nav-left cat-right
cat-right

Raba Ishq Na Hove Released In UP Gets Bumper Opening...

अब यू पी पहुची रब्बा इश्क़ ना होवे

बिहार झारखंड और मुम्बई गुजरात मे दर्शको का दिल जीतने के बाद निर्देशक प्रमोद शास्त्री की युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू , ऋतु सिंह और कनक यादव अभिनीत फिल्म रब्बा इश्क़ ना होवे अब उत्तर प्रदेश पहुच चुकी है । 23 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 18 सिनेमा घरों में फ़िल्म रिलीज हुई है।  गोरखपुर में यह फ़िल्म यूनाइटेड सिनेमा हाल में लगी है। आपको बता दे कि रब्बा इश्क़ ना होवे में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू इस फ़िल्म में पहली बार एक पुजारी की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं जबकि उनके अपोजिट  भोजपुरी की दो दो हॉट गर्ल ऋतु सिंह और कनक यादव हैं ।

उल्लेखनीय है कि रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह , निर्मात्री हैं कनक यादव और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव । रब्बा इश्क़ ना होवे के लेखक प्रमोद शास्त्री व एस के चौहान है जबकि गीतकार है मनोज मतलबी, एस के चौहान , श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी और संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं ।

फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं नीटू इकबाल , एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव , नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे,  कला निर्देशक हैं अशोक विश्वकर्मा जबकि प्रचारक हैं उदय भगत और रंजन सिन्हा।  फ़िल्म में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू , रितु सिंह , कनक यादव , मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर , देव सिंह , दीपक सिन्हा ,  सोनिया मिश्रा , कमलाकांत मिश्रा , अजय मिश्रा , रमेश दवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं । निर्देशक प्रमोद शास्त्री ने बताया कि रब्बा इश्क़ ना होवे सम्पूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है जिसे हर वर्ग के दर्शको ने बिहार झारखंड, मुम्बई गुजरात और नेपाल में पसंद किया है  और उम्मीद है कि यह फ़िल्म उत्तर प्रदेश के दर्शको को भी पसंद आएगी ।  ———-Uday Bhagat (PRO)

Mega Star Ravi Kishen Reaches With Timely Help For Pooja Dadwal...

रवि किशन ने की पूजा डडवाल की मदद

शिवड़ी के टी बी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही सलमान खान के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री पूजा डडवाल की मदद  रवि किशन ने की है । हैदराबाद में अपनी फिल्म एम एल ए के प्रोमोशन के लिए मौजूद रवि किशन ने अपने सहयोगी पप्पू यादव के द्वारा नकद व फल अस्पताल में पहुचाया है । पप्पू यादव के फेसबुक अकाउंट पर मौजूद वीडियो में पूजा अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती दिखाई गई है । पूजा ने हाल ही में एक वीडियो के द्वारा सहयोग की अपील की थी । रवि किशन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने बरसो पहले निर्देशक विनय लाड की एक फ़िल्म में पूजा के साथ काम किया था । पप्पू यादव ने मदद की राशि बताने से इनकार करते हुए कहा कि रवि किशन दिखावे से दूर अक्सर  ऐसी मदद करते रहते हैं ।

आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘वीरगति (1995)’ की एक्ट्रेस पूजा डडवाल  इस वक्त टीबी और फेफड़ों संबंधित बीमारी से जूझ रही हैं. उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है. ऐसे में उनका इलाज सही ढंग से नहीं हो पा रहा है. वे पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी टीबी अस्पताल में भर्ती हैं । ———Uday Bhagat (PRO)

Nehashree Comes With Chana Jor Garam For His Fans and Audience...

दर्शको को चनाजोर गरम खिलाने आ रही है नेहाश्री

राजस्थानी क्वीन व भोजपुरी फिल्मो की सुपर स्टार अदाकारा नेहा श्री की बतौर निर्मात्री पहली फ़िल्म चनाजोर गरम इसी शुक्रवार बिहार झारखंड में रिलीज हो रही है । नेहा श्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले बानी व बीकाजी प्रेजेंट्स चनाजोर गरम के संगीतकार व निर्देशक रितेश ठाकुर हैं ।   इस फ़िल्म से बिहार के प्रसिद्द गायक बतौर हीरो भोजपुरिया पर्दे पर लांच हो रहे हैं । फ़िल्म में वे संपेरे की भूमिका में हैं और उनके अपोजिट हैं पूनम दुबे जो फ़िल्म में इच्छाधारी नागिन की भूमिका में हैं ।

चनाजोर गरम में नेहा श्री के अपोजिट हैं आदित्य ओझा । नेहाश्री ने बताया कि चना जोर गरम एक मनोरंजक फ़िल्म है । उन्होंने आगे बताया कि जब निर्देशक रितेश ठाकुर ने उन्हें स्क्रिप्ट सुनाया तो उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने इस फ़िल्म को खुद ही प्रोड्यूस करने का फैसला कर लिया । रितेश ठाकुर के काम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा वे एक हरफनमौला निर्देशक हैं जिन्हें संगीत , स्क्रिप्ट , कैमरे की बहुत समझ है यही वजह है कि एक भव्य फ़िल्म का निर्माण हो पाया । नेहा श्री एंटरटेनमेंट की दूसरी फिल्म राधे भी प्रदर्शन के लिए तैयार है जिसके रिलीज की तारीख जल्द घोषित कर दी जाएगी । ———Uday Bhagat (PRO)

Niruha Hindustani Series 3rd Sequel Starts

निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज की तीसरी फिल्म शुरू

2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । लंबे अरसे बाद महीनों तक सिनेमा हॉल पर कब्जा जमा कर रखने वाले इस फ़िल्म का दूसरा भाग भी सुपर हिट रहा था । ना सिर्फ सिनेमा घरों में बल्कि डिजिटल प्लेटफार्म पर भी दोनों फिल्मो ने अलग ही रिकॉर्ड बनाया है । और अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का भी आगाज हो चुका है । फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है । भोजपुरी फ़िल्म जगत में यह पहली बार हो रहा है कि किसी फिल्म का तीसरा भाग रुपहले पर्दे पर आने वाला है।

निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता हैं प्रवेश लाल यादव जबकि निर्देशक हैं मंजुल ठाकुर । निरहुआ हिंदुस्तानी 2 का निर्देशन भी मंजुल ठाकुर ने ही किया था , यही नही निरहुआ एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म घूंघट में घोटाला का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है ।  फ़िल्म के  संगीतकार हैं  रजनीश मिश्रा जबकि गीतकार हैं  प्यारेलाल कवि द्वारा, श्याम देहाती और आजाद सिंह । कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव और प्रचारक हैं उदय भगत । आपको बता दें कि निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज की पिछली दोनों  फिल्मो की तरह इस फ़िल्म में भी जुबली स्टार निरहुआ और यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की रोमांटिक जोड़ी है । इनके साथ ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा , संजय पांडे, किरण यादव , समर्थ चतुर्वेदी , आशीष सेन्द्रे , श्वेता वर्मा , आदि मुख्य भूमिका में हैं ।   ———Uday Bhagat (PRO)

Kishan Rai & Sunny Singh Popular Pair of Gaddar2 Bhojpuri Film Releasing On Ramnavmi All Over India...

चर्चा में है ग़दर 2 की यह हॉट जोड़ी

रामनवमी के अवसर पर सम्पूर्ण भारत मे रिलीज हो रही गदर 2 दर्शको के लिए तो हॉट केक बनी ही है साथ ही इस फ़िल्म की तीन जोड़ी में से एक जोड़ी भी काफी चर्चा में हैं । यह जोड़ी है किशन राय और सन्नी सिंह की । जी हां , पल्लवी सिंह के नाम से पवन सिंह की फ़िल्म लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली सन्नी सिंह अपनी अगली फिल्म भोजपुरिया राजा के बाद पढ़ाई पूरी करने के लिए एक साल का ब्रेक लिया था । अदाकारा सन्नी लियोनी की लुक वाली इस अभिनेत्री को उनके दोस्त सन्नी नाम से ही पुकारते तजे इसिलिये उन्होंने इसी नाम को अपना लिया । हाल ही में रिलीज हुई सुनो ससुर जी मे सन्नी एक प्रोमोशनल सांग में नजर आई थी लेकिन गदर 2 में सन्नी एक संपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली है ।

इस फ़िल्म में उनके अपोजिट हैं नए सितारे किशन राय जो इस फ़िल्म से ही भोजपुरिया पर्दे पर कदम रख रहे हैं । बताया जाता है कि फ़िल्म में दोनों की जोड़ी काफी रोमांटिक है । किशन और सन्नी ने बताया कि उनपर फिल्माया गया कुछ दृश्य और एक गाना युवा दर्शको को काफी रोमांचित करेगा । उल्लेखनीय है कि इंदिरा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले  बनी ग़दर 2 के निर्माता संजय सिंह राजपूत व राजेश त्रिपाठी हैं जबकि संगीतकार व निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद । इस फ़िल्म में एक्शन स्टार विशाल सिंह  ,  माही खान , किशन राय , सन्नी सिंह ,  निशा दुबे, इशिका पांडे , श्रेया मिश्रा , अनिता व्यास ,  भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर राजू सिंह माही  आदि मुख्य भूमिका में हैं । फ़िल्म के सह निर्माता हैं सतीश सिंह व सुनील मौर्या , लेखक हैं सुरेंद्र मिश्रा ,  लाइन प्रोड्यूसर हैं शम्मी तिवारी जबकि प्रचारक हैं उदय भगत ।   सन्नी सिंह ने बताया कि  ग़दर 2 की उनकी भूमिका दर्शक के दिलो पर अमिट छाप बनकर रहेगा ।  —-Uday Bhagat (PRO)

Anjana Singh Completes Shooting Of Promotional Song For Bhojpuri Film Wanted...

वांटेड में अंजना सिंह का तड़का

भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक और अपने दोस्तों के बीच लेडी रजनीकांत के नाम से मशहूर अंजना सिंह पावर स्टार पवन सिंह की बहुचर्चित फ़िल्म वांटेड के एक प्रोमोशनल गाने पर ठुमका लगाते दिखेंगी । अंजना ने हाल ही में उस विशेष गाने की शूटिंग पूरी की है । कोरियोग्राफर राम देवन ने उस गाने को काफी खूबसूरत अंदाज में कोरियोग्राफ किया है । आपको बता दें कि अंजना सिंह ने अपने कैरियर में लगभग आधा दर्जन फिल्मो में प्रोमोशनल सांग किया है ।

उन्होंने बताया कि गाने का बोल जितना खूबसूरत है उसका फिल्मांकन भी उतना ही खूबसूरत और भव्य तरीके से किया गया है । उल्लेखनीय है कि अंजना ने पवन सिंह के साथ सर्वप्रथम राजकुमार पांडे की  ट्रक ड्रायवर में काम किया था उसके बाद उन्होंने दो अन्य फिल्मो में भी काम किया था । फिलहाल सिलवासा में रवि सिन्हा की फ़िल्म खुद्दार की शूटिंग में व्यस्त अंजना सिंह ने वांटेड के बाद बद्रीनाथ नाम की एक फ़िल्म के भी एक विशेष गाने पर अपना जलवा बिखेरा है । आपको बता दें कि  अंजना की लगभग आधा दर्जन फिल्मे जल्द ही बॉक्स आफिस पर दस्तक देने वाली है ।   —-Uday Bhagat (PRO)