nav-left cat-right
cat-right

आकाश यादव “दहलीज़” से कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा में एंट्री, भोजपुरी को मिला एक और हैंडसम हीरो...

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में इन दिनों एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में बड़े कैनवास पर बनी बेहतरीन भोजपुरी फिल्म “दहलीज़” से हैंडसम हीरो आकाश यादव सिनेमा जगत में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। वे रुपहले परदे पर अपनी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ने वाले हैं।

एस आर वी प्रोडक्शन हाउस & पूनी इंटरटेनमेंट कृत फिल्म दहलीज़ में केंद्रीय भूमिका में आकाश यादव हैं और उनकी नायिका मनीषा यादव हैं। उनकी जोड़ी और केमिस्ट्री सिनेप्रेमियों को खूब रिझाने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर करने के बाद फ़िल्म की एडिटिंग भी पूरी कर ली गई है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार आकाश यादव, मनीषा यादव, अमित शुक्ला, देवेंद्र कुमार पाठक, सुषमा मिश्रा, कविता राज, रिंकू यादव, भानु पांडेय, बिरेन्द्र झा, रम्भा साहनी, रिंकू आयुशी, जागृति गुप्ता, चन्द्रू चंचल, निखिल शुक्ला, जय प्रकाश सिंह, आई.सी.मौर्या, सचिन श्रीवास्तव आदि हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर आकाश यादव काफी एक्साइट हैं। वे कहते हैं कि ‘पारिवारिक मर्यादा की जब “दहलीज़” लांघी जाती है, तब परिवार नहीं, परिवार एक सराय बन जाती है!’ यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है।

इस फिल्म के निर्देशक संजीव बोहरपी ने सोशल मीडिया साईट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘दोस्तों! लोटस स्टूडियो में फ़िल्म “दहलीज” की एडिटिंग सम्पन्न हुई। सभी लोगों की मेहनत और माता रानी की कृपा से फ़िल्म बहुत अच्छी बनी है। सभी लोगों का दिल से धन्यवाद।

उल्लेखनीय है कि नवोदित हीरो आकाश यादव के शानदार अभिनय से सजी फ़िल्म दहलीज के प्रोड्यूसर महेश उपाध्याय, पूनम यादव हैं। डायरेक्टर संजीव बोहरपी हैं, जिन्होंने कमाल की फ़िल्म की मेकिंग किया है। फ़िल्म के लेखक इंद्रजीत एस कुमार हैं। संगीतकार विष्णु मिश्रा हैं। डीओपी मनोज सिंह हैं। मारधाड़ मंलेश, नृत्य सुदामा मिंज का हैं। प्रोडक्शन मैनेजर विवेक जायसवाल, मुख्य सहायक निर्देशक विवेक कुमार, सहायक निर्देशक प्रदीप यादव (लालू), सहायक कैमरामैन नीरज त्रिपाठी, लाइट डिपार्टमेंट संजय सिंह, हरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, बबलू यादव, पवन यादव, राकेश यादव, पवन यादव, लक्ष्मण सोनकर, स्टील रामजनम यादव, कैमरा अटेंडेंट मोहन यादव, किशन सिंह, सौरभ यादव, प्रोडक्शन बॉयस साबिर, शाहिद, आर्ट नूर आलम शेख, राजा शर्मा, सुमित चौरसिया, मेकअप गुड्डू गोल्डन, चेतन कैथल, हेयर ड्रेसर गुनगुन मौर्या, जनरेटर राकेश यादव, पप्पू कश्यप, जनरेटर राकेश यादव, पप्पू कश्यप, टेम्पो ड्राइवर संजय यादव, लोकल प्रोडक्शन आंनद हैं।

आकाश यादव “दहलीज़” से कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा में एंट्री, भोजपुरी को मिला एक और हैंडसम हीरो

चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. व रामा प्रसाद प्रोडक्शन की यश कुमार, यामिनी सिंह स्टारर “अघोरी” की शूटिंग चल रही है लखनऊ में...

