nav-left cat-right
cat-right

प्रियंका पंडित और अरविन्द अकेला कल्लू ने बिहार में मचाया धमाल ...

भोजपुरीं फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका पंडित ने 2016  का अंतिम दिन बिहार के अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया और नए साल का स्वागत काफी धमाल मचा कर किया.दरअशल प्रियंका पहली बार बिहार में अपना शो करने गयी थी और वह 31 दिसंबर की शाम .अपने शो के दौरान प्रियंका ने अपने फैंस के साथ 2016  को अंतिम विदाई दी और साथ ही 2017  का वेलकम काफी धमाल मचा कर किया.प्रियंका के साथ इस स्टेज शो में अरविन्द अकेला कल्लू भी थे और दोनों की जोड़ी ने एक साथ मिलकर बिहारवाशियो का खूब मनोरंजन किया.

priyanka-pandit-1 priyanka-pandit-2

प्रियंका ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ‘ की शूटिंग पूरी की है जिसमे वे अरविन्द अकेला कल्लू के अपोजिट नजर आएंगी .प्रियंका की फिल्म ‘शहंशाह ‘ जल्द प्रदर्शित होनेवाली है जिसमे प्रियंका एक दारू बेचनेवाली लड़की की भूमिका में नजर आएंगी.प्रियंका अपने हर फिल्म के कुछ न कुछ नए रूप में दर्शको के बिच आती है .प्रियंका की फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ में प्रियंका पहली बार एक नागिन के रूप में दर्शको का मनोरंजन करनेवाली है .2017  में प्रियंका कई फिल्मे करनेवाली है,2016  प्रियंका का काफी अच्छा रहा है और 2017  में भी प्रियंका अपना जलवा बरक़रार रहेगा .

priyanka-pandit-3

अपनी बेटी अदिति के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे है यश कुमार...

हमेशा अपनी फिल्मो के शूटिंग में व्यस्त रहनेवाले भोजपुरी फिल्मो के एक्शन स्टार यश कुमार ने अपना नया साल अपनी प्यारी सी बेटी अदिति के साथ मनाया.यश ने अपनी बेटी अदिति के साथ ली हुई कुछ तस्वीरे फेसबुक पर शेयर किये है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है .यश की फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पकिस्तान’ की शूटिंग हाल ही में गुजरात में पूरी की गयी है और फिल्म के शूटिंग के दौरान कुछ दिन  अदिति अपने पापा यश के साथ ही थी .

yash-kumar-1 yash-kumar-2

यश कुमार अपनी फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ‘ में एक फौजी का किरदार निभा रहे है .यश को उनके दर्शक उनकी हर फिल्म में हमेशा ही कई नए लुक में देखते आये है और इस फिल्म में पहली बार एक फौजी की भूमिका में दर्शको सी रूबरू होंगे यश .यश की फिल्म ‘एक रजाई तीन लुगाई ‘ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है ,इस फिल्म में यश पहली बार एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन हीरोइनों के साथ रोमैंस करते नजर आएँगे . यश की फिल्म ‘रुद्रा’ की शूटिंग 16  जनवरी सी गुजरात में शुरू की जाएगी .इस फिल्म में यश के अपोजिट निशा दुबे नजर आएंगी .

संभावना सेठ के आईटम सांग से पूरी हुई ‘आतंकवादी ‘ की शूटिंग ...

श्रेयष फिल्म्स के बैनर तले बन रही बहुचर्चित फिल्म ‘आतंकवादी ‘ की शूटिंग पिछले दिनों मुम्बई के मढ़ में संभावना सेठ के आइटम सांग के साथ पूरी की गयी.सुपरस्टार खेसारी लाल और शुभी शर्मा  मुख्य अभिनीत इस फिल्म में पहली बार खेसारी लाल एक आतंकवादी की भूमिका में नजर आएँगे .फिल्म की शूटिंग के अंतिम दिन फिल्म को शुभकामनाये देने पहुचे मलाड इलाके के विधायक अशलम शेख,जिन्होंने फिल्म के निर्माता प्रेम राय और उनकी पूरी टीम को इस फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाये दी.इस फिल्म की शूटिंग के अंतिम दिन पूरी की पूरी स्टार कास्ट और क्रू मेंबर को निर्माता प्रेम राय ने गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया.

sambhanaseth1 sambhanaseth

3  दिसंबर को इस फिल्म की शूटिंग गुजरात में शुरू की गयी थी और ३१ दिसंबर ,यानी साल की आखिरी दिन इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई में पूरी की गयी .शूटिंग के अंतिम दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर निर्माता प्रेम राय ने इस फिल्म के सभी कलाकारों और पूरी यूनिट को गिफ्ट देकर सम्मानित किया और नए साल की ढेर सारी शुभयकामनाये दी.यह फिल्म मार्च तक प्रदर्शित की जाएगी .

खेसारी लाल और काजल  की ‘मेहंदी लगा के रखना ‘ ३ फरवरी को होगी प्रदर्शित ...

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना ‘ ३ फरवरी से पुरे भारत में एक साथ प्रदर्शित की जा रही है.इस फिल्म के गाने फिल्म के रिलीज़ होने के पहले ही सुपरहिट हो चुके है.यूट्यूब पर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड चैनल पर इस फिल्म के सभी गानो को काफी भारी मात्रा में सुना जा रहा है,फिल्म के सभी गाने काफी अच्छे है.

mehandi-laga-ke-rahna

भोजपुरी फिल्मो के महाखलनायक अवधेश मिश्रा पहली बार इस फिल्म में खेसारी लाल के पिता की भूमिका निभा रहे है .अब तक लगभग हर फिल्म में खेसारी और अवधेश मिश्रा एक दूसरे के दुश्मन के रूप में ही दर्शको के बिच नजर आये है लेकिन पहली बार एक पिता और बेटे के रूप में दर्शको के बिच यह दोनों कलाकार नजर आएँगे .कई हिट फिल्मे दे चुकी खेसारी और काजल की जोड़ी इस फिल्म के साथ फिल्म ‘बाबरी मस्जिद’,दुलहिन गंगा पार के’ में भी नजर आएगी जो बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी.