nav-left cat-right
cat-right

Nikita Rawal Is Also A Social Worker Being An Actress...

निकिता रावल एक अभिनेत्री होने के साथ- साथ एक उच्च स्तर कीसमाजसेवी भी हैं

एक ऐसा नाम जो बॉलीवुड के साथ- साथ समाज सेवा के उच्च स्तर पर भी लिया जाता है! निकिता रावल, जिन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म मि. हॉट मि. कूल से वर्ष 2007 में की और बॉलीवुड में एक ख़ास नृत्यिकी के तौर पर पहचान बनायीं! निकिता रावल को न सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता है बल्कि वह अपने समाज सेवा प्रेम के लिए जानी जाती हैं!

अभिनेत्री का जन्म मुंबई के बोरीवली शहर में एक गुजराती परिवार में हुआ था! उनके पिता कार्डियक सर्जन थे! निकिता रावल को बचपन से ही नृत्य का शौक था जिसके लिए उन्होंने प्रोफेशनल क्लासिकल ट्रेनिंग भी ली! अपने स्कूली दिनों में वह चर्चा में आयीं और वर्ष 2008 में अभिनेत्री को एक म्यूजिक विडियो के लिए चयनित किया गया जिससे उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिलना शुरू हुई! जिसके बाद उन्होंने मि. हॉट मि. कूल, द हीरो अभिमन्यु, अम्मा की बोली, रोटी कपडा और रोमांस, ब्लैक & वाइट एवं क्यूट कमीना जैसी फिल्मो के लिए काम किया!

जैसा कि ज्ञात है कि निकिता रावल न सिर्फ एक अभिनेत्री हैं समाज सेवा में भी उनका अहम् योगदान है जैसा कि वह कई अनगिनत एन० जी० ओ० सम्बंधित कार्यक्रम कर चुकी हैं जिनका एकमात्र उद्देश्य गरीबों के लिए धन एकत्रित करना, अनाथ बच्चों के घर एवं वृद्धों के लिए वृद्धाश्रम बनाना रहा है!

Bhojpuri Super Star Actress Anara Gupta Now On Stage Show World...

अब शो वर्ल्ड में अनारा की दस्तक

भोजपुरी फिल्मो की सुपर स्टार अदाकारा अनारा गुप्ता ने अपने डांस ग्रुप अफरोडीसीएक डांस ट्रूप के जरिये शो वर्ल्ड में कदम रख दिया है । अनारा और ग्रुप के सदस्यों ने हाल ही में नेपाल के भैरवा स्थित टाईगर प्लेस रिजॉर्ट में एक भव्य शो कर वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया । अनारा ने बताया कि शो की सफलता के पीछे ग्रुप के हर सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा ।

उल्लेखनीय है कि दो दर्जन से भी अधिक भोजपुरी फिल्मो में अभिनय कर चुकी अनारा की हालिया रिलीज फ़िल्म दिल तोहरा प्यार में पागल हो गइल में उनकी भूमिका की काफी सराहना हुई है । अनारा की कई फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है । बहरहाल , अनारा गुप्ता ने शो वर्ल्ड में अपने ग्रुप के माध्यम से अपनी धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कराई है ।——–UDAY BHAGAT (PRO)

Rani Chatterjee Promoting Her Youtube Channel With Cover Song...

कवर सौंग के जरिये अपने यू-ट्यूब चैनल को प्रमोट कर रही हैं रानी
क्‍वीन ऑफ भोजपुरी रानी चटर्जी ने इन दिनों फिल्‍मों को अलावा अपना यू-ट्यूब चैनल को प्रमोट करते नजर आ रही हैं। रानी के चैनल का नाम ‘रानी चटर्जी इंटरटेंमेंट’ है, जिस पर उन्‍होंने अभी हाल ही में ‘मेरे रश्‍के कमर’ सौंग को अपलोड किया है। हालांकि साल 1988 में नुसरत फतेह अली खान द्वारा गाये इस गाने के कई वर्जन मिल जाते हैं, मगर रानी का वीडियो उन सब से खास है। इस कवर सौंग में रानी के फैंस भी उन्‍हें अलग अपलोड करते हुए यह कवर सौंग वायरल हो रहा है, जिसे फहिदा सबरोज ने गाया है।

इससे पहले रानी चटर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्‍टर कूल महेंद्र सिंह धोनी की कहानी पर बनी फिल्‍म ‘धोनी अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ के ब्‍यूटीफुल सौंग ‘कौन तुझे यूं प्‍यार करेगा’ पर एक कवर सौंग अपने ही चैनल से रिलीज कर चुकी हैं। इस कवर सौंग को अब तक 50,000 से ज्‍यादा बार देखा गया, जिसे वर्षा त्रिपाठी ने आवाज दी है। यह आंकड़ा किसी भी नये यू-टयूब चैनल के लिए अच्‍छा माना जाता है। रानी के दोनों कवर सौंग हिंदी में ही हैं। इस बारे में रानी का कहना है कि हिंदी गाना ‘कौन तुझे यूं प्‍यार करेगा’ और ‘मेरे रश्‍के कमर’ उनके दिल के करीब है, इसलिए वे साल 2018 में कवर सौंग बनाकर एक नई शुरूआत कर चुकी हैं।

बता दें कि रानी चटर्जी भोजपुरिया सिनेमा में क्‍वीन के भी नाम से जानी जाती हैं और ये बतौर अभिनेत्री सालों से भोजपुरी सिनेमा का प्रतिनिधित्‍व करती हैं। सिंगार-एक्‍टर व भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ फिल्‍म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से लेकर अब तक कई सुपर डूपर हिट देने वाली रानी आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। ऐसे में अब उनका यह कवर सौंग लोगों के लिए रानीको नये अवतार में देखने जैसा होगा। —–Sanjay Bhushan Patiayala (PRO)

Srishti Sharma Actress &  Model of  Outstanding Merits...

“A model of outstanding merits” this is how I am called in the field of Modeling. The advertisers & Advertising Agencies, say that I have all the physical assests, mental setup & admirable looks, which make a Model most perfect.

There are 3 basic things which are must for a Model. One is rich vital statistics, fantastic figure & bewitching beauty. The God has given me all the three as a Free Gift. With the help of these Virtues I have made my presence felt in the field of Modelling I have been the part of numberless, print ads, commercial flicks & promotional reels. All the parties, for whom I have worked as a Model, are fully satisfied with my behavior, dealing & the results.

          

Now, I have ventured in Bollywood, as I have fully prepared myself for it. I have few offers, which I am considering minutely. Shortly a big announcement & launching event is to be held with Big Bang & Bash.

When I look back into my life, I feel quite well. Still as an artist, my urge to do something better, always pushes me ahead.

I was born  at Delhi, on 16 Sep. 1992 where I was brought up & did my graduation from Delhi University. I started my career as a Model. I started with ACC Cement & B.S.N.L. apart from Music Albums TV Serials. I had been fan & admirerer of Amitabh Bachchan, Shah Rukh Khan & Kajol with whom, now I am ambitious to work as an artiste. I am optimistic about becoming one of the Top Artistes of Bollywood. I believe in the adage ‘Where there is a will, there is a way’ I am on the right track, right now. One thing, for which I am proud of, is the fact, that I am a self-made-artiste, I have taken no help & no faver from anybody, till date. At present I am only interested in playing lead roles & important roles in multi-starrers. The impotance of the role is created by the artiste who perform it. Only an impotant role cannot make an artiste so impotant. I am sure my confidence will turn into real conviction, I am looking for………………SS

Sangeeta Tiwari Honoured With Best Bhojpuri Actress Award At Bharat Icon Award 2018...

भारत आइकॉन अवार्ड 2018 में संगीता तिवारी को मिला बेस्‍ट भोजपुरी एक्‍ट्रेस का अवार्ड

भोजपुरी सिने इंडस्‍ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री संगीता तिवारी को भारत आइकॉन अवार्ड 2018 में बेस्‍ट भोजपुरी एक्‍ट्रेस का अवार्ड मिला। रॉयल हेरिटेज ग्रुप द्वारा मुंबई के इशकॉन ऑडिटोरियम (जुहू) में आयोजित इस अवार्ड से नवाजा गया। बेस्‍ट भोजपुरी एक्‍ट्रेस का अवार्ड मिलने के बाद संगीता ने खुशी जाहिर करते हुए इस अवार्ड के आयोजक और अपने फैंस का आभार जताया। उन्‍होंने कहा कि भारत आइकॉन अवार्ड ने मुझे जो सम्‍मान दिया है, उसके लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं। यह अवार्ड पाकर मैं आज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
  

संगीता ने कहा कि जब आपकी मेहनत को सम्‍मान मिलता है, तो आप पर उससे बेहतर करने की प्रेरणा भी मिलती है। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ जाती है। भारत आइकॉन अवार्ड 2018 के बाद ने मुझे और अच्‍छा करने के लिए उत्‍साहित कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि मुझे अपने काम पर और अपने फैंस पर पूरा भरोसा है। इसलिए मैं उनके भरोसे को तोडने का कभी सोच भी नहीं सकती हूं। यह अवार्ड भी मेरे फैंस औ भोजपुरिया दर्शकों की वजह से मुझे मिली है। संगीता ने अपने पैरेंटस को याद करते हुए कहा कि मैं अपने माता – पिता का भी आभार व्‍यक्‍त करना चाहूंगी, क्‍योंकि आज मैं जो कुछ हूं उनके प्‍यार और सपोर्ट की वजह से हूं।

बता दें कि संगीता की अपकमिंग भोजपुरी फिल्‍म ‘सुपरस्‍टार राधे रंगीला’ बन कर तैयार है, जिसमें उनके अपोजिट राकेश मिश्रा हैं। एक्‍शन पैक्‍डइस फिल्‍म के निर्माता रामकरन गौड़, राधेश्याम गौड़, सह निर्माता अरुण कुमार दुबे निर्देशक राम जे. पटेल और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।यह फिल्‍म राधेश्‍याम के. आर. पी. फिल्‍म विजन और अरूण दुबे के श्रीसदगुरू एंटरटेमेंट हाउस के बैनर तले बनी है।  —–Sanjay Bhushan Patiayala (PRO)

Anjana Singh Signed for Bhojpuri Film Munna Mawali

भोजपुरी फिल्‍म ‘मुन्‍ना मवाली’ में हॉट केक अंजना सिंह की इंट्री

सिने प्राइम वर्ल्‍ड के एसोसिएशन और द सिनेमा प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘मुन्‍ना मवाली’ इंडस्‍ट्री की हॉट केक अंजना सिंह की इंट्री हुर्इ है। ये जानकारी आज फिल्‍म के निर्माता पप्‍पू पांडेय ने दी। उन्‍होंने बताया कि अंजना सिंह काफी काबिल अदाकारा हैं, जो हमारी फिल्‍म की कहानी में फिट भी आती हैं। इसलिए हमने उन्‍हें ‘मुन्‍ना मवाली’ के लिए कास्‍ट किया है। अंजना सिंह के अलावा फिल्‍म में पूनम दुबे भी होंगी, जो फिल्‍म के लीड एक्‍टर प्रमोद प्रेमी के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी। वहीं, भोजपुरिया खलनायक संजय पांडेय और अयाज खान के साथ बसाता चाचा यानि मनोज टाइगर भी फिल्‍म में मुख्‍य किरदार में होंगे। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही शुरू हो जायेगी।

फिल्‍म को लेकर निर्देशक रवि सिन्‍हा ने कहा कि यह एक बेहतरीन एंटरटेंमेंट वाली फिल्‍म है। हमारे इस फिल्‍म में भोजपुरी का सिंगर – एक्‍टर वाला परसेप्‍शन जारी रहेगा, क्‍योंकि हमने इसके लिए प्रमोद प्रेमी को बतौर लीड एक्‍टर कास्‍ट किया है, तो भोजपुरी हॉट केक अंजना सिंह और खूबसूरत पुनम दुबे के साथ शाहिद माल्‍या की आवाज में गाने इस फिल्‍म में मुख्‍य आकर्षण होगी। इनकी तिकड़ी बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल कर देगी। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म की फुल फ्लेज शूटिंग मार्च के महीने से शुरू होगी और हमारी कोशिश होगी कि समर सीजन में इसे रिलीज करें।

बता दें कि फिल्‍म के डायरेक्‍टर रवि सिन्‍हा हैं और कहानी राजेश पांडेय ने लिखी है। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला होंगे। डॉ अलोक रंजन पांडेय के कंसेप्‍ट पर बन रही फिल्‍म ‘मुन्‍ना मवाली’ के खूबसूरत गीत डॉ सागर सुधाकर स्‍नेह और सुमित चंद्रवंशी ने लिखे हैं, जिसमें संगीत सुधाकर स्‍नेह ने दिया है। स्‍टोरी-स्‍क्रीनप्‍ले राजेश पांडेय, डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा का है। ——-Sanjay Bhushan Patiayala (PRO)