nav-left cat-right
cat-right

Amarlal Bajaj Appointed As The President of Rotary Club of Mumbai Khar...

रोटरी क्लब ऑफ़ मुंबई खार के अध्यक्ष के रूप में अमरलाल जी. बजाज की नियुक्ति ।

लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग देने के प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं नए अध्यक्ष , साथ मे बॉलीवुड केजाने माने फ़ैशन डिज़ाइनर अर्चना कोचर ,और हरजीत सिंह आनंद एवं तमाम रोटरी के पदाधिकारी देंगे साथ।

२०१९- २०२० के लिए रोटरी क्लब ऑफ़ मुंबई खार के अध्यक्ष के रूप में अमरलाल जी. बजाज की नियुक्ति हुई है और जिसके लिए उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ़ मुंबई खार के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उनकी लीडरशिप पर अपना विश्वास जताया है. अमरलाल जी. बजाज ने प्रेस रिलीज़ के ज़रिये एक मैसेज दिया है और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का वादा किया है. अमरलाल जी. बजाज ने रोटरियन श्री चेतन रंगलानी का विशेष आभार व्यक्त किया है जिन्होंने डिस्ट्रिक्ट ग्रांट के तहत पूर्व अध्यक्ष विजय राघवन के ब्रेन चाइल्ड प्रोजेक्ट के लिए 2 लाख रूपए दिए.

  

अमरलाल जी. बजाज ने अपने संदेश में यह कहा है कि हर रोटरियन का यह सपना होता है, उसे यह उम्मीद होती है कि वह इस दुनिया में कुछ अच्छा करे. ‘बस कुछ करना है और कुछ कर दिखाना है.’ इस संकल्प के साथ अमरलाल जी. बजाज ने यह ज़िम्मेदारी कुबूल की है.

अमरलाल जी. बजाज कहते हैं कि किसी ने मुझसे पुछा कि मैं जिन्दगी में क्या बनना चाहता हूँ? तो मैंने जवाब दिया कि मैं खुश रहना चाहता हूँ. और यही बात है जो रोटरी वर्ल्ड मुझे बनाती है. मुझे बस अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना है जिसका फल मुझे मिलेगा.

अमरलाल जी. बजाज रोटरी क्लब के उन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं जो महिलाओं की सेहत और लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग देने के सन्दर्भ में है. पोलियो की बीमारी से लड़ने के विषय पर भी वह फोकस करना चाहते हैं. वह कहते हैं ”रोटरी इंटरनेशनल के फोकस का मेन एरिया पोलियो है और हम ३१४१ डिस्ट्रिक्ट में पोलियो के कवरेज को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं.’

Director Anil Gajraj Comes With New Film UDD CHALE which is based on Holistic Education System Where The School Run By STUDNETS PARLIAMENT...

The Movie “UDD CHALE”, which got Censor Clearance is based on Holistic Education, where teachers pay attention towards Children’s Physical, Personal, Emotional, Spiritual well being as well as cognitive aspects of learning, it also based on the premise that each person find identity, meaning, and purpose in life through connections to the community, to the natural world, and to humanitarian values such as compassion and peace.

In this movie, The School is run by STUDENTS PARLIAMENT and each and every decision and even problems solved by Students Parliament, and Teachers are just Facilitators. This movie also has Wild Life Shoot, where Students stuck in Jungle in between Carnivores animals, like Lions and Leopards during Wild Life Exploration. The movie “UDD CHALE” is Produced by Takshraj Films and Directed by Anil Gajraj.

  

The Movie has just got cleared from Censor Board of Film certification with U/A certificate and Director Anil Gajraj said that all students should have freedom and choice to choose their interest of Field during school days. The Movie casts are Sanjay Gurbaxani, Banwarilal Jhol, Lajvanti Bhagtani, Poojan Joshi, Aakash Sippy, Dhrudip Thakkar, Agust Aanand, Binod Singh and Takshshil. Main lead Child Actors are Raunak and Khushi Singh. PadamShree Awardee Shri Kanubhai also did Guest Appearance. Music by Santosh Puri and D.O.P is Jayanta Ghosh. Director and Producer Anil Gajraj is planning to Release “UDD CHALE” movie on Independence Day, 15th August 2019, all over India.

Ritika Sharma Shares Screen With Avinash Dubey Dev In Coming Film Tere Sangh Yaara...

रितिका शर्मा के साथ नवोदित अवनीश दुबे देव की ‘तेरे संग यारा’।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरस्टारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी एक्ट्रेस रितिका शर्मा अब एक नए अंदाज में अपने नए हीरो के साथ बड़े परदे पर नजर आएगी.रितिका अपनी फिल्म तेरे संग यारा ‘ में नवोदित कलाकार अवनीश दुबे देव के साथ नजर आएंगी .इस फिल्म का मुहूर्त पिछले दिनों मुंबई में किया गया.इस फिल्म में अवनीश दुबे देव, रितिका शर्मा, अनीता राय, संजय पाण्डेय, समर्थ चतुर्वेदी,अनूप अरोड़ा , विनोद मिश्रा, के के गोस्वामी, सोनू पाण्डेय,और ग्लोरी मोहन्ता  अहम क़िरदार में है वही  निर्माता सुरेश राय की इस फिल्म के निर्देशक मोहम्मद हबीब हैं. लेखक मनोज पाण्डेय और संगीतकार अनुज तिवारी हैं.

फिल्म के मुहूर्त पर पहुंचे अभिनेता संजय पाण्डेय ने  कहा की वे  फिल्म के निर्देशक के साथ  पहले ही तीन फिल्मे कर चुके हैं. और उनके साथ यह चौथी फिल्म है. मुझे हबीब पर बेहद भरोसा है कि वह अच्छी फिल्म बनाएंगे. पवन सिंह को अपना आइडियल मानने वाले अवनीश दुबे देव ने कहा कि वह इस फिल्म से लांच होने जा रहे हैं. वह गायक नहीं हैं एक्टिंग पर ही फोकस करना चाहते हैं.

 

एक्ट्रेस रितिका शर्मा ने कहा कि उन्हें फिल्म के हीरो अवनीश दुबे देव का आत्मविश्वास पसंद आया. मुझे उम्मीद है कि यह एक अच्छी फिल्म होगी. फिल्म में सेकण्ड लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रही अनीता राय ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है जिसे लेकर वह बेहद एक्साइटेड हैं. फिलहाल एक्टिंग सीख रही हैं.

निर्माता सुरेश राय ने कहा कि यह उनकी पहली फिल्म है. जून में मुंबई में इसकी शूटिंग होगी और आगे भी वह और फिल्मे बनाना पसंद करेंगे.

लेखक मनोज पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि उन्हें फिल्म के डायरेक्टर हबीब सर के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा. जब मैं इनके साथ सीन पर डिस्कस करता हूँ तो इनका इनपुट कमाल का होता है. हालाँकि यह एक ट्रायंगल लव स्टोरी है मगर इसकी प्रस्तुति अलग होगी.

डायरेक्टर मोहम्मद हबीब ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में जून के पहले हफ्ते से शुरू होगी और इसे सितम्बर एंड तक रिलीज़ करने का इरादा है.बाकी कलाकारो का चयन जारी है.

—-Akhlesh Singh (PRO)

Breeze Dealer Meet & Greet Filmstars Entertains Guests & Applauds The Event...

ब्रिज डीलर मीट एंड ग्रीट में सितारों ने जमाया रंग

पटना और बनारस में हुए रंगारंग कार्यक्रम में निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने दर्शकों का दिल जीत लिया ।

पटना के होटल पन्नास और बनारस के ताज होटल में जब पिछले दिनों ब्रिज साबुन  के डीलर मीट एंड ग्रीट प्रोग्राम का आयोजन किया गया तो यहाँ दिनेश लाल यादव निरहुआ , आम्रपाली दुबे से लेकर एक से बढ़कर एक सितारों ने परफोर्म करके दर्शको का दिल जीत लिया. आपको बता दें कि इस इवेंट का आयोजन फ्यूज़न मीडिया एंड इंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार है और अनके सहयोगी उदय भगत, संग्राम सिंग ,अखिलेश सिंह  ने मिल कर  किया था । बिहार के होटल पन्नास और उत्तर प्रदेश के वाराणसी के ताज होटल में इस प्रोग्राम का अद्वितीय आयोजन किया गया .

भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ ने यहाँ स्टेज पर कहा कि आज कल देश में स्वच्छ भारत के नारे लग रहे हैं और यह मुहीम कामयाब भी है लेकिन हम आजकल स्वच्छ भारत के साथ ‘स्वच्छ भोजपुरी’ पर भी जोर दे रहे हैं. जी हाँ निरहुआ एक ऐसे सितारे के रूप में जाने जाते हैं, जो क्लीन और स्वच्छ भोजपुरी सिनेमा बनाते हैं जिन्हें पूरी फैमिली देख सकती है.

यहाँ मौजूद भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने कहा कि फ़िल्मी गानों में अक्सर लड़की की खुबसुरती की बातें की जाती हैं लेकिन मैं उसका काफी हद तक श्रेय ब्रिज साबुन को देती हूँ । वही सुनील पाल का कॉमेडी भी बहुत जबरदस्त था और सोनी मिश्रा की एन्क्रीग भी बहुत दिलचस्प थी।

—-Akhlesh Singh (PRO)

Avinash Dubey Dev To Play Opposite Renuka Sharma In Coming Film Tere Sangh Yaara...

