भोजपुरी संगीत में अपनी बेमिसाल गायकी और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले पावर स्टार पवन सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ देवी गीत ‘माई के आरती’ ने यूट्यूब पर 140 मिलियन का एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि पावर स्टार पवन सिंह और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस देवी गीत से एक बार फिर इतिहास रच दिया है। मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह देवी गीत 140 मिलियन (14 करोड़) से अधिक व्यूज का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। यूट्यूब पर लगातार व्यूज बढ़ने का यह सिलसिला निरंतर बरकरार है। निर्माता रत्नाकर कुमार और पावर स्टार पवन सिंह की हिट जोड़ी ने इस देवी गीत को रिकॉर्ड्स तोड़ पहचान दिलाई है, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवीगीत ‘माई के आरती’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर पवन सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इस गीत के वीडियो में पवन सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को गीतकार आजाद सिंह व श्याम देहाती ने लिखा है, जबकि संगीतकार श्याम – आजाद ने मधुर संगीत दिया है। रिकार्डिस्ट राकेश शर्मा, प्रोग्रामिंग शिशिर पांडे, डीओपी एसके सोनी, वीडियो डायरेक्टर : संजय कोरबे, प्रोडक्शन मैनेजर राजू निषाद हैं। डांस ग्रुप अजय मिव्हेल का है। सहयोग अमित सिंह, संतोष सिंह, परिकल्पना दीपक सिंह का है। आशिर्वाद-माता पिता व अजीत सिंह (जोकहरी) का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस देवी गीत की अपार सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार ने सभी संगीत प्रेमियों, दर्शकों और फैंस का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। फैंस से अपील की है कि उनका यह प्यार आगे भी इसी तरह बना रहे, ताकि वे आगे भी ऐसे ही बेहतरीन और भव्य गाने लेकर आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पवन सिंह की आवाज में मां सरस्वती का वास है। वे जब भी कोई गीत गाते हैं तो हर किसी के सीधे दिल में उतर जाता है। इस देवीगीत को रिकॉर्ड तोड़ प्यार देने के लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
वहीं पवन सिंह ने नवरात्रि के इस पावन बेला पर अपने फैंस और माता रानी के भक्तों का दिल से आभार व्यक्त किया है और उन्होंने कहा कि ‘माता रानी के कृपा और श्रोताओं के प्यार से ही इतना बड़ा रिकॉर्ड बन पाया है। सभी जनता जनार्दन और श्रद्धालुओं को दिल से धन्यवाद।’
140 मिलियन पार पवन सिंह और रत्नाकर कुमार का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ऐतिहासिक रिकॉर्डेड देवीगीत ‘माई के आरती’
मुंबई, दिनांक 18 अक्टूबर 2026: मुंबई कलाल समाज की बैठक दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस चुनाव में श्री सतीश सामुद्रे को मुंबई कलाल समाज के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
अध्यक्ष पद के लिए श्री राजेश बिहाडे ने श्री सतीश सामुद्रे के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर श्री अमित बानोले, सचिव पद पर श्री कपिल पटेलपैक, उपसचिव पद पर श्री नितेश करोडदेव, कोषाध्यक्ष पद पर श्री भूपेंद्र लोहकपुरे तथा उपकोषाध्यक्ष पद पर श्री राजेश पेठे का चयन किया गया।
बैठक की शुरुआत में समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीकांतराव नायसे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात श्री अमित बानोले ने समाज की पिछली आर्थिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।
समाज की आर्थिक व्यवस्था पर चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि अब तक प्राप्त दानराशि को सुरक्षित रखा जाएगा तथा आगामी समय में प्राप्त होने वाली दानराशि से समाज का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित किया गया। समाज की संस्था का सोसायटी के रूप में पंजीकरण कराने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में वर्ष 2027 का समाज सम्मेलन रविवार, दिनांक 17 जनवरी 2027 को आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
इस बैठक में सौ. अंजलीताई संजय नाईक, श्रीमती लक्ष्मी ओंकार लोहकपुरे, सौ. अनघा अनंत शिंदे, श्री भूपेंद्र लोहकपुरे, श्री निशिकांत उजवणे, श्री सतीश सामुद्रे, श्री अमित बानोले, श्री राजेश पेठे, श्री नितेश करोडदेव, श्री राजेश बिहाडे, श्री संतोष देवरे, श्री अनंत शिंदे, श्री कपिल पटेलपैक, श्री सुनील पेलागडे, सौ. प्रियंका लोहकपुरे, सौ. प्रियंका करोडदे, सौ. कविता पटेलपैक, सौ. स्मिता पेलागडे तथा श्री नरेश डगवाले सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
नई कार्यकारिणी के गठन से समाज की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक उपक्रमों को गति मिलेगी, ऐसी अपेक्षा व्यक्त की गई।
मुंबई कलाल समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन; श्री सतीश सामुद्रे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित
भोजपुरी संगीत में अपनी बेमिसाल गायकी और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले पावर स्टार पवन सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ देवी गीत ‘माई के आरती’ ने यूट्यूब पर 139 मिलियन का एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि पावर स्टार पवन सिंह और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस देवी गीत से एक बार फिर इतिहास रच दिया है। मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह देवी गीत 139 मिलियन (13.9 करोड़) से अधिक व्यूज का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। यूट्यूब पर लगातार व्यूज बढ़ने का यह सिलसिला निरंतर बरकरार है। निर्माता रत्नाकर कुमार और पावर स्टार पवन सिंह की हिट जोड़ी ने इस देवी गीत को रिकॉर्ड्स तोड़ पहचान दिलाई है, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवीगीत ‘माई के आरती’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर पवन सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इस गीत के वीडियो में पवन सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को गीतकार आजाद सिंह व श्याम देहाती ने लिखा है, जबकि संगीतकार श्याम – आजाद ने मधुर संगीत दिया है। रिकार्डिस्ट राकेश शर्मा, प्रोग्रामिंग शिशिर पांडे, डीओपी एसके सोनी, वीडियो डायरेक्टर : संजय कोरबे, प्रोडक्शन मैनेजर राजू निषाद हैं। डांस ग्रुप अजय मिव्हेल का है। सहयोग अमित सिंह, संतोष सिंह, परिकल्पना दीपक सिंह का है। आशिर्वाद-माता पिता व अजीत सिंह (जोकहरी) का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस देवी गीत की अपार सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार ने सभी संगीत प्रेमियों, दर्शकों और फैंस का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। फैंस से अपील की है कि उनका यह प्यार आगे भी इसी तरह बना रहे, ताकि वे आगे भी ऐसे ही बेहतरीन और भव्य गाने लेकर आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पवन सिंह की आवाज में मां सरस्वती का वास है। वे जब भी कोई गीत गाते हैं तो हर किसी के सीधे दिल में उतर जाता है। इस देवीगीत को रिकॉर्ड तोड़ प्यार देने के लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
वहीं पवन सिंह ने नवरात्रि के इस पावन बेला पर अपने फैंस और माता रानी के भक्तों का दिल से आभार व्यक्त किया है और उन्होंने कहा कि ‘माता रानी के कृपा और श्रोताओं के प्यार से ही इतना बड़ा रिकॉर्ड बन पाया है। सभी जनता जनार्दन और श्रद्धालुओं को दिल से धन्यवाद।’
पावर स्टार पवन सिंह और निर्माता रत्नाकर कुमार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देवीगीत ‘माई के आरती’ ने पार किया 139 मिलियन व्यूज
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भोजपुरी संगीत जगत की मशहूर गायिका प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज में भक्ति गीत ‘आरती माई थावे वाली के’ रिलीज हो गया है। थावे वाली माँ को समर्पित ये देवीगीत ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों और श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है।बपारंपरिक लोक शैली और अलौकिक भक्ति के संगम से ओतप्रोत यह गीत थावे वाली माता रानी की महिमा और उनकी आराधना आधारित है। गाने के बोल बेहद कर्णप्रिय हैं, जो सुनने वालों को सीधे मां की भक्ति में लीन कर देते हैं।
