nav-left cat-right
cat-right

Nehashree Comes With Chana Jor Garam For His Fans and Audience...

दर्शको को चनाजोर गरम खिलाने आ रही है नेहाश्री

राजस्थानी क्वीन व भोजपुरी फिल्मो की सुपर स्टार अदाकारा नेहा श्री की बतौर निर्मात्री पहली फ़िल्म चनाजोर गरम इसी शुक्रवार बिहार झारखंड में रिलीज हो रही है । नेहा श्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले बानी व बीकाजी प्रेजेंट्स चनाजोर गरम के संगीतकार व निर्देशक रितेश ठाकुर हैं ।   इस फ़िल्म से बिहार के प्रसिद्द गायक बतौर हीरो भोजपुरिया पर्दे पर लांच हो रहे हैं । फ़िल्म में वे संपेरे की भूमिका में हैं और उनके अपोजिट हैं पूनम दुबे जो फ़िल्म में इच्छाधारी नागिन की भूमिका में हैं ।

चनाजोर गरम में नेहा श्री के अपोजिट हैं आदित्य ओझा । नेहाश्री ने बताया कि चना जोर गरम एक मनोरंजक फ़िल्म है । उन्होंने आगे बताया कि जब निर्देशक रितेश ठाकुर ने उन्हें स्क्रिप्ट सुनाया तो उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने इस फ़िल्म को खुद ही प्रोड्यूस करने का फैसला कर लिया । रितेश ठाकुर के काम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा वे एक हरफनमौला निर्देशक हैं जिन्हें संगीत , स्क्रिप्ट , कैमरे की बहुत समझ है यही वजह है कि एक भव्य फ़िल्म का निर्माण हो पाया । नेहा श्री एंटरटेनमेंट की दूसरी फिल्म राधे भी प्रदर्शन के लिए तैयार है जिसके रिलीज की तारीख जल्द घोषित कर दी जाएगी । ———Uday Bhagat (PRO)

Niruha Hindustani Series 3rd Sequel Starts

निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज की तीसरी फिल्म शुरू

2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने शांत पड़ी भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी और यकायक ही इस फ़िल्म जगत के अच्छे दिन आ गए थे । लंबे अरसे बाद महीनों तक सिनेमा हॉल पर कब्जा जमा कर रखने वाले इस फ़िल्म का दूसरा भाग भी सुपर हिट रहा था । ना सिर्फ सिनेमा घरों में बल्कि डिजिटल प्लेटफार्म पर भी दोनों फिल्मो ने अलग ही रिकॉर्ड बनाया है । और अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का भी आगाज हो चुका है । फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है । भोजपुरी फ़िल्म जगत में यह पहली बार हो रहा है कि किसी फिल्म का तीसरा भाग रुपहले पर्दे पर आने वाला है।

निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता हैं प्रवेश लाल यादव जबकि निर्देशक हैं मंजुल ठाकुर । निरहुआ हिंदुस्तानी 2 का निर्देशन भी मंजुल ठाकुर ने ही किया था , यही नही निरहुआ एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म घूंघट में घोटाला का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है ।  फ़िल्म के  संगीतकार हैं  रजनीश मिश्रा जबकि गीतकार हैं  प्यारेलाल कवि द्वारा, श्याम देहाती और आजाद सिंह । कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव और प्रचारक हैं उदय भगत । आपको बता दें कि निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज की पिछली दोनों  फिल्मो की तरह इस फ़िल्म में भी जुबली स्टार निरहुआ और यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की रोमांटिक जोड़ी है । इनके साथ ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा , संजय पांडे, किरण यादव , समर्थ चतुर्वेदी , आशीष सेन्द्रे , श्वेता वर्मा , आदि मुख्य भूमिका में हैं ।   ———Uday Bhagat (PRO)

Heena Panchal Photoshoot while doing Workout in Gym...

