nav-left cat-right
cat-right

Darde E Jigar Music Album Fabulous Muhurat Performed In Mumbai...

Exclusive News By Publish Media

एलबम ‘दर्द ए जिगर’ का म्यूजिकल मुहूर्त

हिंदी टीवी सीरियल ‘कैसी यह होंठों की लाली” का भी लांच किया गया ।

मुंबई के लता मंगेशकर स्टूडियो में पिछले दिनों एक म्यूजिक एलबम ‘दर्द ए जिगर’ का म्यूजिकल मुहूर्त हुआ. इस म्यूजिक एलबम के गीतकार और निर्माता कैलाश कुमार कौशल, विडियो डायरेक्टर संजीव त्रिगुणायत, संगीतकार अफरोज खान हैं जबकि इसके विडियो में धनंजय सिंह, अक्षय उपाध्याय, रिषभ सिंह, परी सिंघानिया और प्रेरणा केसू नज़र आएँगी. इस म्यूजिक एलबम के सिंगर्स अनुराग मौर्या, हर्श्राज तायडे, अक्षय उपाध्याय, सना खान, प्रिय दुबे और हर्षलता हैं.म्यूजिक एलबम ‘दर्द ए जिगर’ को प्रस्तुत कर रहे हैं कौशल फिल्म प्रोडक्शन हॉउस.

संगीतकार अफरोज खान ने इस अवसर पर कहा कि ‘दर्द ए जिगर’ एक ऐसा म्यूजिक एलबम है जिसमें कई रंग के गाने होंगे, इसके गीत संगीत पर विशेष तवज्जो दी जा रही है और एक अलग सा एलबम बनाने की योजना है.

आपको बता दें कि इस एलबम के मुहूर्त के साथ साथ कौशल फिल्म प्रोडक्शन हॉउस ने अपना एक अपकमिंग हिंदी टीवी सीरियल ‘कैसी यह होंठों की लाली” का भी मुहूर्त किया. इसका कांसेप्ट कैलाश कुमार कौशल का है और वही इसके निर्माता भी हैं. इस धारावाहिक के निर्देशक प्रकाश श्रीवास्तव होंगे जबकि संगीतकार अफरोज खान हैं. इस टीवी सीरियल की पटकथा और डायलॉग मोहम्मद अतीक ने लिखा है.

—-Akhlesh Singh(Publish Media)

Vishwa Shiv Maha Kumbh Will Be Held In Delhi Next Month...

अगले महीने दिल्ली मेंआयोजित होगा विश्व शिवमहाकुंभ

— विश्व शांति एवं सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए दसदिन का महाकुंभ आयोजित होगा

— महाकुंभ में 75 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सालेंगे।

— राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री समेत देश-विदेश की महत्वपूर्ण हस्तियां एव संत समाज के लोगभी पधारेंगे।

विश्व में शांति एवं सद्भाव कीस्थापना के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी में अगले महीने – अक्तूबरमें दस दिन के विश्व शिव महाकुंभ का आयोजन किया जा रहाहै।

आज यहां आयोजित एक संवादादाता सम्मेलन में देवाश्रम ट्रस्टके संस्थापक अध्यक्ष परमपावन डॉ. ब्रज नंदन जी महाराज नेइसकी घोषणा की। इस मौके पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवंदेवाश्रम ट्रस्ट के ब्रांड अम्बेसडर श्री मुकेश खन्ना भी मौजूद थे।

डॉ. ब्रज नंदन जी महाराज ने बताया कि 21 से 31 अक्तूबर तकराष्ट्रीय राजधानी के छत्तरपुर में आयोजित होने वाले इसमहाकुंभ में 75 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमहाकुंभ के दौरान सवा करोड़ पार्थिव पार्वती शिव लिंग कानिर्माण किया जाएगा तथा पहली बार आयोजित होने वालेपर्यावरण अनुकूल (फ्रेंडली पूजा) के लिए सवा करोड़ चांदीबेल पत्रम् चढ़ाए जाऐंगे।

  

इस कार्यक्रम के दौरान गरीब लड़कियों का सामूहिक विवाहआयोजित किया जाएगा तथा शहीदों की विधवाओं कोसम्मानित किया जाएगा तथा विश्व शांति पुरस्कार प्रदान किएजाएंगे। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटीपढ़ाओ, तन, मन एवं आत्मा पर कार्यशाला, कौशल विकाशएवं उद्यमिता, स्वास्थ्य उर्जा संरक्षण से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के कईसामाजिक कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ में महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडु, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी, अनेक राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं अनेक अन्य गणमाण्य लोग भी पधारेंगे। देश -विदेश से संत समाज के लोग भी अपनी उपस्थिति से विश्व शिवमहाकुंभ की गरिमा को बढ़ाएंगे।

महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह की भूमिका कोसाकार करने वाले फिल्म अभिनेता श्री मुकेश खन्ना ने इस मौकेपर कहा कि उन्हें इस बात की हार्दिक खुशी है कि उन्हें इसअत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन से जुड़ने का अवसर मिला है।आज जब समाज में वैमनस्य बढ़ रहे हैं और अशांति बढ़ रही हैवैसे में निश्चिति ही विश्व शिव महाकुंभ हमें विश्व शांति के लिएरास्ता दिखाएगा। इस आयोजन में दुनिया भर के संत समाज केलोग और विभिन्न क्षेत्रों के विद्धान शांति एवं सद्भाव का पाठपढ़ाएंगे तथा विश्व शांति के लिए उपायसुझाएंगे.      । संवाददातासम्मेलन में श्रीमती ममता नायडु, श्री नरेश पटेल, श्री किशोरदेशमुख भी मौजद थे।www.dreamworth.inपूरा प्रचार प्रसार सम्भाल रही है।

विश्व शिव महाकुंभ हर दिन प्रातः  सात बजे से रात्रि एक बजेतक चलेगा।

———Akhlesh Singh (Publish Media)

Nadan Ishq Baa Bhojpuri Film Production Work In Progress For An Early Release...

पोस्ट प्रोडक्शन में  “नादान इश्क़ बा”।

संतराम के निर्देशन में बनी नेहा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्माता योगेश कुमार की किशोरवय प्रेम कहानीवाली भोजपुरी फिल्म  “नादान इश्क़ बा” अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है और संपादन कार्य प्रगति पर है। अगले महीने तक पोस्ट प्रोडक्शन के सारे कार्य पूरे कर लिये जायेंगे और नवंबर / दिसंबर तक फिल्म प्रदर्शित हो जायेगी। मुख्य जोड़े को ऑडिशन द्वारा चयनित किया गया, जिसमें आशीष कुमार और प्रीति कुमारी सफल रहे।

 

आशीष रायबरेली और प्रीति गोरखपुर से हैं। इनके साथ अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, सी. पी. भट, जय प्रकाश, रितु पांडेय, अनु ओझा भी हैं। अंंजना सिंह और विद्या सिंह के आईटम नंबर्स हैं। कथा -पटकथा- संवाद अभय यादव, संगीत छोटे बाबा, गीत संतराम, मनोज मतलबी और आजाद सिंह, नृत्य निर्देशन संतोष सर्वदर्शी व चेतना, एक्शन शहाबुद्दीन और छायांकन डी. के. शर्मा का है।फिल्म की शूटिंग कन्नौज, आगरा और गोरखपुर में की गयी है। भोजपुरी में “शादी ब्याह”, “गांव के लाल”, “हिटलर” के बाद मराठी में “गडबड झाली” कर चुके संतराम की यह पांचवीं फिल्म है।

—-Akhlesh Singh(Publish Media)

Babbar Action Packed Bhojpuri Film’s First Look Released...

“बब्बर” का एक्शनपैक्ड फर्स्ट लुक रिलीज

विराज फिल्मस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी  ऐक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म “बब्बर” का फर्स्ट लुक मुम्बई में रिलीज हुआ। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय ने कहा कि गांव की आम कहानियों से हटते हुए यह फिल्म शहरी भ्रष्टाचार पर अपनी तरह की पहली थ्रिलर एक्शन रोमांटिक फिल्म है। यह भोजपुरी फिल्म जगत को नई ऊंचाइयां देंगी।

“बब्बर” फिल्म के निर्माता लखनऊ के बिजनेसमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इसकी शुटिंग लखनऊ के आसपास हुई है इसलिए इसमें अधिकांश लोग लखनऊ के ही लोकप्रिय कलाकार लिये गए हैं। इसकी भाषा भी लखनवी अंदाज लिये हुए हैं। उन्होंने यह घोषणा भी कि उनकी अगली फिल्म हिन्दी में होगी जो जल्द ही शूट की जाएगी। फिल्म “बब्बर” जल्द ही दर्शकों के लिये रिलीज की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वह भी दूसरे हीरो के रूप में हैं और उनका किरदार इंस्पैक्टर का है।

भोजपुरी फिल्मों के युवा  सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू आज भोजपुरी फिल्मों के हॉट केक बन गए हैं । ‘आवारा बलम’ की सफलता से उत्साहित अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू बब्बर फिल्म में हीरो की भूमिका में हैं। उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया कि इस फिल्म में उनका बिलकुल नया अवतार लोग देखेंगे। उनके अनुसार फिल्म का नायक एक आम व्यक्ति है जो परिस्थियों के चलते अहम बन जाता है।

खलनायक संजय पाण्डेय ने बताया कि “बब्बर” फिल्म में वह नए अंदाज में दिखेंगे। वह फिल्म ट्रिपल रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह लोगों को केवल डराएंगे नहीं बल्कि हंसाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कभी कैरेक्टर रोल की सीमा में नहीं बंधना चाहते हैं इसलिए वह नई नई चुनौतियां स्वीकार कर रहे हैं।

