nav-left cat-right
cat-right

Shaheed-E-Aazam is Based On The Life of Pandit Kamalnath Tiwari...

पंडित कमलनाथ तिवारी के जीवन पर आधारित है ‘शहीद-ए-आजम’

काजल क्राफ्ट और वीजन के साथ साईं रिकॉर्ड एंड क्रिशराज इंटरटेंमेंट द्वारा प्रस्‍तुत फिल्‍म‘शहीद-ए-आजम’ बिहार में गणतंत्र दिवस से पूर्व 19 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्‍म की कहानी हंसते-हंसते फांसी को गले लगाने वाले अमर शहीद सरदार भगत सिंह को पहली बार ‘शहीद-ए-आजम’ की उपाधि देने वाले बिहार के स्वतंत्रता सेनानी व उनके साथी पंडित कमलनाथ तिवारी के जीवन पर आधारित है। काकोरी कांड के बाद भगत सिंह अपने फरारी के दौरान काफी दिन इनके घर चम्पारण में भी रहे थे। कमलनाथ तिवारी बिहार के बेतिया से सांसद भी रह चुके हैं। ये जानकारी फिल्‍म के निर्माता – निर्देशक – लेखक अरुण के. पाठक ने दी। उन्‍होंने कहा कि भारत की धरती पर अमर शहीद सेनानी व देशभक्‍तों का कारवां काफी लंबा रहा है। इसी में से एक हैं सरदार भगत सिंह, जिन्‍हें हम ‘शहीद-ए-आजम’ के नाम से जानते हैं।

उन्‍होंने बताया कि यूं तो सरदार भगत सिंह को लेकर कई सारी फिल्में बनी हैं और उनम सब में1931 में भगत सिंह की फांसी पर आकर फिल्म खत्म हो जाती है, लेकिन इस फिल्म में हमने1931 के बाद भी 1947 तक की पूरी क्रांति को दिखाया है। इस फिल्म में भगत सिंह के खिलाफ गवाही देने वाले गद्दार का भी जिक्र है, जिसकी गवाही पर भगत सिंह को फांसी हुई थी। साथ ही उस गद्दार के जिंदगी का अंत भी हमने दिखाने की कोशिश की है। अरुण के. पाठक के अनुसार, फिल्‍म लोगों में देश भक्ति के नये आयामों का संचार करेगी। वैसे मौजूदा दौर में देशभक्ति के मायने बदल गए हैं, लेकिन फिर भी इस तरह का प्रयास आगे भी किया जाना चाहिए। इससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। हमने इस फिल्‍म का प्रजेंटेशन काफी मनोरंजक और प्रेरक तरीके से किया है, जो लोगों के जेहान में देश के प्रति प्रेम की स्थिति स्‍पष्‍ट कर देगी। फिल्‍म की कहानी काफी अच्‍छी और दमदार है। उम्‍मीद है देश की सवा सौ करोड़ आबादी इस फिल्‍म को देखकर कर इतिहास के उन पहलुओं से रूबरू हो जो अब तक छुपी थी।

बता दें कि फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ की एसोसिएट प्रोड्यूसर काजल पाठक व लाइन प्रोड्यूसर प्रत्‍युष मिश्रा हैं और फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। वहीं, फिल्‍म में निखिल निकज, राहुल पाठक, सिबू गिरी, रूद्र तिवारी, प्रशांत कुमार, नीरज सिंह, राजदीप कुमार, सुनील सिंह, चन्‍नू चौबे, सुमित तिवारी, चंदन झा, मुकेश झा, इमरान खान, प्रकाश तिवारी, संजय दूबे, इमरान शेख मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्‍म के गाने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं, जिसके गीत फणींद्र राव, अविनाश पांडेय, सत्‍येंद्र मिश्रा और पवन शर्मा ने लिखे हैं। जबकि संगीत काजल पाठक और दामोदर राव ने दिया है। फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन सुपरवाइजर ऋषिता पांडेय, स्‍टूडियो एस एन प्रोडक्‍शन और डीआई कलरिस्‍ट आशु मिश्रा हैं। वहीं फिल्‍म का स्‍क्रीनप्‍ले अविनाश पांडेय ने तैयार किया है  ———-Sanjay Bhushan Patialaya (PRO)

KING OF STREET PLAY Performs in STREET PHORIA

They say, “Streetplays bring stories to life. Stories that are unheard, stories that are hidden ”

People Came and experienced one such streetplay “ANTH” with  Ayesha Qasmi” project director of “Smita Patil Street Theatre”The group has  Performed 6604 shows till date and the founder of spst has awarded as King Of Street Plays at surat in jewels of nation award ceremony on 24th december.

Its also  listed 5th time in  Limca book of records, The Play was well appreciated by everyone played at  StreetPhoria on 6th of January, 2018, its supported by Arena Animation Andheri west.

Mirage Entertainment Group Presents MR & MISS ATTITUDE (INDIA) -2017 Event Held In Mumbai...

The successful event of MR & MISS ATTITUDE (INDIA) -2017 held on THURSDAY 28th DECEMBER -2017 at St ANDREWS AUDITORIUM, Saint Dominic Road, Bandra (W) MUMBAI  it was a superb event … so new for new faces…..

This was a BEAUTY CONTEST Cum BOLLYWOOD NIGHT & FASHION SHOW.

Cosponsor by – MGM BOLLYWOOD India’s only digital casting channel (on Youtube )

Runned by – Ali Abbas Chaudhary

Winner of of MR & MISS ATTITUDE (INDIA) -2017

1) MISS SUGANDHA SHARMA (WINNER)

2) MISS NAZRE INAYAT KHAN (1ST RUNNER UP)

3) MISS KAYANAAT PAL (2ND RUNNER)

1) MR SUSHIL TILOKANI (WINNER)

2) MR MANISH SUVARNA (1st RUNNER UP)

3) MR RAGHURAJ SINGH (2nd RUNNER)

CHIEF GUEST For This Memorable Event Was

Shri  RAJESH PARJAPATI (PARJAPATI BUILDER)

With Judges For This Beautiful Evening were

1 Ali Abbas Chaudhary ( Producer/Director/Fashion Photographer )

2 Dinesh Srivastava ( add – Director )

3 Parwez Lokhandwala ( Bussinessman )

4 Pankhil Pancholi (Bussinessman )

5 Mr. Manish Giri ( From Sydney Australia )

6 Simon Davidson

7 Vasim ( BJP )

Glimpses of the Event

THANKS TO OUR SUPPORTING TEAM…….

FASHION CHOREOGRAPHY by- Waseem Ali Shah, Ayaan Khan & DEV.

Personality development by – Simon Davidson.

FASHION DESIGNER-SNEHA , HEENA & ROHIT KOCHAR.

Photography by- SOHAIL, DEV & GUDDU.

Make up & hair BY- GOPAL, BABITA & ANITA

ANCHOR – Aditya and Rekha

PRODUCTION MANGER- GULAFSHA KHAN & DRISTI.

About Our Company

MIRAGE ENTERTAINMENT GROUP Established in the year 1997 to promotes Indian culture on the Global Scenario and has successfully achieved a unique position in Films, Glamour, Fashion and Entertainment World. The main objective of The Mirage

 

Khesarilal Yadav And Lal Babu Pandit’s Bhojpuri Film Raja Jani Shooting Completed...

खेसारीलाल यादव और लाल बाबू पंडित की भोजपुरी फिल्‍म ‘राजा जानी’ की शूटिंग पूरी

निर्देशक लालबाबू पंडित ने अपनी एक और भोजपुरी फिल्‍म की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसका नाम है – ‘राजा जानी’, फिल्‍म की शूटिंग भगवान शिव की नगरी देवघर और कोलकाता के खूबसूरत लोकेसंस पर की गई है। उम्‍मीद है कि यह फिल्‍म इस साल समर सीजन यानी जून में रिलीज होगी। फिलहाल इन दिनों ‘राजा जानी’ के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम कोलकाता में जोर – शोर से चल रहा है। फिल्‍म में एक बार फिर से भोजपुरिया सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव नजर आयेंगे और उनके साथ इस फिल्‍म से दो बंगला ब्‍यूटी प्रीति विश्‍वास और देवोस्‍मिता भोजपुरी इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू कर रही हैं। ध्‍यान रहे कि इससे पहले भी लालूबाबू पंडित ने अपनी पिछली सुपर डूपर हिट फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ में मणि भट्टाचार्य को लांच कर चुके हैं।