The present generation is very obsessed with working out and following diet in order to keep fit and have a healthy body, the perks of which is a good look as well. Celebrities all over the world are one level more obsessed than others in order to keep their body toned as they have to look very appealing on screen. Bollywood is even more obsessed with lean toned body for actresses and six pack abs for actors. Due to the competition and the urge to look good, the actresses are constantly seen working out and losing weight so as to fit into those itsy bitsy bikini and look super-hot on the big screen.

Since they are also role models to a number of youth fans around the world, the pressure to look good is more. Model come actress Heena Panchal is the ones who set an example and showed their obsession to fitness.

Now whether it is strength training or cardio, Pilates, Weight Lifting or yoga, Heena Panchal include distinctive types of exercise in their workout plan to stay in shape and stay healthy.  Heena has so far has danced in item songs in several films including Ae Raja, Mohalle Mein Hookah, Bevda-Bevda, Raju O Raju, Takmak Takmak. Choreographer Saroj Khan once said about Heena – “I am giving Bollywood a new dancing diva and skilled dancer.”

———Pigeon Media- (Abhishek Dubey PRO)

Awara Balam Bhojpuri Film Teaser Launched

भोजपुरी फ़िल्म “आवारा बलम ” का टीज़र हुआ लॉन्च।

पी .एन.जे. फिल्म्स  के बैनर तले, निर्माता निशिकांत झा और चंदन उपाध्याय के निर्देशन में बनाई गई भोजपुरी फ़िल्म “आवारा बलम” का  टीज़र वेब म्यूजिक द्वारा हालही में लॉन्च किया गया है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है।  इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता निशिकांत झा, लेखक निर्देशक चंदन उपाध्याय, फ़िल्म के सभी कलाकार काफी उत्साहित दिख रहे है। अरविंद अकेला (कल्लू) ने बताया की अब तक कि सबसे बड़ी  फ़िल्म “आवारा बलम है , निष्पाप प्रेम कहानी और एक नयी ताजगी भरी आवोहवा से भरपूर फ़िल्म “आवारा बलम” जल्द रिलीज़ होगी।फ़िल्म “आवारा बलम” के कथा-पटकथा चंदन उपाध्याय की ही है जबकि संवाद राजेश पांडे के हैं। गीत प्यारेलाल यादव (कवि जी), श्याम देहाती, आज़ाद सिंह व सुमीत सिंह चंद्रवंशी के तथा संंगीत अविनाश झा घुंघरू का है। एक्शन हीरा यादव का तो नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी और सिनेमेटोग्राफी डी. के. शर्मा है ।

“आवारा बलम” के मुख्य कलाकार हैं — अरविंद अकेला  “कल्लू”, तनुश्री, प्रियंका पंडित, अवधेश मिश्रा, हीरा  यादव, देव सिंह, पप्पू यादव, समर्थ चतुर्वेदी, मातृ, धामा वर्मा, अनूप अरोड़ा, जस्सी, एस. सी. मिश्रा, संजीव मिश्र, महेश आचार्य, शकीला माजिद, शिवांगी शाही आदि। तो अब कल्र्लू की कलाकारी, तनुश्री की अदाकारी और प्रियंका के जलवे देखने के लिए थोड़ा इंतजार कीजिए। जबकी फ़िल्म की प्रचार -प्रसार पब्लिश मीडिया टीम(अखिलेश सिंह )हैं

Item Song recorded for Mukesh Malhotra’s upcoming Hindi film – Rehemdil Kaatil...

Mumbai: Silver 9 Movies recorded a magnificent item number for their romantic-social thriller ‘Rehemdil Kaatil’ on 18th March 2018 at A.B. Sounds, 4 Bungalow in the voice of famous singer Indrayani.

The film is produced by Mukesh Malhotra and directed by Sandeep Kumar. The song in tune with the current young generation, ‘Selfi tum meri le lo….’ was penned by lyricist Saani Aslam while Raja Ali has provided the musical score for it.The trio including the singer Indrayani have really delivered the best and is sure to hit the musical charts.

This is the second outing for producer Mukesh Malhotra and director Sandeep Kumar. Earlier they had made a romantic film “Aakhri Sauda – The Last Deal”.

