nav-left cat-right
cat-right

चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. व रामा प्रसाद प्रोडक्शन की यश कुमार, यामिनी सिंह स्टारर “अघोरी” की शूटिंग चल रही है लखनऊ में...

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में लीक से हटकर फिल्मों का निर्माण करने के लिए आगे आई फिल्म प्रोडक्शन हाउस चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. और रामा प्रसाद प्रोडक्शन बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों का निर्माण कर रही है। इसी कड़ी में भोजपुरी फ़िल्म “अघोरी” निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यूनिक स्टार यश कुमार हैं, जिन्हें अलग-अलग और चैलेंजिंग किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। फ़िल्म की नायिका एक्ट्रेस यामिनी सिंह हैं। उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भाने वाली है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह लखनऊ के एक रेसॉर्ट में एक साथ चार भोजपुरी फिल्मों का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू किया गया और तब से लगातार शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। मुहूर्त की गई चार फिल्मों में से तीन फिल्म “अघोरी, “मृत्युदंड”, “शूल” के हीरो यश कुमार हैं और चौथी फ़िल्म “शादी बाई चांस” के हीरो अरविन्द अकेला कल्लू हैं।

बता दें कि चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. व रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले “अघोरी, “मृत्युदंड” के निर्माता रामा प्रसाद एवं निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले “शूल” का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माता प्रेम शंकर, अरविन्द प्रकाश हैं। निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर फ़िल्म “शादी बाई चांस” के निर्माता रामा प्रसाद और निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। सभी चारों फिल्मों की शूटिंग क्रमशः एक के बाद एक लखनऊ में ही की जाएगी।

गौरतलब है कि जाने-माने फ़िल्म निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) और फ़िल्म निर्माता रामा प्रसाद ने इसके पहले यश कुमार के साथ दो भोजपुरी फिल्म अर्धनारी, परशुराम बना चुके हैं। उसके बाद रामा प्रसाद प्रोडक्शन, ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले एक साथ 4 भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल चारों फिल्मों में से यूनिक स्टोरी के साथ बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म “अघोरी” की शूटिंग शुभ मुहूर्त करके लखनऊ में शुरू कर दी गई है।

भोजपुरी फिल्म “अघोरी” में केंद्रीय भूमिका में यश कुमार काफी अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके साथ बतौर हीरोइन यामिनी सिंह अपनी अदा का जादू चलाते हुए नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद हैं। निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। फ़िल्म के लेखक एस.के. चौहान हैं। संगीतकार मुन्ना दुबे, डीओपी जहाँगीर हैं। मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य महेश आचार्य, कला अवधेश राय का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर जेपी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार यश कुमार, यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, अमित शुक्ला, महेश आचार्य, विष्णु शंकर बेलू, सुबोध सेठ, रोहित सिंह मटरू, सोनिया मिश्रा आदि हैं।

विदित हो कि फिल्म निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) यश कुमार के साथ टोटल 5 फिल्में कर चुके हैं। पहली फिल्म पहली भोजपुरी फिल्म लुटेरे, दूसरी फ़िल्म अर्धनारी, तीसरी फिल्म सुरक्षा, चौथी फ़िल्म परशुराम, पांचवी फिल्म जानवर और इंसान… और अब छठवीं, सातवीं, आठवीं फ़िल्म अघोरी, शूल तथा मृत्युदंड है। यामिनी सिंह के साथ बतौर निर्देशक वे पहली बार फ़िल्म कर रहे हैं। 2 फ़िल्म अघोरी तथा मृत्युदंड में यामिनी सिंह उनके निर्देशन में काम कर रही हैं।

चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. व रामा प्रसाद प्रोडक्शन की यश कुमार, यामिनी सिंह स्टारर “अघोरी” की शूटिंग चल रही है लखनऊ में

रितेश पांडे स्टारर भोजपुरी फ़िल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग मुहूर्त करके गोरखपुर में शुरू...