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में लीक से हटकर फिल्मों का निर्माण करने के लिए आगे आई फिल्म प्रोडक्शन हाउस चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. और रामा प्रसाद प्रोडक्शन बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों का निर्माण कर रही है। इसी कड़ी में भोजपुरी फ़िल्म “अघोरी” निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यूनिक स्टार यश कुमार हैं, जिन्हें अलग-अलग और चैलेंजिंग किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। फ़िल्म की नायिका एक्ट्रेस यामिनी सिंह हैं। उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भाने वाली है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह लखनऊ के एक रेसॉर्ट में एक साथ चार भोजपुरी फिल्मों का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू किया गया और तब से लगातार शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। मुहूर्त की गई चार फिल्मों में से तीन फिल्म “अघोरी, “मृत्युदंड”, “शूल” के हीरो यश कुमार हैं और चौथी फ़िल्म “शादी बाई चांस” के हीरो अरविन्द अकेला कल्लू हैं।

बता दें कि चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. व रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले “अघोरी, “मृत्युदंड” के निर्माता रामा प्रसाद एवं निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले “शूल” का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माता प्रेम शंकर, अरविन्द प्रकाश हैं। निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर फ़िल्म “शादी बाई चांस” के निर्माता रामा प्रसाद और निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। सभी चारों फिल्मों की शूटिंग क्रमशः एक के बाद एक लखनऊ में ही की जाएगी।

गौरतलब है कि जाने-माने फ़िल्म निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) और फ़िल्म निर्माता रामा प्रसाद ने इसके पहले यश कुमार के साथ दो भोजपुरी फिल्म अर्धनारी, परशुराम बना चुके हैं। उसके बाद रामा प्रसाद प्रोडक्शन, ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले एक साथ 4 भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल चारों फिल्मों में से यूनिक स्टोरी के साथ बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म “अघोरी” की शूटिंग शुभ मुहूर्त करके लखनऊ में शुरू कर दी गई है।

भोजपुरी फिल्म “अघोरी” में केंद्रीय भूमिका में यश कुमार काफी अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके साथ बतौर हीरोइन यामिनी सिंह अपनी अदा का जादू चलाते हुए नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद हैं। निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। फ़िल्म के लेखक एस.के. चौहान हैं। संगीतकार मुन्ना दुबे, डीओपी जहाँगीर हैं। मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य महेश आचार्य, कला अवधेश राय का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर जेपी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार यश कुमार, यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, अमित शुक्ला, महेश आचार्य, विष्णु शंकर बेलू, सुबोध सेठ, रोहित सिंह मटरू, सोनिया मिश्रा आदि हैं।

विदित हो कि फिल्म निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) यश कुमार के साथ टोटल 5 फिल्में कर चुके हैं। पहली फिल्म पहली भोजपुरी फिल्म लुटेरे, दूसरी फ़िल्म अर्धनारी, तीसरी फिल्म सुरक्षा, चौथी फ़िल्म परशुराम, पांचवी फिल्म जानवर और इंसान… और अब छठवीं, सातवीं, आठवीं फ़िल्म अघोरी, शूल तथा मृत्युदंड है। यामिनी सिंह के साथ बतौर निर्देशक वे पहली बार फ़िल्म कर रहे हैं। 2 फ़िल्म अघोरी तथा मृत्युदंड में यामिनी सिंह उनके निर्देशन में काम कर रही हैं।

चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. व रामा प्रसाद प्रोडक्शन की यश कुमार, यामिनी सिंह स्टारर “अघोरी” की शूटिंग चल रही है लखनऊ में

रितेश पांडे स्टारर भोजपुरी फ़िल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग मुहूर्त करके गोरखपुर में शुरू...

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में बेहतरीन फिल्मों के निर्माण की कड़ी में भोजपुरी फिल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग भव्य मुहूर्त करके विधिवत पूजा पाठ और मंत्रोच्चारण के साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुरू कर दी गई है। जिसमें मुख्य अतिथि लखनऊ से आए मुनींद्र शर्मा पर्दाफाश चैनल के मुख्य संपादक थे। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मार्कंडेय मुनि थे। उनके अलावा इस शुभ अवसर पर कई गणमान्य जन उपस्थित रहे और सभी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए फिल्म की सफलता की कामना किया।

गौरतलब है कि मां शारदा कला जगत बैनर के प्रोपराइटर मनोज कश्यप एवं जी. ब्रदर्स फिल्म प्रोडक्शन बैनर के प्रोपराइटर गजेन्द्र त्रिपाठी द्वारा निर्मित की जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। जाने माने फ़िल्म निर्देशक उमर खान के कुशल नेतृत्व में भोजपुरी फिल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुरू कर दी गई है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित, शुभी शर्मा नजर आएंगे। उनकी कमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। एक स्पेशल गाने में मिस जम्मू अनारा गुप्ता अपने अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं।

