nav-left cat-right
cat-right

Vishal Srivastav who turned to a singer from an auto driver...

ऑटो ड्राईवर से बॉलीवुड: “फिल्मों के जैसी है सिंगर विशाल श्रीवास्तव की कहानी”

कहते है ना अगर किसी के दिल में सच्चे मन से कुछ करने का जुनुन सवार हो तो वह कुछ भी कर सकता है। फिर चाहे व फुटपाथ पर सोने वाला आम आदमी, एक ढाबे में काम करने वाला एक लड़का और एक ऑटोरिक्शा चलाने वाला एक पति और पिता।

विशाल श्रीवास्तव, एक ऐसा नाम जिसने वाकई में इन परिस्थितियों को बेहद करीब से देखा है। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर विशाल श्रीवास्तव का जन्म दिल्ली के आजादपुर में हुआ था। उनकी 8 महीनें की छोटी सी उम्रमें ही उनका माँ का देहांत हो गया! उनके पिता ने छोटे बच्चे के लालन-पोषण के लिए दूसरी शादी की. परिष्ठितियान्न कुछ ऐसी बनी कि उन्हें9 वर्ष की उम्र मेंघर छोड़ना पड़ा इस प्रकार 9 वर्ष के इन मासूम से पुस्तक पकड़ने वाले हाथों ने ढाबे पर चाय का काम पकड़ लिया जिसके बदले में उन्हें सिर्फ एक चाय और एक ब्रेड मिला करता था।

इस प्रकार इस मासूम बच्चे को लोगो के झूठन से तक पेट भरना पड़ता था , कभी कभी वह भूखे ही सो जाया करते थे। चाय की दुकान में काम करने के बाद उन्होंनेछोटी सी उम्र में ही साइकिल रिक्शा चलाना सीखा। दिन को लाल बाघ की झुग्गियों में रिक्शा चलाने के साथ-साथ वहीं पहाड़ी अंकल के ढाबे में बर्तन धोने का काम करके अपना पेट भरा करते थे। वेरात को ढाबे के काम से फ्री होने के बाद पास में ही एक अंकल का ऑटो धोने के बाद अंकल से ही ऑटोरिक्शा चलाना सीखते थे। इतना ही नही उन्होंनेसब्जी, फल बसो में किताबे पेन बेचने का भी काम किया।

परिस्थितियाँ उन्हें बाँधने की अत्यंत कोशिश करती लेकिन जैसा कि  कहा जाता है न कि अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती हैं, और फिर  विशाल श्रीवास्तव की चाहतों में तो कही न कही सुकर्म छिपे थे , जैसा कि उनकी एक ख़ास तमन्ना थी कि उनकी वाइफ को टीचर बनाने की और बेहद कठिनाइयों से जूझते हुए आज विशाल श्रीवास्तव ने बॉलीवुड में अपनी एक प्लेबैक सिंगर के रूप में छबि बनायीं हैं। विशाल जी एक अच्छे सिंगर होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं ।

विशाल से संगीत की प्रेरणा क बारे में पूछने पर वह बताते हैं की वह बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध महान गायक कुमार शानू के बचपन से ही बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं और उन्हें संगीत की प्रेरणा भी शानू दा के गानों से मिली। वे बताते हैं कि कह बचपन में शानू दा के गानों को सुनकर ही गाने का प्रयत्न किया करते थे, साथ ही विशाल श्रीवास्तव का सपना है कि जिंदगी में एक बार वह अपने आदर्श महान गायक कुमार शानू से रूबरू हों।

ज्ञात है कि विशाल श्रीवास्तव की बचपन में आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनकी शिक्षा नहीं हो पायी। उन्होंने बताया की उन्होंने कानपूर से निकलकर मैनपुरी के  एक छोटे से गाँव मंछना से सिर्फ 2-4 कक्षा तक ही शिक्षा प्राप्त की और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें शिक्षा छोड़कर बचपन में ही मजदूरी करनी पड़ी।

विशाल जी कहते हैं कि जिनको शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है वह बहुत खुशनसीब हैं और उनसे मेरा सिर्फ यही कहना की मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करे किन्तु जिनको ये अवसर नहीं मिल पाया हैं वह कभी हिम्मत न हारें, बस अपने अन्दर छिपे हुए हुनर को कभी मरने न दें, फिर चाहे वह जिंदगी का आखिरी पड़ाव ही क्यों न हो. मेहनत करते रहे, एक न एक दिन सफलता जरुर आपके कदम चूमेगी।

विशाल जी हम आपकी भावनाओं की कद्र करते हैं और आपके स्वर्णिम भविष्य के लिए ईश्वर से कामना करते हैं।

Wonder Web World  Team  Wishes Happy New Year 2018 To Everyone...

Team of Wonder Web World wishes all our dear friends from media, events, movies, beauty pageants and well wishers , advertiser Public Relation Officers  and above all our viewers, readers and everbody HAPPY & PROSPEROUS NEW YEAR 2018.

May God Bless YOU ALL & FULFILL ALL YOUR DREAMS.

Lets make 2018 MEMORABLE

PRODUCER DIRECTOR ALOK SHRIVASTAVA & TEAM OF  ENDCOUNTER  WISHES HAPPY NEW YEAR 2018 TO ALL...

Producer director Alok Shrivastava turned distributor has just completes the second schedule of his film Endcounter at Nashik. Wishes Happy New Year 2018 To Everyone.

