nav-left cat-right
cat-right

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’...

मुंबई : ​सनातन धर्म की अमर पताका को संपूर्ण विश्व में फहराने वाले युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के गुरु, माँ काली के अनन्य भक्त और महान संत श्री रामकृष्ण परमहंस की दिव्य जीवन गाथा अब बड़े पर्दे पर जीवंत होने जा रही है। विवेकानंद एजुकेशन सेल फिल्म्स’ के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’ जल्द ही नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। यू (U) सेंसर प्रमाण पत्र प्राप्त यह 96 मिनट की फीचर फिल्म दर्शकों को भक्ति, ज्ञान और अलौकिक आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाएगी।

​माँ काली की भक्ति और वात्सल्य का रूप

​यह फिल्म केवल एक संत की कहानी नहीं है, बल्कि माँ काली के प्रति उस अटूट भक्ति का दर्शन है, जिसने एक साधारण पुजारी को ‘जगतगुरू’ बना दिया। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे श्री रामकृष्ण परमहंस ने अपनी निश्छल भक्ति से माँ काली के साक्षात दर्शन किए और संसार को यह संदेश दिया कि ईश्वर तक पहुँचने का सबसे सरल मार्ग प्रेम, सत्य और सर्व-धर्म समभाव है।

​गुरु–शिष्य परंपरा का अलौकिक रूप

​फिल्म का मुख्य आकर्षण श्री रामकृष्ण परमहंस और उनके प्रिय शिष्य स्वामी विवेकानंद (नरेंद्रनाथ) के बीच का पावन संबंध है, जिसने आधुनिक भारत की वैचारिक और आध्यात्मिक नींव रखी। गुरु से प्राप्त ज्ञान और माँ काली के आशीर्वाद के बल पर ही स्वामी विवेकानंद ने आगे चलकर शिकागो के धर्म सम्मेलन से लेकर पूरे विश्व में सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप का परचम लहराया।

​फिल्म से जुड़ी मुख्य जानकारी

​निर्माता व लेखक : गजानंद पाठक

​निर्देशक : डॉ. बिमल कुमार मिश्रा

​संगीत निर्देशक : अजय मिश्रा

​गीतकार : डॉ. हरे राम पांडेय

​छायांकन (DOP) : राहुल पाठक

​मुख्य कलाकार : गजानंद पाठक, अमरकांत राय, मुकेश राम प्रजापति, श्रेष्ठा भट्टाचार्य, चांदनी झा, दीपक घोष, चंचला राय, मनोज कुमार पांडेय, अजीत अरोड़ा

इसे हजारीबाग के अभिजीत कुमार सोनू के स्टूडियो में डबिंग की गई है और बैकग्राउंड म्यूजिक तथा सभी गानों की रिकॉर्डिंग अशोक होंडा स्टूडियो मुंबई में की गई है।

​सुरीले भजनों से सजी आध्यात्मिक यात्रा

​फिल्म के संगीत को भारतीय संगीत जगत की महान हस्तियों ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर के गाए भजन दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर देंगे।

​यदि आप सनातन संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और माँ काली के अलौकिक चमत्कारों को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो अपने पूरे परिवार के साथ इस आध्यात्मिक अनुभव का हिस्सा बनें।

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

सुपरहिट फिल्म ‘जया’ का इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज...

भोजपुरी सिनेमा जगत में अपने बेहतरीन अभिनय और अनूठे एक्सप्रेशन्स से करोड़ों दिलों पर राज कर रहीं वर्सेटाइल एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव एक बार फिर दर्शकों को ध्यान खींच ली हैं। बता दें कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने जहां सुपरहिट फिल्म ‘जया’ में अपने परफॉर्मेंस से सबको दिल जीत लिया था, वहीं इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ से एक बार फिर सबको भाव विभोर कर रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया इस गीत में माही श्रीवास्तव गरीब परिवेश में पाली एक कम उम्र की महिला के रूप में गंगा घाट पर गोद में मृतक बच्चे का शव लेकर बैठी हुई गम के आंसू बहा रही हैं। वह खुद चिता में आग देकर बच्चे का अंतिम संस्कार करती हैं और राख को गंगा मइया जल धारा में प्रवाहित करती हैं। इस सारे घटनाक्रम में नेपथ्य में इमोशनल गीतबाज सुनाई दे रहा है। सिंगर सुगम सिंह की करुणा भरी आवाज में गाया हुआ ये गीत श्रोताओं को भावुक कर रहा है और इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने शानदार परफॉर्मेंस से ऑडियंस को इमोशनल कर रही हैं। सधे हुए अभिनय और  इमोशनल एक्सप्रेशन से उन्होंने साबित कर दिया है कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसे ही बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल नहीं की हैं। फैंस माही श्रीवास्तव के अभिनय की तुलना भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों से कर रहे हैं। इस गीत के रिलीज होते ही इसे दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है।

वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म ‘जया’ के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार, को-प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार, डायरेक्टर धीरू यादव हैं। फिल्म का इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ को सिंगर सुगम सिंह ने गाया है। गीत शकील आज़मी  ने लिखा है जबकि साहिल खान और धीरू यादव ने संगीत दिया है। फिल्म की कथा, पटकथा व संवाद धर्मेंद्र सिंह ने लिखा है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, दया शंकर पांडेय हैं। फिल्म का म्यूज़िक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘​कम उम्र की महिला के संघर्ष और मातृत्व के असीम दर्द को दर्शाते इस गीत में माही श्रीवास्तव ने बिना बोले ही अपनी आंखों और हाव-भाव से हर भावना को जीवंत कर दिया है। ​सिंगर सुगम सिंह की मर्मस्पर्शी आवाज, शकील आज़मी के प्रभावी बोल और साहिल खान व धीरू यादव के संगीत ने दर्शकों का दिल छू लिया है।’

माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ये फिल्म ‘जया’ हमारे दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म का हर एक दृश्य और गीत समाज के वास्तविक पहलुओं को दर्शाता है। रिलीज हुआ सैड सांग ‘कट गए हैं पांव’ केवल एक गाना नहीं है, बल्कि यह एक मां के दर्द और उसके संघर्ष की गाथा है। मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है। मुझे खुशी है कि दर्शक इस सांग इतना प्यार दे रहे हैं।’

फिल्म के निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि ‘भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में माही श्रीवास्तव ने हमेशा लीक से हटकर कहानियों और विषय-प्रधान फिल्मों को प्राथमिकता दी है। फिल्म ‘जया’ और इसके गीत ‘कट गए हैं पांव’ में ​उनकी अभिनय क्षमता और संवेदनशीलता ने यह साफ कर दिया है कि वह गंभीर से गंभीर और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को सहजता से जीने का माद्दा रखती हैं। यह गीत फिल्म का भावनात्मक स्तंभ है और दर्शकों का रिस्पॉन्स यह साबित कर रहा है कि अच्छी कहानी और सच्चे अभिनय की कद्र हमेशा होती है।’

सुपरहिट फिल्म ‘जया’ का इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम...

विद्यार्थियों को पुस्तकें व शैक्षणिक साहित्य, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कपड़े व साड़ियों का वितरण

मुंबई: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) का 69वाँ वर्धापन दिन वाशी, नवी मुंबई में केंद्रीय मंत्री मा. रामदासजी आठवले की प्रमुख उपस्थिति में बड़े उत्साह और जल्लोष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक उपस्थित रहे।

वहीं, वर्धापन दिन के अवसर पर पार्टी की जनरल सेक्रेटरी संघमित्रा ताई गायकवाड़ ने पुणे में विभिन्न सामाजिक और सेवा उपक्रमों का आयोजन कर वर्धापन दिन को जनसेवा से जोड़ा। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें और शैक्षणिक साहित्य वितरित किया। साथ ही गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कपड़े एवं साड़ियों का वितरण किया गया।

संघमित्रा ताई गायकवाड़ ने विशेष रूप से दहावी और बारावी के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक साहित्य उपलब्ध कराया। उनका कहना था कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक पुस्तकें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध होने से उन्हें परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही पुणे के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद परिवारों से संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया गया और उनके बीच कपड़े तथा साड़ियों का वितरण किया गया। इस सेवा उपक्रम में शिक्षा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता को विशेष प्राथमिकता दी गई।

