nav-left cat-right
cat-right

भोज’ के बाद अब ‘एसपी राम’ बनकर आ रहे फ़िल्म स्टार डॉ. महेश कुमार, क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव के निर्देशन में शुरू हुई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग

भोज’ के बाद अब ‘एसपी राम’ बनकर आ रहे फ़िल्म स्टार डॉ. महेश कुमार, क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव के निर्देशन में शुरू हुई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग

भोजपुरी को भाषा का दर्जा दिलाने हेतु निर्मित की गई फिल्म ‘भोज’ के बाद फिल्म स्टार डॉ. महेश कुमार अब एक और नये दमदार अंदाज में फिल्म ‘एसपी राम’ में नजर आएंगे। बता दें कि क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव के कुशल निर्देशन में बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘एसपी राम’ की शूटिंग वाराणसी में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी भाषा और सिनेमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर चर्चा में रहने वाले डॉ. महेश कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फिल्म ‘एसपी राम’ के टाइटल रोल में दमदार और प्रभावशाली किरदार डॉ. महेश कुमार नये अंदाज में नजर आएंगे, जोकि दर्शकों के लिए खास होगा।

अनायशा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता अनायशा एंटरटेनमेंट हैं। फिल्म का निर्देशन धीरू यादव कर रहे हैं, जबकि डीओपी की जिम्मेदारी सत्य प्रकाश संभाल रहे हैं। इस फिल्म के लेखक विख्यात अभिनेता देव सिंह हैं, जिन्होंने पहली बार इस फिल्म की कथा, पटकथा और संवाद लिखा है। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार लेखन के क्षेत्र में उतर रहे हैं। इस फिल्म में डॉ. महेश कुमार के साथ भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित कलाकार बेबी काजल, संजय पांडेय, देव सिंह, अनूप अरोड़ा, माधवी श्री, आशीष पांडेय, बबलू खान, राजन कानू, कमलेश गौतम, जे.के. चौहान, जुबैर शाह आदि अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले हैं। अनुभवी निर्देशक धीरु यादव के सधे हुए निर्देशन में फिल्म की दमदार स्टार कास्ट से सजी ‘एसपी राम’ भोजपुरी दर्शकों के लिए खास तोहफा साबित होगी।

फिल्म के निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि ‘फ़िल्म ‘एसपी राम’ एक खास विषय पर बनाई जा रही फिल्म है। इसमें दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ मजबूत संदेश भी मिलेगा। फ़िल्म स्टार डॉ. महेश कुमार का किरदार बहुत ही खास अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है।’

वहीं फिल्म स्टार डॉ. महेश कुमार ने कहा कि ‘निर्देशक धीरू यादव के निर्देशन में भोजपुरी भाषा में बन रही फिल्म ‘एसपी राम’ मेरे लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में मेरा किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है। ये फिल्म मनोरंजन के साथ समाज के बीच सकारात्मक संदेश भी पहुंचाने का कार्य करेगी।’

अभिनेत्री बेबी काजल ने कहा कि ‘डॉ. महेश कुमार और निर्देशक धीरू यादव के साथ काम करके मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिल रहा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।

भोज’ के बाद अब ‘एसपी राम’ बनकर आ रहे फ़िल्म स्टार डॉ. महेश कुमार, क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव के निर्देशन में शुरू हुई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग

 

Comments are closed.