nav-left cat-right
cat-right

Tu Hi Toh Meri Jaan Hai Radha 2 Releasing On Makar Sankranti...

मकरसंक्रांति पर तु ही तो मेरी जान है राधा 2

इंदिरा फ़िल्म इंटरनेशनल व इंडिया ई कॉमर्स की फ़िल्म तू ही तो मेरी जान है राधा 2 मकर संक्रांति के अवसर पर 12 जनवरी को मुम्बई और गुजरात  में प्रदर्शित की जा रही है । बिहार झारखंड में पहले ही रिलीज होकर दर्शको का दिल जीतने में सफल रही इस फ़िल्म के    निर्माता संजय सिंह राजपूत व निर्देशक शम्मी तिवारी हैं जबकि तकनीकी निर्देशक संजीव बोहरपी हैं ।

फ़िल्म में ऋषभ कश्यप गोलू, माही खान , राजू सिंह माही , संगीता तिवारी , अनु उपाध्याय , प्रिया शर्मा , माया यादव , बृजेश त्रिपाठी , के के गोस्वामी , उमेश सिंह , राकेश पुजारा , देव सिंह , अनूप अरोरा , अयाज खान , जिया यादव , गोपाल राय , मनीष चतुर्वेदी , रोहन सिंह , चंदन सिंह जबकि अतिथि भूमिका में निशा दुबे , सनी सिंह व किशन राय शामिल हैं । निर्माता संजय सिंह राजपूत ने इंडिया ई कॉमर्स के अनिल काबरा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि फ़िल्म के रिलीज होने में उनका बहुत योगदान है । उल्लेखनीय है की भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर राजू सिंह माही इस फ़िल्म में कुंवर रणविजय सिंह की भूमिका में हैं जिनके अपोजिट हैं संगीता तिवारी ।  ——–Uday Bhagat (PRO)

Anjana Singh Dances With Super Star Yash Kumar & Pradeep Pandey  Chintu...

यश और चिंटू के साथ अंजना का ठुमका

भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक अंजना सिंह जल्द ही भोजपुरी के दो दो युवा सुपर स्टार यश कुमार और प्रदीप पांडे चिंटू के साथ एक प्रोमोशनल सांग में ठुमका लगाते दिखेंगी । जी हां , अंजना ने पिछले दिनों निर्माता अनंजय रघुराज व निर्देशक मंजुल ठाकुर की फ़िल्म मेहंदी लगा के रखना 2 के एक स्पेशल गाने की शूटिंग की है । अंजना ने बताया कि यह गाना छेड़ छाड़ वाला गाना है ।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अपनी फिल्मो की अर्धशतक पूरी कर चुकी अंजना ने कई फिल्मो के प्रोमोशनल सांग में हिस्सा लिया है । पिछले साल भी कई बड़ी फिल्मो में काम कर चुकी अंजना इस साल की शुरुआत से ही काफी व्यस्त हो गई है । फिलहाल चोर मचाये शोर की शूटिंग में व्यस्त अंजना इसके तुरंत बाद लव एक्सप्रेस की शूटिंग के लिए हैदराबाद जाएंगी जहां उसे पूरा कर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी हैदराबाद में ही करेंगी । बहरहाल , मेहन्दी लगा के रखना 2 में यश के साथ विशेष गाने का हिस्सा रही अंजना जल्द ही यश के साथ ही नागराज में इच्छाधारी नागिन के रूप में दिखेंगी ।  ——–Uday Bhagat (PRO)

Padhane De –  Song has been recorded Under the banner of Red Eye Pictures...

Under the banner of Red eye pictures this song Padhne de  has been recorded at S.R.S studios which is Produced by Mohd Javed and is sung by Altaaf Sayyed.The music is composed by Altaaf Sayyed lyrics Jamil Ahmed.Ravi Sharma is going to be the Director of this music video & model Kirti Chandela has been casted for this song.

  

This album is also as romantic as  the previous song Ishq wali Baarish which was Prouced by Mohd Javed with Sneha Ullal.The shooting of this Song will begin soon.

