Posted by
admin on Jan 7, 2018 in
Actors,
Latest News,
News |
Comments Off on Amrish Singh As Rajkumar With Niruha In Film Mahabali
फिल्म ‘महाबली’ में निरहुआ के साथ राजकुमार की भूमिका में होंगे अमरीश सिंह
‘बाहुबली’ सिरीज की फिल्म को मिले रिस्पांस के बाद अब एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर बाहुबली की इंट्री होने वाली है। मगर इस बार फिल्म का नाम ‘महाबली’ होगा, जो भोजपुरी में बन रही है। इस फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ महाबली की भूमिका में नजर आयेंगे और राजकुमार का किरदार अमरीश सिंह निभायेंगे। वहीं, फिल्म ‘महाबली’ में रानी के किरदार में आम्रपाली दुबे नजर आयेंगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म होगी, जिसकी भव्यता बाहुबली जैसी होगी और इसे एक साथ हिंदी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम और बंगाली में रिलीज की जायेगी। बता दें कि फिल्म ‘महाबली’ टीजर गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2018को रिलीज की जायेगी।

फिलहाल इस फिल्म के टीजर की शूटिंग मुंबई के मड आयलँड में चल रही है, जहां सेट पर अमरीश सिंह, निरहुआ के साथ घुड़सवारी और तलवारबाजी करते दिखे। बाद में उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म ‘महाबली’ में मेरी लाइफ की सबसे बड़ी फिल्म है। इसके कंसेप्ट और कहानी ने मुझे काफी प्रभावित किया है। वीर योद्धा महाबली की भव्यता और वेश भूषा को देखकर लोगों को बाहुबली का एहसास तो होगा, लेकिन यह फिल्म बिल्कुल अलग है। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ काम करने का अनुभव भी खास है। मैं खासतौर पर फिल्म के निर्देशक इकबाल बक्श का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने एक यादगार कैरेक्टर के लिए मुझे चुना।
लक्ष्मी गणपति के बैनर तले बन रही फिल्म ‘महाबली’ के बारे में आगे अमरीश ने आगे कहा कि इस फिल्म के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ रही है। क्योंकि इस फिल्म की कहानी में तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक की डिमांड है, तो अन्य कलाकारों की तरह मुझे भी इसके लिए काफी वर्क आउट करना पड़ रहा है। इस फिल्म को 100 दिन की शूटिंग में पूरा किया जाएगा। फिल्म काफी भव्य है और सैकड़ों घोड़ों और घुड़सवारों का प्रयोग किया जाएगा। मैं तलवारबाजी भी सीख रहा हूं। मुझे इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है तो थोड़ा नर्वस हूं।
बता दें कि इस फिल्म के निर्माता एम रमेश व्यास हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और राजस्थान में भी की जानी है। वहीं, पोस्ट प्रोडक्शन के फेज में जमकर स्पेशल इफेक्टस का यूज किया जायेगा, जो कि इतने बड़े पैमाने पर अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिलता है। फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे,अमरीश सिंह के अलावा सुशील सिंह,अयाज खान, दीपक भाटिया,अर्चना शर्मा,नागेश मिश्रा और सिकंदर खान भी नजर आयेंगे। ———-Sanjay Bhushan Patialaya (PRO)