nav-left cat-right
cat-right

निर्माता रत्नाकर कुमार और धीरू यादव की बहुचर्चित फिल्म काली मेहंदी का ट्रेलर हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव के दिखे अलग-अलग रूप...

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक हिट से लेकर सुपरहिट तक फिल्म देने वाले निर्माता रत्नाकर कुमार एक बार फिर से अपनी एक अलग कहानी लेकर आ रहे हैं. रत्नाकर कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘काली मेहंदी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जिस देखकर ऐसा लग रहा है कि भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी ऐसी कहानी के ऊपर फिल्म नहीं बनी है. काली मेहंदी के ट्रेलर को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया है. जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है. फिल्म के ट्रेलर में माही श्रीवास्तव एक गरीब घर की लड़की दिखाई गई है लेकिन अचानक से ही उन्हें कभी आयकर विभाग अफसर के रूप में तो कभी डांसर के रूप में दिखाया गया है. जिसे देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म की कहानी काफी ट्विस्ट से भारी हुई है. एक तरफ माही श्रीवास्तव के अलग-अलग रूप तो वहीं दूसरी तरफ उनके गरीब पिता का पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी की खोज के लिए पुलिसकर्मियों से विनती करना.  दोनों ही सुरतों में फिल्म का ट्रेलर एकदम जबरदस्त नजर आ रहा है क्योंकि कहानी वाकई में काफी अलग है. तीन मिनिट एक सेकेंड के इस ट्रेलर में माही श्रीवास्तव ने अपनी परफॉर्म से उनके किरदार में जान डाल दी है. इसके साथ ही संजय पांडे और मनोज टाइगर का कैरेक्टर भी ट्रेलर में बहुत ही सशक्त नजर आ रहा है. कुछ भी कहो काली मेहंदी का ट्रेलर देखकर इस फिल्म को जल्द से जल्द सिनेमाघर में देखनी की तीव्र भावना जाग्रत हो उठी है. इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गई है. फिल्म का निर्देशन इंडस्ट्री के मंजे हुए दिग्गज निर्देशक धीरू यादव करने जा रहे हैं.

इस फिल्म में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव, संजय पांडे, मनोज टाइगर, संदीप यादव, धर्मेंद्र सिंह, विद्या सिंह, विजय शुक्ला, राव रणविजय, योगेश पांडे, बृजमोहन, उजाला यादव, सोनू कुमार, निरंजन चौबे, आलोक सिंह, सोनू, मनीष चौरसिया, रोशनी सिंह सहित कई अन्य कलाकार हैं.

इस फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा है कि फिल्म कि कहानी बहुत ही बेहतरीन होने वाली है, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव प्रदान करेगी. ऐसा नहीं है कि फिल्म का नाम काली मेहंदी है तो यह कोई महिला प्रधान फिल्म होने वाली है. इस फिल्म में आपको हर एक कैरेक्टर अपने आप में सजग नजर आएगा.

वही माही श्रीवास्तव ने कहा कि ये फिल्म बहुत ही शानदार सब्जेक्ट पर बनी है जिसे देखकर आपके मन में कई सवाल उठेंगे कि किसी के जीवन में ऐसी भी घटना हो सकती जिससे उनका पूरा जीवन ही बदल जाता है. फिल्म की कहानी एक दम हटके है अपने टाइटल की तरह ही. आप सभी दर्शकों से मेरा निवेदन है कि काली मेहंदी के ट्रेलर को अपना सपोर्ट दें.

​वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के बैनर तले बनी काली मेहंदी को रत्नाकर कुमार एवं जीतेन्द्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है. फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह-निर्माता निवेदिता कुमार, निर्देशक धीरू यादव, लेखक धर्मेन्द्र सिंह, डीओपी​ सत्य प्रकाश अन्ना, संगीत निर्देशक धीरू यादव और साहिल खान, गीत शकील आजमी, प्यारे लाल कवि, और ललित खदाना, एसो. निर्देशक अभिषेक दुबे, डायरेक्शनल कोरियोग्राफी धीरू यादव, डीआई सनी, मिक्सिंग सरोज शर्मा, एडिटर अलमास खान, ट्रेलर एडिटर सनी सिन्हा, वीएफएक्स सोनू मद्धेशिया, पोस्ट प्रोडक्शन जे जे महापात्रा मूवी मैजिक स्टूडियो, आर्टराम बाबू और चंदन, ड्रेस दुलदुल सिन्हा, फोकस पुलर प्रवीण का है. फिल्म के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं.