Sapna Chaudhary – Shoots New Bhojpuri Song For Coming Film In Mumbai...

सपना चौधरी ने शूट की पहली भोजपुरी सौंग, कहा – मेरे लिए हर ऑडियंस बराबर

बिग बॉस के बाद भोजपुरी दर्शकों को नचाने को तैयार सपना चौधरी

अक्‍सर विवादों में रहने वाली बिग बॉस 11 फेम हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अब भोजपुरिया दर्शकों को अपने साथ नचाने को तैयार हैं। सपना ने आज महाराष्‍ट्र के विरार में मेगा स्‍टार रवि किशन स्‍टारर फिल्‍म  ‘बैरी कंगना -2’ का एक गाना शूट किया है, जिसमें सपना का जलवा देखने को मिला। सपना ने यहां कोरियोग्राफर संजय कोर्वा के  इशारों पर जो धमाल मचाया, उससे सेट पर मौजूद फिल्‍म की पूरी टीम देखती रह गई। वहीं, सपना के बारे में संजय कोर्वा ने कहा कि वे कमाल की एक्‍ट्रेस हैं। उनसे जो उम्‍मीदें हमने लगाई थी, उससे ज्‍यादा इस गाने में उन्‍होंने दिया है। भोजपुरिया दर्शकों के लिए सपना का यह वेलकम गिफ्ट होगा।

  

बता दें कि सपना बिग बॉस 11 की मजबूत कंटेस्‍टेंट थी। बिग बॉस के घर में उनके साथ ‘तेरी आंखिया को यो काजल पर’ गाने पर चर्चित टीवी एक्‍टर हिना खान का डांस वायरल हो चुका है। इससे पहले उनके साथ शो के होस्‍ट सलमान खान ने ठुमके लगाये थे और अभिनेत्री दीपिका पदुकोण ने घर में सपना का डांस देखने की ख्‍वाहिश जाहिर की थी। मगर अब सपना भोजपुरी फिल्‍म  ‘बैरी कंगना -2’ से इंडस्‍ट्री में इंट्री कर रही हैं, जिसमें उनके पहले ही आईटम नबंर के बाद इंडस्‍ट्री में खलबली मच गई है। ध्‍यान रहे कि सपना के फैंस देशभर में हैं, ऐसे में भोजपुरी इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू पर सबकी निगाहें होगीं।

उधर, गाना शूट के बाद बेबाक और साफ मिजाज वाली सपना चौधरी ने कहा कि मेरे लिए हर ऑडियंस और स्‍टेज बराबर है। बिग बॉस के बाद मेरे फैंस और बढ़े है, तो मुझ पर जिम्‍मेवारियां भी बढ़ी है। मेरे पास फिल्‍मों के ऑफर भी हैं। मैं हर फिल्‍में करूंगी, लेकिन थोड़ी मर्यादा में रहकर। मेरे लिए कोई भी किरदार बराबर है। इसलिए मैं किसी को छोट़ी या बड़ी नहीं मानती। एक कलाकार के नाते मेरा विश्‍वास कला के उम्‍दा प्रदर्शन में है, जो मेरे फैंस को पसंद आये। ये मेरी पहली भोजपुरी फिल्‍म है, जिसमें मैंने अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश की है। इसलिए दर्शकों से उम्‍मीद करती हूं कि उन्‍हें ये पसंद भी आये।

गौरतलब है कि आर एस वी पी प्रोडक्‍शन के बैनर तले बन रही फिल्‍म ‘बैरी कंगना -2’ में रवि किशन के साथ भोजपुरी की खूबसूरत दो अभिनेत्रियां काजल राघवानी और शुभी शर्मा भी नजर आयेंगी। फिल्‍म ‘बैरी कंगना -2’  के एक शेड्यूल की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कंप्‍लीट हो चुकी है और दूसरे शेड्यूल की शूटिंग इन दिनों मुंबई के विरार में चल रही है। फिल्‍म के निर्माता विनोद पांडेय अशोक  श्रीवास्तव , निर्देशक अशोक अत्री और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

Writer and director Dr Bhanu Pratap Singh’s film ‘The Strong Faith’ is all set to release on Jan 25, 2018; Introducing Martina Thariyan and Aaditya Pratap Singh...

