nav-left cat-right
cat-right

Ilaaka Kishorganj Films Music & Trailer Launched In Mumbai...

इलाका किशोर का ट्रेलर संगीत लांच

झारखंड में झारखंड के कलाकारों से बनी है इलाका किशोरगंज

झारखंड के प्रतिभाशाली कलाकारों को लेकर बनी फिल्म इलाका किशोरगंज का ट्रेलर और संगीत मुम्बई में एक भव्य समारोह में लांच किया गया । संगीतकार व निर्देशक नूतन पंकज की इस फ़िल्म का निर्माण माँ देवरी मोशन पिक्चर्स द्वारा अनुकृति एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है।  फ़िल्म के निर्माता हैं रूपेश कुमार अग्रवाल , लीलावती , नूतन शंकर , अजय कुमार सिंह और आर के दास जबकि मुख्य भूमिका में हैं रोहित आर के , शिखा स्वरूप , दीपक लोहार , रूपेश चरण पहाड़ी , आनंद कुमार , विक्रम नांगिया , मोनिका मुंडा , इग्नेश सोनकर , लीलावती व बेबी कृति ।

 

ट्रेलर व संगीत रेड रिबन म्यूजिक द्वारा लांच किया गया है जबकि फ़िल्म को बॉक्स 9 द्वारा सम्पूर्ण भारत मे रिलीज किया जा रहा है । तीन मिनट के इस ट्रैलर में जहां एक्शन के साथ रोमांच भी दिख रहा है वही रोहित आर के और शिखा स्वरूप के रोमांस को भी कर्णप्रिय संगीत के माध्यम से चित्रित किया गया है। खूबसूरत लोकेशन इलाका किशोरगंज की खास विशेषता है। निर्देशक नूतन पंकज ने बताया कि फ़िल्म के कलाकार भले नए हों लेकिन सभी मंझे हुए कलाकार हैं जिनके अभिनय के दर्शक अवश्य कायल होंगे।

—-Akhlesh Singh (PRO)

Srishti Sharma Actress & Model Of Rare Calibre...

Srishti Sharma after succesful released Bollywood and regional Films & Albums  Srishti Sharma Says : as I have fully prepared myself for it. I have few offers, which I am considering minutely. Shortly a big announcement & launching event is to be held with Big Bang & Bash.

When I look back into my life, I feel quite well. Still as an artist, my urge to do something better, always pushes me ahead.

 

I was born  at Delhi, on 16 Sep. 1992 where I was brought up & did my graduation from Delhi University. I started my career as a Model. I started with ACC Cement & B.S.N.L. apart from Music Albums TV Serials. I had been fan & admirerer of Amitabh Bachchan, Shah Rukh Khan & Kajol with whom, now I am ambitious to work as an artiste. I am optimistic about becoming one of the Top Artistes of Bollywood. I believe in the adage ‘Where there is a will, there is a way’ I am on the right track, right now. One thing, for which I am proud of, is the fact, that I am a self-made-artiste, I have taken no help & no faver from anybody, till date. At present I am only interested in playing lead roles & important roles in multi-starrers. The impotance of the role is created by the artiste who perform it. Only an impotant role cannot make an artiste so impotant. I am sure my confidence will turn into real conviction, I am looking for………………SS

Pawan Singh Showcased The Generosity, Signed Prem Rai’s Film BOSS for One Hundred Eleven Rupees...

पवन सिंह ने दिखाया दरियादिली,  प्रेम राय की फिल्म बॉस को एक सौ ग्यारह रुपये में किया साईन

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए अपने बड़े भाई समान फिल्म मेकर प्रेम राय की अगली फिल्म बॉस मात्र एक सौ ग्यारह रुपये में साईन किया है। ऐसा करके पवन सिंह ने जहाँ एक मिसाल कायम किया है, वहीं भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। आमतौर पर पवन सिंह के बारे में बहुत से लोगों पता है कि वे दिल के बहुत साफ इंसान हैं। वे जीवन बाहर से हैं उतना ही अंदर से भी भावुक, संवेदनशील, रिश्तों को मर्यादा को निभाने वाले इंसान हैं। वे छल कपट से कोसों दूर इंसानियत के पक्षधर हैं। वे जिनको जो वचन दे देते हैं, उसे बखूबी निभाते भी हैं। जिसे वे दिल से चाहते हैं उनके बीच रुपये पैसे का मोल नहीं रखते हैं। फ़िल्म मेकर प्रेम राय की आगामी भोजपुरी फिल्म बॉस में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पवन सिंह सिर्फ 111 रुपये लिए हैं। यह मिसाल कायम करके पवन सिंह ने वाकई एक नया संन्देश दिया है कि जहाँ प्रेम का भाव है, वहाँ पैसे का मोल नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पवन सिंह ने श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले प्रेम राय द्वारा निर्मित दो भोजपुरी फिल्म हुकूमत और सईयां सुपरस्टार किया है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय कर सफलता का परचम लहराया था। अब यह फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बनाई जा रही है। फ़िल्म के निर्माता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही शुरू होने वाली है।

—–Ramchandra Yadav (PRO)

Gaurav Sharma, The International Power Lifter Meets Chief Minister Fadnavis...

मुख्यमंत्री फडणवीस से मिले अंतर्राट्रीय पावर लिफ्टर गौरव शर्मा ।

पावर लिफ्टिंग में देश का नाम रोशन करने वाले पावर लिफ्टर महंत गौरव शर्मा ने अपने मुम्बई प्रवास के दौरान आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।  अगले महीने अमेरिका के लास बेगास में होने जा रहे ओलंपियाड में हिस्सा लेने जा रहे गौरव शर्मा को मुख्यमंत्री ने बधाई दी । गौरव शर्मा के साथ प्रसिद्ध निर्माता वासु भगनानी के अनुज खेमचंद भगनानी भी थे । आपको बता दें कि दिल्ली के चांदनी चौक के प्राचीन नरसिंह हनुमान मंदिर के महंत गौरव शर्मा ने हाल ही में जर्मनी में हुए यूरोपियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल किए।

इस चैंपियनशिप में उन्होंने 242 किलो वजन उठाकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। अब वे सितंबर में अमेरिका में लॉस वेगास में होने वाले ओलंपियाड में पावर लिफ्टिंग की तैयारी में जुटे हुए हैं। गौरव शर्मा ने कॉमनवेल्थ, एशिया व व‌र्ल्ड यूरोपियन समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में 12 से अधिक पदक हासिल किए , जिसमें आठ स्वर्ण पदक हैं। गौरव का मुश्किलों से लड़ने का जज्बा उन्हें असाधारण बनाता है। वर्ष 2011 में एक सड़क दुर्घटना में उसी पैर में चोट आई, जिसमें बचपन में गिरने से चोट आई थी। फिर पैर का आपरेशन हुआ। इसके बावजूद गौरव के पॉवरलिफ्टर का स्वर्णिम सफर जारी है। इसके पहले उन्होंने वर्ष 2007 में न्यूजीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में चार गोल्ड पदक जीते।

—-Akhlesh Singh (PRO)

Education and Medicine Have Become Very Expensive Today – Acharya Vijay Kulchand Surishwar (K.C.)...

आज शिक्षा और चिकित्सा बहुत महंगी हो गई है

— आचार्य विजय कुलचंद सुरीश्वर (के सी)

मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं, जनकल्याण से बड़ा कोई धर्म नहीं। यह उद्बोधन है घाटकोपर पूर्व (मुंबई) अवस्थित शांति सुधा पार्क के जैन मंदिर के आचार्य विजय कुलचंद सुरीश्वर जी का, जिन्होंने हाल ही में केरल के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ एक मोटी धनराशि और भोज्य सामग्री भिजवायी है। के.सी. बाबा के नाम से लोकप्रिय आचार्य विजय ने एक अनौपचारिक बातचीत में कमजोर पड़ते जाते पारिवारिक/सामाजिक संबंधों/संदर्भों/संपर्कों पर विशेष प्रकाश डाला। अपने गुरु (परमपूज्य) तप गच्छाधिपति प्रेम सुरीश्वर का स्मरण करते हुए के.सी. बाबा ने समाज कल्याण के लिए नयी पीढ़ियों को सजग करने की सलाह दी और कहा कि सिर्फ सफलता हासिल करते जाना ही तरक्की नहीं।

  

..परिवार//समाज में जब तक समरसता नहीं आयेगी, अपनापन नहीं आयेगा, प्रगति कर के भी पिछड़े ही रहेंगे। आज का हर प्राणी धन के लिए हाय हाय कर रहा है। लक्ष्मी की पूजा में ही मगन है।लेकिन उसके घर में जो लक्ष्मी है, वह उपेक्षित हैै, तिरस्कृत है। ऐसे में चैन कहाँ से आयेेगा। जब तक गृृृह लक्ष्मी का अनादर होगा, धन लक्ष्मी नहीं आयेगी। इसलिए नारियों का सम्मान करो।

एम.एस. के नाम से प्रसिद्ध अपने गुरु प्रेम सुरेश्वर को याद करते हुए विजय सुरीश्वर उर्फ के.सी. बाबा ने अगले वर्ष शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में अपने स्वयंसेवी संस्था  “प्रेेेसेवा मिशन” द्वारा कुछ बड़े कार्यक्रम कर नयी योजनाएं शुरू करने की भी बात की। दो वर्ष पहले स्वर्गवासी हुए गुरुदेव प्रेम क जन्म शताब्दी वर्ष बस अगले ही साल शुरु हो रहा है। आगामी २० से २४ मार्च तक इस जैन आश्रम में बहुत बड़े बड़े कार्यक्रमों  के आयोजन होंगे।

—-Akhlesh Singh (PRO)

AUSTRALIA’S AROMAS CAFE AND BISTRO NOW IN OSHIWARA – MUMBAI...

The other nite it was the celeb-studded grand launch of Australia’s popular with family and friends Cafe known for its high-quality food and variety of drinks and amazing ambience now in Mumbai, Aromas Cafe & Bistro in Oshiwara, Andheri (W) with Beer & Wine theme. Vindu Dara Singh was the early-bird who came with his wife Dina Umarova. So did politico Krishna Hegde. Noted Bollywood writer-Director Neeraj Pathak whose movie Bhayaji Superhit starring Sunny Deol and Priety Zinta is ready for release, actor Mukesh Rishi, actress Deblina Chaki, singer Madhuri Pandey, anchor-writer Sweta Sharma strolled in to wish this new outlet all the best. TV-actor Rakesh Paul came later with his actress-friend Shweta Khanduri and was seen enjoying the ambience.

The talking-point among the guests was the top quality food like the honey chicken with mashed potato, fish,Thai curry et al served there.

Currently, Aromas have several branches in Mumbai with launch of few more outlets on cards. General Manager Abhishek Gaba who spoke to media was optimistic about the success of the Aromas brand.

   

The event was conceptualized by Studio Platform.. Pics By : Ramakant Munde

ओशिवारा के ” अरोमास कैफे ऍन्ड बीस्टरो ” में बीयर एंड वाईन के लांच पर सितारों की महफ़िल

शाहरुख खान की फ़िल्म परदेस और धर्मेंद्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल की फ़िल्म “अपने” के लेखक और प्रीति जिंटा और सन्नी देओल की आने वाली फिल्म “भैय्या जी सुपर हिट” के डायरेक्टर नीरज पाठक, मुकेश ऋषि, विंदू दारा सिंह जैसी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ मुम्बई के अंधेरी ओशिवारा में स्थित “अरोमास कैफे” में ‘बीयर एंड वाईन’ के लांच पर मौजूद थीं। अरोमास कैफे के जीएम (ऑपरेशन्स) अभिषेक गाबा ने मुकेष ऋषि को केक खिलाकर इस नई पहल की शुरुआत की।

अभिषेक गाबा ने मीडिया को बताया कि अरोमास कैफे की मुम्बई आधा दर्जन शाखाएं हैं। अब ओशिवारा ब्रांच में न केवल खाना और कॉफी मिलेगी बल्कि बियर और वाइन भी मौजूद होगी। उन्होंने आगे बताया कि यहां चीज़ों के दाम न तो बहुत ज़्यादा हैं और न बहुत कम। यहां वेज और नॉन वेज दोनो किस्म की खाने की चीजें मिलती हैं। ओशिवारा एक ऐसा इलाका है जहां रिहायशी लोग भी आते है तो कॉरपोरेट से जुड़े लोग भी, साथ ही यह फ़िल्म इंडस्ट्री का भी केंद्र है ।

ओशिवारा में स्थित “अरोमास कैफे” में ‘बीयर एंड वाईन’ के लांच के अवसर पर कई मेहमान, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़, मीडिया कर्मी मौजूद थे। सब ने इसके खाने पीने की चीज़ों की प्रशंसा की, कुछ अलग डिशेज़ भी यहां मौजूद हैं। यहां जल्द ही एक सेलेब्रिटी शेफ के साथ कुछ विशेष अरेंजमेंट भी करने का इरादा जीएम अभिषेक गाबा रखते हैं। छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

https://www.youtube.com/watch?v=Nl8Vv4YQtn8&feature=youtu.be

https://www.youtube.com/watch?v=TeJsa_694LI&feature=youtu.be