 

निर्माता रत्नाकर कुमार और धीरू यादव की बहुचर्चित फिल्म काली मेहंदी का ट्रेलर हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव के दिखे अलग-अलग रूप

प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के लिए तैयार...

निर्माता मुकेश गिरी और विशाल वर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में आ रही है। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का ट्रेलर गिरिराज म्युज़िक पर आउट हो गया है जिसे काफी सराहा जा रहा है। मुम्बई के इम्पा थिएटर में इस फ़िल्म का प्रीव्यू रखा गया जिसे सभी ने खूब पसन्द किया। निर्माता मुकेश गिरी की इस फ़िल्म के संगीतकार साजन मिश्र हैं और इस फ़िल्म के गीतकार डॉ सागर हैं।

गिरिराज प्रोडक्शन और गिरिराज म्युज़िक के ओनर प्रोड्यूसर मुकेश गिरी अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि जस्ट मैरिड भोजपुरी सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगी। इसकी कहानी इसके संवाद और इसका संगीत इसके प्लस पॉइंट हैं। फ़िल्म दर्शकों को बेहद लुभाएगी।

निर्देशक विशाल वर्मा अपनी इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं उनका कहना है कि यह रोमांटिक फिल्म है और फैमिली ड्रामा है। इसकी शूटिंग बनारस और मिर्जापुर में की गई है। फ़िल्म मे कुल 4 गाने हैं।  सभी गीत सिचुएशनल हैं, कहानी को आगे बढाते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि इस फ़िल्म को मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ करें। हमारी एक और फ़िल्म होली के अवसर पर रिलीज होगी।”

गिरिराज प्रोडक्शन और बनिया प्रोडक्शन प्रस्तुत फ़िल्म जस्ट मैरिड के लेखक शशि रंजन द्विवेदी, डीओपी इमरान शगुन हैं। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी के साथ फ़िल्म में संतोष पहलवान, राजेश तोमर, श्रद्धा यादव, नीलम पांडेय, मनीष चौरसिया इत्यादि ने भी काम किया है। प्रोडक्शन मैनेजर जीतू बाबा हैं।

 

प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म  ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के  लिए तैयार


प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के लिए तैयार...

निर्माता मुकेश गिरी और विशाल वर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में आ रही है। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का ट्रेलर गिरिराज म्युज़िक पर आउट हो गया है जिसे काफी सराहा जा रहा है। मुम्बई के इम्पा थिएटर में इस फ़िल्म का प्रीव्यू रखा गया जिसे सभी ने खूब पसन्द किया। निर्माता मुकेश गिरी की इस फ़िल्म के संगीतकार साजन मिश्र हैं और इस फ़िल्म के गीतकार डॉ सागर हैं।

गिरिराज प्रोडक्शन और गिरिराज म्युज़िक के ओनर प्रोड्यूसर मुकेश गिरी अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि जस्ट मैरिड भोजपुरी सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगी। इसकी कहानी इसके संवाद और इसका संगीत इसके प्लस पॉइंट हैं। फ़िल्म दर्शकों को बेहद लुभाएगी।

निर्देशक विशाल वर्मा अपनी इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं उनका कहना है कि यह रोमांटिक फिल्म है और फैमिली ड्रामा है। इसकी शूटिंग बनारस और मिर्जापुर में की गई है। फ़िल्म मे कुल 4 गाने हैं।  सभी गीत सिचुएशनल हैं, कहानी को आगे बढाते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि इस फ़िल्म को मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ करें। हमारी एक और फ़िल्म होली के अवसर पर रिलीज होगी।”

गिरिराज प्रोडक्शन और बनिया प्रोडक्शन प्रस्तुत फ़िल्म जस्ट मैरिड के लेखक शशि रंजन द्विवेदी, डीओपी इमरान शगुन हैं। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी के साथ फ़िल्म में संतोष पहलवान, राजेश तोमर, श्रद्धा यादव, नीलम पांडेय, मनीष चौरसिया इत्यादि ने भी काम किया है। प्रोडक्शन मैनेजर जीतू बाबा हैं।

प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म  ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के  लिए तैयार


दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की नई भोजपुरी फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊँगी’ की शूटिंग शुरू...