As we know the Bollywood & Hollywood director Dr Bhanu Pratap Singh who recently did movies like Mantostaan, A Historical discovery of South Kosala ,Sir Rowland Hill and Postal Reform and Gandhi Memorabilia, recently told to media about working on a project named ‘The Strong Faith’ which is now approx completed and all set to release on Jan 25, 2018.

It is introducing Aaditya Pratap Singh as actor/producer and Martina Thariyan as actress . Martina is already known for Roadies and Splitvilla. And the matter would be very interesting when we would come to know that a here in this movie the negative role would be played by Sagar Salman Pandey who is better know in Bollywood as Salman Khan’s look alike and has done body doubles in many of Bhaijaan’s films.

  

Sagar recently has done a feature film named Amir Salman Shahrukh which was mentioned by Salman Khan himself by his twitter official. The movie ‘The Strong Faith’ would show the love bond between in our relations. It’s based on Indian culture of having faith among family members which leads to a long relation. Hope you guys would love the film. The Film is done under the production house named as Aaditya Pratap Singh Entertainments Pvt. Ltd.

Kiran Kumar Titoriya Khatik welcomes Indresh Chandra Khatik At The Opening of KHATIK SENA’S MAHARASHTRA OFFICE  IN MUMBAI...

इंद्रेश चंद्र खटीक का मुंबई में बाहुबली स्वागत करके खटीक सेना ने किया शक्ति प्रदर्शन।

सामाजिक संगठन ‘खटीक सेना’ के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय का उद्धघाटन मुंबई में रविवार को सम्पन्न हुआ

मुंबई।खटीक समाज के हितों की रक्षा लिए सामाजिक संगठन ‘खटीक सेना’ बनी है।जोकि आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ा रही है तथा दलित, आदिवासी और पिछड़ों की हक़ की लड़ाई लड़ रहे है।’खटीक सेना’ संरक्षक और दिल्ली करोलबाग के संसद डॉ. उदित राज, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राज खटीक,राष्ट्रीय महासचिव इंद्रेश चंद्र खटीक,राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजकुमार खटीक इत्यादि ने मिलकर सामजिक कार्यकर्ता किरण तितौरिया को ‘खटीक सेना’ के ‘महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी’ पद पर नियुक्त किया है। रविवार ७ जनवरी २०१८ को दोपहर में ५,आनंद एन्क्लेव, इंद्रलोक पेस ६, आर बी के ग्लोबल स्कूल के सामने, भायंदर ( ईस्ट), थाणे  में संस्था के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय का उद्धघाटन बड़े भव्य तरीके से दिल्ली से आये संस्था के राष्ट्रीय महासचिव तथा नॉर्थेर्न रेलवे के सदस्य इंद्रेश चंद्र खटीक द्वारा किया गया। ‘महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी’ किरण तितौरिया खटीक द्वारा मनोनीत किये गए संस्था के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष हर्षद खटीक, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर खटीक तथा अन्य पदाधिकारियों को इंद्रेश द्वारा संस्था प्रमाणपत्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

   

इस अवसर इंद्रेश चंद्र खटीक ने कहा, “बारह राज्यों में खटीक समाज के लोगों को अनुसूचित जाति में रक्खा गया है। हम चाहते है कि देश के हर राज्य में खटीक समाज को अनुसूचित जाति में रक्खा जाए। जिससे इस समाज के लोग भी आगे आये और तरक्की करे। हमलोग दिल्ली में एक हब बना रहे है। जिसमे खटीक समाज के युवाओं को मुफ्त में सिविल सर्विसेस व अन्य चीजों की शिक्षा और ट्रेनिंग दी जायेगी। जिससे वे समाज में आगे बड़े और समाज का नाम रोशन करे।”

‘महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी’ किरण तितौरिया खटीक ने इंद्रेश को मुंबई आने के लिए और संस्था के लोगों को सलाह और जानकारी देने के लिए और लोगों के हौसला बढ़ने के लिए धन्यवाद दिया।