nav-left cat-right
cat-right

‘रोटियो बनावे गोल गोल’ भोजपुरी गाना सिंगर गोल्डी यादव, एक्ट्रेस अंजलि यादव का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज...

भोजपुरी संगीत जगत की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने सिंगर गोल्डी यादव का गाया हुआ और एक्ट्रेस अंजलि यादव के शानदार अभिनय से सजा हुआ भोजपुरी गाना ‘रोटियो बनावे गोल गोल’ ऑडियंस के बीच पेश किया है। ये मजेदार गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर  रिलीज किया गया है। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस अंजली यादव ने दिलकश अदा के साथ गर्दा उड़ा दिया है। और साथ ही साथ एक्टर रोहित वर्मा ने एक्ट्रेस के संग शानदार केमिस्ट्री जमाते हुए धमाल मचा दिया है।

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अंजलि यादव अपनी खूबसूरती, नटखट हरकतों और जबरदस्त डांस मूव्स से पति को रिझाती नजर आ रही हैं। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने को संगीतप्रेमी एक्ट्रेस अंजलि यादव के एक्सप्रेशन्स, सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली गायकी और गाने की बेहतरीन मेकिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसका फिल्मांकन बहुत ही रिच किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘रोटियो बनावे गोल गोल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस अंजलि यादव ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर रोहित वर्मा ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार चमन सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘ये एक ऐसा पारिवारिक और मनोरंजक गाना है, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगा। हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना इस साल का बड़ा हिट साबित होगा और दर्शकों का खूब प्यार बटोरेगा।’

सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा से भोजपुरी श्रोताओं के लिए साफ-सुथरा, पारिवारिक और मनोरंजक संगीत पेश करती है। जब मुझे ऑफर मुझे मिला था तो  इस गाने के बोल सुनकर ही मुझे लगा था कि यह गाना लोगों के दिलों में तुरंत घर कर जाएगा।’

एक्ट्रेस अंजलि यादव ने कहा कि ‘इस गाने की शूटिंग के दौरान हमें बहुत मज़ा आया। जो मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं अपने सभी फैंस और भोजपुरी दर्शकों से अपील करती हूँ कि वे इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें।’

‘रोटियो बनावे गोल गोल’ भोजपुरी गाना सिंगर गोल्डी यादव, एक्ट्रेस अंजलि यादव का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

​केशव एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ का यूट्यूब पर धमाका, 1 ही दिन में 2 मिलियन व्यूज का मिला प्यार...

सावन के पावन महीना में केशव एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी भक्ति-भावना से सराबोर भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ रिलीज होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई है।​ केशव एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई ये फिल्म महज 24 घंटे के भीतर 2 मिलियन से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।​ इस फिल्म को दर्शकों तथा शिव-पार्वती और भक्ति फिल्मों के प्रेमियों की ओर से भरपूर प्यार, दुलार और आशीर्वाद मिल रहा है। फिल्म को मिली इस शानदार सफलता पर निर्माता और निर्देशक ने दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया है।

भोजपुरी फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ एक पारिवारिक, सामाजिक और धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है, जो भगवान शिव और माता गौरी की महिमा के साथ-साथ मानवीय रिश्तों, घर-परिवार में अहंकार के त्याग और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देती है। फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋचा दीक्षित के साथ मणि भट्टाचार्य, प्रीति मौर्य, कुमार अभिनव, प्रकाश जैस, मनोज द्विवेदी, बालेश्वर सिंह, पवन पांडेय आदि कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्माता शिवम् कुमार सिंह, हर्षित कुमार हैं। निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र एस तिवारी हैं।​​ लेखक रामजनम सिंह हैं। मुख्य कलाकार ऋचा दीक्षित, मणि भट्टाचार्य, प्रीति मौर्य, कुमार अभिनव, प्रकाश जैस, मनोज द्विवेदी, बालेश्वर सिंह, पवन पांडेय, रिंकू भारती, कंचन मिश्र, विपुल ठाकुर, प्रीति राज, राज द्विवेदी, राज मौर्य, अतुल पाठक, टी एन त्रिपाठी, अंशु तिवारी, रागिनी यादव आदि हैं। विशेष धन्यवाद दीपक कामरा (एपेक्स इंटरनेशनल मीडिया) का है। कार्यकारी निर्माता सुमित गिरी, श्रीश कुमार विद्यार्थी, सूर्या यादव हैं। संगीतकार छोटे बाबा (बसही), ​गीतकार प्रकाश बारूद, एडीटर राजेश शाह, कोरियोग्राफर प्रवीण सेलार, आर्ट डायरेक्टर रामबाबू ठाकुर, ​ड्रेस डिजाइनर श्री अपर्णा क्रिएशंस, ​सह निर्देशक ओम प्रकाश त्रिपाठी, पोस्टर डिजाइनर देवा आर्ट (सूरज गिरी), ​पीआरओ रामचन्द्र यादव, सोनू निगम हैं। ​बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरति, ​पोस्ट प्रोडक्शन बॉलीवुड उमंग ने किया है।