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में बेहतरीन फिल्मों के निर्माण की कड़ी में भोजपुरी फिल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग भव्य मुहूर्त करके विधिवत पूजा पाठ और मंत्रोच्चारण के साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुरू कर दी गई है। जिसमें मुख्य अतिथि लखनऊ से आए मुनींद्र शर्मा पर्दाफाश चैनल के मुख्य संपादक थे। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मार्कंडेय मुनि थे। उनके अलावा इस शुभ अवसर पर कई गणमान्य जन उपस्थित रहे और सभी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए फिल्म की सफलता की कामना किया।

गौरतलब है कि मां शारदा कला जगत बैनर के प्रोपराइटर मनोज कश्यप एवं जी. ब्रदर्स फिल्म प्रोडक्शन बैनर के प्रोपराइटर गजेन्द्र त्रिपाठी द्वारा निर्मित की जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। जाने माने फ़िल्म निर्देशक उमर खान के कुशल नेतृत्व में भोजपुरी फिल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुरू कर दी गई है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित, शुभी शर्मा नजर आएंगे। उनकी कमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। एक स्पेशल गाने में मिस जम्मू अनारा गुप्ता अपने अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं।

फिल्म के कहानी के बारे में निर्देशक उमर खान ने कहा कि ये कहानी बहुत ही अच्छी है जोकि आप सभी दर्शकों को पुरानी यादों को ताजा कर देगी। दो समुदाय कैसे एक साथ रहकर भाईचारे का संदेश देते हैं, यह फिल्म का मुख्य सार है।साथ ही एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, फैमली ड्रामा से भरपूर फिल्म है। बाकी आप सभी को फिल्म देखने के बाद सब पता चल जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा मां शारदा कला जगत एंड जी. ब्रदर्स फिल्म प्रोडक्शन बैनर प्रस्तुत भव्य पैमाने पर भोजपुरिया परंपरा, रीति-रिवाजों को समेटे हुए खाँटी माटी की महक से भोजपुरिया दर्शकों को ओत प्रोत करने के लिए बनाई जा रही है। इस फिल्म के निर्माता मनोज कश्यप और गजेन्द्र त्रिपाठी हैं। कुशल निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं निर्देशक उमर खान। इस फ़िल्म की कहानी साजिद मल्लिक ने लिखा है, जबकि पटकथा व संवाद उमर खान ने लिखा है। गीतकार सच्चिदानंद कवच, संगीतकार गुणवंत सेन हैं, जिन्होंने बहुत ही मधुर संगीत बनाया है। डीओपी प्रमोद फाटक हैं। डांस मास्टर संजय कोर्बे, फाइट मास्टर दिलीप यादव, आर्ट डायरेक्टर महेन्द्र हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार  रितेश पांडे, शुभी शर्मा, ऋचा दिक्षित, कुणाल सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गजेन्द्र बृजराज, अयाज खान, संजय वर्मा, रागिनी यादव, उजैर खान, अन्नू मौर्य, इंद्रेश त्रिपाठी, अंकिता बारी, महक गुप्ता, प्रियंका चौधरी, अंजली सिंह, अनुराधा सिंह, विजय लक्ष्मी आदि हैं।

रितेश पांडे स्टारर भोजपुरी फ़िल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग मुहूर्त करके गोरखपुर में शुरू

अरविंद अकेला कल्लू, चाँदनी सिंह की भोजपुरी फिल्म “ससुरारी जिंदाबाद” की शूटिंग शुरू नोएडा व फरीदाबाद में...

फिल्म लेखक, निर्माता व निर्देशक मामेन्द्र कुमार की फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस डिस्कवरी फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा निर्मित की जा रही प्रोडक्शन नंबर 4 भोजपुरी फिल्म “ससुरारी जिंदाबाद” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के नोएडा एवं हरियाणा के फरीदाबाद में एक सप्ताह से बड़े जोर शोर से जारी है।

इस फिल्म के हीरो भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू हैं। फ़िल्म की हीरोइन चांदनी सिंह एवं तेजी से उभरती अभिनेत्री श्वेता म्हारा हैं।

वरिष्ठ कलाकार गिरीश शर्मा के अलावा विद्या सिंह, साहब लालधारी, कौशल शर्मा,  तेजपाल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, रेखा शर्मा, श्रेया देब, नीलू भारती, त्रिवेणी बाबू, सुधीर झा, प्रदीप मित्र, नीतू सिंह, संजीव कुशवाहा, हरीश शर्मा, हरिंदर शर्मा एवं बाल कलाकार अमृत भारद्वाज अभिनय कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ससुरारी जिन्दाबाद के निर्माण में काफी बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। भव्य पैमाने पर बनाई जा रही इस फ़िल्म के निर्माता मामेंद्र कुमार हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है निर्देशक सुनील मांझी ने। लेखक पिंकू दूबे हैं। संगीतकार मधुकर आनन्द हैं। डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी हैं। कला सिकन्दर विश्वकर्मा का है। ई पी  गिरीश शर्मा, प्रोडक्शन कंट्रोलर विजय मौर्य, कार्यकारी निर्माता शिवानी भारद्वाज हैं। मुख्य सहायक निर्देशक आर्यन शुक्ला, मिलन मन्जोशी, असिस्टेंट डायरेक्टर आकाश श्रीवास्तव, स्टील फोटोग्राफर मोहित व सोनू सुमन हैं। ड्रेस विवेक पटेल, मेकअप अनुज, लाइट अनुज, कैमरा पंकज, कैटरिंग ऋषि यादव का है। पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

अरविंद अकेला कल्लू, चाँदनी सिंह की भोजपुरी फिल्म “ससुरारी जिंदाबाद” की शूटिंग शुरू नोएडा व फरीदाबाद  में

प्रमोद प्रेमी यादव, निधि झा, चाँदनी सिंह ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म गुप्त को मिली बिहार, झारखंड में बम्पर ओपनिंग...

प्रमोद प्रेमी यादव, मोहन जोशी की भोजपुरी फिल्म गुप्त को मिली बिहार, झारखंड में बेस्ट ओपनिंग

भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव, लूलिया गर्ल निधी झा, अदाकारा चाँदनी सिंह और बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता मोहन जोशी के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ को बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. जिसे काफी अच्छी ओपनिंग मिली है और दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म को बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में फ़िल्म वितरक कंपनी प्रांशुल मैजिक मोमेंट के प्रवीण कुमार ने रिलीज किया है. फ़िल्म में रोमांस से लेकर ऐक्शन का डबल डोज देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म की कहानी पारिवारिक है. इसमें पिता के मान सम्मान की लड़ाई को दिखाया गया है. इस फिल्म में जहां प्रमोद प्रेमी यादव फुल टू ऐक्शन मूड में दिख रहे हैं, वहीं निधि झा और चांदनी सिंह के साथ रोमांस का तड़का भी लगा रहे हैं. उनकी तिकड़ी धमाल मचा रही है. साथ ही बॉलीवुड एक्टर मोहन जोशी ने पहली बार प्रमोद प्रेमी यादव के साथ स्क्रीन शेयर किया है. उनकी मुकाबला काबिले तारीफ है.

भोजपुरी फिल्म गुप्त का ट्रेलर पहले ही वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था. ट्रेलर लोगों ने खूब पसंद किया है. अब सिनेमाघरों में पूरी फ़िल्म भी दर्शकों खूब पसंद आ रही है.

गौरतलब है कि आई जे के फिल्म के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ में प्रमोद प्रेमी का ऐक्शन कमाल का दिख रहा है. वे एक सीन में तो बाहुबली के अंदाज में पूरा तांगा उठा कर सामने गुंडों पर फेंक देते हैं. फिल्म ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है. ऐसे में इसमें ऐक्शन सिक्वेंस काफी खतरनाक है. बॉलीवुड स्टाइल का यह सिनेमा दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट कर रहा है. एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय शानदार और लाजवाब बने हैं.

बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ की शूटिंग गुजरात में हुई है. यह डायरेक्टर नन्द किशोर महतो और प्रमोद प्रेमी यादव की हैट्रिक फिल्म बताई जा रही है. प्रमोद प्रेमी यादव और निर्देशक नन्द किशोर महतो फिल्म वीर अर्जुन जैसी सफल फिल्म साथ दे चुके हैं. इस डायरेक्टर एक्टर जोड़ी की एक और भोजपुरी फिल्म का नाम ‘अजय आजाद’ है. यह तीसरी भोजपुरी फिल्म गुप्त है, जिसे सिनेमाहाल में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

संतोष गुप्ता प्रस्तुत इस फिल्म गुप्त के निर्माता इरफान शेख और जयकिशोर चौधरी हैं. डायरेक्टर नन्द किशोर महतो हैं. लेखक ओम प्रकाश यादव, गीतकार व संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं. छायांकन डी.के. शर्मा, मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य  संजय कोर्वे, कला राम बाबू ठाकुर, संकलन धरम सोनी का है. प्रोडक्शन कंट्रोलर विजय मौर्य हैं. प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, निधि झा, चांदनी सिंह, मोहन जोशी, बृजेश त्रिपाठी, मनोज टाईगर, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, जय सिंह, रजनीश पाठक, गिरीश शर्मा, के के गोस्वामी, सोनिया मिश्रा, नीरज यादव अहिरा, आकाश चौधरी आदि हैं.

प्रमोद प्रेमी यादव, मोहन जोशी की भोजपुरी फिल्म गुप्त को मिली बिहार, झारखंड में बेस्ट ओपनिंग

आकांक्षा अवस्थी, निसार खान की “हमार दबंग बहुरिया” की शूटिंग शुरू हुई लखनऊ में...

आकांक्षा अवस्थी की शुरू दबंगई, निसार खान ने कहा – “हमार दबंग बहुरिया”

कहा जाता है कि सिनेमा समाज का आईना होता है, मगर आईना कम एंटरटेनमेंट ज्यादा होता है फिल्मों में. जिससे हर वर्ग के दर्शक कहीं न कहीं सिनेमा से नहीं जुड़ पाते हैं, यह अक्सर देखा जाता है भोजपुरी सिनेमा में. जी हाँ! एक खास वर्ग भोजपुरी फिल्मों से कोसों दूर है, जिसे सिनेमाघरों में लाना भगीरथ प्रयास से कम नहीं है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर फ़िल्म निर्माता विवेक कुमार ने नायिका प्रधान नारी सशक्तिकरण बल देने, समाज को आईना दिखाने एवं हर वर्ग के दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा से जोड़ने के लिए भोजपुरी फिल्म ‘हमार दबंग बहुरिया’ का निर्माण कर रहे हैं. जिसकी शूटिंग लखनऊ में विधिवत पूजा-पाठ करके शुरू कर दिया गया है. जिसके लेखन व निर्देशन की कमान महिला प्रधान सामाजिक मुद्दो पर आधारित संघर्ष, लिट्टी चोखा, आशिकी, जुग जुग जिया हो ललनवा, अफसर बिटिया सहित कई भोजपुरी फिल्मों के लेखक राकेश त्रिपाठी संभाल रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि अक्स पाठशाला एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म हमार दबंग बहुरिया का विषय समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करेगी. इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सुपर एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी हैं, जिन्होंने सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ रुपहले परदे पर अपनी अदा जादू चलाकर दर्शकों के दिल में मुकम्मल स्थान बना चुकी हैं. उनके हीरो निसार खान हैं. उनकी कमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है.

फिल्म के निर्माता विवेक कुमार हैं. लेखक व निर्देशक राकेश त्रिपाठी हैं. संगीतकार मधुकर आनंद हैं. डीओपी विजय मंडल, एसोसिएट डायरेक्टर कन्हैया विश्वकर्मा, लाइन प्रोड्यूसर नितिन कुमार, आर्ट डायरेक्टर राम ठाकुर, प्रोडक्शन हेड दिनेध गुप्ता (रिंकू) हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार आकांक्षा अवस्थी, निसार खान, संजय पांडेय, अनूप अरोरा, मोना राय, अनीता सहगल, बालेश्वर सिंह, संदीप यादव, संजीव मिश्रा, सत्या दूबे, सोनाली मिश्रा, कृष्णा यादव, अंजनी, आज़ाद अहमद, विश्वराज निषाद आदि हैं.

गौरतलब है कि भव्य पैमाने पर मुहूर्त करके शूटिंग शुरू की गई भोजपुरी फिल्म हमार दबंग बहुरिया के सेट जाने माने निर्माता निर्देशक बॉबी सिंह का बर्थडे  केक काटकर हर्षोल्लास के मनाया गया. बॉबी सिंह का यह जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार रहेगा.

आकांक्षा अवस्थी, निसार खान की “हमार दबंग बहुरिया” की शूटिंग शुरू हुई लखनऊ में

भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’लांच...

मनोज तिवारी ने कहा ये 35 करोड़  भोजपुरियों के लिए गर्व की बात

पावर स्टार पवन सिंह के पहले वेब सीरीज “प्रपंच” से लांच हुई ओ टी टी चौपाल,जुटे कई फिल्मी सितारे

मुम्बई, भोजपुरी मनोरंजन जगत काफी तेजी से प्रगति कर रहा है।एक समय ऐसा था कि हमारी फिल्में देखने के लिए सिर्फ सिनेमाहाल ही विकल्प थे और समय के साथ भोजपुरी के तमाम चैनल भी आये लेकिन भोजपुरी का कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था जिसपर भोजपुरी की फिल्में और वेब सीरीज देख पाएं लेकिन अब संदीप बंसल द्वारा अभय सिन्हा  की मदद से लांच किए गए ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल के जरिये 35 करोड़ भोजपुरियों का ये सपना भी पूरा हो रहा है।उक्त उद्द्गार उत्तर पूर्व दिल्ली के  सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी ने मुम्बई के जुहू स्थित मिलेनियम क्लब में आयोजित चौपाल एप की लांचिंग पर कहा।पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद विश्व का सबसे बड़ा मल्टीरीजनल ओवर- दी-टॉप प्लेटफार्म (ओटीटी) ‘चौपाल’ अब भोजपुरी में भी आ गया  है। यानी अब इस ऐप पर दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज़ भी देख सकेंगे। हालांकि, इस ऐप पर पहले से ही 500 से अधिक घंटे का भोजपुरी कंटेंट उपलब्ध है। लेकिन अब फुलफ़्लेज यह भोजपुरी में भी आ गया  है और इसकी शुरुआत  पवन सिंह की वेब सीरीज ‘प्रपंच’ से हुई है।

वेब सिरीज़ ‘प्रपंच’ में पवन सिंह, साबिहा अली खान (शहनूर), ज़फ़र वारिस खान, शाहीबा ज़फ़री, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। ‘प्रपंच’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मध्य श्रेणी का मासूम सा लड़का जीवन की परिस्थितियों के कारण अपराधी बन जाता है। इस अवसर पर भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद, अरविंद अकेला कल्लू,रितेश पांडे, यश मिश्रा,अभिनेत्री रानी चटर्जी,आम्रपाली दुबे,काजल राघवानी,शहर अफ़सा,अनारा गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार रखा। इस समारोह में संदीप बंसल ने चौपाल एप पर   रिलीज़ होने वाली अगली ओरिजिनल वेब सीरीज़ रितेश पांडेय की  ‘लंका में डंका’ के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह एक अद्भुत कहानी है जिसमें एक दीवाना प्रेमी अपनी प्रेमिका की ख़ुशी के लिए शिक्षा का मंदिर बनवा देता है और हज़ारो बच्चों के भविष्य को उज्वल करता है। बहुत जल्द ऐक्शन, ड्रामा, एनर्जी,और एंटरटेनमेंट से भरी भोजपुरी वेब सीरीज़ चौपाल पर रिलीज़ होंगी। साथ ही मनोज तिवारी की ‘धरती पुत्र’, निरहुआ और आम्रपाली की पूर्वांचल, रवि किशन की ‘पूरब का बेटा’, अरविंद अकेला (कल्लू) की ‘रनबीर’ और अन्य प्रोजेक्ट्स कलाकार यश मिश्रा, खेसारी लाल यादव, काजल रघवानी के साथ बनाये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में  अभय सिंहा ने कहा कि भोजपुरी प्रेमी  अपने फ़ोन में ‘चौपाल’ ऐप डाऊनलोड कर इसका सब्सक्रिप्शन प्लान्स एक्टिव कर भोजपुरी में शानदार मनोरंजन पा सकते हैं। भारत मे फिलहाल चौपाल के 3 प्लान्स एक्टिव हैं। पहला मोबाइल प्लान  99 रुपए महीने का है। यह एक महीने का प्लान है। इसपे सब्सक्राइबर अपनी मन पसंद फिल्म या वेब सीरीज़ अपने स्मार्ट फ़ोन या एक स्क्रीन पर देख सकता है। यह प्लान स्टैण्डर्ड डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है।  दूसरा प्रीमियम प्लान  799 रुपए सालाना  का है। इस सालाना प्लान में दो स्क्रीन (चाहे वो स्मार्ट फ़ोन हो, टेबलेट हो, टीवी हो या फिर लैपटॉप) एक समय पर चलाई जा सकती हैं। यह प्लान हाई डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है।

तीसरा फैमिली प्लान 999 रुपए सालाना का है। इस सालाना प्लान में एक साथ तीन स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है । यह प्लान भी हाई डेफिनिशन (कंटेंट क्वालिटी) को सप्पोर्ट करता है।  वहीं इन सब को लेकर चौपाल ओटीटी डायरेक्टर  संदीप बंसल ने कहा कि चौपाल भोजपुरी का लॉन्च होना हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि हम पिछले तीन वर्षों से इसे आप सब के बीच लाने का प्रयास के रहे थे ।चौपाल के साथ जुड़े हर व्यक्ति का एक ही उद्देश्य है रिजनल कॉन्टेंट को दुनिया के हर कोने में पहुंचाया जा सके। इसके आसान टेक्नोलॉजी और भोजपुरी की विशाल कॉन्टेंट लाइब्रेरी के द्वारा लोग कहीं भी कभी भी भरपूर एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकेंगे।

वही, यशी फ़िलम्स के अभय   सिन्हा ने पार्टनरशिप चौपाल के साथ की है और इस बारे में उन्होंने कहा कि हमें चौपाल के प्रोडक्शन पार्टनर होने पर बेहद गर्व है। हमारा उद्देश्य है की हम भोजपुरी में विश्वस्तरीय कंटेंट बनाएं और चौपाल के माध्यम से उसे केवल देश  ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचाएं।कार्यक्रम का संचालन अभिनेता अवधेश मिश्रा ने किया।

भोजपुरी का पहला  ओटीटी ऐप ‘चौपाल’लांच