nav-left cat-right
cat-right

Movie “Kabaddi” Music Hitting the Charts

The music of “Kabaddi” is already catching attention of the music lovers and have already proven to be chartbusters of 2018. The appreciations are already queuing up and motivating the team to eye for a grand release.

Kabaddi is a movie depicting the success story of an Indian girl, released under the banner of Vidya Films Pvt Ltd. Women many a times fail to showcase their talent because of our orthodox society, but sometimes girls are able to participate actively in sports and get successful. This movie beautifully portrays how a girl fights with all the odds of the society for her dreams and passion. Internationally acclaimed music director Praveen Bharadwaj, who has given music to lot of Hollywood and Bollywood movies, is the music director of the movie. Hari Om Sharma is the lyrics writer and producer of the movie and it’s made under the direction of S P Nibawat. The music was released in the pink city ” Jaipur” by the prestigious SRK music.

Star cast: Diana Khan, Avinash Raheja, Aadil Sharma, Urmila Sharma, Jetan Mukhi, Raza Murad, Ishrat, Radha Kohinoor, Shravani Goswami

—Akhlesh Singh (PRO)

Shaan Detergent Powder Launched By The Hands Of Bhojpuria Kaka...

भोजपुरिया काका के हाथों लांच हुआ शान डिटर्जेंट पावडर

भोजपुरिया काका के नाम से मशहूर अरुण सिंह के हाथों श्री विघ्नेश एंटरप्राइजेज नाम की एक कंपनी के नए प्रोडक्ट शान डिटर्जेंट पाउडर को लांच किया गया । पनवेल में आयोजित एक समारोह में इसकी लॉंचिंग की गई ।अरुण सिंह बतौर ब्रांड अम्बेसडर इस कंपनी से जुड़े हैं वे देश भर में इन प्रोडक्ट को बढ़ावा देंगे । इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंपनी के प्रोपराइटर जगदीश पोपेटा ने बताया कि अच्छी गुणवत्ता और कम कीमत के कारण आम लोग उनके प्रोडक्ट के प्रति अवश्य आकर्षित होंगे । भोजपुरिया काका अरुण सिंह ने बताया कि एक स्वदेशी प्रोडक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए खुशी की बात है ।

उन्होंने कहा कि प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद लोग किसी अन्य कंपनी के प्रोडक्ट की ओर ध्यान भी नही देंगे । उन्होंने कहा कि वे योजनाबध्द तरीके से इसका प्रचार प्रसार कर जन जन तक पहुचायेंगे । इस मौके पर कंपनी के।   कंपनी के मालिक जगदीश पोपेटा,जनरल मैनेजर बब्लू जी,मीडिया प्रभारी ज्योतिष लाल  , प्रचारक उदय भगत सहित कंपनी के दर्जनों स्टाफ  और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे ।    —–Uday Bhagat (PRO)

Super Star Pawan Singh To Celebrate His Birthday With Childrens At Bal Bhavan, Andheri, Mumbai...

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत बालभवन में बच्चियों के बीच मनाया जाएगा पवन सिंह का जन्म दिन

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार गायक व पावरस्टार नायक पवन सिंह का जन्म दिन  5 जनवरी को मुंबई के उपनगर अँधेरी स्थित बालभवन अनाथ आश्रम में  बहुत ही सादगी से मनाया जाएगा। इस मौके पर इस अनाथ आश्रम के करीब 150 बच्चियों को फल, बिस्कुट और जरुरत की सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस सादगी भरे जन्मदिन के अवसर पर पवन सिंह की माता प्रतिमा सिंह के हाथों तमाम सामग्री वितरण की जायगी। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अभिनेता जय सिंह ने बताया कि 5 जनवरी को पवन सिंह ने अपना जन्मदिन अनाथ बच्चों के बीच मनाने का तय किया था, लेकिन भोजपुरी फिल्म वांटेड की शूटिंग अंतिम चरण पर होने के नाते वे मुंबई नहीं आ पा रहे हैं। मगर पवन सिंह की सोच में कुछ बदलाव नहीं आया है।

पवन सिंह के चाहने वालों ने भी यह तय किया है कि मुंबई व उसके आस पास की कई बस्तियों में उनका जन्मदिन सादगी से मनाया जाएगा। बालभवन के बाद सामजिक संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के दिव्यांगों के लिए लिट्टी चोखा का आयोजन संस्था के प्रेसिडेंट टी एन दुबे के मार्ग दर्शन में जय सिंह ने किया है। मीरा रोड भाइंदर में फुटपाथ पर स्व रोजगार करने वाले पथ विक्रेताओं के बीच उनके नेता कमलेश गुप्ता पवन सिंह का जन्म दिन मनाएंगे। इसी तरह भारत के कई राज्यों में भी पवन सिंह के चाहने वाले लोग उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाने वाले हैं।

—-Ramchandra Yadav (PRO)

 

Arvind Akela Kallu’s New Year Gift New Bhojpuri Song Dedicated To Mother...