फिल्म के कहानी के बारे में निर्देशक उमर खान ने कहा कि ये कहानी बहुत ही अच्छी है जोकि आप सभी दर्शकों को पुरानी यादों को ताजा कर देगी। दो समुदाय कैसे एक साथ रहकर भाईचारे का संदेश देते हैं, यह फिल्म का मुख्य सार है।साथ ही एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, फैमली ड्रामा से भरपूर फिल्म है। बाकी आप सभी को फिल्म देखने के बाद सब पता चल जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा मां शारदा कला जगत एंड जी. ब्रदर्स फिल्म प्रोडक्शन बैनर प्रस्तुत भव्य पैमाने पर भोजपुरिया परंपरा, रीति-रिवाजों को समेटे हुए खाँटी माटी की महक से भोजपुरिया दर्शकों को ओत प्रोत करने के लिए बनाई जा रही है। इस फिल्म के निर्माता मनोज कश्यप और गजेन्द्र त्रिपाठी हैं। कुशल निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं निर्देशक उमर खान। इस फ़िल्म की कहानी साजिद मल्लिक ने लिखा है, जबकि पटकथा व संवाद उमर खान ने लिखा है। गीतकार सच्चिदानंद कवच, संगीतकार गुणवंत सेन हैं, जिन्होंने बहुत ही मधुर संगीत बनाया है। डीओपी प्रमोद फाटक हैं। डांस मास्टर संजय कोर्बे, फाइट मास्टर दिलीप यादव, आर्ट डायरेक्टर महेन्द्र हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार  रितेश पांडे, शुभी शर्मा, ऋचा दिक्षित, कुणाल सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गजेन्द्र बृजराज, अयाज खान, संजय वर्मा, रागिनी यादव, उजैर खान, अन्नू मौर्य, इंद्रेश त्रिपाठी, अंकिता बारी, महक गुप्ता, प्रियंका चौधरी, अंजली सिंह, अनुराधा सिंह, विजय लक्ष्मी आदि हैं।

रितेश पांडे स्टारर भोजपुरी फ़िल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग मुहूर्त करके गोरखपुर में शुरू

निर्माता ऎक्टर हरिओम घाडगे, निर्देशक आशिष नेवाळकर की मराठी फ़िल्म “हरिओम” का टीजर हुआ लांच...

सिद्धिविनायक मंदिर में निर्माता निर्देशक और टीम ने बप्पा का आशीर्वाद लिया श्री हरि स्टूडियोज के बैनर तले बनी जबर्दस्त एक्शन मराठी फिल्म “हरिओम” का आज टीज़र और ट्रेलर लॉन्च किया गया। मुम्बई के सिद्धिविनायक मंदिर में निर्माता निर्देशक और टीम ने बप्पा का आशीर्वाद लिया, उसके बाद फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च करके इस फ़िल्म के बारे में मीडिया को बताया। इस अवसर पर निर्माता और अभिनेता हरिओम घाडगे, निर्देशक आशिष नेवाळकर, एक्टर गौरव कदम मौजूद रहे। दो भाइयों की स्टोरी पर बेस्ड फ़िल्म में हरिओम घाडगे ने बड़े भाई हरि का रोल किया है जबकि ओम के रोल को गौरव कदम ने निभाया है।

फ़िल्म हरिओम के कुशल निर्देशक आशिष नेवाळकर ने यहां बताया कि हमारी मराठी फिल्म हरिओम का आज टीज़र रिलीज किया गया, फ़िल्म जल्द ही रिलीज होगी। हमने सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन किए। उनकी कृपा से ही इतनी अच्छी फ़िल्म बनी है। यह फ़िल्म ऐसे हालात में बनी है जब सारी फ़िल्म इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई थी। किसी के पास काम नहीं था, ऐसे समय मे निर्माता हरिओम जी आगे आए और उन्होंने इतनी बढ़िया फ़िल्म बनाने का प्रयास किया और उसमें वह कामयाब हो गए।

निर्देशक आशीष नेवालकर ने बताया कि हरिओम फ़िल्म के जरिये मराठी सिनेमा को 2 नए चेहरे मिलने जा रहे है हरिओम और गौरव कदम। हरिओम जी ने इतनी बड़ी एक्शन फिल्म मराठी में बनाने की हिम्मत दिखाई है। उनको इसकी कहानी पे विश्वास था। बहुत अच्छी फ़िल्म एक अच्छी नियत के साथ बनाई गई है। फ़िल्म मराठी मनुष्य की अस्मिता को दर्शाती है, एक मराठी आदमी क्या कर सकता है, यह इस फ़िल्म में दिखाया गया है। इसमे दो भाइयों के प्रेम को दिखाया गया है जो आज के समाज मे कम देखने को मिलता है। यह फ़िल्म लोगों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