    

वहीं, निर्देशक लालबाबू पंडित से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म ‘राजा जानी’ की कास्टिंग स्‍टोरी के अनुसार की गई है। इसमें खेसारीलाल यादव के आपोजिट फ्रेश चेहरे की तलाश थी, जो प्रीति विश्‍वास और देवोस्‍मिता के रूप में पूरी हुई है। वैसे इंडस्‍ट्री में कई सारी अच्‍छी और खूबसूरत अदाकारा हैं, मगर ‘राजा जानी’ की कहानी नये हिरोइन को ध्‍यान में रखकर तैयार की  गई थी। वैसे प्रीति विश्‍वास और देवोस्‍मिता की अदाकारी भी काफी बेहतरीन रही। उनके साथ खेसारीलाल यादव  की ऑन स्‍क्रीन फ्रेश जोड़ी काफी दमदार है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। ठीक उसी तरह जैसे फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ में लोगों ने खेसारीलाल यादव  यादव को मणि भट्टाचार्य के साथ पसंद किया।

उधर, फिल्‍म की शूट पूरी होने पर खेसारीलाल यादव  ने ‘राजा जानी’ की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि वे इस फिल्‍म के लिए काफी एक्‍साइटेड हैं। उन्‍हें इस फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं, इसलिए उन्‍होंने शूट के दौरान भगवान भोलेनाथ के दरबार में रूद्राभिषेक भी किया था और बोल बम के जायकारे भी लगाये थे। उन्‍होंने कहा कि ‘राजा जानी’ जबरदस्‍त एंटरटेंमेंट वाली फिल्‍म है और लालबाबू का जवाब नहीं है। वे काफी अच्‍छे निर्देशक हैं, जिन्‍होंने मुझ पर ‘जिला चंपारण’ के बाद इस फिल्‍म के लिए भी विश्‍वास जताया।

प्रकृति फिल्‍म्‍स के बैनर तले निर्मित इस फिल्‍म में खेसारीलाल यादव, प्रीति विश्‍वास और देवोस्‍मिता के अलावा आनंद मोहन, गोपाल रॉय, संजय महानंद, देव सिंह, जे नीलम, प्रदीप शर्मा मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्‍म के निर्माता सुरेंद्र प्रसाद हैं और प्रचारक संजय भूषण पटियाला। फिल्‍म के खूबसूरत गाने को संगीत दिया है धनंजय मिश्रा ने और गीत लिखा है प्‍यारे लाल, आजाद सिंह और श्‍याम देहाती ने। वहीं, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी, एक्‍शन सतीश, डीओपी राणा दासगुप्‍ता और कहानी मनोज के.कुशवाहा ने लिखी है।

—-SANJAY BHUSHAN PATIYALA(PRO)

Be-Parwah Film Is A Muslim Family Drama – Brij Bhushan...