निर्माता शिवम् कुमार सिंह एवं हर्षित कुमार ने कहा कि ‘हम भोजपुरी दर्शकों के बेहद आभारी हैं जिन्होंने हमारी इस धार्मिक एवं पारिवारिक फिल्म को इतना अपार प्यार दिया। 1 दिन में 20 लाख से अधिक लोगों का फिल्म देखना हमारे लिए बेहद गर्व और प्रोत्साहन की बात है।’

​निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र एस तिवारी ने बताया कि ‘इस फिल्म की कहानी और संगीत पर हमने विशेष मेहनत की थी। बाबा भोलेनाथ और माता गौरी की कृपा से दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है। फ़िल्म के कलाकारों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस करके दर्शकों का दिल जीत लिया है।’

‘फोनवा रतिया में करबौ’ ने मचाई धूम, मगही सुपर स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव के अंदाज ने जीता दिल; रत्नाकर कुमार बोले- गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है...

भोजपुरी संगीत की दुनिया में एक बार फिर  ने नया धमाकेदार गाना पेश किया है। निर्माता रत्नाकर कुमार के बैनर तले रिलीज हुआ भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ‘फोनवा रतिया में करबौ’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है। मगही सुपर स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव अपने चुलबुले और दिलकश अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।

गाने का टाइटल ही अपने आप में काफी मजेदार है—‘फोनवा रतिया में करबौ’। प्यार, नटखट अंदाज और भोजपुरी देसी रंग से सजे इस गाने में सोनम यादव और उड़नबाज राजा की जोड़ी नजर आ रही है। गाने की कहानी और प्रस्तुति को इस तरह तैयार किया गया है कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ भोजपुरी लोक रंग का भी भरपूर स्वाद मिले।

गाने के रिलीज को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “‘फोनवा रतिया में करबौ’ एकदम देसी अंदाज और मनोरंजन से भरपूर गाना है। सोनम यादव ने इसमें शानदार परफॉर्मेंस दी है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे खूब प्यार देंगे और गाना जल्द ही लोगों की जुबान पर चढ़ेगा।”

वहीं एक्ट्रेस और सिंगर सोनम यादव ने कहा, “‘फोनवा रतिया में करबौ’ मेरे लिए खास गाना है। इसमें मुझे सिंगिंग के साथ एक्टिंग और परफॉर्मेंस का भी मौका मिला। गाने की पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा यह नया अंदाज खूब पसंद आएगा।”

‘फोनवा रतिया में करबौ’ को सोनम यादव ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल आनंद प्रकाश ने लिखे हैं, जबकि संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट बाय नव रत्न पांडे, निर्देशन रवि पंडित, मिक्स-मास्टर अंकित अहीर, कोरियोग्राफी अशोक, एडिटिंग दीपक पंडित और डीआई रोहित सिंह ने किया है।

गाने का वीडियो अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स इसे पसंद कर रहे हैं।

‘फोनवा रतिया में करबौ’ ने मचाई धूम, मगही सुपर स्टार सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव के अंदाज ने जीता दिल; रत्नाकर कुमार बोले- गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है

‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत...

सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भक्ति भाव से भरपूर एक नया बोलबम गीत ‘कैलाश के निवासी’ रिलीज किया है। जिसे कांवड़ियों व शिव भक्तों एवं संगीतप्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस बोलबम गीत में हिट पर हिट गाने देने वाली भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी शानदार नृत्य शैली और भावपूर्ण अभिनय से  सबका मन मोह है। वहीं पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस भक्तिगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव  एक श्रद्धालु के रूप में शिव शंभू के दरबार में अपनी अर्जी लगाती है और कहती है कि ‘हे कैलाश के निवासी, आप देवों के देव महादेव हैं। हमारे ऊपर भी एक नजर घुमा दीजिए और जीवन की हर परेशानी व दुख-दर्द को दूर कीजिए।’ इस भक्ति गीत  का संगीत और गीत बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इसका फिल्मांकन बहुत ही बेहतरीन किया गया है, जोकि देखने में बहुत प्यारा लग रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ाकर शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म ​निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति का पर्व है। कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले लाखों शिव भक्तों और कांवड़ियों के लिए हमने बोलबम गीत ‘कैलाश के निवासी’ रिलीज़ किया है। हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना हर किसी को बहुत पसंद आएगा।’

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस बोलबम गीत का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी है। क्योंकि  सावन के इस पावन माह भोलेबाबा का दर्शन करना मन बहुत सकून देता है। इस गीत में भक्ति भाव में काम करना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा। इस गीत को प्यार देने के लिए सभी दर्शकों को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’

​​सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘देवों के देव महादेव से जुड़ा भक्ति गीत गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस बोलबम गीत को गाते समय मुझे अलग ही भक्ति की अनुभूति हुई थी। इतना प्यारा बोल बम गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’

‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत

सावन की पहली सोमवारी से पहले सिंगर शिल्पी राज और डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा का भोजपुरी गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह के साथ जमी शानदार केमिस्ट्री...