25 वर्षों से रामदासजी आठवले के साथ राजनीतिक संबंध

संघमित्रा ताई गायकवाड़ ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से रिपब्लिकन पार्टी और केंद्रीय मंत्री मा. रामदासजी आठवले के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। उन्होंने रामदासजी आठवले को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के लिए काम करना उनके लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के वर्धापन दिन को केवल समारोह तक सीमित न रखते हुए समाजसेवा से जोड़ना जरूरी है। विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करना और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना भी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वाशी में मुख्य समारोह, पुणे में सेवा कार्य

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) का मुख्य 69वाँ वर्धापन दिन समारोह वाशी, नवी मुंबई में केंद्रीय मंत्री मा. रामदासजी आठवले की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित हुआ। वहीं, संघमित्रा ताई गायकवाड़ ने पुणे में अपने स्तर पर सेवा उपक्रम आयोजित कर इस अवसर को सामाजिक सरोकार से जोड़ा।

इस प्रकार वाशी सहित विभिन्न स्थानों पर पार्टी का 69वाँ वर्धापन दिन उत्साहपूर्वक मनाया गया, जबकि पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के नेतृत्व में विद्यार्थियों और जरूरतमंद परिवारों के लिए किए गए सेवा कार्य इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे।

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

निर्माता-निर्देशक विजय यादव की प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ का ट्रेलर वायरल फोक म्यूजिक भोजपुरी पर...

फिल्म निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव के निर्देशन में बनी सुरिंदर यादव कृत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ का ट्रेलर फोक म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यूथ स्टार प्रेम सिंह और स्टार अभिनेत्री रक्षा गुप्ता की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इस फ़िल्म के ट्रेलर को लाखों की तादाद में व्यूज मिले हैं और लगातार व्यूज बढ़ रहे हैं। इस फिल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर पहले ही वायरल हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के थाना औराई के महाराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों में कंप्लीट की गई है। इस फिल्म की पारिवारिक और भावनात्मक कहानी दर्शकों के दिलों को छूने वाली है। मजबूत निर्देशन, भावनात्मक कहानी, दमदार अभिनय और संगीत के साथ यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। वायरल हो रही इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत को लेकर कलाकारों और टीम में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि साँवरे फिल्म्स और फोक म्यूजिक स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’  के निर्माता व निर्देशक विजय यादव हैं। सह-निर्माता महेंद्र यादव हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, मनोज द्विवेदी, शाहिद शम्स, रजनीश झांजी, अनीता रावत, विद्या सिंह, यादवेंद्र यादव, पूर्वी पंडित, चाहत, बबलू लाल, विवेक पटेल और खुशबू मौर्या फुल धमाल मचा रहे हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी हैं। संगीत सुनील झा और नरेंद्र सागर ने दिया है, जबकि गीत स्वर्गीय राजेश मिश्रा एवं अरविंद तिवारी के हैं। फिल्म में सिंगर प्रियंका सिंह, सुगम सिंह, तनु मिश्रा और खुशबू श्री ने अपनी आवाज दी है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सुनील आहेर, नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, कला निर्देशन अनिल कुमार, संकलन गुरजंट सिंह, प्रोमो उमेश मिश्रा, डीआई रोहित सिंह, वीएफएक्स आकाश सिंह, साउंड मिक्सिंग अविनाश सिंह ने संभाला है। पार्श्व संगीत राजा यादव का है। सांग रिकॉडिस्ट दुर्गा सिंह, साउंड रिकॉडिस्ट सुखदेव हैं। मेकअप सुनील सिंह, राजेश तिवारी, हेयर ड्रेसर गुड़िया पाण्डेय, कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु (नानू फैशन डिजाईनर), ड्रेस मैन सजाद आलम, मुख्य सहायक निर्देशक चंदन सिंह यादव, सहायक निर्देशक परी रजक, शाहिल गौतम, स्पॉट बॉय अरमान टीम हैं।

​फिल्म के निर्माता-निर्देशक विजय यादव के अनुसार, ‘स्वर्ग से सुंदर’ एक ऐसी फिल्म है, जो हर वर्ग के दर्शकों और संपूर्ण परिवार को एक साथ बैठकर देखने का अवसर देगी। इसमें भारतीय पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों की मिठास और मनोरंजक ड्रामे का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। इस फिल्म के ट्रेलर को भरपूर प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!’

प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता स्टारर साँवरे फिल्म्स और फोक म्यूजिक स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंद’ का ट्रेलर हुआ वायरल

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया...

मुकेश त्यागी फ़िल्म लोकप्रिय अभिनेता एवं बीजेपी प्रवक्ता ने हनुमान अंश चल चित्र के कास्ट और क्रू के साथ  विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत किया और अपनी विचार व्यक्त किए। और विशिष्ट बात यह है की उन्होंने इस वर्ष अपना जन्म दिवस नीम करोली बाबा कैची धाम ज़िला नैनीताल  में बनाया ।

मुकेश त्यागी जी बार के बाबा के विचार और चमत्कार से व्यक्तिगत रूप से अत्यंत प्रभावित है यहाँ पर एक्ट्रेस जूलियट रॉबर्ट्स स्टीव जब तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा ने आकर यहाँ पर दर्शन करने विराट कोई अनु शर्मा निरंतर 12 की सेवा में आते रहता हैं यह स्थान हनुमान जी की कृपाल से अत्यंत प्रभावशाली है मुकेश जी कहना है की हनुमान अंश एक बहुत प्रभावशाली चलचित्र है और और सब से अपील करी है की अपने परिवार के साथ इस चल चित्र को देखें और इसके आध्यात्मिक मूल्यों आपने जीवन में कार्यान्वित । उन्होंने अपनी कृतक धन्यवाद श्रीश विजय गोयल जी एवं श्रीमान और श्रम खेत्रपाल जी को उनके निमंत्रण पर धन्यवाद दिया

‘शिर्डी साईं बाबा’ के निर्माता, शिर्डी साईं बाबा फाउंडेशन के संस्थापक और मैनेजिंग ट्रस्टी तथा साईं बाबा पीस अवार्ड्स के संस्थापक श्री औशिम खेत्रपाल ने नई दिल्ली के गांधी स्मृति में आयोजित एक विशेष समारोह में ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों, रचनाकारों और निर्माताओं को ‘सम्मान पत्र’ देकर सम्मानित किया। गांधी स्मृति और दर्शन समिति के सहयोग से शिर्डी साईं बाबा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में आध्यात्मिकता, भक्ति और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में सिनेमा की भूमिका का जश्न मनाया गया।

इस कार्यक्रम में गांधी स्मृति और दर्शन समिति के माननीय उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल, शिर्डी लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, शिर्डी साईं बाबा फाउंडेशन के संस्थापक औशिम खेत्रपाल और साईं बाबा पीस अवार्ड्स की इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिस्ट संजना जॉन शामिल हुए। समारोह में मौजूद ‘हनुमान अंश’ की टीम में निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य, युवा अभिनेता विहान शेगडे (जिन्होंने 14 साल की उम्र में बाबा की भूमिका निभाई है) और निर्माता नम्रता व रागिनी सोना शामिल थे। इस मौके पर श्री औशिम क्षेत्रपाल ने कहा, “छब्बीस साल पहले, हमने शिरडी साईं बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘शिरडी साईं बाबा’ बनाई थी, जिसका मकसद उनके संदेश और जन-कल्याण के उनके नज़रिए के बारे में जागरूकता फैलाना था। आज मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स और टीम ने भी एक ऐसी फिल्म बनाई है जो लोगों में आध्यात्मिक और धार्मिक चेतना जगाती है।

‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित करना मेरे लिए एक बहुत ही आध्यात्मिक अनुभव है। सिनेमा सिर्फ़ मनोरंजन का ज़रिया नहीं है; यह हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है।” कार्यक्रम का समापन श्री औशिम क्षेत्रपाल द्वारा टीम को बधाई देने और फिल्म के लिए शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ।

छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

 

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया