवेश और रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बठिंडा में पेट्रोकेमिकल जोन, मालवा में टेक्सटाइल पार्क, अमृतसर को व्यापारिक केंद्र, दोआबा में खेल सामग्री एवं चमड़ा उद्योग और मोहाली में आईटी सेक्टर के विस्तार का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि बठिंडा को औद्योगिक एवं पर्यटन केंद्र बनाया जा सकता है। किला मुबारक, दमदमा साहिब और अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़कर स्थानीय रोजगार और कारोबार को बढ़ावा दिया जा सकता है।

गुप्ता ने नशा तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सुरक्षित वातावरण के बिना औद्योगिक निवेश संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि पंजाब को राजनीतिक वादों से आगे बढ़कर उद्योग, रोजगार, पर्यटन और युवाओं के भविष्य पर केंद्रित विकास मॉडल अपनाने की जरूरत है।

 

पंजाब के विकास का रोडमैप पेश करेंगे मोहित गुप्ता, भारत पॉडकास्ट पर रखे विचार

Comments are closed.