nav-left cat-right
cat-right

Padhane De –  Song has been recorded Under the banner of Red Eye Pictures...

Under the banner of Red eye pictures this song Padhne de  has been recorded at S.R.S studios which is Produced by Mohd Javed and is sung by Altaaf Sayyed.The music is composed by Altaaf Sayyed lyrics Jamil Ahmed.Ravi Sharma is going to be the Director of this music video & model Kirti Chandela has been casted for this song.

  

This album is also as romantic as  the previous song Ishq wali Baarish which was Prouced by Mohd Javed with Sneha Ullal.The shooting of this Song will begin soon.

Ropesh R. Babu’s New Bhojpuri Romantic Song For Valentine Chahat...

अपनी ‘चाहत’ का इजहार करने को तैयार- रूपेश आर बाबू
वेलेनटाइन का महीने अभी आना बांकी है, लेकिन लोकप्रिय अभिनेता रूपेश आर बाबू इन दिनों अपनी ‘चाहत’ का इजहार करने को तैयार हैं। उन्‍होंने अपनी ‘चाहत’ को एक गाने की जरिये जाहिर किया है, जो भोजुपरी में अब तक का सबसे रोमांटिक गाना होगा। ‘चाहत’ अलबम का गाना ‘तोह के चाहत रहिल बा हम हर खुशी लेके’ का ऑडियो वेब म्‍यूजिक ने अपने यू-टयूब चैनल पर रिलीज किया है।
इस बारे में रूपेश आर बाबू कहते हैं कि यह बहुत ही प्‍यारा सा गाना है। इस गाने में लव और इमोशन को बखूबी प्रजेंट किया गया है। ऐसे गाने भोजपुरी इंडस्‍ट्री में कम सुनने को मिलते हैं। यह रूटीन भोजपुरी गानों के बीट से अलग सॉफ्ट म्‍यूजिक के साथ बनाया गया, जो श्रोताओं के दिल से सीधे कनेक्‍ट करेगा। ‘चाहत’ अलबम का ये गाना मेरे तो दिल के करीब है। इसलिए उम्‍मीद करता हूं श्रोताओं को भी खूब पसंद आयेगी।


रूपेश आर बाबू को भोजपुरी फिल्‍मों उनके उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए चंपारण वेलफेयर ट्रस्‍ट के द्वारा ‘चंपारण रत्‍न’ की उपाधि से पिछले दिनों सम्‍मानित किया जा चुका है। वे इन दिनों शॉर्ट फिल्‍म पर भी काम कर रहे हैं। इसी बीच उनका यह म्‍यूजिक तोहफा उनके फैंस के लिए खास है, जिसमें उन्‍होंने एच शंकर हरि के साथ जुगलबंदी की है।
वहीं, अलबम के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने बताया कि ‘चाहत’ अलबम का गाना ‘तोह के चाहत रहिल बा हम हर खुशी लेके’ को लिखा है अविनाश पांडेय ने और इसे संगीतबद्ध भी उन्‍होंने ने ही किया है। इस गाने के लिए वी. डी. मिश्रा को ब्‍लेसिंग, क्‍योंकि उन्‍होंने भी इस गाने में अपना अहम योगदान दिया है। इस वजह से यह गाना इतना खूबसूरत हो सका है, जो लोगों के रूह को छू लेगा।  ———-Sanjay Bhushan Patialaya (PRO)

Maa Ki Mamta Devi Geet Album Of Rajan Sharmila Released...

राजन शर्मिला यादव का देवी गीत माँ की ममता हुआ रिलीज

संगीत जगत में अपनी अलग जगह बना रहे गायक राजन शर्मीला यादव का नया देवी गीत माँ की ममता देवी ग्रीन चिली फ़िल्म्स इंटरप्राइजेज के माध्यम से  रिलीज किया गया है। सिंगर राजन शर्मिला यादव ने बहुत ही मधुर स्वर गाया हैं, जो बहुत ही कर्णप्रिय है। इस देसी गीत को बहुत प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है।

इस देवी गीत एल्बम के निर्माता फारूख खान तथा निर्देशक लकी शेख हैं। निर्माण व रिलीज में विशेष सहयोग सकलैन खान और नियाज़ हंटर, मनोज तिवारी बक्सर ने दिया है। माँ की ममता देवी के अलावा   ग्रीन चिली फ़िल्म्स इंटरप्राइजेज से भुकुर भुकुर लाईट बारा त, बटईया मरद सहित कई म्यूजिक वीडियो आ चुका है। इसके अलावा बहुत से गाने  वाले हैं और उन सबमें राजन शर्मिला यादव की आवाज़ सुनने को मिलेगा।