रितिका शर्मा के अपोजिट अवनीश दुबे देव करने जा रहे हैं डेब्यू ।

मुंबई में पिछले दिनों भोजपुरी फिल्म ‘तेरे संग यारा’ का मुहूर्त हुआ. इसमें अवनीश दुबे देव, रितिका शर्मा, अनीता राय, संजय पाण्डेय, समर्थ चतुर्वेदी और सोनू पाण्डेय अहम कलाकार हैं. निर्माता सुरेश राय की इस फिल्म के निर्देशक मोहम्मद हबीब हैं. लेखक मनोज पाण्डेय और संगीतकार अनुज तिवारी हैं.

अभिनेता संजय पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि फिल्म के निर्देशक के साथ वह पहले ही तीन फिल्मे कर चुके हैं. और उनके साथ यह चौथी फिल्म है. मुझे हबीब पर बेहद भरोसा है कि वह अच्छी फिल्म बनाएंगे. पवन सिंह को अपना आइडियल मानने वाले अवनीश दुबे देव ने कहा कि वह इस फिल्म से लांच होने जा रहे हैं. वह गायक नहीं हैं एक्टिंग पर ही फोकस करना चाहते हैं.

 

एक्ट्रेस रितिका शर्मा ने कहा कि उन्हें फिल्म के हीरो अवनीश दुबे देव का आत्मविश्वास पसंद आया. मुझे उम्मीद है कि यह एक अच्छी फिल्म होगी. फिल्म में सेकण्ड लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रही अनीता राय ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है जिसे लेकर वह बेहद एक्साइटेड हैं. फिलहाल एक्टिंग सीख रही हैं.

निर्माता सुरेश राय ने कहा कि यह उनकी पहली फिल्म है. जून में मुंबई में इसकी शूटिंग होगी और आगे भी वह और फिल्मे बनाना पसंद करेंगे.

लेखक मनोज पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि उन्हें फिल्म के डायरेक्टर हबीब सर के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा. जब मैं इनके साथ सीन पर डिस्कस करता हूँ तो इनका इनपुट कमाल का होता है. हालाँकि यह एक ट्रायंगल लव स्टोरी है मगर इसकी प्रस्तुति अलग होगी.

डायरेक्टर मोहम्मद हबीब ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में जून के पहले हफ्ते से शुरू होगी और इसे सितम्बर एंड तक रिलीज़ करने का इरादा है.बाकी कलाकारो का चयन जारी है।

Angel Rai will be seen with MTV Roadies Fame Vivek Bora in Music Video...

म्यूजिक विडियो में एमटीवी रोडीज फेम विवेक बोरा के संग नज़र आएँगी एंजेल राय।

कंगना रानौत और इमरान हाश्मी स्टारर डायरेक्टर अनुराग बासु की फिल्म ‘गैंगस्टर’ के हिट गीत ‘या अली”से मशहूर हुए सिंगर जुबिन गर्ग और एंजेल राय का नया सिंगल ”एक नज़र” जल्द ही रिलीज़ होने जा रहा है. इस रोमांटिक म्यूजिक विडियो को जी म्यूजिक द्वारा जारी किया जायेगा. इस सिंगल ‘एक नजर’ के सिंगर्स हैं जुबिन गर्ग और एंजेल राय. इसके म्यूजिक विडियो में एमटीवी रोडीज एक्सट्रीम से फेमस हुए विवेक बोरा और एंजेल राय नजर आयेंगे.

इसके संगीतकार अभिनव बोरा, डायरेक्टर पपलू दास, कांसेप्ट और लिरिक्स राइटर रीता राय हैं जबकि इसे स्ट्रिंग इंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है. इस सिंगल के डीओपी बितुल दास, मेकअप मैन दीप शिखा और कौसट्यूम डिज़ाइनर भास्कर हैं. इसके पोस्टर से ही यह लग रहा है कि म्यूजिक विडियो में विवेक बोरा और एंजेल राय की केमिस्ट्री कमाल करेगी. यह एक रोमांटिक नम्बर है जिसे जुबिन और एंजेल ने बड़े मेलोडियस अंदाज में गाया है.

 

जी म्यूजिक इन दिनों अलबम को प्रोमोट करने और रिलीज़ करने का एक बहुत बड़ा प्लेटफोर्म बनकर उभरा है. ऐसे में एंजेल राय को उम्मीद है कि उनका यह एल्बम श्रोताओं और दर्शकों को जरुर पसंद आएगा और उनके दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ेगा.

प्यार के एहसास और जज़्बात को एक नए अंदाज में प्रस्तुत करता यह गाना एंजेल राय के करियर के लिए एक अहम मोड़ सिद्ध हो सकता है क्योंकि इसमें न केवल उनकी गायकी की प्रतिभा उभर का सामने आएगी बल्कि उनकी अदाकारी की क्षमता भी दर्शक देख सकेंगे