माँ को समर्पित अरविन्द अकेला कल्लू का नया  गीत,  नववर्ष की सप्रेम भेंट

नये साल की पहली सुबह जब सूर्य की किरणें आसमान में लालिमा बिखेर रहीं थीं और धरा पर ओस की बूँदों को मोतियों सी आभास करा रहीं थीं, ठीक उसी समय तड़के 6 बजे कल्लू ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से “माँ” नामक एक गीत रिलीज किया गया है, जो माँ के पावन कमलवत चरणों में श्रद्धा सुमन के रूप में समर्पित है। जी हाँ, जहाँ एक ओर कई गाने नववर्ष के स्वागत के लिए बनाये गये हैं, वहीं सुरवीर व युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू ने संगीतप्रेमियों को नववर्ष अनुपम सप्रेम भेंट देते हुए माँ को समर्पित नया गीत प्रस्तुत किया है। वैसे तो नये साल के शुभ दिन पर तमाम गीत गाये व बनाये जाते हैं, मगर नूतन वर्ष की पावन बेला पर यदि कोई माँ को याद करे तो बात निराली होती है। क्योंकि माँ आदि शक्ति हैं, सृष्टि जननी हैं एवं मनुष्य की प्रथम गुरु माँ ही हैं। हृदय की गहराइयों से माँ का आभास करने मात्र से लोक-परलोक के द्वार स्वतः ही खुल जाते हैं।

अपनी गायन विधा के जरिये समाज में चेतना जागृत करने के लिए समय समय पर अपनी गायिकी के माध्यम से सुरवीर अरविन्द अकेला कल्लू कुछ नया गीत लेकर आते रहते हैं। इसके पहले बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ गीत और गौ हत्या बंद करो गीत समाज में प्रस्तुत किये थे, जिसे बहुत सराहा गया और सरकार नीति में शुमार किया गया। विदित हो कि माँ गीत का अभी ऑडियो जारी किया गया है। शीघ्र ही वीडियो में भी रिलीज किया जायेगा। इस गीत को स्वर दिया है अरविन्द अकेला कल्लू ने, संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने संगीत दिया है, गीतकार मनोज मतलबी हैं। परिकल्पना अरबिंद मिश्रा का है। —Ramchandra Yadav (PRO)

https://youtu.be/ugn05Xpwyxs

Loha Pahalwan Third Look Launched On 1st January 2018...

पायस पंडित के जन्मदिन व नूतन वर्ष पर लोहा पहलवान का थर्ड लुक लांच

अपनी मनमोहक व चंचल शोख़ अदाओं से युवा दिलों की धड़कन में अपनी मुकम्मल स्थान बनाने जा रहीं अदाकारा पायस पंडित के जन्मदिन एवं नव वर्ष के शुभ अवसर पर भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का थर्ड लुक लांच किया गया है। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और अदाकारा पायस पंडित स्टारर इस फिल्म का सेकंड लुक 31 दिसंबर यानि नूतन वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी किया गया था।  इस फिल्म यह लुक सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा लांच किया गया है। म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने फिल्म का म्यूजिक व आल डीजिटल राईट्स लिया है। लक्ष्मी गणपति फिल्म्स एवं निषाद प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का निर्माण उच्च तकनिकी के साथ हर एक पहलू  पर बहुत ही बारीकी से ध्यान देकर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा को मोड़ देने हेतु बजट की परवाह किये बिना एक अच्छी फ़िल्म का निर्माण किया गया है। इस फ़िल्म में पवन सिंह पहली बार पहलवानी करते हुए नज़र आयेंगे। उनका यंग्रीयंग मैन हैरतअंगेज रूप दर्शकों में रोमांच भर देगा। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ नवोदित अदाकारा पायस पंडित अपना फिल्मी सफर शुरू कर रही हैं। फिल्म के निर्माता एम. रमेश व्यास एवं संजय निषाद हैं। फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श हैं। सह निर्माता सुशील सिंह तथा लेखक व कार्यकारी निर्माता प्रकाश जैस हैं। संगीतकार छोटेबाबा ने बहुत ही मधुर संगीत बनाया है। गीत लिखे हैं मनोज मतलबी, आजाद सिंह, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने। छायांकन  के. वेंकेट महेश, नृत्य रिक्की गुप्ता व राम देवन, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला मनीष शिर्के, संकलन कुणाल प्रभु का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह और पायस पंडित के साथ  प्रकाश जैस, दीपक सिन्हा, देव सिंह, धामा वर्मा, जफ़र खान, श्रद्धा नवल, पुष्पक चावला, संतोष पहलवान एवं सुशील सिंह हैं। विशेष नृत्य आईटम क्वीन सीमा सिंह व ग्लोरी मोहन्ता का है।  —-Ramchandra Yadav (PRO)

Vishal Srivastav who turned to a singer from an auto driver...

ऑटो ड्राईवर से बॉलीवुड: “फिल्मों के जैसी है सिंगर विशाल श्रीवास्तव की कहानी”

कहते है ना अगर किसी के दिल में सच्चे मन से कुछ करने का जुनुन सवार हो तो वह कुछ भी कर सकता है। फिर चाहे व फुटपाथ पर सोने वाला आम आदमी, एक ढाबे में काम करने वाला एक लड़का और एक ऑटोरिक्शा चलाने वाला एक पति और पिता।

विशाल श्रीवास्तव, एक ऐसा नाम जिसने वाकई में इन परिस्थितियों को बेहद करीब से देखा है। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर विशाल श्रीवास्तव का जन्म दिल्ली के आजादपुर में हुआ था। उनकी 8 महीनें की छोटी सी उम्रमें ही उनका माँ का देहांत हो गया! उनके पिता ने छोटे बच्चे के लालन-पोषण के लिए दूसरी शादी की. परिष्ठितियान्न कुछ ऐसी बनी कि उन्हें9 वर्ष की उम्र मेंघर छोड़ना पड़ा इस प्रकार 9 वर्ष के इन मासूम से पुस्तक पकड़ने वाले हाथों ने ढाबे पर चाय का काम पकड़ लिया जिसके बदले में उन्हें सिर्फ एक चाय और एक ब्रेड मिला करता था।

इस प्रकार इस मासूम बच्चे को लोगो के झूठन से तक पेट भरना पड़ता था , कभी कभी वह भूखे ही सो जाया करते थे। चाय की दुकान में काम करने के बाद उन्होंनेछोटी सी उम्र में ही साइकिल रिक्शा चलाना सीखा। दिन को लाल बाघ की झुग्गियों में रिक्शा चलाने के साथ-साथ वहीं पहाड़ी अंकल के ढाबे में बर्तन धोने का काम करके अपना पेट भरा करते थे। वेरात को ढाबे के काम से फ्री होने के बाद पास में ही एक अंकल का ऑटो धोने के बाद अंकल से ही ऑटोरिक्शा चलाना सीखते थे। इतना ही नही उन्होंनेसब्जी, फल बसो में किताबे पेन बेचने का भी काम किया।

परिस्थितियाँ उन्हें बाँधने की अत्यंत कोशिश करती लेकिन जैसा कि  कहा जाता है न कि अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती हैं, और फिर  विशाल श्रीवास्तव की चाहतों में तो कही न कही सुकर्म छिपे थे , जैसा कि उनकी एक ख़ास तमन्ना थी कि उनकी वाइफ को टीचर बनाने की और बेहद कठिनाइयों से जूझते हुए आज विशाल श्रीवास्तव ने बॉलीवुड में अपनी एक प्लेबैक सिंगर के रूप में छबि बनायीं हैं। विशाल जी एक अच्छे सिंगर होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं ।

विशाल से संगीत की प्रेरणा क बारे में पूछने पर वह बताते हैं की वह बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध महान गायक कुमार शानू के बचपन से ही बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं और उन्हें संगीत की प्रेरणा भी शानू दा के गानों से मिली। वे बताते हैं कि कह बचपन में शानू दा के गानों को सुनकर ही गाने का प्रयत्न किया करते थे, साथ ही विशाल श्रीवास्तव का सपना है कि जिंदगी में एक बार वह अपने आदर्श महान गायक कुमार शानू से रूबरू हों।

ज्ञात है कि विशाल श्रीवास्तव की बचपन में आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनकी शिक्षा नहीं हो पायी। उन्होंने बताया की उन्होंने कानपूर से निकलकर मैनपुरी के  एक छोटे से गाँव मंछना से सिर्फ 2-4 कक्षा तक ही शिक्षा प्राप्त की और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें शिक्षा छोड़कर बचपन में ही मजदूरी करनी पड़ी।

विशाल जी कहते हैं कि जिनको शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है वह बहुत खुशनसीब हैं और उनसे मेरा सिर्फ यही कहना की मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करे किन्तु जिनको ये अवसर नहीं मिल पाया हैं वह कभी हिम्मत न हारें, बस अपने अन्दर छिपे हुए हुनर को कभी मरने न दें, फिर चाहे वह जिंदगी का आखिरी पड़ाव ही क्यों न हो. मेहनत करते रहे, एक न एक दिन सफलता जरुर आपके कदम चूमेगी।

विशाल जी हम आपकी भावनाओं की कद्र करते हैं और आपके स्वर्णिम भविष्य के लिए ईश्वर से कामना करते हैं।