nav-left cat-right
cat-right

डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्म ‘भोज’ का ट्रेलर से फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार ने भोजपुरी समाज का जीता दिल...

भोजपुरी भाषा को संवैधानिक रूप से ‘राजभाषा’ का दर्जा दिलाने की मांग में प्रख्यात निर्माता डॉ. एस. वी. अंचन द्वारा निर्मित और लेखक डॉ. अतुल पाटणे (आईएएस) द्वारा लिखित भोजपुरी फिल्म ‘भोज’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्मस्टार डॉ. महेश कुमार अभिनीत फ़िल्म का ट्रेलर न केवल सिनेमाई दृष्टिकोण से प्रभावशाली है, बल्कि सामाजिक संदेश के मामले में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज फिल्म के ट्रेलर में सुपरस्टार डॉ. महेश कुमार का एक ओजस्वी और प्रभावशाली रूप देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों भोजपुरी भाषियों की आवाज है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे डॉ. महेश कुमार ने ट्रेलर के माध्यम से सीधे तौर पर भोजपुरी समाज से अपील की है कि वे अपनी मातृभाषा के सम्मान के लिए एकजुट हों।

सेफसी अंचन ग्रुप के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘भोज’ के निर्माता डॉ. एस वी अंचन और श्रीमती प्रभावती पाटणे हैं। इस फिल्म के प्रख्यात लेखक डॉ. अतुल पाटणे (आईएएस) ने लिखा है। फिल्म ‘भोज’ का कथानक डॉ. अतुल पाटणे (आईएएस) के गहरे अनुभव और लेखन कौशल को दर्शाता है, जो भोजपुरी भाषी लोगों की अस्मिता और संघर्ष को पर्दे पर जीवंत करता है। डॉ. अंचन का विजन और डॉ. पाटणे का लेखन इस फिल्म को केवल एक व्यावसायिक फिल्म न बनाकर, एक ‘मिशन’ के रूप में स्थापित कर रहा है। स्क्रीनप्ले और डायलॉग के रूप में अनिल विश्वकर्मा ने लिखा है। फिल्म के कुशल निर्देशन में क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में धीरू यादव ने अपना महत्वपूर्ण तकनीकी योगदान दिया है। निर्देशक चंदन सिंह हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका डॉ. महेश कुमार हैं, उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह ने शानदार केमिस्ट्री जमाई है। साथ ही दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा, राम सुजान सिंह, महेश आचार्य, समर्थ चतुर्वेदी, तमन्ना मौर्य, सुबोध सेठ और मनोज द्विवेदी आदि हैं।

गौरतलब है कि डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्म भोज के ट्रेलर में फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार ने भोजपुरी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिलवाने के लिए भोजपुरी समाज से अपील की है, और सिग्नेचर कैंपेन के तौर पर मिस कॉल नंबर 91751 48038 जारी किया है। यह मिस कॉल न केवल फिल्म के समर्थन का प्रतीक है, बल्कि यह उन लाखों लोगों की सहमति है जो भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए कृतसंकल्प हैं।

डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्म ‘भोज’ का ट्रेलर से फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार ने भोजपुरी समाज का जीता दिल

एयर वाइस मार्शल से म्यूज़िक प्रोड्यूसर बने संदीप रावत, नीलू रावत और अमित मिश्रा का ‘असर ये तेरा’ जीत रहा दिल...