सांसद व भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर एक नई भोजपुरी फिल्म संपूर्ण परिवार के लिए लेकर आने वाले हैं, जिसका बड़ा ही यूनिक नाम है ‘मैं मायके चली जाऊंगी’। इस फिल्म का शुभ मुहूर्त विधिवत पूजा-पाठ, मंत्रोच्चारण के साथ आजमगढ़ के सुमेंदा गांव में तुषार सिंह के आवास पर किया गया। इस शुभ अवसर पर दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, तुषार सिंह सहित आये हुए सभी गणमान्य जन को फ़िल्म निर्माता व डिस्ट्रीब्यूटर प्रवीण कुमार ने साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। फ़िल्म के भव्य मुहूर्त के शुभ अवसर पर प्रवीण कुमार ने सभी का तहेदिल से स्वागत और सम्मान किया। आये हुए सभी ने फिल्म की सफलता की कामना की और  फिल्म की पूरी यूनिट को बधाई दी।

बता दें कि मुहूर्त के बाद फिल्म की शूटिंग गाने से शुरू की गई, जो निरहूआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए पूरे गाँव के लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। आजमगढ़ में शूटिंग शुरू होने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। इस फिल्म में आजमगढ़ व आसपास के स्थानीय कलाकार भी नजर आएंगे।

इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में एक बार फिर करोड़ों दिलों के चहेते दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने खाँटी देहाती अन्दाज में दशकों से रूबरू होंगे और साथ ही घरेलू व घर-घर की चहेती संस्कारी बहु की भूमिका में आम्रपाली दूबे नजर आने वाली हैं।

बता दें कि जब-जब दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे एक साथ रुपहले परदे पर आते हैं तो आडियंस के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है और सबसे खास बात यह है कि उनकी फिल्में संपूर्ण पारिवारिक होती हैं। जिसमें उन्हें घर परिवार से जुड़े हुए किरदार में देखकर हर कोई मगन हो जाता है।

उल्लेखनीय है कि ड्रीम कैचर प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊँगी’ के निर्माता इकबाल इब्राहिम मकानी, प्रवीण कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा हैं। डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर विजय श्रीवास्तव हैं। प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, प्रोडक्शन मैनेजर गौरव पटेल हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, शुभम तिवारी, राधा सिंह, अमित शुक्ला, रजनीश झांजी, बीना पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, प्रेम दूबे, विद्या सिंह, राहुल श्रीवास्तव, सोनाली मिश्रा, पूनम वर्मा आदि हैं।

बात करें फिल्म निर्माता व फिल्म वितरक प्रवीण कुमार की तो वे जब भी कोई फिल्म का निर्माण करते हैं तो सबसे पहले दर्शकों की पसंद का ध्यान रखते हैं, क्योंकि प्रवीण कुमार फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं तो उन्हें पता है कि दर्शक कैसा सिनेमा देखना पसंद करते हैं। इसलिए एक बार फिर वे दर्शकों की पसंद की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊँगी’ बना रहे हैं।

फिल्म निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी की बात करें तो उन्हें पारिवारिक और दर्शकों की पसंद का सिनेमा बनाने का हुनर आता है। उनके निर्देशन में बनी कोई भी फिल्म जब भी दर्शकों के बीच आती है तो दर्शक खुशीपूर्वक उस फिल्म को बहुत इंजॉय करते हैं।

 

दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की नई भोजपुरी फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊँगी’ की शूटिंग शुरू

खेसारीलाल यादव के बाद प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ विजय यादव ने पूरी की ‘हिंदुस्तानी’ की शूटिंग...

