nav-left cat-right
cat-right

तारा शर्मा हिंदी एवं नेपाली सिनेमा की चुलबुली, सौम्य, बहुमुखी अभिनेत्री, सुमधुर गायिका एवं नेपाली कला-संस्कृति का गौरवशाली व्यक्तित्व!...

अभिनय, संगीत, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत संगम – एक ऐसी विलक्षण कलाकार की प्रेरणादायी यात्रा, जिसने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और कलात्मक समर्पण से मनोरंजन जगत में बनाई विशिष्ट पहचान!

भारतीय एवं नेपाली मनोरंजन जगत की रंगारंग दुनिया में तारा शर्मा एक ऐसा बहुआयामी नाम हैं, जिनकी कलात्मक प्रतिभा अभिनय की सीमाओं से कहीं आगे तक विस्तृत है। आकर्षक व्यक्तित्व, सहज अभिनय शैली, चुलबुला अंदाज, सौम्य स्वभाव और संगीत के प्रति गहरी रुचि ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान प्रदान की है। हिंदी टेलीविजन, हिंदी फिल्मों, नेपाली सिनेमा तथा पारंपरिक लोकसंगीत में उनकी सक्रिय भागीदारी उनकी बहुमुखी प्रतिभा का सशक्त प्रमाण है।

सिनेमा एवं टेलीविजन में शानदार सफर

तारा शर्मा ने अपने अभिनय कौशल का परिचय हिंदी और नेपाली मनोरंजन जगत की अनेक प्रस्तुतियों में दिया है। उनकी हिंदी फिल्मों में आहिस्ता और मेरे साईं राम उल्लेखनीय हैं, जबकि दक्षिण भारतीय सिनेमा से जुड़ी उनकी फिल्म झटका जरूरी है भी उनके फिल्मी सफर का हिस्सा है।

टेलीविजन के क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत प्रभावशाली रहा है। लगभग 152 हिंदी धारावाहिकों में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करना उनके अनुभव, निरंतरता और पेशेवर समर्पण को दर्शाता है।

नेपाली फिल्म जगत में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उनकी फिल्मोग्राफी में गोर्खा पल्टन, परदेशी, के यो माया हो, हरि बहादुरको जुत्ता, जनै हराएको मान्छे, चमेली को ओई, पुजार सार्की, पोखरेली महिनो, लाली बजार, मालती मंगले, 12 गाउँ, पारि बुटवल, आ बाट आमा, महाराज धिराज, बसन्ती और मुन्नू जैसी फिल्में शामिल हैं। इन विविध फिल्मों के माध्यम से उन्होंने नेपाली दर्शकों के बीच अपनी कलात्मक उपस्थिति दर्ज कराई है।

नेपाली लोकसंगीत में ऐतिहासिक पहचान

अभिनय के साथ-साथ तारा शर्मा की एक अन्य विशिष्ट पहचान नेपाली लोकसंगीत की प्रतिभाशाली राष्ट्रीय दोहोरी गायिका के रूप में भी है।

उनके करियर की एक उल्लेखनीय उपलब्धि यह मानी जाती है कि वे नेपाल टेलीविजन पर दोहोरी गायन प्रस्तुत करने वाली अग्रणी महिला गायिकाओं में शामिल रही हैं। स्वर्गीय देवेंद्र सरकार के साथ उनका सांगीतिक जुड़ाव भी उनके संगीत सफर का एक यादगार अध्याय है।

उनकी कलात्मक उपलब्धियों को हिंदुस्तान रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है, जो उनके बहुआयामी व्यक्तित्व में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जोड़ता है।

2026 में भी नेपाली सिनेमा से सक्रिय जुड़ाव

तारा शर्मा की कलात्मक यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। वर्ष 2026 की नेपाली फिल्म मालती मंगले, जिसमें विजय बराल एवं वर्षा राउत जैसे कलाकार जुड़े हैं, उनके नवीनतम फिल्मी सफर का हिस्सा है।

इसके अतिरिक्त सितंबर 2026 में घोषित नारायण रायमाझी की नई नेपाली फिल्म बसन्ती से भी उनका नाम जुड़ा है। ये फिल्मी संबद्धताएँ नेपाली सिनेमा के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता और प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।

कलाकार ही नहीं, संवेदनशील इंसान भी!

चमक-दमक और ग्लैमर की दुनिया से परे तारा शर्मा का व्यक्तित्व पारिवारिक संस्कारों, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक प्रतिबद्धता से भी परिपूर्ण बताया जाता है।

एक समर्पित पहली पुत्री जिस ने अपने पिता जी को कंधा दिया था, संवेदनशील इंसान और समाज के प्रति जागरूक व्यक्तित्व के रूप में उनकी पहचान उनके जीवन के मानवीय पक्ष को उजागर करती है।

टेलीविजन के पर्दे से लेकर सिनेमा के रुपहले संसार तक, पारंपरिक दोहोरी संगीत से लेकर आधुनिक फिल्म निर्माण तक, तारा शर्मा का सफर प्रतिभा, संघर्ष, निरंतरता और सांस्कृतिक गौरव की एक सुंदर मिसाल है।

तारा शर्मा – एक ऐसी बहुमुखी कलाकार, जिनकी पहचान केवल अभिनय या गायन तक सीमित नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, संस्कार और इंसानियत के खूबसूरत समन्वय में समाहित है। नेपाली कला-जगत की इस प्रतिभाशाली हस्ती का रचनात्मक सफर निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा!

 

तारा शर्मा  हिंदी एवं नेपाली सिनेमा की चुलबुली, सौम्य, बहुमुखी अभिनेत्री, सुमधुर गायिका एवं नेपाली कला-संस्कृति का गौरवशाली व्यक्तित्व!

छठ मईया पर बन फिल्म की शूटिंग पर अरविंद के दीक्षित और रमा दीक्षित ने किया नीलिमा एंटरटेनमेंट की ग्रैंड लॉन्चिंग, फिल्म स्टार राहुल सिंह, रेशमा शेख, इन्द्रसेन यादव, साहेब लाल धारी रहे मौजूद...

छठ माता के आशीर्वाद से भोजपुरी सिनेमा के रैबेल स्टार राहुल सिंह, क्यूट एक्ट्रेस रेशमा शेख, अभिनेता इन्द्रसेन यादव, साहेब लाल धारी के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी की भक्ति फिल्म ‘सत्तो – डिवोटी ऑफ़ छठी मईया’ बनाई जा रही है। इस फ़िल्म के लेखक, निर्देशक व निर्माता अरविंद के दीक्षित और निर्मात्री रमा दीक्षित के द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही, थाना औराई के विभिन्न क्षेत्रों में रमा फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले की जा रही है।

गौरतलब है कि इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान भदोही के फेमस होटल श्री जी में रमा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट की एक यूनिट नीलिमा एंटरटेनमेंट बैनर की ग्रैंड लॉन्चिंग की गई है, जिसके चेयरमैन डॉ अरविंद के दीक्षित, वाईस चेयरमैन रमा दीक्षित, सीईओ सत्या एस सिंह हैं। फिल्म ‘सत्तो – डिवोटी ऑफ़ छठी मईया’ क्रिएटिव डायरेक्टर सत्या सिंह, सह-निर्माता विवेक मिश्रा, डीओपी अमिताभ चन्द्रा, डांस मास्टर अशोक मैती, आर्ट डायरेक्टर डबलू बिहारी एंड टीम अनिल कुमार, लाईन प्रोड्यूसर अमित शुक्ला भोजपुरिया, प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इस कार्यक्रम में फिल्म की स्टार कास्ट, क्रू मेंबर्स एवं मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

फ़िल्म लेखक, निर्देशक व निर्माता अरविंद के दीक्षित ने बताया कि ‘नीलिमा एंटरटेनमेंट फिल्म निर्माताओं के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। फिल्मों के निर्माण से लेकर विक्रय तक एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार किया है. क्योंकि अक्सर फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्म के निर्माण से लेकर उसके वितरण, अधिग्रहण और रिलीज तक के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के चक्कर काटने पड़ते हैं. लेकिन ‘नीलिमा एंटरटेनमेंट’ एक ही छत के नीचे फिल्म निर्माण से जुड़ी सभी आधुनिक और व्यापक सेवाएं उपलब्ध करा रही है. कंपनी का मुख्य आदर्श वाक्य ‘हर भाषा, हर कहानी, हर दिल तक’। हमारा प्रधान कार्यालय: श्री विजय नगर, श्री गंगा नगर, राजस्थान. शाखा कार्यालय: लखनऊ, उत्तर प्रदेश है. मोबाइल नंबर: +91 9982177766 पर हमसे संपर्क किया जा सकता है।

फिल्म के हीरो राहुल सिंह ने कहा कि ‘नीलिमा एंटरटेनमेंट फ़िल्म मेकर्स के लिए एक वरदान साबित होगा, क्योंकि आज की तारीख में फिल्म निर्माण से लेकर रिलीज तक एक अच्छे प्लेटफार्म की भोजपुरी इंडस्ट्री को बहुत जरूरत है। ‘नीलिमा एंटरटेनमेंट का ओटीटी प्लेटफॉर्म अति शीघ्र लांच किया जाएगा।’

एक्ट्रेस रेशमा शेख ने बताया कि ‘भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो – डिवोटी ऑफ़ छठी मईया’ बहुत प्यारी फ़िल्म बन रही है। मैं और राहुल सिंह पहली बार छठ मइया की फ़िल्म कर रहे हैं। नीलिमा एंटरटेनमेंट की ओपनिंग होने से फ़िल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।’

अभिनेता इंद्रसेन यादव ने कहा कि ‘लेखक, निर्देशक व निर्माता अरविंद के दीक्षित और निर्मात्री रमा दीक्षित छठ माता पर बहुत ही बेहतरीन फिल्म बना रहे हैं। नीलिमा एंटरटेनमेंट का आगाज करके उन्होंने एक नया प्लेटफार्म फिल्म इंडस्ट्री को मुहैया कराया है, जिसके तहत क्षेत्रीय भाषा हिंदी, भोजपुरी, राजस्थानी, अवधी, छत्तीसगढ़ी और हरियाणवी की फिल्में और वेब सीरीज बनाई और खरीदी जाएंगी।’

नीलिमा एंटरटेनमेंट की ग्रैंड लॉन्चिंग मुख्य अतिथि के रूप में डी ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा और औराई समाजसेवी आकाश कुमार गुप्ता द्वारा नारियल तोड़कर किया गया। इस नई शुरुआत पर कंपनी की पूरी टीम को बधाई दी एवं निरंतर उन्नति प्रगति करते रहने की कामना किया। इस शुभ अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को फिल्म लेखक, निर्देशक व निर्माता डॉ अरविंद के दीक्षित ने आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया।

 

नीलिमा एंटरटेनमेंट (यूनिट ऑफ रमा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट) की हुई ग्रैंड लॉंचिंग, निर्माताओं को मिलेगा फुल सपोर्ट

 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’, राकेश मिश्रा और ऋतु सिंह का दिखा भक्तिमय अंदाज...

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र, सुखी दाम्पत्य जीवन और परिवार की समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। ऐसे में आस्था और श्रद्धा के साथ हरतालिका तीज के पावन अवसर पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने भक्तिभाव से परिपूर्ण तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ रिलीज किया है। यह भावपूर्ण गीत बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘भाई भाई के प्यार’ का है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के फ़िल्म स्टार राकेश मिश्रा और खूबसूरत अदाकारा ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह तेज स्पेशल गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गीत को सुप्रसिद्ध गायिका खुशबू जैन ने अपनी सुरीली आवाज में गाकर मन मोह लिया है। जिससे इस गीत ने तीज पर्व के माहौल को पूरी तरह से शिव-पार्वती की भक्ति और दाम्पत्य निष्ठा से भाव-विभोर कर दिया है।

लीजेंड फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म के प्रोड्यूसर विक्रम मेहरोत्रा, डायरेक्टर रंगलाल आर. निषाद, लेखक विंध्या शुक्ला हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, मनोज मिश्रा (शांडिल्य), बीरेंद्र सिंह, राकेश तिवारी, विंध्या शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, पानमती शर्मा, ग्लोरी महंतो हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, रामनिवास राज बिंद, शेखर मधुर के लिखे गीतों को संगीतकार स्वर्गीय धनंजय मिश्रा मधुर संगीत से सजाया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भक्ति और श्रद्धा भाव का अद्भुत संगम के साथ तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ बनाया गया है। इस गीत में भारतीय समाज और पूर्वांचल व बिहार की सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर रूप देखने को मिलता है। इस गीत को भोजपुरी संगीतप्रेमियों और व्रत करने वाली महिलाओं का भरपूर प्यार मिल रहा है।’

वही राकेश मिश्रा ने कहा कि यह गीत मेरे दिल के बहुत करीब है। पारंपरिक भारतीय परिधान में अभिनेत्री ऋतु सिंह के इस फिल्म में काम करना एक यादगार पर रहा है इस चीज स्पेशल गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस और श्रोताओं को दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’, राकेश मिश्रा और ऋतु सिंह का दिखा भक्तिमय अंदाज

बिहार की बेटियों को मुफ्त आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए पाखी हेगड़े ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी को दिया धन्यवाद...

बिहार प्रदेश की छात्राओं, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन तथा आत्मविश्वास को नया आयाम देने के उद्देश्य से एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी योजना की रूपरेखा तैयार की गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में इस महत्वाकांक्षी योजना को शीघ्र से शीघ्र पूरे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

मिली जानकारी के अनुसार पटना प्रवास के दौरान प्रसिद्ध अभिनेत्री, समाजसेविका एवं पूर्व शिक्षिका पाखी हेगड़े ने बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी से एक शिष्टाचार व औपचारिक भेंट की थी।  उसी समय उन्होंने ‘महिलाओं और छात्राओं को नि:शुल्क सेल्फ-डिफेंस (आत्मरक्षा) की ट्रेनिंग देने से संबंधित प्रस्ताव बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी के समक्ष रखा था।’ शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी ने इस जनहितैषी और बालिका सशक्तिकरण से जुड़े प्रस्ताव का सहर्ष स्वागत करते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब इस प्रस्ताव को पूर्ण समर्थन प्राप्त हो गया है।

इस बारे में पाखी हेगड़े ने अपना मुख्य संकल्प दोहराते हुए कहा कि ‘हमारी मुहिम है – ‘पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां।’ ‘बिहार सरकार द्वारा इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी और माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जी तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘बिहार की माटी से मुझे हमेशा अपार प्रेम और सम्मान मिला है और अब समय है कि मैं बिहार की अपनी बहनों और बेटियों के लिए कुछ ठोस काम करूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहारवासियों की दुआओं और आशीर्वाद से यह प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरे राज्य में लागू होगा।’

पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

शिल्पी राज और दामिनी यादव का धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया बर्थडे एंथम गाना ‘बर्थडे वाला दिन...

भोजपुरी संगीत जगत में अपनी जादुई और सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। अपनी हर नई पेशकश से यूट्यूब का पाaरा बढ़ाने वाली शिल्पी राज का मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘बर्थडे वाला दिन’ रिलीज हो चुका है। इस धमाकेदार गाने को मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भारी डिमांड के बीच रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज होते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ गया है। इस गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की नई सनसनीखेज और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दामिनी यादव अपनी मनमोहिनी अदाओं से दर्शकों पर बिजलियां गिरा रही हैं। गाने का ऑडियो और वीडियो दोनों ही इतना शानदार है कि इसने रिलीज के साथ ही संगीतप्रेमियों के बीच धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

‘बर्थडे वाला दिन’ गाने को लेकर दर्शकों और भोजपुरी फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका हाई-बजट फिल्मांकन और मनोरम लोकेशंस हैं। वीडियो को बेहद प्यारे और आकर्षक अंदाज में शूट किया गया है, जो दर्शकों को एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देता। आधुनिक लाइटिंग, बेहतरीन बैकग्राउंड डांसर्स और दामिनी यादव की कातिलाना अदायगी ने इस गाने को विजुअली बेहद रिच बना दिया है। दर्शक इस वीडियो को देखकर पूरी तरह से मदहोश हो रहे हैं और कमेंट बॉक्स में तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘बर्थडे वाला दिन’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दामिनी यादव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार सोनू सरगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ये भोजपुरी लोकगीत ‘बर्थडे वाला दिन’ हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगा। हमारी पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत की है और हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना शादियों व पार्टियों की पहली पसंद बनेगा।’

सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘जब ‘बर्थडे वाला दिन’ के बोल मेरे पास आए, तो मुझे तभी अहसास हो गया था कि यह गाना कुछ खास होने वाला है। रत्नाकर कुमार सर के साथ काम करना हमेशा से एक बेहतरीन अनुभव रहता है, क्योंकि वे कलाकारों को अपनी कला को निखारने की पूरी आजादी देते हैं। गीत-संगीत एवं सुरों के साथ पूरा न्याय किया है। मुझे उम्मीद है कि मेरे सभी चाहने वाले और भोजपुरी संगीतप्रेमी इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।’

एक्ट्रेस दामिनी यादव ने कहा कि ‘मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स जैसे बड़ी म्यूजिक कंपनी के सांग में परफॉर्म करने का मौका मिला। मुझे पूरा यकीन है कि दर्शकों को मेरी अदाकारी पसंद आएगी और लोग इस गाने पर खूब रील्स और वीडियोज बनाएंगे।’

शिल्पी राज और दामिनी यादव का धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया बर्थडे एंथम गाना ‘बर्थडे वाला दिन

Momacu Receives Overwhelming Response At Star-Studded Premiere Screening In New Delhi...

New Delhi : The much-anticipated film MoMaCu celebrated its grand premiere at Cinepolis, Saket, New Delhi, in a spectacular event attended by the film’s cast, industry professionals, media representatives, and prominent personalities from the entertainment world. The evening was marked by excitement, enthusiasm, and celebration as guests gathered to witness the film ahead of its official digital release.

Following the screening, the audience and invited guests expressed highly positive reactions to the film. MoMaCu was widely praised for its compelling storyline, powerful performances, emotional depth, and engaging humor. Viewers described the film as “exceptional,” “heart-touching,” and “a refreshing addition to contemporary cinema.” The film’s unique screenplay and sensitive subject matter emerged as key highlights and sparked meaningful discussions among attendees.

Several members of the film fraternity also applauded KableOne OTT for its commitment to promoting meaningful, content-driven cinema. Guests acknowledged the platform’s efforts in bringing original and high-quality storytelling to audiences across the globe.

One of the most notable aspects of MoMaCu is its extensive international reach. The film will be released in multiple languages, including Hindi, English, Tamil, Telugu, Malayalam, Russian, Spanish, French, Arabic, and Chinese, making it a significant step toward showcasing Indian content on the global stage.

Directed by Kuldeep Kunal Nandlesh, MoMaCu features a talented ensemble cast including Jatin Sarna, Apoorva Arora, Yashpal Sharma, T.J. Dutt, Gaurav Sharma, Shrikant Verma, Sukhwinder Chahal, Sonu Ronjhiya, and Jeet Amar in pivotal roles.

The film is produced by Sumeet Singh, Harry Bhatti, and Satender Satya under the banners of Saga Studios, Harry Bhatti Films, ArtBeat House, and ArtWorshipers.

Following the tremendous response received in New Delhi and the overwhelmingly positive feedback from audiences, MoMaCu is now all set for its digital premiere. The film will be available exclusively on KableOne OTT starting June 4, 2026, for viewers worldwide.

The film’s tagline, “Bhola Bhali Karega 🙏🏻”, has already generated considerable curiosity and conversation among audiences, further building anticipation ahead of its release.

Streaming Begins: June 4, 2026

Exclusively on KableOne OTT

MoMaCu — A story that will make you laugh, move you emotionally, and leave a lasting impression on your heart.

Momacu Receives Overwhelming Response At Star-Studded Premiere Screening In New Delhi