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना से एयर वाइस मार्शल के पद से सेवानिवृत्त हुए संदीप रावत ने रिटायरमेंट के बाद अपने संगीत प्रेम को नया आयाम देते हुए नीलू म्यूज़िक स्टूडियो की स्थापना की। इसी बैनर तले रिलीज़ हुआ नया रोमांटिक गीत ‘असर ये तेरा’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले स्टूडियो का गीत ‘यारा तेरी सौ’, जिसे बॉलीवुड पार्श्वगायक शाहिद माल्या ने आवाज़ दी थी, भी श्रोताओं द्वारा सराहा गया था।
‘असर ये तेरा’ को बॉलीवुड के लोकप्रिय पार्श्वगायक अमित मिश्रा और नीलू रावत ने अपनी आवाज़ दी है। गीत का निर्देशन जे. प्रकाश ने किया है। उनके अनुसार यह एक भावनात्मक रोमांटिक गीत है, जिसमें दोनों गायकों की आवाज़ एक अलग ही एहसास पैदा करती है।
संदीप रावत का कहना है कि नीलू म्यूज़िक स्टूडियो का उद्देश्य ऐसे गीत तैयार करना है, जिनके बोल अर्थपूर्ण हों और धुनें लंबे समय तक श्रोताओं के दिलों में बनी रहें। उनके अनुसार स्टूडियो किसी एक शैली तक सीमित नहीं है और रोमांटिक, भक्ति, लोक, रैप, डांस तथा समकालीन संगीत सहित विभिन्न शैलियों में संगीत प्रस्तुत करने की योजना पर काम कर रहा है।

गायिका नीलू रावत बताती हैं कि संगीत उनके जीवन का हमेशा से अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने औपचारिक संगीत शिक्षा नहीं ली, लेकिन बचपन से ही गायन का शौक था, जो उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला। वर्षों तक उन्होंने सरकारी कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और पारिवारिक समारोहों में प्रस्तुति दी। सेवानिवृत्ति के बाद परिवार और मित्रों के प्रोत्साहन से उन्होंने अपने इस जुनून को पेशेवर रूप देने का निर्णय लिया।
संदीप रावत ने बताया कि संगीत उनके जीवन का पुराना शौक रहा है, लेकिन अब उन्हें इसे गंभीरता से आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि नीलू म्यूज़िक स्टूडियो के माध्यम से वे न केवल यादगार गीत बनाना चाहते हैं, बल्कि नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराना चाहते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में फीचर फिल्मों के निर्माण की दिशा में भी काम करने की योजना है।
‘असर ये तेरा’  ‘ यारा तेरी सौ ‘ के साथ नीलू म्यूज़िक स्टूडियो ने अपने संगीत सफर को आगे बढ़ाया है और आने वाले समय में विभिन्न संगीत शैलियों में नए प्रोजेक्ट्स लाने की तैयारी कर रहा है।

 

एयर वाइस मार्शल से म्यूज़िक प्रोड्यूसर बने संदीप रावत, नीलू रावत और अमित मिश्रा का ‘असर ये तेरा’ जीत रहा दिल

एक्ट्रेस यास्मीन खान को फिल्म ‘देहाती डिस्को’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का दादा साहब फाल्के इंडियन टेलीविज़न अवॉर्ड मिला।...

मुंबई: एक्ट्रेस यास्मीन खान को फिल्म ‘देहाती डिस्को’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का दादा साहब फाल्के इंडियन टेलीविज़न अवॉर्ड मिला। हिंदी सीरियल, फिल्मों और ऐड फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने वाली यास्मीन खान को 28 जून 2026 की शाम मुंबई के होटल सहारा इंडिया में अशफाक खोपेकर के हाथों दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में उल्का गुप्ता (‘द केरला स्टोरी 2’) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। इस इवेंट को D-PITA चैरिटेबल ट्रस्ट और फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क ने पेश किया था, और इसके ऑर्गनाइज़र अखिलेश सिंह थे। कार्यक्रम में बॉलीवुड और टेलीविज़न इंडस्ट्री की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। खास मेहमानों में पद्म श्री कालूराम बामनिया और निर्मल सोनी शामिल थे। आपको यह जानकर खुशी होगी कि ‘देहाती डिस्को’ के अलावा, यास्मीन खान ‘शर्मा जी की लग गई’ और ‘खल्ली बल्ली’ जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने ‘खल्ली बल्ली’ में राजपाल यादव की पत्नी के तौर पर ज़बरदस्त एक्टिंग की और ‘देहाती डिस्को’ में गणेश आचार्य की पत्नी का रोल निभाया। इन रोल्स के बाद, उन्हें प्रोड्यूसर्स की तरफ से पत्नी का रोल निभाने के कई ऑफर्स मिल रहे हैं।