 

The major shooting portions has been filmed in the beautiful locations of Mumbai,  Rajasthan like Ajmer, Pushkar amongst others.

The film also has prominent actors like Mugdha Godse, Zuber K.Khan,Shahbaaz Khan, Rajdeep, Vaibhav Mathur, Sikander Khan,Anu Priya, Shweta Bhandari, Smita Dubey, Milind Joshi, Anjana Nathan, Satish Sharma, Ashish Bhai, Johnny Nirmal & Asrani and others in its star cast.

Arjun Vyas, Akhilesh Pandey and Adil Khan have lent adequate support in the making of this film.

Pradeep Kumar is also the music director in it. Earlier one romantic song has been recorded at Sana Studios in the voice of Kumar Sanu. Rajendra Sharma is the director of photography and Bhuvan Singh is the production designer. The film is now 80 per cent complete and is being readied for an early release.

Sanjay Sharma Raj (P.R.O.)

Chana Jor Garam Releasing On 23 March 2018 In Bihar and Jharkhand...

23 मार्च को रिलीज होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘चना जोर गरम’

नेहाश्री इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘चना जोर गरम’ 23 मार्च से बिहार – झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी आज पटना स्थित आर डी मोशन पिक्‍चर्स के ऑफिस में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में फिल्‍म के अभिनेता प्रमोद प्रेमी व फ़िल्म की अभिनेत्री सह निर्मात्री नेहा श्री व वितरक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दी। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म की कहानी नाग-नागिन पर आधारित है, जो अब तक नागों पर बनी भोजपुरी फिल्‍मों से काफी अलग और इंटरटेनिंग होगी। फिल्‍म में पूनम दुबे इच्‍छाधारी नागिन के अवतार में नजर आयेंगी, जबकि फिल्‍म की प्रोड्यूसर – एक्‍ट्रेस नेहा श्री दमदार रोल में नजर आयेंगी। फिल्‍म ट्रेलर को दर्शकों का जिस तरह से रिस्‍पांस मिल रहा है, उससे सिनेमा के जानकारों का मानना है कि यह फिल्‍म बॉक्‍स आफिस पर धमाल मचा देगी।

प्रमोद प्रेमी इस् फ़िल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण कर् रहे हैं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि फिल्‍म ‘चना जोर गरम’ के निर्देशक व संगीतकार रितेश ठाकुर हैं, जिन्‍होंने फिल्‍म में कई तरह के नये प्रयोग किये हैं। फिल्‍म में दर्शकों को नाग और इंसान के बीच बेजोड़ लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। कहानी नाग-नागिन की है, जिसमें नाग को दूसरे जन्‍म में एक चना बेचने वाली लड़की से प्‍यार हो जाता है। यह नागिन को नागवार गुजरता है और उसके बाद क्‍लाइमेक्‍स में जो होता है, उसे देखने के लिए 23 मार्च को सिनेमाघर जाना होगा। फिल्‍म में गाने भी काफी अच्‍छे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आने वाले हैं। नागिन की भूमिका में पूनम दुबे काफी आकर्षक नजर आ रही हैं। वे पहली बार ऐसे किरदार में नजर आयेंगी। फ़िल्म में आदित्या ओझा की भी अहम भूमिका ने नजर आएंगे ।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्‍म ‘चना जोर गरम’ से प्रमोद प्रेमी अपनी एक्टिंग करियर की शुरूआत कर रहे हैं। उनकी पहचान इंडस्‍ट्री में एक सफल सिंगर की है। फिल्‍म में प्रमोद प्रेमी, नेहा श्री और पूनम दुबे के अलावा आदित्य ओझा, कृष्णा कुमार, कौशल शर्मा, आर के गोस्वामी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्‍म की कहानी इंद्रजीत ने लिखी है। जल्‍द ही फिल्‍म के प्रमोशन के लिए  ‘चना जोर गरम’ की पूरी कास्‍ट बिहार और झारखंड का भी दौरा करेगी और बिहार झारखंड में फ़िल्म का प्रचार प्रसार सर्वेश कश्यप कर् रहे हैं।