बहुमुखी प्रतिभा के धनी जाने-माने डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा ना सिर्फ फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाते हैं, बल्कि गानों में भी जलवा बिखेरते हैं। ऐसे में देवों के देव महादेव की कृपा से सावन की पहली सोमवारी से पहले सौरभ शर्मा ने भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह के साथ नया भोजपुरी रोमांटिक भोजपुरी लोकगीत ‘सिल्क वाली सड़िया’ से तहलका मचा दिया है। इस गाने को भोजपुरी संगीत जगत की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और  सिंगर-एक्टर राजा भोजपुरिया ने मधुर आवाज में गाया है। ​

यह गाना ‘होडा भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और इंस्टाग्राम रील पर वायरल गया है। इस गाने के बोल बहुत ही सरल, ठेठ भोजपुरी मिठास से भरे और आसानी से जुबान पर चढ़ने वाले हैं। ​इस म्यूज़िक वीडियो में भोजपुरी जगत के डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा और खूबसूरत अदाकारा प्रियांशु सिंह की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। दोनों के बीच की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री, चुलबुले अंदाज और बेहतरीन एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

गौरतलब है कि ये भोजपुरी गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ प्रीति इन्टरप्राईजेज के बैनर तले बनी बेहद संवेदनशील और पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का है। इस फिल्म का ट्रेलर ‘होडा भोजपुरी’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पहले ही रिलीज किया गया है। बिहार के जिला सुपौल के छोटे व खूबसूरत शहर बीरपुर में दहेज प्रथा के विरोध में बनाई गई ये फ़िल्म खुद में बड़ी बात है। इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी पूरी कहानी दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के विरोध पर केंद्रित है। सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार करती इस फिल्म के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा हैं। सह निर्माता राजन देसाई हैं। निर्देशक रमेश बोगाटी हैं।

लेखक राजन देसाई हैं। सह निर्देशक प्रवीण मिश्रा व शैलेश एस राज, गीतकार राजा भोजपुरिया, ददन शर्मा, संगीतकार राजा भोजपुरिया व गौरव रौशन हैं। छायांकन कृष्णा पाण्डेय व बंटी राज, संकलन राकेश महतों, मारधाड़ जया बिष्ठा, नृत्य रौनक साह, कला आर एफ इमरान व विकास प्रजापति, रूपसज्जा माईकल व बरखा कुमारी का है। प्रोडक्शन शैलेन्द्र कुमार सिंह, जय यादव व मनीष कुमार ने किया है। ड्रेस डिजाईनर अब्दुल जुहीम, पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य कलाकार डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, प्रियांशु सिंह, माधवी श्री, गोपाल चौहान, राजा भोजपुरिया, इंद्रसेन यादव, राहुल श्रीवास्तव, जय यादव, टी एन त्रिपाठी, चुन्नू पाण्डेय, घिमरे सुशांत शर्मा, सरस्वती, त्यागी बाबा, पूजा, आर जे उमेश, संजय माँझी, रंजीत गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुधीर मंडल, रवि साह, सोहराब आलम आदि हैं।

डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, सिंगर शिल्पी राज,  एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह, सिंगर एक्टर राजा भोजपुरिया  का रोमांटिक गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ होडा भोजपुरी पर हुआ रिलीज

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा...

करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है। जी हाँ! भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय से सजा और सुरीली सिंगर सृष्टी भारती की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा यूट्यूब पर पार करके वायरल हो गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ सुपर डुपर हिट लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खूब धूम मचा रहा है। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव बेहद खूबसूरत देसी अवतार में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और उनकी अदायगी इतनी सटीक है कि दर्शक गाने के बोलों के साथ-साथ उनके अभिनय के भी कायल हो गए हैं। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव एक नवविवाहिता की उस पीड़ा को दर्शा रही हैं, जिसका गवना अभी नहीं हुआ है। वह अपनी मुँहबोली भाभी से शिकायत करते हुए कहती हैं किआग लागे पंडित जी के पतरा में, शादी भइल कवना नक्षत्रा में, गवना गवना सुनत रहनी गवनऊ न भइले, ससुरा में पियवा मोर नादान बाड़े हो ना, ये भौजी हो, होत जवनिया मोर जियान बाड़े हो ना….

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गीत की अपार सफलता पर कहा कि ‘संगीतप्रेमियों के प्यार आशीर्वाद से 10 मिलियन व्यूज आंकड़ा हासिल करना यह साबित करता है कि अच्छे कंटेंट वाले साफ-सुथरे भोजपुरी गाने हमेशा इतिहास रचते हैं।’

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। मुझे खुशी है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के शुद्ध भोजपुरी लोकगीतों में काम करने का मौका मिलता है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर का मैं दिल से आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही साथ अपने सभी फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ जिन्होंने इस गाने को 10 मिलियन क्लब में पहुँचाया है।’

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टी भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा