nav-left cat-right
cat-right

Nagpuri Film Mahua Releasing on 18 May 2018 In Your Nearest Cinema Houses...

नागपुरी फिल्म-‘महुआ’ 18 मई  के आप के नजदिकी सिनेमा में।

शैल्ज़ा मूवीज़ के बैनर तले पूर्ण रूप से झारखण्ड की धरती पे बनी  नागपुरी फ़िल्म ‘महुआ’18 मई  को आप के नजदीकी सिनेमाघरों में दिखाई देगी। झारखण्ड सरकार के फिल्म पॉलीसी को आत्मसात कर निर्माता सत्यन् श्रीवास्तव एवं सह-निर्माता अविषेक आनंद द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक  संजय वर्मा हैं। बतौर फिल्म निर्माता सत्यन श्रीवास्तव  यह फ़िल्म एक महिला प्रधान फ़िल्म  है जिसमे समाज की कुरीतियो और असामाजिक तत्वों से कैसे एक महिला लड़ती है और समाज को एक नया आयाम देती है यह  फ़िल्म में दर्शाया गया है जो आज के युवा दर्शको को प्रेरणा देगी और दर्शक इस फ़िल्म को बेहद पसंद करेंगे।

पूरी तरह से झारखण्ड के विभिन्न लोकेशनों पर फिल्माई गई इस संदेशपरक फिल्म के मुख्य कलाकार हैं- स्टेफी पटेल,प्रिंस सोंधी, अली खान, मनोज वर्मा शक्ति सिंह, पूनम सिंह, दिनेश देवा, काजल सिंह , राज सिन्हा, अजय घोष आदि, साथ ही साथ इस फिल्म में बॉलीवुड की आईटम क्वीन ग्लोरी  भी आइटम सॉंग में अपने नृत्य का जलवा बिखेरती नज़र आएगी।

इस फिल्म के लेख़क बलाल अंसारी और राजीव रंजन सिंह, कला निर्देशक श्याम जी संस्कार, और सिनेमेटोग्राफर सुमित सचदेवा हैं। इस फिल्म के लिए गीतकार विजय प्रभाकर और केशव केसरीया अमन द्वारा लिखे कुल 6 गानों को संगीतकार उपेन्द्र पाठक ने अपने मधुर धुनों से सजाया है। झारखण्ड के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और झारखण्ड की हसीन वादियों से सिनेदर्शकों को रूबरू कराने के उद्देश्य से इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग रांची और निकटवर्ती खुबशूरत लोकेशनो पर की गयी है। राष्ट्रीय स्तर पर इस फिल्म के प्रचार प्रसार का भार पब्लिश मीडिया  की टीम को सौंपा गया है।

Hai Ishq Kabool Bhojpuri Films Muhurat Held In Mumbai...

भोजपुरी फ़िल्म ”है इश्क कुबूल” का शानदार मुहुर्त।

फ़िल्मी दुनिया मे इश्क़, प्यार और मोहब्बत वाले टाइटल पर कई फ़िल्मे बनती रही है। अब आप एक नए टाइटल को देखें “है इश्क़ कुबूल”. यह एक आनेवाली भोजपुरी फ़िल्म का नाम है जिसका मुहूर्त पिछले दिनों मुम्बई के अंधेरी में स्थित व्यंजन बैंक्वेट हॉल में बहुत धूम धाम से हुआ। निर्माता पंकज यादव की इस रोमांटिक थ्रिलर को निर्देशन करेंगे सूरज गिरी। फ़िल्म के लेखक साजिद शमशेर और संगीतकार ओम झा है। फ़िल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमरजीत सोनिया चौधरी हैं।

फ़िल्म जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली इस फ़िल्म में चन्दनराज कुमार( चंदू ), निधि झा, उमेश सिंह, मनोज टाईगर, जेपी सिंह और बृजेश त्रिपाठी नज़र आएंगे।

मुहूर्त के द्वारान फ़िल्म ‘है इश्क़ कुबूल’ का पोस्टर बड़ा आकर्षक लग रहा है जिसमे हीरो बड़े इंटेंस मूड में एक बंदूक लिए खड़ा है वही हीरो के पीछे हीरोइन दिख रही है। इश्क के लिए होने वाली लड़ाई की कहानी प्रतीत हो रही है।

———–Akhlesh Singh (PRO)

Bhouji Pataniya Films Trailer To Be Released By Yashi Music...

यशी म्यूजिक द्वारा ट्रेलर रिलीज़ होगी फ़िल्म”भौजी पटनिया” की।

स्काईलाइट स्टूडियोज़ और दक्षराज फिल्म्स  प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म “भौजी पटनिया” की यशी म्यूजिक द्वारा बहुत जल्द ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस फ़िल्म में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं भृष्टाचारी  भ्रष्ट नेता के खिलाफ संघर्ष कर के अपने परिवार और पूरे गाँव को उसके चँगुल से मुक्त कराकर भृष्टाचारी नेताओं को उसके अंजाम तक पहुंचने और बाकी सारे गाँव वालों को प्रगती और उन्नती की ओर अग्रसर करने वाली महिला की कहानी है।

संघर्षशील बहु के किरदार को बड़े ही जानदार रूप से अभिनीत किया है अभिनेत्री काजल राघवानी औरआकाश सिंह यादव एवं कुंदन कृष्ण ,शनि सिंह की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आएगा साथ मे ,कुणाल सिंह , सीमा सिंह, और प्रवीण झा इत्यादि ने शानदार अभिनय किया है।

फ़िल्म का निर्माण प्रवीण झा और कृष्ण प्रसाद गुप्ता ने किया है, निर्देशक हैं अजय-प्रवीण, संगीत ओम झा का, गीतों को मधुर आवाज़ से संवारा है इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह और मोहन राठौर ने, एक्शन महाराजन कुमार ने दिया है नृत्यनिर्देशक अन्थोनी एवंबआर्ट अंजनी तिवारी का है जबकी कैमरामेन त्रिलोकी चौधरी का है। फ़िल्म  बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी।

———–Akhlesh Singh (PRO)

Actor Krishnan In Director Ritesh Thakur’s Coming Venture...

निर्देशक एवं संगीतकार रितेश ठाकुर के अगले फ़िल्म में नज़र आयेंगे अभिनेता कृष्णन।

काफ़ी परिश्रम के बाद आज मुकाम तक पहुंचे अभिनेता कृष्णन, ‘भौजी पटनिया’, और ‘चोर मचाए शोर’ से काफी चर्चा में है, निर्माता- निर्देशक एवं संगीतकार रीतेश ठाकुर ने अपनी आगामी फिल्म “दरदीया ऐ बालम” के लिए  ऑडिसन कर मुख्य भूमिका  के रूप में  अनुबंधित  कर लिया है, रितेश ठाकुर के फ़िल्म “दरदीया ऐ बालम “बहुत जल्द ही फ़्लोर पर जायेगी ।

कृष्णन नृत्य और एक्शन में माहीर है, लिहाजा फ़िल्म में गीत और मारधाड़ के दृष्यों की काफी भरमार होगी। कृष्णन की फ़िल्म ‘भौजी पटनिया’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है।

——–Akhlesh Singh (PRO)

Pakhi Hegde Terminates The Services Of Her Manager

एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने अपने मैनेजर रवि प्रभाकर कन्हैया को एक साल पहले ही निष्कासित कर चुकी है।

फ़िल्म एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने लगभग एक वर्ष पूर्व ही अपने मैनेजर रवि प्रभाकर कन्हैया को अपने कंपनी से निष्कासित कर चुकी है, पर फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी खबर आ रही है, की रवि अभी भी पाखी की तरफ से लोगो से संपर्क करते हुए अपने आपको पाखी का मैनेजर बताता है।

इसलिए पाखी हेगड़े तमाम लोगों को सूचित करती है कि, रवि प्रभाकर कन्हैया से उसका कोई लेना देना नही है, और नाही रवि का उससे या उसकी प्रोडक्शन कंपनी से कोई संबंध है। इसलिए पाखी हेगड़े के लिए अगर किसीने रवि से कोई भी डील किया तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

—-Akhlesh Singh (PRO)

Akhil Vishwastariya Purvanchal Bhojpuri Samaj Programme Scheduls & Future Plans Of The Organisation...

*”अखिल विश्वस्तरीय पूर्वांचल भोजपुरी समाज”* की संगठनात्मक संरचना, कार्य-प्रकृति, उद्देश्य एवं भविष्य में समाज के द्वारा संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण :

**1. संगठन का नाम -* “अखिल विश्वस्तरीय पूर्वांचल भोजपुरी समाज”

*2. संरचनात्मक स्वरुप* – प्रारंभिक तौर पर 15 भोजपुरी समर्पित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की अगुवाई में गठित भोजपुरी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक गैर-राजनैतिक एवं विशुद्ध सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन।

*3. संगठनात्मक स्वरुप :* भारत के प्रांतीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक संगठन का विस्तार (प्रस्तावित)

*4. वैधानिक स्वरुप :* विधि द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत पंजीकृत

 

*5. कार्य-प्रकृति :* “अखिल विश्वस्तरीय पूर्वांचल भोजपुरी समाज” की मूल एवं आधारभूत कार्य-प्रकृति भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय आंचलिक भाषा भोजपुरी के सांस्कृतिक गौरव एवं इसकी पारंपरिक पवित्रता और मधुरता को हर हाल में बचाए तथा निरंतर बनाए रखना।

*6. मूल उद्देश्य :*

*(क)* – भोजपुरी भाषा साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े बहुमूल्य ऐतिहासिक दस्तावेजों को यथासंभव संकलित कर उन्हें संग्रहित एवं सुरक्षित करना।

*(ख)* – समूचे विश्व भर में फैले भोजपुरी भाषा की पारंपरिक विशुद्धता के प्रति समर्पित सभी साहित्य एवं संस्कृतिकर्मियों की सूची तैयार कर उनके मध्य नियमित संवाद का वातावरण तैयार करना।

*(ग)* – भोजपुरी की पवित्रता पर कुठाराघात कर रहे एवं इसकी विरासत को लगातार विषाक्त बना “बाज़ारु अश्लीलता” को जड़ से ख़त्म करना।

*(घ)* – संविधान की 8वीं अनुसूची में भोजपुरी को प्रबलता से अनुसूचित कराने के लिए परिणामजनित प्रयास।

*(ड़)* – पूर्वांचल क्षेत्र के किसी केन्द्रीय स्थान पर एक समृद्ध स्वायत्त “भोजपुरी अनुसंधान एवं विकास केन्द्र” की स्थापना हेतु प्रमुखता से प्रयास करना।

*(च)* – एक “गंवार एवं अनपढ़ों की भाषा” के तौर पर नई पीढ़ी में नकारात्मक रुप से प्रचलित  भोजपुरी की इस अत्यंत दोषपूर्ण अवधारणा को समाप्त कर उनमें भोजपुरी के प्रति चाव पैदा कराने हेतु सम्मिलित प्रयास, आदि।

*7. कार्यक्रम* :

*(क)* . निर्धारित समयावधि के अंतर्गत राज्य एवं राष्ट्रव्यापी भोजपुरी साहित्य-सम्मेलन, कथा एवं काव्य गोष्ठी, संगीत, नृत्य, शिल्प एवं चित्रकारी से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की क्रमबद्ध  प्रस्तुति।

*(ख)* . भोजपुरी भाषा एवं इसकी संस्कृति से जुड़े महान ऐतिहासिक अथवा वर्तमान विभूतियों एवं उनकी कालजयी कृतियों पर ऑडियो-विज़ुअल डाॅक्यूड्रामा अथवा वृत्तचित्रों का क्रमवार निर्माण। भोजपुरी क्षेत्र में प्रचलित लोक-कथाओं, रीति-रिवाजों अथवा कतिपय सामाजिक समस्याओं पर साफ़-सुथरी पारिवारिक फ़िल्मों का निर्माण करना।

तथा…

*(ग)* वर्ष में एक बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर *”भोजपुरी-श्रेष्ठ सम्मान* ” का भव्य आयोजन आदि।