गौरतलब है कि उन्होंने धर्मेंद्र जी, राजपाल यादव, गणेश आचार्य, कृष्णा अभिषेक, रजनीश दुग्गल, कायनात अरोड़ा, मधु शाह, मुग्धा गोडसे, बृजेंद्र काला, टीकू तलसानिया, असरानी जी, मुकेश तिवारी, हिमानी शिवपुरी, हेमंत पांडे और मुश्ताक खान जैसे स्टार्स के साथ काम किया है।

बॉलीवुड के अलावा, उन्होंने कई पॉपुलर टेलीविज़न सीरियल्स में भी काम किया है, जिनमें ‘सजना है सजना’, ‘पवित्र बंधन’, ‘अफसर बिटिया’, ‘बजरंगबली’, ‘दुर्गा मां’, ‘कैप्टन राठौर’, ‘क्राइम अलर्ट’ और ‘सावधान इंडिया’ शामिल हैं।

हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि यास्मीन खान की फिल्म ‘खल्ली बल्ली’ फिर से सिनेमाघरों में आ रही है; इसे अपने नज़दीकी थिएटर में ज़रूर देखें। कृपया इस फिल्म पर अपना प्यार बनाए रखें, जैसा कि आपने अब तक दिखाया है। आने वाले दिनों में आपके लिए और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

उन्हें सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करें

https://www.instagram.com/imyasmeenkhann/

 

एक्ट्रेस यास्मीन खान को फिल्म ‘देहाती डिस्को’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का दादा साहब फाल्के इंडियन टेलीविज़न अवॉर्ड मिला।

 

देसी स्टार का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘बदरवा ए धनिया’ जेम्स पार्कर के निर्देशन में हुआ रिलीज...

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर और लोकप्रिय देसी स्टार समर सिंह ने मानसून की दस्तक के साथ ही भोजपुरी संगीत जगत में अपने बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना से बम्पर बरसात शुरू कर दिया है। बता दें कि करोड़ों दिलों पर राज कर रहे समर सिंह ने ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज के एक नया धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘बदरवा ए धनिया’ अपने फैन्स और ऑडियंस के बीच लेकर आये हैं। ये गाना ‘एसएफसी म्यूजिक’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है, जोकि रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सावन और बरसात के इस सुहाने मौसम में यह गाना दर्शकों के दिलों पर सीधे दस्तक दे रहा है। बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक गाना के वीडियो में देसी स्टार समर सिंह ने खूबसूरत एक्ट्रेस आस्था सिंह के बारिश में आग लगाने का काम किया है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार और सिजलिंग लग रही है कि फैंस इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। गाने के बोल इतने प्यारे हैं कि ये सीधे जुबान पर चढ़ जाते हैं।

एसएफसी म्यूजिक पर प्रस्तुत इस वीडियो सांग में देसी स्टार समर सिंह ने बरसात में भीगकर गजब का परफार्मेंस संगीतप्रेमियों का दिल जीत लिया है। इस गाने के खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले बोल गीतकार आलोक यादव ने लिखे हैं, जबकि इसे अपनी बेहतरीन धुनों से संगीतकार अभिराम पांडे ने सजाया है। ​वीडियो का निर्देशन कई सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर जेम्स पार्कर ने किया है, जिन्होंने गाने के हर एक फ्रेम को बहुत ही खूबसूरती और सलीके से शूट किया है। डीओपी गौरव राय, मनीष, कोरियोग्राफर  गोल्डी जायसवाल, क्रिएटिव हेड एसके आनंद यादव, योगेश मौर्य, एडिटर पप्पू वर्मा, रवि यादव हैं। परिकल्पना समर मोदी, मेकअप दिव्या तिवारी, निशान का है। प्रोडक्शन मैनेजर टीके सिंह (दादा) हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।

इस गीत को लेकर समर सिंह ने कहा कि ‘एसएफसी म्यूजिक पर रिलीज होते ही इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ये गाना एक कम्पलीट पैकेज है, जिसमें बेहतरीन गायकी, शानदार अभिनय, धमाकेदार डांस और कमाल का डायरेक्शन देखने को मिल रहा है। यह गाना आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकता है।’

देसी स्टार समर सिंह का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘बदरवा ए धनिया’ एसएफसी म्यूजिक पर हुआ रिलीज, बारिश में दिखा समर सिंह और आस्था सिंह का जलवा

भारत पॉडकास्ट में फर्जी बाबाओं और पाखंड के खिलाफ बोले रोहित भार्गव- ज्योतिष समाधान का मार्ग है, चमत्कार का नहीं...

नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज्योतिष के नाम पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। वशीकरण, तंत्र-मंत्र, मारण, उच्चाटन और चमत्कार के नाम पर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ भी लगातार बढ़ रहा है। इसी विषय पर भारत पॉडकास्ट में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रोहित भार्गव ने होस्ट दीपक सारस्वत के साथ विस्तृत चर्चा की।

पॉडकास्ट के दौरान रोहित भार्गव ने कहा कि आज ज्योतिष के नाम पर सबसे बड़ा संकट फर्जी बाबाओं और ढोंगी तांत्रिकों का है। उनका कहना था कि जो व्यक्ति कुछ मिनटों या दिनों में हर समस्या का समाधान करने, वशीकरण करने या किसी का भविष्य पूरी तरह बदल देने का दावा करता है, वह वास्तविक ज्योतिषी नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं का फायदा उठाने वाला व्यक्ति है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि ज्योतिष कोई चमत्कार नहीं बल्कि मार्गदर्शन की विद्या है। एक सच्चा ज्योतिषी केवल व्यक्ति की जन्म कुंडली का अध्ययन कर उसके जीवन की संभावनाओं, चुनौतियों और उचित दिशा के बारे में सलाह दे सकता है। भाग्य बदलने का सबसे बड़ा माध्यम व्यक्ति के अपने कर्म, अनुशासन और सही निर्णय होते हैं।

ऑनलाइन ज्योतिष ऐप्स और डिजिटल कुंडली पर भी उन्होंने सवाल उठाए। रोहित भार्गव के अनुसार केवल मोबाइल एप्लिकेशन या कंप्यूटर से निकली जानकारी किसी व्यक्ति के जीवन का संपूर्ण विश्लेषण नहीं कर सकती। सही भविष्यवाणी के लिए जन्म विवरण, पंचांग और गहन ज्योतिषीय अध्ययन आवश्यक होता है।

उन्होंने कहा कि समाज में सबसे अधिक नुकसान उन लोगों ने पहुंचाया है जो धर्म और ज्योतिष की आड़ में लोगों को डराकर महंगे उपाय, रत्न, तांत्रिक क्रियाएं और चमत्कारों के नाम पर धन वसूलते हैं। उनके अनुसार वास्तविक ज्योतिष कभी भी भय पैदा नहीं करता बल्कि व्यक्ति को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

शनि, राहु-केतु और ग्रह दोषों को लेकर फैली भ्रांतियों पर भी उन्होंने अपनी राय रखी। उनका कहना था कि शनि दंड देने वाले नहीं बल्कि कर्मों का फल देने वाले ग्रह हैं। यदि व्यक्ति अनुशासित जीवन जीता है और अच्छे कर्म करता है तो शनि भी उसके लिए उन्नति के मार्ग खोल सकते हैं।

विवाह, पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंधों पर चर्चा करते हुए रोहित भार्गव ने कहा कि अधिकांश रिश्ते संवाद की कमी और आपसी विश्वास टूटने के कारण बिगड़ते हैं। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपसी बातचीत, सम्मान और समझ सबसे महत्वपूर्ण हैं।

पॉडकास्ट के अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी ज्योतिषी पर भरोसा करने से पहले उसके ज्ञान, अनुभव और कार्यशैली की जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि समाज को अंधविश्वास नहीं बल्कि जागरूकता की आवश्यकता है और ज्योतिष को डर या व्यापार का माध्यम नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में समझना चाहिए।

 

भारत पॉडकास्ट में फर्जी बाबाओं और पाखंड के खिलाफ बोले रोहित भार्गव- ज्योतिष समाधान का मार्ग है, चमत्कार का नहीं