Ayesha Qasmi, Project Director of Smita Patil Street Theatre....
Ayesha Qasmi will co ordinate the Road Safety Street plays in Gujarat .
The team is all set to perform the skits in Hindi as well as Gujarati langauges.
Ayesha Qasmi will co ordinate the Road Safety Street plays in Gujarat .
The team is all set to perform the skits in Hindi as well as Gujarati langauges.
फिल्म ”दुलहिन गंगा पार के” का ट्रेलर 17 जनवरी को आउट होगा
खेसारी एंटरटेन्मेंट प्रजेंट और ब्रांड बिल्ला प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ”दुलहिन गंगा पार के” का ट्रेलर 17 जनवरी को खेसारी एंटरटेन्मेंट म्यूजिक कंपनी से रिलीज़ किया जायेगा ! ”दुलहिन गंगा पार के” का आल राइट खेसारी एंटरटेन्मेंट म्यूजिक कंपनी के पास है ! इस फिल्म में मुख्य भूमिका में है खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी है ! इस फिल्म के निर्देशन बहुचर्चित लेखक निर्देशक अशलम शेख ने किया है जिन्होंने दो दर्जन से भी ज्यादा सुपरहिट फिल्मे भोजपुरी में दी है. इस फिल्म के निर्माता और लेखक डॉक्टर अरविन्द आनंद है,फिल्म के सह निर्माता आर.एस.पांडेय है .फिल्म में नवोदित बाल कलाकार में नजर आएंगी कृति यादव ,कृति खेसारी लाल यादव की सुपुत्री है और अभी सिर्फ 8 साल की है ,कृति जिस स्कूल में अपनी शिछा ले रही है उसी स्कूल में फिल्म ‘बजरंगी भाईजान ‘ फेम मुन्नी उर्फ़ हर्षाली मल्होत्रा भी है और कृति और हर्षाली काफी अच्छे फ्रेंड है .
इस फिल्म में कृति द्वारा निभाया जा रहा किरदार काफी महत्वपूर्ण है . इस फिल्म में सभी गाने काफी कर्णप्रिय है जिन्हें काफी अलग और नयापन देकर बनाया गया है ,फिल्म में गानों को संगीत संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है और गीत आज़ाद सिंह पवन पांडेय और प्यारे लाल यादव ने लिखा है .इस फिल्म के मुख्य कलाकार है खेसारी लाल यादव ,काजल राघवानी,कृति यादव (नवोदित बाल कलाकार ) त्रिशा खान,अवधेश मिश्रा ,के.के.गोस्वामी,बृजेश त्रिपाठी,दीपक सिन्हा,मनोज टाइगर,देव सिंह,प्रकास जैस,शकीला मजीद ,समर्थ चतुर्वेदी,आयुषी तिवारी,स्वीटी सिंह ,अंजलि,संजीव मिश्रा,इरफ़ान खान और आईटम आम्रपाली ने किया है फिल्म का छायांकन साऊथ फिल्मो के जाने – माने थंबन किशोर और अपने नृत्य का कमाल दिखेंगे पप्पू खन्ना,रिक्की गुप्ता,कानू मुखर्जी फिल्म में एक्शन काफी धमाकेदार है जिसे फाइट निर्देशन किया है दिलीप यादव और कला निर्देशक है अजय मौर्या और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है !
जो भारत माता की जय नहीं बोलेगा, उसे इंडिया में रहने का हक नहीं : पवन सिंह
होली पर रिलीज होगी पवन सिंह की शानदार फिल्म ‘वांटेड’
भोजपुरिया पावर स्टार पवन सिंह ने देशभक्ति के सवाल को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वांटेड’ में उठाया है और एक डायलॉग के जरिये कहा कि जो भारत माता की जय नहीं बोलेगा, उसे इंडिया में रहने का हक नहीं है। हालांकि इस मामले में पवन का मानना है कि जो धरती हमें पालती है, वो हमारी माता है। माता को माता बोलने में किसी को कोई गुरेज नहीं होना चाहिए। यही मैसेज हमने अपने इस देशभक्ति और इंटरटेंमेंट पर आधारित फिल्म ‘वांटेड’ में दी है। बता दें कि पवन सिंह ने पिछले साल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ली थी।

वैसे पूरी फिल्म की शूटिंग यूपी के खूबसूरत लोकेशंस पर हुई है। फिल्म लगभग कंप्लीट हो चुकी है। बस इसके चार गाने शूट होने बांकी हैं, जो जल्द ही मुंबई में शूट होने हैं। यह फिल्म होली में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसमें पवन सिंह अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म ‘वांटेड’ के निर्देशक सुजीत सिंह हैं, जिन्होंने पिछले साल सुपर हिट फिल्म ‘सत्या‘ दी थी। उनका कहना है कि ‘वांटेड’ में एक्शन – थ्रिलर के अलावा रोमांस का तड़का भोजपुरिया स्टाइल में लगेगा। सबसे खास बात है कि पूरे फिल्म में पवन सिंह के चार शेड्स देखने को मिलेंगे, जो उनके फैंस को होली का उपहार होगा।
सुजीत सिंह ने बताया कि यह फिल्म काफी अलग और दमदार कहानी पर बनी है, जिसमें देशभक्ति, इंटरटेंमेंट, एक्शन, इमोशन को बेहतरीन ढंग से हमने पीरोने की कोशिश की है। फिल्म में पवन सिंह के अपोजिट बंगाली ब्यूटी बाला मणि भट्टाचार्य नजर आयेंगी, जिनकी केमेस्ट्री स्क्रीन पर दर्शकों के लिए एक नया विकल्प देगी। फिल्म ‘वांटेड’ काफी बड़ी बजट की फिल्म है, जिसके लिए हम फिल्म के निर्माता जसवंत कुमार को बधाई देते हैं। उन्होंने एक कमाल की फिल्म बनाने के लिए हिम्मत दिखाई है, जो यकीनन लोगों को पसंद आने वाली है। पवन सिंह की नये साल में यह पहली फिल्म है, जिसके जरिये वे बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं। इस फिल्म में कई ऐसे डॉयलॉग हैं, जिसमें देशप्रेम का जज्बा दर्शकों को पसंद आयेगी।
गौरतलब है कि फिल्म ‘वांटेड’ का निर्माण श्री जे सोहरता प्रोडक्शन ने किया है। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य के अलावा जसवंत कुमार जय प्रकाश सिंह, अमृता अचार्या, विपिन सिंह, जस्सी पाजी, प्रेम दुबे, लोटा तिवारी, धामा वर्मा, जय सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, जेपी तिवारी, प्रकाश वर्मा नजर आने वाले हैं। फिल्म में डीओपी वेंकट महेश और एक्शन बाजी राव का है। इस फिल्म के निर्माता जसवंत कुमार है !
————SANJAY BHUSHAN PATIYALA
As we know the Bollywood & Hollywood director Dr Bhanu Pratap Singh who recently did movies like Mantostaan, A Historical discovery of South Kosala ,Sir Rowland Hill and Postal Reform and Gandhi Memorabilia, recently told to media about working on a project named ‘The Strong Faith’ which is now approx completed and all set to release on Jan 25, 2018.
It is introducing Aaditya Pratap Singh as actor/producer and Martina Thariyan as actress . Martina is already known for Roadies and Splitvilla. And the matter would be very interesting when we would come to know that a here in this movie the negative role would be played by Sagar Salman Pandey who is better know in Bollywood as Salman Khan’s look alike and has done body doubles in many of Bhaijaan’s films.
Sagar recently has done a feature film named Amir Salman Shahrukh which was mentioned by Salman Khan himself by his twitter official. The movie ‘The Strong Faith’ would show the love bond between in our relations. It’s based on Indian culture of having faith among family members which leads to a long relation. Hope you guys would love the film. The Film is done under the production house named as Aaditya Pratap Singh Entertainments Pvt. Ltd.