The film is being produced under the banner of Sohan Arts International & Being Produced by Sohan Lall Bhatia & Alok Shrivastava and deftly direction by Alok Shrivasatava. Starcast – Abhimanyu Singh, Prashant Narayanan, Mrinmai Kolwalkar, Anupam Shyam & Vijay Bhardwaj. D.O.P – Ashok Jamuar, Music Director – Rahul Jain.

PRINCE MOVIES & TEAM OF FILM – KABBADI WISHES HAPPY NEW YEAR 2018 TO EVERYONE...

PRINCE MOVIES WORLDWIDE, FEATURE FILM  -KABBADI RELEASING ON 5TH JANUARY 2018 ALL OVER.

A Film On India’s Most Favourite and ancient played Game. Film is produced under the banner of Vidhya Films Pvt. Ltd., Produced By Hari Om Sharma, Directed By SP Nimbawat and Music by Praveen Bhardwaj. Starring  Diana Khan and Aadil Sharma.

Film is based on subject of India’s most ancient game played “KABBADI” which is still very popular in villages of India, basically it was a man’s game but nowadays it is getting popularity in women’s also. The Film is being released by Rakesh Sabharwal Of Prince Movies.

News by Arun Singh of ADS Media Station.

CCl – Celebrity Cricket League launches in Goa

गोवा में सी सी एल का आगाज

कर्टन रेजर में भोजपुरी दबंग ने जीता दिल

सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग यानी सी सी एल के अगले सीजन का आगाज हो चुका है और भोजपुरी कलाकारों की टीम भोजपुरी दबंग पूरे जोश खरोश के साथ इसकी तैयारी में जुट गए हैं । कप्तान मनोज तिवारी , उपकप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ और टीम के मेंटर रवि किशन के नेतृत्व में टीम इस बार पूरे जोश खरोस के साथ मैदान में उतारने को तैयार है । मंगलवार को गोवा में सी सी एल के इस सीजन की घोषणा की गई ।

9 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले सी सी एल में इस बार हर मैच दस दस ओवर  का होगा । सी सी एल में टोटल 8 टीम हिस्सा ले रही है और टोटल 28 लीग , दो सेमीफाइनल और एक फायनल खेला जाना है। समारोह में भोजपुरी दबंग के उपकप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ के नेतृत्व में प्रवेश लाल यादव, विक्रांत सिंह , आदित्य ओझा , उदय तिवारी  , आम्रपाली दुबे और स्नेहा ने अपने अंदाज से सभी टीम के कलाकार खिलाड़ियों का दिल जीत लिया ।

इस मौके पर निरहुआ ने कहा कि सी सी एल कलाकारों के लिए एक महापर्व है जिसमें हर राज्य के कलाकार इकट्ठा होकर इस त्योहार को मनाते हैं । इस सीजन में सी सी एल 10 ओवर का हो गया है , इस पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि इतना ओवर तो खुद उनके कप्तान मनोज भैया ही खेल    लेंगे । निरहुआ की  इन बातों पर हॉल में देर तक तालियों की आवाज गूंजती रही । उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सितारों की टीम भोजपुरी दबंग को तीन साल पहले सी सी एल में शामिल किया गया था । तीनो सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था । इस साल टीम के और भी अच्छा करने की उम्मीद है क्योंकि भोजपुरिया सितारों ने भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रिमियर लीग अर्थात बी आई पी एल के तहत तीन अलग अलग टीम बनाकर प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है ।  भोजपुरी दबंग के उपकप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गोवा इवेंट का फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है । फ़ोटो में निरहुआ के साथ प्रवेश लाल यादव , विक्रांत सिंह  ,  आदित्य ओझा  ,  उदय तिवारी  और आम्रपाली दुबे विभिन्न पोज में दिख रहे हैं ।   -Uday Bhagat (PRO)

RABBA ISHQ NA HOVE Trailer Launched

रब्बा इश्क़ ना होवे का ट्रेलर लॉन्च

एक्शन और लवर बॉय के रूप में दिखे अरविंद अकेला कल्लू

लेखक निर्देशक प्रमोद शास्त्री की बहुचर्चित फ़िल्म रब्बा इश्क़ ना होवे का ट्रेलर याशी म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया । सिनेमा घरों में रिलीज से पहले बनाये गए इस ट्रेलर में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू का जबर्दरस्त एक्शन तो दिखाया ही गया है साथ ही दो दो खूबसूरत बाला रितु सिंह और कनक यादव के साथ उनके रोमान्स का भी बखूबी चित्रण किया गया है ।

खलनायक अवधेश मिश्रा , देव सिंह के खतरनाक अंदाज़ के बीच मनोज टाईगर को एक सीधे साधे पुजारी के रूप में दिखाया गया है । अपने प्यार को पाने की जिद इस ट्रेलर में साफ साफ दिख रहा है ।

https://youtu.be/P_u9pOGjBnE

उल्लेखनीय है कि रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह , निर्मात्री हैं कनक यादव और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव । रब्बा इश्क़ ना होवे के लेखक प्रमोद शास्त्री व एस के चौहान है जबकि गीतकार है मनोज मतलबी, एस के चौहान , श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी के गीतों को संगीत से संवारा है संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने । फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं नीटू इकबाल , एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव , नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे,  कला निर्देशक हैं अशोक विश्वकर्मा जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । फ़िल्म में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू , रितु सिंह , कनक यादव , मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर , देव सिंह , दीपक सिन्हा ,  सोनिया मिश्रा , कमलाकांत मिश्रा , अजय मिश्रा , रमेश दवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं ।