Find Studioz Introduces Singer NK Naga (Nagaland) Shines in Mumbai With Music Album Kaise Jiyun...
नागालैंड के सिंगर एन के नागा के साथ रूस की एलेना का रोमांस ‘कैसे जीयूँ’
मुम्बई। नागालैंड के सिंगर एन के नागा ने अलका याग्निक के स्टूडियो में 5 हिंदी गाने रिकॉर्ड किया है। उनका म्यूजिक एल्बम ‘कैसे जीयूँ’ मुंबई में लॉन्च किया गया। जिसके वीडियो का निर्माण फाइंड स्टूडियोज प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हुआ है। अल्बम में गायकी के साथ एन के नागा ने गीत भी लिखे हैं जिसके निर्माता रेबेका चांगकीजा सेमा, निर्देशक शिराज हेनरी और करण हेनरी, संगीतकार अबुजार रिज़वी और डीओपी नेहाल शाह हैं।
मुंबई में फाइंड स्टूडियोज प्रोडक्शन हाउस ने 10 साल पूरे कर लिया है। रेबेका चांगकिजा सेमा और निर्देशक शिराज हेनरी ने अपनी यात्रा को साझा करते हुए बताते हैं कि उनके प्रोडक्शन ने 5 हिंदी कमर्शियल मूवी और 2 डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है। पहली फिल्म ‘द डार्क सीक्रेट्स ऑफ टोनही’ 2014 में रिलीज हुई थी। जो एक ऐसी महिला की कहानी है जिसे ग्रामीण लोग टोनही या काला जादू वाली महिला कहते हैं। यह मध्य भारत में ग्रामीणों का अंधविश्वास ही कहा जा सकता है। दूसरी हिंदी फिल्म ‘लिटिल बॉय’ 2019 में आयी। इसकी शूटिंग अरूणाचल प्रदेश में हुई और पूर्वी भारत के प्रतिभाशाली कलाकारों ने काम किया था।
नागालैंड निवासी एन के नागा हिंदी, बंगाली, असमिया, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, भोजपुरी, पंजाबी, कन्नड़, नेपाली, गुजराती, राजस्थानी, अंग्रेजी, स्पेनिश, मैक्सिकन कई भाषा में गीत गाते हैं। इस एल्बम में एन के नागा के साथ एलेना टुटेजा ने अभिनय किया है।










रूस के मास्को में जन्मी एलेना फ़िल्म और टीवी शो अभिनय कर रही है। एलीना ने ‘ज़ीरो’ फिल्म में शाहरुख खान और धारावाहिक “पार्टनर्स” में जॉनी लीवर के साथ भी काम किया। वह सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल और सीआईएफ जैसे कई सीरियल में नज़र आयी है।
Composer Manoj Santoshi says, “I have a certain style of comic writing on television but composing a devotional song was like a dream to me. I am really kicked about this new beginning and is great to associate with the talented singer Priya Mallick. It is commendable that how Ath Bhakti and Pankaj Narayan have redefined the genre of devotional songs.”






