इंद्रेश चंद्र खटीक का मुंबई में बाहुबली स्वागत करके खटीक सेना ने किया शक्ति प्रदर्शन।
सामाजिक संगठन ‘खटीक सेना’ के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय का उद्धघाटन मुंबई में रविवार को सम्पन्न हुआ
मुंबई।खटीक समाज के हितों की रक्षा लिए सामाजिक संगठन ‘खटीक सेना’ बनी है।जोकि आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ा रही है तथा दलित, आदिवासी और पिछड़ों की हक़ की लड़ाई लड़ रहे है।’खटीक सेना’ संरक्षक और दिल्ली करोलबाग के संसद डॉ. उदित राज, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राज खटीक,राष्ट्रीय महासचिव इंद्रेश चंद्र खटीक,राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजकुमार खटीक इत्यादि ने मिलकर सामजिक कार्यकर्ता किरण तितौरिया को ‘खटीक सेना’ के ‘महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी’ पद पर नियुक्त किया है। रविवार ७ जनवरी २०१८ को दोपहर में ५,आनंद एन्क्लेव, इंद्रलोक पेस ६, आर बी के ग्लोबल स्कूल के सामने, भायंदर ( ईस्ट), थाणे में संस्था के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय का उद्धघाटन बड़े भव्य तरीके से दिल्ली से आये संस्था के राष्ट्रीय महासचिव तथा नॉर्थेर्न रेलवे के सदस्य इंद्रेश चंद्र खटीक द्वारा किया गया। ‘महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी’ किरण तितौरिया खटीक द्वारा मनोनीत किये गए संस्था के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष हर्षद खटीक, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर खटीक तथा अन्य पदाधिकारियों को इंद्रेश द्वारा संस्था प्रमाणपत्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर इंद्रेश चंद्र खटीक ने कहा, “बारह राज्यों में खटीक समाज के लोगों को अनुसूचित जाति में रक्खा गया है। हम चाहते है कि देश के हर राज्य में खटीक समाज को अनुसूचित जाति में रक्खा जाए। जिससे इस समाज के लोग भी आगे आये और तरक्की करे। हमलोग दिल्ली में एक हब बना रहे है। जिसमे खटीक समाज के युवाओं को मुफ्त में सिविल सर्विसेस व अन्य चीजों की शिक्षा और ट्रेनिंग दी जायेगी। जिससे वे समाज में आगे बड़े और समाज का नाम रोशन करे।”
‘महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी’ किरण तितौरिया खटीक ने इंद्रेश को मुंबई आने के लिए और संस्था के लोगों को सलाह और जानकारी देने के लिए और लोगों के हौसला बढ़ने के लिए धन्यवाद दिया।
डॉ भानु प्रताप सिंह द्वारा लिखित एवं निर्देशित फिल्म ‘द स्ट्रोंग फैथ’ 25 जनवरी को होगी रिलीज़; मार्टिना थरियां एवं आदित्या प्रताप सिंह होगे मुख्य किरदार में
मंटोस्तान, गाँधी मेमोराबिलिया, अ हिस्टोरिकल डिस्कवरी ऑफ़ साउथ कोसला,SirRawlandHillandPostalReform जैसे फ़िल्में कर चुके बॉलीवुड एवं हॉलीवुड डायरेक्टर डॉ भानु प्रताप सिंह ने अभी हाल ही में मीडिया को उनकी आने वाली फिल्म ‘द स्ट्रोंग फैथ’ के बारे में बताया था, और आज सूत्रों के मुताबिक ज्ञात हुआ है कि फिल्म लगभग बन चुकी है और फिल्म 25 जनवरी हो रिलीज़ होने वाली है!
यह फिल्म मार्टिना थरियां और आदित्या प्रताप सिंह को मुख्य किरदार में प्रस्तुत करेगी! आदित्य प्रताप सिंह फिल्म में अभिनय करने के साथ अपने बैनर ‘आदित्या प्रताप सिंह एंटरटेनमेंट प्रा० लि०’ के तले फिल्म का निर्माण कर रहे हैं! मार्टिना पहले से ही रोडीज़ एवं स्प्लिटविला के लिए चर्चित अभिनेत्री हैं!
रोमांचक बात यह कि फिल्म में खलनायक का किरदार करने वाले अभिनेता सागर सलमान पाण्डेय, अपने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के हमशक्ल हैं और वह सलमान खान की बजरंगी भाईजान सहित कई फिल्मो में भाई का बॉडी डबल कर चुके हैं और अभी हाल ही में उन्होंने “आमिर सलमान शाहरुख़” नाम की फिल्म में काम किया था जिसके बारे में भाई सलमान खान ने खुद अपने ट्विटर ऑफिसियल पर लिखा था!
डायरेक्टर डॉ सिंह ने बताया कि ‘द स्ट्रोंग फैथ’ फिल्म हमें रिश्तों को निभाना सिखाएगी! यह फिल्म भारतीय संस्कृति एवं सच्चे भारतीय रिश्तों पर आधारित है जो कि हमें आजीवन निभाने होते हैं! आशा है कि आप फिल्म को अवश्य देखेगे! फिल्म का निर्माण ‘आदित्या प्रताप सिंह एंटरटेनमेंट प्रा० लि०’ बैनर तले हो रहा है !