मुस्लिम फैमली ड्रामा है फिल्‍म ‘बे-परवाह’ ब्रज भूषण

नये साल की शुरूआत के साथ ही सिनेमा इंडस्‍ट्री में भी कई नई फिल्‍मों को शुरूआत हो चुकी है। इसी बीच लेखक – निर्देशक ब्रज भूषण अपनी नई हिंदी फिल्‍म ‘बे-परवाह’ लेकर आ रहे हैं, जिसका भव्‍य मुहूर्त मुंबई के ए बी स्‍टूडियो में संपन्‍न हो गया। इस दौरान फिल्‍म के स्‍टार कास्‍ट अकरम भट्ट, तृषा खान, अंशु द्विवेदी, के.के.गोस्वामी निर्माता आजाद मुख्‍तार खान, म्‍यूजिक डायरेक्‍टर सिकंदर शाह, प्रचारक संजय भूषण पटियाला समेत सिने जगत के कई नामचीन चेहरे मौजूद रहे। सबों ने फिल्‍म के कांसेप्‍ट की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसी फिल्‍में की आज कल कम ही देखने को मिलती हैं, जो कहानी बेस्‍ड हो। वहीं, मुहूर्त के दौरान फिल्‍म का एक गाना ‘न जाने दुआ किसी की लगी’ को भी रिलीज किया गया।

इससे पहले फिल्‍म के निर्देशक ब्रज भूषण ने बताया कि हिंदी फिल्‍म ‘बे-परवाह’ एक मुस्लिम फैमली ड्रामा है, जिसका सब्‍जेक्‍ट काफी पावरफुल है। मुझे याद है बी आर चोपड़ा ने तब एक फिल्‍म बनाई थी, जिसका नाम था – ‘निकाह’। उसमें मुस्लिम समुदाय में तलाक के बाद फिर से वापसी के दिलचस्‍प पहलु को कहानी के माध्‍यम से लोगों के सामने लाये थे, जिससे लोग अंजान थे। मगर बी आर चोपड़ा के बाद ऐसी फिल्‍में आनी बंद हो गई। जो आईं भी वो घटना आधारित फिल्‍में थी, जो अंग प्रदर्शन से भर दिये गए। कहानी गायब होने लगीं। मगर मेरी फिल्‍म ‘बे-परवाह’ पूरी कहानी बेस्‍ड है, जिसमें मैंने एक ऐसे ही अंजान पहुलओं को सामने लाने की कोशिश की है। इसके लिए मैंने हर बार की तरह कास्टिंग नये चेहरों के साथ की है, जो मेरा स्‍वभाव भी है।

ब्रज भूषण ने फिल्‍म की शूट पर चर्चा करते हुए बताया कि फिल्‍म की स्क्रिप्टिंग से लेकर डायलॉग तक सब रेडी हैं। जल्‍द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जायेगी। हमने इसे ईद या बकरीद पर रिलीज करने का टारगेट रखा है। लेकिन हमारी कोशिश होगी कि फिल्‍म ईद के मुबारक मौके पर सिनेमा घरों में हो। फिल्‍म के गाने काफी शानदार होंगे, जो लोगों को जुबान पर एक बार में चढ़ जायेगा। वहीं, मुहूर्त के दौरान फिल्‍म के अभिनेता अकरम भट्ट ने कहा कि फिल्‍म ‘बे-परवाह’ एक अच्‍छी सोच और नये कंसेप्‍ट पर बन रही है। इसका फिल्‍म का पार्ट बनना और निर्देशक ब्रजभूषण के साथ काम करना मेरे लिए काफी अच्‍छा है। हम मिलकर मेहनत से काम करेंगे। तो फिल्‍म की अभिनेत्री अंशु ने कहा कि वे फिल्‍म को लेकर काफी एक्‍साइटेड हैं। यह उनकी पहली फिल्‍म है, जिसमें वे अपना सौ प्रतिशत देना चाहती हैं। इसमें वे डबल रोल में नजर आने वाली हैं।

इस मुहूर्त के औसर पर के.के.गोस्वामी ,प्रदीप सिंह ,आदित्य मोहन,मनोज द्धिवेदी,पप्पू यादव , श्वेता ओझा,एस.कुमार , दिलीप सिन्हा ,आदि लोग उपस्थित थे !

—–SANJAY BHUSHAN PATIYALA(PRO)

Khesarilal Yadav’s New Year Song Pikay Beer Bola Happy New Year Goes Viral In Social Media...

खेसारीलाल का न्‍यू ईयर धमाका, गाना ‘पीके बीयर बोला हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ हुआ वायरल

पुराने साल की विदाई और नय साल के स्‍वागत के मौके पर भोजपुरिया स्‍टार खेसारीलाल यादव ने साल की शुरूआत अपने धमाकेदार गाना ‘पीके बीयर बोला हैप्‍पी न्‍यू ईयर’से किया है, जो यू-ट्यूब पर वायरल हो चुका है। यह गाना यू्-टयूब पर टॉप ट्रेंडिंग पोजीशन में है। इसे खेसारी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड ने अपने चैनल पर 30 दिसंबर को रिलीज किया है, जिसको महज 48 घंटे में छह लाख से भी ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 31 दिसंबर की शाम भोजपुरिया जोन में इस गाने की खूब डिमांड देखने को मिली। बता दें कि इससे पहले खेसारीलाल यादव का गाना ‘पियउ से पहले हमारी रहलू’ यू-ट्यूब पर पिछले दिनों ट्रेंड कर रहा था। वहीं, साल 2018 की शुरूआत में खेसारीलाल अभिनीत कई फिल्‍में भी रिलीज होने वाली हैं, जिसमें दीवानापन, दुल्हिन गंगा पार के, राजा जानी ,डमरू और दबंग सरकार जैसी फिल्‍में शामिल हैं।

उधर गाना ‘पीके बीयर बोला हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ को मिल रहे जबरदस्‍त रिस्‍पांस पर निर्माता सोनू पांडे ने कहा कि न्‍यू ईयर में यह गाना उम्‍मीद से ज्‍यादा लोगों को पसंद आ रही है। खासकर न्‍यू ईयर इव पर जिस तरह से इस गाने को हिटस मिले हैं, उससे हम काफी इनकरेज हुए हैं। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि इस वीडियो म्‍यूजिक अलबम को लाखों की संख्‍या में लोग देख रहे हैं। मैं उन सबों का शुक्रगुजार हूं, जिन्‍होंने इस वीडियो अलबम को पसंद किया। उन्‍होंने कहा कि इस गाने को मिले प्‍यार के बाद अब मैं हर त्‍यौहार और सेलिब्रेशन पर म्‍यूजिक वीडियो सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव के स्‍वर में लेकर आउंगा, जो खेसारी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। नया साल में खेसारी एंटरटेनमेंट और खेसारी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड को यूटुब चैनल की तरफ से दो सिल्वर रिवॉर्ड दिया है जिस से कंपनी के ओनर सोनू पांडेय बहुत खुस है !

सोनू ने कहा कि खेसारीलाल यादव आज भोजपुरिया इंडस्‍ट्री के सबसे अधिक लोकप्रिय गायक की श्रेणी में आते हैं। उनके साथ काम काफी मजेदार है। वे काफी मंजे हुए कलाकार हैं। चाहे आप उनसे एक्टिंग करवा लो या फिर सिंगिंग, सब में एक सुलझे हुए कलाकार के रूप में वे अपना बेस्‍ट देते हैं और साथ ही अपने साथ काम करने वालों को सजह फील करवाते हैं। गाना ‘पीके बीयर बोला हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में भी उनके साथ काम करके काफी अच्‍छा लगा। यह गाना खेसारीलाल के लिए भी खास है, क्‍योंकि अक्‍सर न्‍यू ईयर में हिंदी फिल्‍मों के गानों पर लोग सेलिब्रेट करते नजर आते हैं। वो इसलिए कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री में नये साल को ध्‍यान में रखकर कोई ऐसा गाना अभी तक नहीं आया था। अब जब हम गाना ‘पीके बीयर बोला हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ लेकर आये हैं, तो लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। यही हमारा न्‍यू ईयर 2018 का रेज्‍यूल्‍यूशन है।

गौरतलब है कि ‘पीके बीयर बोला हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ गाने का लिरिक्‍स प्‍यारेलाल कवि, आजाद सिंह और श्‍याम देहाती ने तैयार किया है, जबकि संगीत दिया है आशीष वर्मा ने। इसके प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं !

———-SANJAY BHUSHAN PATIYALA(PRO)