nav-left cat-right
cat-right

Bhojpuri Film Border – First Photo Out Amrapali In Burka...

बॉर्डर के सेट से पहला फ़ोटो आउट , बुर्के में दिखी आम्रपाली

छह दर्जन सितारों से सजी भोजपुरी की पहली फ़िल्म बॉर्डर की शूटिंग पचास दिन की स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग नवरात्र के पहले दिन समाप्त हो गई है । निरहुआ एंटरटेनमेंट की इस फ़िल्म की समाप्ति के तुरंत बाद ही  उनकी अगली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 की शूटिंग भी शुरू हो गई है । निरहुआ एंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माता प्रवेश लाल व लेखक निर्देशक सन्तोष मिश्रा की बॉर्डर के सेट से फ़ोटो डालने की मनाही सभी कलाकारों को थी जिसके कारण शूटिंग के दौरान कोई भी फ़ोटो सोशल मीडिया पर नजर नही आया । इस वजह से जुबली स्टार निरहुआ और यू ट्यूब क्वीन  आम्रपाली दुबे के फैन्स तरह तरह की अटकलें लगाने पर मजबूर थे । हिन्दू नववर्ष के अवसर पर निर्माता प्रवेश लाल यादव ने शूटिंग के बाद सेट पर निकाले गए कुछ फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया । दिलचस्प बात तो यह है कि इन फ़ोटो से यह खुलासा हो गया कि यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे मुस्लिम लड़की के किरदार में हैं ।

https://youtu.be/iEFNsSs8OqU

फ़िल्म के बारे में कुछ भी बताने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी अधिकृत घोषणा कर दी जाएगी । सोशल मीडिया पर जारी फ़ोटो में निर्देशक संतोष मिश्रा की बढ़ी हुई अस्त व्यस्त सफेद दाढ़ी भी उनकी व्यस्तता को उजागर करती है । जुबली स्टार निरहुआ बॉर्डर में किस तरह की भूमिका में है , इस फ़ोटो से पता नही चलता है ।  आपको बता दें कि बॉर्डर भोजपुरी फ़िल्म जगत की ना सिर्फ सबसे महंगी फ़िल्म होगी बल्कि भोजपुरी फ़िल्म जगत के दिग्गजो की भरमार भी इस फ़िल्म में है । निर्माता प्रवेश लाल यादव ने बताया कि मल्टी स्टारर फ़िल्म बॉर्डर की शूटिंग समाप्ति के बाद ही निरहुआ  हिंदुस्तानी 3 की शूटिंग शुरू हो गई है । दोनों ही फिल्मो में जुबली स्टार निरहुआ और यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी है । निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के निर्देशक हैं मंजुल ठाकुर । दोनों ही फिल्मो के प्रचारक हैं उदय भगत ।

बॉर्डर ईद पर सम्पूर्ण भारत में एक साथ रिलीज होगी ।

Suno Sasurji Gets Tremendous Box Office Response at Mumbai & Gujarat...

मुम्बई गुजरात मे भी गोलू के  सुनो ससुरजी की धूम

भोजपुरी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से अपने करियर की शुरुआत करने वाल गोलू यानि आज का ऋषभ कश्यप गोलू की फ़िल्म सुनो ससुरजी ने बिहार झारखंड में तो दर्शको का दिल जीता ही था अब यह फ़िल्म मुम्बई और गुजरात मे दर्शको का दिल जीत रही है ।

इस फिल्म में गोलू का अभिनय दर्शकों को खूब भा रहा है । आपको बता दें कि  इस फिल्म के निर्देशक सुब्बाराव है। जिन्होंने कई अपने निर्देशन में कई सुपरहिट फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए दी हैं। फिल्म में दर्शक रिषभ कश्यप ‘गोलू’ और रिचा दीक्षित की कमेस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस जोड़ी ने अपने नोंकझोंक और प्यार मोहब्बत से दर्शकों को मनोरंजन के परम सुख का आभास कराया है। जिसका नतीजा फिल्म की सफलता के रूप में सामने निकल कर आया है।

इतना ही नहीं फिल्म में दर्शक नामचीन अभिनेता अवधेश मिश्रा के अभिनय की भी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। ड्रीम कैचर प्रोडक्शन द्वारा आरकेजे फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म के निर्माता सनाया मकानी व इकबाल मकानी हैं। सहनिर्माता राजकुमार जैन हैं। फिल्म में मधुर संगीत दिया है राजेश झा ने जबकि गीत का लिखा है संतोष उत्पाती, प्यारे लाल यादव ‘कविजी’, मनोज मतलबी व यादव राज ने। फिल्म में नृत्य निर्देशन रामदेवन व दिलीप मिस्त्री का है। फ़िल्म के प्रचारक हैं उदय भगत और  मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। विदित हो कि रिषभ कश्यप गोलू ने एक बार फिर से अपनी बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को अपना दिवाना बना दिया है। इसके अलावा लगातार और भी कई फिल्मों में गोलू सभी को अपना दीवाना बनाने वाले हैं।  ———–Uday Bhagat (PRO)

Bhojpuri Films Champion another Film Ranjish Starts on Lavish Scale...

भव्य समारोह में शुरू हुई चैंपियन और रंजिश

भोजपुरी फ़िल्म जगत में इन दिनों अच्छी कहानियों और दमदार एक्शन बेस फिल्मो के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है । इसी कड़ी में पी एंड एस प्रोडक्शन की मलेशिया की कंपनी संघ आर्टस के सहयोग से बनने जा रही फिल्म चेम्पियन और परी एंटरटेनमेंट की कनाडा की कंपनी हेगड़े मीडिया के सहयोग से बनने जा रही फिल्म रंजिश की  शुरुआत मुम्बई में एक भव्य समारोह में हुई । इस मौके पर निर्देशक धीरज ठाकुर की फ़िल्म लव के लिए कुछ भी करेगा का टीजर भी लांच किया गया ।

https://youtu.be/095UpKlu6tA

निर्माता मनोज सिंह व सुनील गिरी की चैम्पियन के निर्देशक हैं धीरज ठाकुर जबकि फ़िल्म में एक्शन स्टार विशाल सिंह , साकेत गिरी , किशन राय , आयुषी तिवारी , मोनिका रॉय , पुष्पा शुक्ला , गोपाल राय व भोजपुरिया सुल्तान राजू सिंह माही मुख्य भूमिका में हैं । इस फ़िल्म से साकेत गिरी की लॉन्चिंग हो रही है । चैंपियन  के संगीतकार हैं एस कुमार व अनुज तिवारी , लेखक हैं वीरू ठाकुर , एडिटर हैं दीपक जौल , मार्केटिंग हेड हैं विजय यादव जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । रंजिश के निर्माता हैं सुनील सिंह व आर डी मिश्रा लेखक हैं वीरू ठाकुर । इस फ़िल्म के निर्देशक भी धीरज ठाकुर ही हैं ।  मुम्बई के एक पब में आयोजित मुहूर्त्त समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि अनिल काबरा ने निर्माता सतीश दुबे व सुनील सिंह ,   निर्देशक धीरज ठाकुर की विशाल सिंह व राजू सिंह माही अभिनीत फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा का टीजर लांच किया गया जबकि दोनों ही फिल्मो का फर्स्ट लुक पोस्टर मनोज सिंह व सुनील गिरी के हाथों लांच किया गया । इस मौके पर भोजपुरी फ़िल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थी ।  ———–Uday Bhagat (PRO)

Poonam Dubey Busy With Shooting With Ritesh Pandey For Film Giraftar...

पानी मे आग लगा रही है पूनम

मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे इन दिनों केंद्र शासित प्रदेश दमन में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही है । जी हां , पूनम इन दिनों गायक से नायक बने रितेश पांडे के साथ अपनी अगली फिल्म गिरफ्तार की शूटिंग में व्यस्त हैं । निर्माता राहुल साहनी और निर्देशक रवि सिन्हा की इस फ़िल्म में वह ग्लेमरस भूमिका में हैं । पिछले दिनों पूनम और रितेश के ऊपर एक गाना फिल्माया गया ।

झील में फिल्माये गए इस गाने में दोनों ही रोमांटिक अंदाज़ में दिखे । पूनम ने बताया कि गाना काफी अच्छा और कर्णप्रिय है और इसका फिल्मांकन भी खूबसूरत तरीके से किया गया है जिसके कारण इसमें अश्लीलता कहीं से नजर नही आएगी । अपको बता दें कि पूनम जितनी खूबसूरत और अभिनय में मंझी हुई अदाकारा है उतनी ही अच्छी डांसर है । बहरहाल , पूनम पूनम इन दिनों अपनी अदाओं से अपने दीवानों को बुरी तरह जख्मी करने की राह पर है ।  ———–Uday Bhagat (PRO)

Amrpali Dubey Interview Trending On Youtube With 10Million Views...

यू ट्यूब पर जारी है आम्रपाली दुबे की बादशाहत

एक करोड़ लोगों ने देखा इंटरव्यू , एक नया  वीडियो भी हुआ वायरल

यू ट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे की बादशाहत यू ट्यूब पर लगातार जारी है । यू ट्यूब के एक न्यूज चैनल के लिए लिया गया उनके इंटरव्यू को जहां एक करोड़ से भी अधिक लोगो ने देखा है वही मात्र 18 दिन पहले एक अन्य यू ट्यूब चैनल पर उनकी शूटिग के रफ फुटेज को अभी तक 65 लाख लोगों ने देखा है ।

आम्रपाली दुबे के गानों ने पहले ही कई कीर्तिमान बनाये हैं। भोजपुरी के टॉप 10 व्यूज वाले गानो में मात्र तीन गाने ही ऐसे हैं जिनमे आम्रपाली दुबे नही है  लेकिन अब आम्रपाली के एक इंटरव्यू ने भी एक अदभुत रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आम्रपाली के  इंटरव्यू को अब तक एक करोड़ से भी अधिक लोग देख चुके हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि सिर्फ दो मिनट और कुछ सेकेंड्स का ये वीडियो यूट्यूब पर न सिर्फ बेहद लोकप्रिय है बल्कि इसे साढ़े आठ हज़ार से भी ज़्यादा दर्शक लाइक  कर चुके हैं.

भोजपुरी सिनेमा की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में से एक आम्रपाली दुबे का ये पॉप्युलर इंटरव्यू वेब चैनेल ‘बिंदास भोजपुरिया ‘पर है। इस इंटरव्यू को प्रियंका चोपड़ा की फिल्म काशी अमरनाथ की रिलीज़ के समय लिया गया था. एक  करोड़ से ऊपर के व्यूज बटोर चुके इस इंटरव्यू में निरहुआ बताते हैं कि आम्रपाली बचपन से ही सलमान खान की दीवानी हैं. फिलहाल अब तक किसी भीभोजपुरिया कलाकार का कोई भी इंटरव्यू इतना मशहूर नहीं हुआ।  वही दूसरी ओर लाइव मनोरंजन नाम के एक वेब चैनल पर मात्र 18 दिन पहले आम्रपाली के एक प्रोमोशनल सांग के रिहलसल का वीडियो डाला गया है जिसमे उनके साथ राजू सिंह माही भी दिख रहे हैं । इस वीडियो को भी अभूतपूर्व व्यू मिली है । इसे अभी तक लगभग 65 लाख लोग देख चुके हैं ।  जुबली स्टार निरहुआ की होम प्रोडक्शन की फ़िल्म बॉर्डर की शूटिंग कर रही आम्रपाली दुबे ने इसे दर्शको का प्यार बताया है । —-Uday Bhagat (PRO)

Screen & Stage Bhojpuri Cine Award To Be Held On 5th May In Kolkatta In Presence of Top Film Stars and Celebrities...

कोलकाता में 5 मई को लगेगा भोजपुरिया सितारो का मेला

अवार्ड नाईट के बीच रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे भोजपुरिया दिग्गज

कार्यक्रम की जानकारी देने कोलकाता पहुचे रवि किशन और काजल राघवानी

आगामी 5 मई को कोलकाता के नेता जी इनडोर स्टेडियम में भोजपुरी फ़िल्म जगत के सभी कलाकारों की मौजूदगी में एक भव्य अवार्ड नाइट का आयोजन किया जा रहा है । स्क्रीन एंड स्टेज भोजपुरी सिने अवार्ड में सहयोग कर रही है हावड़ा की भोजपुरी नवयुवक संघ जबकि आयोजक हैं अरुण ओझा , वेद तिवारी और मृत्युंजय पांडे । अवार्ड के संयोजक हैं विकास सिंह बिरप्पन ।  अवार्ड के बारे में स्थानीय मीडिया को विस्तृत जानकारी देने के लिये भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन और सुपर स्टार अदाकारा काजल राघवानी होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल पहुचे ।

 

देश की लगभग सभी भाषाओं की फिल्मो में काम कर चुके रवि किशन ने बताया कि भोजपुरी के शो तो कोलकाता में होते रहते हैं लेकिन पहली बार नेता जी इनडोर स्टेडियम के विशाल मंच पर अवार्ड के बीच कलाकारों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा । 500 से भी अधिक फिल्मो में अभिनय कर चुके रवि किशन ने आगे कहा कि कोलकाता की माटी कला की माटी है और यहां लाखों की तादाद में भोजपुरिया समाज के लोग रहते हैं जो यहां रहकर भी अपनी जमीन से जुड़े हैं । उन्होंने आयोजको को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोलकाता में इस तरह के भव्य कार्यक्रम से दर्शको का रुझान भोजपुरी फ़िल्म की तरफ बढ़ेगा । भोजपुरी फ़िल्म जगत की नंबर 1 अदाकारा काजल राघवानी ने कहा कि आम तौर पर वह किसी भी अवार्ड समारोह में कम ही भाग लेती है पर वह यहां ना सिर्फ भाग लेंगी बल्कि परफॉर्म भी करेंगी । समारोह के आयोजकों ने बताया कि यह पहला मौका होगा जब किसी अवार्ड समारोह में पूरी भोजपुरी जगत एक मंच पर होगी । विकास सिंह बिरप्पन ने बताया कि मनोज तिवारी , निरहुआ , पवन सिंह , खेसारी लाल यादव सहित  150 कलाकार और तकनीशियन  5 मई को कोलकाता में रहेंगे । ——— Uday Bhagat (PRO)