गौरतलब है कि अपनी सुरीली आवाज से हर दिल पर राज करने वाली गायिका प्रियंका सिंह ने इस देवी गीत को भक्ति भाव से गाया है, जो श्रोताओं के मन में भक्ति का संचार कर रहा है। गाने का संगीत और इसके बोल सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। इस गीत के वीडियो में गायिका प्रियंका सिंह ने खुद परफॉर्मेंस किया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत ‘आरती माई थावे वाली के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इस गीत के वीडियो में भी सिंगर प्रियंका सिंह ने ही शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार संतोष उत्पाती ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विनीत शाह, डीओपी कमल चौरसिया, कैमरा मैन सुनील, मेकअप मैन भुवनेश जैन हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘माँ थावे वाली को समर्पित यह देवी गीत जन-जन में अति लोकप्रिय हो रहा है। यह आरती गीत सुनते ही मन भाव विभोर हो जाता है। इस गीत को प्यार देने के लिए सभी श्रद्धालुओं और माता जी के भक्तों को दिल से आभार।’
वहीं पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर हमेशा एक से बढ़कर एक हर विधा के गीत-संगीत संगीतप्रेमियों और श्रद्धालुओं के बीच लेकर आते रहते हैं, जिससे भोजपुरी संस्कृति की परंपरा आगे बढ़ती रहती है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने प्रियंका सिंह का नया देवी गीत ‘आरती माई थावे वाली के’ किया रिलीज
भारतीय मनोरंजन जगत के लिए गर्व और उत्सव के एक विशेष अवसर पर, प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता *के. अधिकारी* को 15 अक्टूबर 2026 को मुंबई के अंधेरी (पश्चिम), जुहू लेन स्थित मेयर हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों, राजनीतिक नेताओं, समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की अनेक सम्मानित हस्तियों की उपस्थिति रही। इस प्रकार यह आयोजन रचनात्मक उत्कृष्टता और व्यावसायिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने वाला एक यादगार अवसर बन गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार के. अधिकारी को प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीत निर्देशक *श्री दिलीप सेन* द्वारा प्रदान किया गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस समारोह को विशेष महत्व प्रदान किया। भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन उद्योग में के. अधिकारी के उल्लेखनीय योगदान, फिल्म निर्माण के प्रति उनके समर्पण तथा दर्शकों के लिए आकर्षक सिनेमाई और संगीतमय अनुभव प्रस्तुत करने के उनके निरंतर प्रयासों के सम्मानस्वरूप उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं दूरदर्शी वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह ने दृढ़ संकल्प, महत्वाकांक्षा, नवाचार और समर्पण का सार्थक संदेश दिया। डॉ. कलाम का जीवन आज भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों को अपने सपनों को दृढ़ निश्चय के साथ साकार करने और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के अनुरूप, के. अधिकारी को प्रदान किया गया यह सम्मान उनकी रचनात्मक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बना और सिनेमा जगत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान की।
फिल्म, संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में एक रचनात्मक सफर
के. अधिकारी ने निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के रूप में अपने बहुआयामी कार्यों के माध्यम से अपनी पेशेवर पहचान स्थापित की है। उनकी रचनात्मक यात्रा विविध विषयों पर आधारित कहानियों, भावनात्मक रूप से प्रभावशाली कथानकों और दर्शकों से जुड़ने वाली मनोरंजन परियोजनाओं के प्रति उनकी निरंतर रुचि को दर्शाती है।
उनकी प्रमुख फिल्म परियोजनाओं में निर्भया (2018), मिस्टर बेचारा (2019), प्रायश्चित (2020) और निव द बॉय (2023) शामिल हैं। ये परियोजनाएँ उनके फिल्म निर्माण के सफर के महत्वपूर्ण अध्याय हैं और सिनेमा के रचनात्मक एवं तकनीकी पहलुओं के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता को प्रदर्शित करती हैं।
फीचर फिल्मों के अतिरिक्त, के. अधिकारी ने संगीत वीडियो और भक्ति-आधारित मनोरंजन के क्षेत्र में भी अपनी रचनात्मक गतिविधियों का विस्तार किया है। उनकी हालिया परियोजनाओं में माँ का आशीर्वाद (2026) नामक भक्ति संगीत वीडियो तथा गरबा नो रंग (2026) शामिल हैं, जो नवरात्रि की जीवंत और उत्सवपूर्ण भावना का संगीतमय उत्सव है। ये दोनों परियोजनाएँ भारतीय मनोरंजन के विभिन्न स्वरूपों को तलाशने और संगीत, अभिनय तथा दृश्यात्मक कहानी-कथन को एक साथ प्रस्तुत करने में उनकी रुचि को दर्शाती हैं।
उनकी आगामी वेब सीरीज़ निव द बॉय-2 भी उनकी रचनात्मक परियोजनाओं में एक बहुप्रतीक्षित नई कड़ी है। यह परियोजना निव द बॉय की कहानी और उसके संसार को आगे बढ़ाती है तथा फिल्म और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में उनकी यात्रा का एक और महत्वपूर्ण कदम है।
एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में प्रतिष्ठित सम्मान
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के इस विशिष्ट अवसर पर पुरस्कार प्राप्त करना के. अधिकारी की व्यावसायिक यात्रा का एक यादगार क्षण है। यह सम्मान मनोरंजन के विभिन्न माध्यमों में उनके कार्यों के साथ-साथ उस दृढ़ इच्छाशक्ति, रचनात्मक प्रतिबद्धता और समर्पण का भी उत्सव है, जिन्होंने उनके करियर को आकार दिया है।
श्री दिलीप सेन सहित फिल्म उद्योग और अन्य क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने पुरस्कार प्रदान किए जाने के इस अवसर को और भी विशेष बना दिया। इस समारोह ने फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों की उस महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने का अवसर प्रदान किया, जिसके माध्यम से वे भारत के गतिशील सांस्कृतिक एवं मनोरंजन जगत में योगदान देते हैं।
इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए के. अधिकारी ने पुरस्कार आयोजकों, श्री दिलीप सेन तथा अपनी पूरी यात्रा के दौरान सहयोग और प्रोत्साहन देने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने अपने सहयोगियों, प्रोडक्शन टीम, कलाकारों और शुभचिंतकों के योगदान को भी स्वीकार किया। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि प्रत्येक सिनेमाई और संगीतमय रचना सामूहिक प्रयास, समर्पण तथा रचनात्मक सहयोग का परिणाम होती है।
के. अधिकारी के लिए यह सम्मान भविष्य में और भी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम करने, नई रचनात्मक संभावनाओं को तलाशने तथा सिनेमा और संगीत के माध्यम से दर्शकों तक प्रभावशाली कहानियाँ पहुँचाने की प्रेरणा है।
आगे की रचनात्मक यात्रा
फिल्मों, संगीत वीडियो और डिजिटल मनोरंजन की बढ़ती परियोजनाओं के साथ के. अधिकारी कहानी-कथन के विभिन्न आयामों को समाहित करने वाली अपनी रचनात्मक दृष्टि के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार उनकी व्यावसायिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण नया अध्याय जोड़ता है। अब वे अपनी आगामी रचनात्मक परियोजनाओं, विशेष रूप से आने वाली वेब सीरीज़ निव द बॉय-2, के अगले चरण की तैयारी कर रहे हैं।
मुंबई में आयोजित यह समारोह उपलब्धियों, रचनात्मक समर्पण और कलात्मक प्रयासों की अटूट भावना के उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। यह ऐसे फिल्म निर्माता के सफर के लिए एक उपयुक्त सम्मान था, जिसकी रचनात्मक यात्रा भारतीय मनोरंजन उद्योग में निरंतर नए आयामों की ओर बढ़ रही है।
के. अधिकारी के बारे में
के. अधिकारी एक भारतीय बॉलीवुड निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता हैं, जो फीचर फिल्मों, संगीत वीडियो और वेब सीरीज़ से जुड़े हुए हैं। उनके रचनात्मक कार्यों में निर्भया (2018), मिस्टर बेचारा (2019), प्रायश्चित (2020), निव द बॉय (2023), माँ का आशीर्वाद (2026) और गरबा नो रंग (2026) शामिल हैं। उनकी आगामी परियोजना निव द बॉय-2 सिनेमा और डिजिटल कहानी-कथन के क्षेत्र में उनकी रचनात्मक सक्रियता को आगे बढ़ाती है।
*मीडिया एवं प्रचार संपर्क:*
*दिवा फिल्म्स प्रोडक्शन (Diva Films Production)*
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
मुंबई के भव्य समारोह में के. अधिकारी को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार से किया गया सम्मानित; प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीत निर्देशक दिलीप सेन ने प्रदान किया प्रतिष्ठित सम्मान