“बब्बर” के निर्देशक चंदन उपाध्याय की इससे पहले की हिट भोजपुरी मूवी “आवारा बलम” रोमांटिक और एक्शन फिल्म थी। इसमें बॉलीवुड की तर्ज पर जबरदस्त इफैक्टस डाले गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग जनेश्वर और अम्बेडकर पार्क के अलावा बंथरा, आशियाना, सरोजनी नगर में की गई है। “बब्बर” फिल्म में विवाह गीत के साथ ही, आइटम नम्बर, रोमांटिक और इमोशनल सांग भी है। इसके दो गाने बैंकाक में भी शूट किये गये हैं।

फिल्म में तनुश्री और मोहिनी घोष नायिकाएं है। तनुश्री और अरविंद अकेला की जोड़ी “आवारा बलम” फिल्म में पहले ही हिट हो चुकी है। बृजेश त्रिपाठी भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का मधुर संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। फिल्म के गाने मनोज मतलबी, मुन्ना दुबे, सुमित चंद्रवंशी, अजीत मंडल ने लिखे हैं। “बब्बर” की पटकथा भी चंदन उपाध्याय की है और डायलॉग्स राजेश पाण्डेय ने लिखे हैं। एक्शन फिल्म की जान है जिसे हीरा यादव निर्देशित किया है। “बब्बर” की रिलीजिंग डेट की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी ।

——–Akhlesh Singh(Publish Media)

Ashwamedh Yagya To Be Performed Announced At General Meeting By Dadashree Foundation...

अश्वमेध यज्ञ के आयोजन हेतु महासभा ।

अश्वमेध यज्ञ का आयोजन चक्रवर्ती सम्राट किया करते थे। लेकिन, आज प्रजातंत्र के युग में भी यह संभव है और ऐसा किया भी जा रहा है। इस महायज्ञ के आयोजन की घोषणा हो चुकी है। गत दिन के. सी. कॉलेज ऑडिटोरियम, चर्चगेट में एक महासभा में इस महायज्ञ की घोषणा की गई।

  

दादाश्री फाऊंडेशन द्वारा संचालित इस महासभा में हास्य लेखक साईराम दवे की उपस्थिति में यह पावन घोषणा की गयी, महायज्ञ के विषय में जानकारी दी गई, इसका औचित्य बताया गया। यह महायज्ञ का गुजरात अवस्थित वलसाड़ के रोला रोड में दादाजी फाऊंडेशन स्थल पर अगले वर्ष १४ मार्च को शुभारंभ होगा। ठीक ४८ घंटे पश्चात १६ मार्च को प्रातः ११ बज कर २५ मिनट पर पूर्णाहुति होगी। महासभा के सह आयोजक एम्पल मिशन (डॉ. अनिल काशी मुरारका) और पंचवटी आयुर्वेदिक केन्द्र (प्रकाश कावथेकर) थे।

—–Akhlesh Singh(PRO)

Vishwakarama Maha Pujan Ceremony Organised By Jharkhand Jankalyan Sewa Sangh Wadala In Mumbai...

झारखंड जनकल्याण सेवा संघ वडाला द्वारा मुम्बई में श्री विश्वकर्मा महापूजा का आयोजन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का हुआ भव्य स्वागत

झारखंड जनकल्याण सेवा संघ वडाला द्वारा मुम्बई में पिछले दिनों श्री विश्वकर्मा महापूजा का आयोजन बहुत धूम धाम से किया गया। यहां काफी लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवा कर इस पूजा को सफल बनाया। यहां शाम को सामाजिक कार्यक्रम भी रखा गया।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी भी यहाँ आए थे, जिनका हार्दिक स्वागत किया गया। प्रेम कुमार पांडेय और *अरविंद कुमार* (राष्टीय अध्यक्ष) *झारखंडवासी* *परिवर्तन संघ*  का विशेष सहयोग रहा इस कार्यक्रम को आयोजित करने में। झारखंड से जुड़ी कई एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। बाबूलाल मरांडी जी 2019 के चुनाव की तैयारी में भी लग गए हैं।

   

वडाला पूर्व मुम्बई में आयोजित इस शानदार प्रोग्राम के मुख्यअतिथि पूर्व नगर सेवक मनोज भाई संसारे थे। इसके संचालक लवकुश शर्मा, विनय राणा, नारायण गुप्ता, कपिल राणा, अध्यक्ष दीपक राणा, उपाध्यक्ष संजय राणा, सचिव किशोरी राणा, उपसचिव सीताराम राणा, कोषाध्यक्ष बिरजू राणा, उपकोषाध्यक्ष अजय राणा, लेखापाल नंदकिशोर राणा, रमेश राणा, पूजा प्रभारी संजय राणा, विजय राणा, अशोक राणा, जितेंद्र राणा हैं।

—-Akhlesh Singh (Publish Media)