nav-left cat-right
cat-right

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक...

मुंबई : Anjpix Collectives LLP प्रस्तुत एवं Riro Talehouse Production द्वारा निर्मित फिल्म ” Russia के रसिया ” का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर बेहद ही मजेदार और मनोरंजक हैं। जो रूस जाने के सपने से जुड़ा हुआ एक देसी सफर की कहानी हैं। कहानी की शुरुआत सपनों से भरे एक गाँव से शुरू होती हैं। जहां के कुछ लड़के जिन्हें अपनी आँखों देखी बात पर यकीन था और एक ऐसा फ़ैसला जिस पर यकीन करना मुश्किल हैं कि वे रूस जा रहे हैं।

यह सफर सपनों, दोस्ती, प्यार और महत्वाकांक्षा की एक दिल को छू लेने वाली मज़ेदार और अनोखी कहानी हैं। साथ ही बिना सच्चाई जाने सोशल मीडिया की बनाई हुई कहानी पर यकीन करने के मज़ेदार नतीजे हैं। भारत के गाँवों की गलियों से रूस के सपने तक, ये लड़के सब कुछ पीछे छोड़ने को तैयार हैं। अब सपना असल में वैसा ही है जैसा दिखता है या कुछ और हैं। इसके लिए पूरी फिल्म देखने की जरूरत हैं। हालांकि, ट्रेलर से फिल्म का अंदाजा दर्शकों को होगा और फिल्म देखने की उत्सुकता भी बढ़ेगी।

फिल्म में भूपेश सिंह, राणा प्रताप सेंगर, भगवान दास बीडी, अमर सिंह परिहार, तरुण ठाकुर, रोहित सिंह, योगेश तिवारी, मनीष तिवारी, अतुल तिवारी, विनय शर्मा, बिजौले नामदेव, गीतिका श्याम, निर्मल गुप्ता, सारिका नायक, विवेक पांडेय, कविता गौतम, मुरलीधर नागराज, तापसी नागराज, संगीता गौतम, वंशिका पांडेय, सोहेल वारसी, आशीष रावत, पराग तैलंग, मिथिलेश तिवारी, रवि शेखर, आशीष रिछारिया, प्रिया तिवारी, माया तिवारी, भूमिका, सचिन राजपूत, संदीप सेन, लालू यादव, चिरौंजी नायक, गोपाल एवं अन्य ने अभिनय किया हैं। भूपेश गैंग्स ऑफ वासेपुर, एक था टाइगर  जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, भगवान दास हाल ही में रिलीज फिल्म हनुमान अंश में भी नजर आ चुके हैं।

इस फिल्म के निर्माता अंजली वर्मा, निर्देशक मनीष दुबे, म्यूजिक एंड लिरिक्स श्रीधर नागराज, गायक श्रीधर नाराज, भूपेश सिंह, मनीष अग्रवाल, रंजीत चौधरी, लेखक मनीष दुबे, डीओपी विजय पोहारे, एडिटर मनीष दुबे, क्रिएटिव प्रोड्यूसर रितेश वर्मा, लाइन प्रोड्यूसर पंकज पारे, कोरियोग्राफर गीतिका, श्याम, संदीप दीक्षित, कॉस्टयूम गीतिका, श्याम, एसोसिएट डायरेक्टर संदीप दीक्षित, असिस्टेंट डायरेक्टर अतुल तिवारी हैं।

Follo On Social Media

https://www.instagram.com/rirotalehouse/

https://www.facebook.com/rirotalehouse/

 

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’, राकेश मिश्रा और ऋतु सिंह का दिखा भक्तिमय अंदाज...

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र, सुखी दाम्पत्य जीवन और परिवार की समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। ऐसे में आस्था और श्रद्धा के साथ हरतालिका तीज के पावन अवसर पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने भक्तिभाव से परिपूर्ण तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ रिलीज किया है। यह भावपूर्ण गीत बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘भाई भाई के प्यार’ का है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के फ़िल्म स्टार राकेश मिश्रा और खूबसूरत अदाकारा ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह तेज स्पेशल गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गीत को सुप्रसिद्ध गायिका खुशबू जैन ने अपनी सुरीली आवाज में गाकर मन मोह लिया है। जिससे इस गीत ने तीज पर्व के माहौल को पूरी तरह से शिव-पार्वती की भक्ति और दाम्पत्य निष्ठा से भाव-विभोर कर दिया है।

लीजेंड फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म के प्रोड्यूसर विक्रम मेहरोत्रा, डायरेक्टर रंगलाल आर. निषाद, लेखक विंध्या शुक्ला हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, मनोज मिश्रा (शांडिल्य), बीरेंद्र सिंह, राकेश तिवारी, विंध्या शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, पानमती शर्मा, ग्लोरी महंतो हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, रामनिवास राज बिंद, शेखर मधुर के लिखे गीतों को संगीतकार स्वर्गीय धनंजय मिश्रा मधुर संगीत से सजाया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भक्ति और श्रद्धा भाव का अद्भुत संगम के साथ तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ बनाया गया है। इस गीत में भारतीय समाज और पूर्वांचल व बिहार की सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर रूप देखने को मिलता है। इस गीत को भोजपुरी संगीतप्रेमियों और व्रत करने वाली महिलाओं का भरपूर प्यार मिल रहा है।’

वही राकेश मिश्रा ने कहा कि यह गीत मेरे दिल के बहुत करीब है। पारंपरिक भारतीय परिधान में अभिनेत्री ऋतु सिंह के इस फिल्म में काम करना एक यादगार पर रहा है इस चीज स्पेशल गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस और श्रोताओं को दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’, राकेश मिश्रा और ऋतु सिंह का दिखा भक्तिमय अंदाज

अंशुमान सिंह राजपूत, आदित्य ओझा, कुणाल सिंह, रक्षा गुप्ता की फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का ट्रेलर रिलीज ईगल भोजपुरी मूवीज पर...

डिजिटेक प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार अंशुमान सिंह राजपूत, आदित्य ओझा, कुणाल सिंह, रक्षा गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी, प्रकाश जैश, सोनिया मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, कविता राज, अभय राय, कौशलेंद्र श्रीवास्तव, गेस्ट अपीयरेंस रोहित सिंह मटरू हैं। सभी कलाकारों का बेहतरीन अभिनय देखते ही बन रहा है।

इस फ़िल्म के निर्माता गौतम शाह, फिरोज ए खान हैं। सह-निर्माता तेजल शाह, संजय मणि भारती, फिरोज ए खान तथा निर्देशक फिरोज ए खान हैं। लेखक मणि भारती, फिरोज ए खान, संगीतकार कैलाश दास, नृत्य निर्देशक सोनू प्रीतम, डीओपी फिरोज खान, एडिटर गुरजेंट सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर रामचंद्र कनौजिया, अभिषेक सम्राट हैं।

गौरतलब है कि यह एक पारिवारिक, भावनात्मक और सामाजिक कहानी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर है। इस फिल्म में दर्शकों के बीच मनोरंजन के साथ-साथ संदेश भी पहुंचाया जा रहा है।

अंशुमान सिंह राजपूत, आदित्य ओझा, कुणाल सिंह, रक्षा गुप्ता जीता दिल ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ पर रिलीज भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ के ट्रेलर में

प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर धीरू यादव निर्देशित हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ ट्रेंडिंग में 2 नंबर पर...

भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव के कुशल निर्देशन में निर्मित बहुचर्चित हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के ऑफिसियल ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स ओटीटी डिजिटल प्रीमियर किया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और ये फिल्म नंबर दो पर ट्रेडिंग में आ गया है। इस उपलब्धि पर फिल्म की पूरी की टीम में खुशी का माहौल बना हुआ है।

दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय ने खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट करके लिखा है कि ‘हम ख़ुद से क्या कहें,बात सबके सामने हैं, इतनी हिंदी फ़िल्मों के बीच हमारी हिंदी फ़िल्म – ‘बिजली का लट्टू’ ट्रेंडिंग में दूसरे नम्बर पे है। ये सब आपके प्यार की बदौलत है, बस यूँ ही अपना प्यार बनाये रखें!’

निर्देशक धीरु यादव ने कहा, ‘हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमारी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ वेव्स ओटीटी पर स्ट्रीम होते ही 2 नंबर पर ट्रेंडिंग में आ गई है। इस उपलब्धि पर पर दर्शकों का दिल से आभार।’ उन्होंने ऑडियंस से अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, वे सब हँसी, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर इस फ़िल्म की देसी कहानी का लुत्फ उठाने के लिए आज ही वेव्स ओटीटी ऐप्प डाउनलोड करें और क्लिक करके सीधे फिल्म देखें।’

गौरतलब है कि केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ कॉमेडी, सस्पेंस और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर फिल्म दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म का निर्माण केशव माहेश्वरी ने किया है, जबकि इसके सह-निर्माता कृष्णा राठी हैं। फिल्म का निर्देशन कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी फिल्मों का डंका बजा चुके नाम चीन निर्देशक धीरू यादव ने किया है। उन्होंने इस फिल्म में ग्रामीण परिवेश, सस्पेंस-कॉमेडी, देहाती ताने-बाने को बहुत ही मजेदार ढंग से दर्शाया है। इस फिल्म की कहानी आम जनमानस, सामाजिक ताने-बाने और कॉमेडी के साथ-साथ दिलचस्प सस्पेंस पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे राजेश राय के साथ दिग्गज अभिनेता राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी, संदीप यादव, रितु माहेश्वरी, मुनमुन चक्रवर्ती, राजीव अयाची, योगेश तिवारी, द्वारिका दहिया, अनन्या राठी, पुष्पा पंथ, बंटी शर्मा, अंकित अग्रवाल और शिवम यादव जैसे मंझे हुए कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है।

https://www.wavespb.com/links/SH29154DnX/

 

धीरू यादव निर्देशित हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’  2 नंबर ट्रेंडिंग में प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite...

Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

   

Xishmiya Brown — Indian Model & Socialite