फ़िल्म के प्रोड्यूसर और मुख्य अभिनेता हरिओम घाडगे ने कहा कि हमारी फ़िल्म हरिओम पूरी हो चुकी है। आज सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर हमने आशीर्वाद लिया। मैंने बड़े भाई हरि का रोल किया है। फ़िल्म दो भाइयों की स्टोरी है। दर्शक यह फ़िल्म परिवार के साथ सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फ़िल्म का संगीत काफी बेहतरीन है। इसकी कहानी, कंटेंट दिल को छूने वाला है।

वहीं फ़िल्म के डायरेक्टर आशीष ने कहा कि अपने बलबूते पर हरिओम जी ने ज़िंदगी मे बहुत कुछ किया है। उसी तरह फ़िल्म में जो दो भाई दिखाए गए हैं, वो भी अपने बल बूते पर काफी कुछ करते हैं। इसलिए हरिओम का कनेक्शन फ़िल्म के नाम और मुख्य किरदार के नाम हरि और ओम से काफी गहरा है।

फ़िल्म में छोटे भाई का रोल कर रहे अभिनेता गौरव कदम ने कहा कि फ़िल्म हरिओम की विशेषता यह है कि इसमे जितने खतरनाक स्टंट्स हैं, वो सभी हम दोनों भाइयों ने खुद किए हैं, कहीं भी बॉडी डबल का इस्तेमाल नही किया गया है। यह पहली ऐसी मराठी फिल्म होगी जिसके सभी एक्शन माइंड ब्लोइंग हैं। दो भाइयों की बॉन्डिंग, उनके बलिदान को दिखाया गया है। पिक्चर में युवा पीढ़ी के मोटीवेशन और प्रेरणा के लिए कई सन्देश हैं। मैं सभी से अनुरोध कर रहा हूँ कि जब फ़िल्म रिलीज हो तो लोग अपनी फैमिली, बच्चों को लेकर सिनेमाघरों में जाकर यह फ़िल्म जरूर देखें। मराठी में ऐसा स्टंट्स पहली बार देखा जाएगा। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। हम दोनों एक्टर्स ने 6-7 महीने तक साथ मे प्रैक्टिस की। अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। युवाओं को यह फ़िल्म हमारी सभ्यता संस्कृति और हमारी जड़ों से रूबरू करवाएगी।

फ़िल्म मराठी में तो रिलीज हो ही रही है इसे साउथ की भाषा मे भी डब किया गया है।

फ़िल्म के पीआरओ रमाकांत मुंडे (मुंडे मीडिया) हैं।

छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

निर्माता ऎक्टर हरिओम घाडगे, निर्देशक आशिष नेवाळकर की मराठी फ़िल्म “हरिओम” का टीजर हुआ लांच

 



Ashok Prasad Abhishek Received Prestigious Award By International Human Rights Council For Best IT Services 2022...

IT Professional Ashok Prasad Abhishek has been conferred with the prestigious award for Best IT Services 2022 by International Human Rights Council. Ashok Prasad Abhishek received this trophy from the hands of Sonu Kuntal, President of Entertainment Sector, Human Rights Council.

Let us tell you that for the last 22 years, Ashok Prasad (Abhishek) is ruling in IT industries.

Ashok Prasad (Abhishek) is one of the most young talent of the country. He pays deep attention to his work and this has given him a big position in the IT industry.

Ashok Prasad (Abhishek) has a multi talented personality who has worked in various fields but has a different reputation in IT Services. Ashok Prasad (Abhishek) started his journey with iEve Era IT in the year 2000, he further expanded his journey by creating iEve Era trending company.

Ashok Prasad (Abhishek), a resident of Kolkata, did his higher education from London. Ashok Prasad (Abhishek) has amazing experience in IT business and event management and makes full use of all those experiences in his work. This is the reason why Ashok Prasad Abhishek has been honored with the prestigious award for Best IT Services 2022 by the International Human Rights Council. He is very excited to receive this honour, he said that it has been a proud moment for me to receive this trophy. It is a pleasure to be conferred with such award after working in IT sector for more than two decades and also inspires to do better work in this field in future.

Ashok Prasad Abhishek Received Prestigious Award By International Human Rights Council For Best IT Services 2022