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मार्केटिंग हेड व फिल्म निर्माता विजय यादव ने सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, सुपर एक्ट्रेस यामिनी सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘हिंदुस्तानी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके पहले विजय यादव ने पिछले साल ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव के साथ सुपर डुपर हिट फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का निर्माण किया था, जिसे बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था और प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ ‘हिंदुस्तानी’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका शुभ मुहूर्त उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार व सांसद रवि किशन के शुभ हाथों संपन्न हुआ था। बिग लेबल बन रही इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में प्रदीप पांडेय चिंटू और यमिनी सिंह फ्रेश जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आने वाली है। हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म का गीत-संगीत भी बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि वेव म्यूजिक प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘हिंदुस्तानी’ का निर्माण बिग लेबल पर साँवरे फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। केंद्रीय भूमिका में प्रदीप पांडेय चिंटू और यामिनी सिंह हैं। उनकी केमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों के मार्केटिंग हेड विजय यादव इस फिल्म के निर्माता हैं। को-प्रोड्यूसर श्रद्धा यादव हैं। इस फ़िल्म के निर्देशन की बागडोर संभाला है निर्देशक नील मणि सिंह ने। डीओपी माही शेरला, गीतकार छोटू सिंह यादव के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा, सुनील झा ने। डांस मास्टर कानू मुखर्जी, एक्शन मास्टर दिलीप यादव, एस. मल्लेश, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, ईपी अखिलेश राय हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार प्रदीप पांडेय चिंटू, यामिनी सिंह, बृजेश त्रिपाठी, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज द्विवेदी, संजू सोलंकी, लोटा तिवारी, गजेन्द्र त्रिपाठी, ग्लोरी मोहन्ता, सोनिया मिश्रा, रिंकू आयुषी, सुष्मिता मिश्रा, अनुराधा यादव, अर्जुन यादव, इन्द्रसेन यादव, केशव राम हैं तथा मेहमान भूमिका में ऋतु सिंह हैं।

 

खेसारीलाल यादव के बाद प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ विजय यादव ने पूरी की ‘हिंदुस्तानी’ की शूटिंग

रत्नाकर कुमार,खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म “संघर्ष 2” का फर्स्ट लुक हुआ आउट...

भोजपुरी फिल्म जगत के हिट मशीन खेसारी लाल यादव, चर्चित निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की मच अवेटेड फिल्म “संघर्ष 2” का धांसू फर्स्ट लुक हॉट हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में वे शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में तबाही वाले दृश्य है, जो इस बात की ओर इशारा करती है कि खेसारी लाल यादव की फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

संघर्ष 2 एक्शन पैक्ड सिनेमा है जिसकी प्रस्तुति जितेंद्र गुलाटी और वर्ल्ड वाइड चैनल कर रही है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार है जिनकी पहचान क्वालिटी बेस्ट फिल्म करने की रही है। को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। “संघर्ष 2” को लेकर वैसे भी बेहद चर्चा रही हैं। संघर्ष का पहला पार्ट भी ब्लॉकबस्टर था। जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि इसका सीक्वल उससे भी बड़ा होने जा रहा है, जिसकी एक झलक इस वैलेंटाइन 14 फरवरी को टीजर के रूप में दर्शकों को देखने को मिलेगी। टीजर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा।

फिल्म के फर्स्ट लुक आउट होने पर रत्नाकर कुमार ने कहा कि “संघर्ष 2” को बेहद आधुनिक तकनीक से और बड़े स्तर पर बनाया गया है। यह फिल्म कहानी पटकथा स्क्रीनप्ले डायलॉग रोमांस म्यूजिक एक्शन से भरपूर है और एक कमर्शियल फिल्म की सारी जरूरतों को पूरा करती है। इसलिए हमारी फिल्म हर तरह के दर्शक वर्ग के लोगों को पसंद आने वाली है। तो हमें यही उम्मीद है कि जब भी हमारी फिल्म रिलीज हो दर्शक इसे सिनेमाघरों में जाकर ही देखें।  वही बात अगर इस फिल्म की कास्टिंग की करें तो फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मेघा श्री, माही श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह मटरू, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओ पी कश्यप मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो में हुआ है। फिल्म के गानों में शानदार लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है। फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। डीओपी आर प्रिंस है। एक्शन दिलीप यादव, एस मल्लेश और न्योंग का है।

रत्नाकर कुमार,खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म “संघर्ष 2” का फर्स्ट लुक हुआ आउट