nav-left cat-right
cat-right

Grand MAA2MOM and INSEED’s Kandivali Cultural Fest...

Kandivali Cultural Fest, organised by “Maa2Mom” and INSEED, was an all-out success today.

The event was organised to promote the bonhomie and bonds between residents of Kandivali. Through cultural avenues like poetry, Storytelling, dance and music, KCF brought together some great talent.

From Mehak Mirza Prabhu’s unique Storytelling act to Ravi Chand Punia’s lucid Shayari, from Ritu Manek’s energetic dance troupe to Arpan Khosla’s thought-provoking comedy, KCF was an unforgettable melange.

Chief guest of the show was Pamela Jain, popular Bollywood Singer. Sarika Apre Nair a renowned Nutritionist and Ila Joshi hosted the show beautifully.

     

KCF was curated to not just create entertainment but also value. Associating with INSEED, it sought to further the NGO’s cause of development for the lesser privileged. A  great thought behind a great show! Sangeeta Shirname founder of INSEED and Jyoti Agrawal Founder and COO of Maa2Mom  should be praised in bringing everyone together.

अभूतपूर्व “माँ टू मॉम” और “इनसीड” का ‘कांदीवली कल्चरल मेला’।

‘कांदीवली कल्चरल मेला’ का अदभुत आयोजन “माँ टू मॉम” एवं “इनसीड” द्वारा किया गया एक बेमिसाल आयोजन सिद्ध हुआ।

यह आयोजन मुम्बई के विधर्भ कांदीवली के रहिवशियों को एकजुट करने का प्रयास था। इस कार्यक्रम के जरिये लोगों की रचनात्मक प्रतिभा जैसे कविता, कहानी सुनाना, नृत्य एवं संगीत के जरिये लोगो के समक्ष लाना है।

मेहक मिर्ज़ा प्रभु की अनोखी कथा वाचन शैली, रवि चन्द पुनिया की शायरी, ऋतु माणेक की ऊर्जा से भरी नृत्य ग्रुप की पेशकश, एवं अर्पण खोसला का प्रेरणात्मक हास्य व्यंग्य कला ने इस कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

मुख्य अतिथि लोकप्रिय बॉलीवुड गायिका पामेला जैन ने इस कार्यक्रम की भरपूर सराहना की। जानी मानी नूट्रिशनिस्ट सारिका अपरे नायर और इला जोशी ने बड़ी कुशलता से कार्यक्रम का संचालन किया।

इस कार्यक्रम का मकसद कोई मनोरंजन नही था, बल्कि सीमित साधनों के बावजूद कुछ प्रगतिशील काम हो सके, इस के आयोजक ”माँ टू मॉम” और “इनसीड” बधाई के पात्र है, साथ ही लोगो को एकजुट करने में इनसीड की संस्थापिका संगीता शिरनमे एवं ज्योती अग्रवाल फाउंडर और माँ टू मॉम की सी ओ ओ ने भी सराहनीय कार्य किया है।

#KandivaliCulturalFest

#WavesWithin✍

#InstantPoem

जैसे  सूरज की रौशनी पड़ते ही,

कमल कलियाँ खिल जाते हैं  सारे

कल  दोपहर के चार घंटों का  वह अद्भुत कार्यक्रम

खुशियों के फूल खिलाकर, दिलों को छू गए हमारे

बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी थे सभी

कोई ना जीता वहां, ना कोई हारे

सफलता  की निशेनी में ऊपर पहुंचे लोग थे

पर सभी, जमीन  की तरफ बार बार निहारे

कुछ बाते हुई, कुछ मुलाकाते हुई

कुछ गीत संगीत मनोरंजन की सौगातें

कुछ प्रेरणा स्रोत, कुछ प्रोत्साहन

जैसे धरा पर ही सज गए हो चाँद  सितारे।

Snehal Yadav A New Child Enters Bollywood With Upcoming TV Show...

Snehal Yadav this little cute child star enters bollywood with great break, her debut appearance is Zee TV Show in a very important lead role. Snehal Yadav hails from Rajasthan, from the very childhood she is fond of acting and have won many prizes in school competitions.

She has done print modelling for many local brands and stores. She is very photogenic and smiling nature. When her Dad Arjun Yadav and mom Sweta Yadav learnt that their daughter is very much interested in Acting and Modelling they did not object and supported her to fullfil her ambition, with one suggestion that she will not miss her school studies and activities.

     

The have given her training in Dance, Swimming, cycling etc  from local training institute so that she is now capable to face the camera with fluent dialogue delivery.

She is the right choice for child artiste for Films, TV Serials, Albums, Short Films and Webseries.

She can be contact On Mobile no of Her father  8949838986 and Manager Mr. Vishal 9028800664

https://twitter.com/ActorSnehal?s=08

https://www.facebook.com/snehalyadav.childactors.7

Nadan Ishq Baa Bhojpuri Film Production Work In Progress For An Early Release...

पोस्ट प्रोडक्शन में  “नादान इश्क़ बा”।

संतराम के निर्देशन में बनी नेहा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्माता योगेश कुमार की किशोरवय प्रेम कहानीवाली भोजपुरी फिल्म  “नादान इश्क़ बा” अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है और संपादन कार्य प्रगति पर है। अगले महीने तक पोस्ट प्रोडक्शन के सारे कार्य पूरे कर लिये जायेंगे और नवंबर / दिसंबर तक फिल्म प्रदर्शित हो जायेगी। मुख्य जोड़े को ऑडिशन द्वारा चयनित किया गया, जिसमें आशीष कुमार और प्रीति कुमारी सफल रहे।

 

आशीष रायबरेली और प्रीति गोरखपुर से हैं। इनके साथ अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, सी. पी. भट, जय प्रकाश, रितु पांडेय, अनु ओझा भी हैं। अंंजना सिंह और विद्या सिंह के आईटम नंबर्स हैं। कथा -पटकथा- संवाद अभय यादव, संगीत छोटे बाबा, गीत संतराम, मनोज मतलबी और आजाद सिंह, नृत्य निर्देशन संतोष सर्वदर्शी व चेतना, एक्शन शहाबुद्दीन और छायांकन डी. के. शर्मा का है।फिल्म की शूटिंग कन्नौज, आगरा और गोरखपुर में की गयी है। भोजपुरी में “शादी ब्याह”, “गांव के लाल”, “हिटलर” के बाद मराठी में “गडबड झाली” कर चुके संतराम की यह पांचवीं फिल्म है।

—-Akhlesh Singh(Publish Media)

Kahar Bhojpuri Film Releasing On 28th Sept 2018 In Bihar & Jharkhand...

28 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में भव्य प्रदर्शित की जायेगी गौरव झा की कहर

भोजपुरी सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु निर्मित की गई सिनेस्टार गौरव झा स्टारर बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म कहर का भव्य प्रदर्शन 28 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में किया जायेगा। यह फुल इंटरटेनिंग फ़िल्म है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। नाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई हैरतअंगेज, रोमांच, मारधाड़, रोमांस एवं हास्य से भरपूर यह फिल्म कहर दर्शकों का बहुत मनोरंजन करने वाली है।

इस फिल्म का वितरण बिहार, झारखंड में खुशी फिल्म्स के सुबोध कुमार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी एंटरटेन ने यू ट्यूब पर लांच किया था, जिसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। इसके पहले फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें नायक का रौद्र रूप दिख रहा है। साथ ही सभी कलाकारों को अलग-अलग लुक में दिखाया गया है, जो काफी सस्पेंस पैदा कर रहा है। कहर का ट्रेलर देखकर यह पता चलता है कि यह एक दम ही अलग तरह की फिल्म बनी है, जिसपे जबरदस्त डायलाग के साथ फाडू एक्शन भी दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

फिल्म के निर्माता अवधेश सिंह तथा निर्देशक राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आनन्द डी गहतराज हैं। कथा पठकथा सुनील उपाध्याय एवं संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटेबाबा तथा गीतकार राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, प्रेम सागर, मुन्ना दूबे हैं। छायांकन नरेन्द्र पटेल, मारधाड़ बाजी, नृत्य प्रेम गोपी, संकलन अजय चौहान, पब्लिसिटी डिज़ाइन हरिओम राय का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में गौरव झा, मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह आदि सहित मेहमान कलाकार गुंजन पंत हैं।

——Ramchandra Yadav(PRO)

Khesarilal Yadav Starrer Balamji Love You Bhojpuri Film Trailer Gets Viral On Social Media...

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा लांच खेसारीलाल यादव की ‘बलमजी लव यू’ का ट्रेलर हुआ वायरल , पहली बार भोजपुरी में एक ही दिन में 3 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्‍म ‘बलमजी लव यू’ का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया। सुप्रसिद्ध म्यूजिक कपंनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा लांच किया फिल्‍म का ट्रेलर को मात्र एक ही दिन में 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। किसी भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर को एक ही दिन में इतना बड़ा हिट मिलना वाकई नया रिकॉर्ड है। 

उल्लेखनीय है कि श्री रामा प्रोडक्‍शन हाउस प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ के जरिये भोजपुरी के रुपहले परदे पर बहुत समय के बाद दंगल देखने को मिलेगा। खेसारीलाल यादव और बॉलीवुड खलअभिनेता अशोक समर्थ अखाड़े में धोबिया पछाड़ कुश्ती लड़ते हुए नजर आयेंगे, जो फिल्‍म के ट्रेलर में भी देखने को मिल रहा है। नायिका काजल राघवानी भी आकर्षण लुक में नज़र आ रही हैं। फिल्‍म की निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा और निर्माता आनंद कुमार रूंगटा हैं। निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर रज्जू अंसारी हैं। गीतकार प्‍यारेलाल यादव कवि, श्‍याम देहाती व आजाद सिंह के लिखे गीतों को संगीतकार ओम ओझा ने मधुर संगीत से सजाया है। नृत्य कानू मुखर्जी व रिकी गुप्‍ता, मारधाड़ अंदलीब पठान है। कार्यकारी निर्माता आरपी बल हैं। छायांकन सरफराज खान, कला निर्देशक नजीर शेख, संकलन जितेन्द्र सिंह जीतू का है। फिल्‍म के मुख्य खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा, स्‍मृति सिन्‍हा, संजय महानंद, गजेंद्र बृजराज, संतोष पहलवान, सलिल सुधाकर, सुनील दत्त पांडे, किरण यादव भी नजर आने वाली हैं। 


विदित हो कि फिल्‍म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह पहले ही दावा कर चुके हैं कि ‘बलम जी लव यू’ पूरी तरह अलग है। इसमें भोजपुरी का दंगल दिखेगा, जिसका अंदाजा ट्रेलर देखकर लगाया जा सकता है। फिल्‍म को पूरी तरह‍ से बॉलीवुड के स्‍तर पर बनाया गया है, जिसके गाने और संवाद लोगों को सिनेमाघरों में खींच लायेंगे। हमने फिल्‍म में कई प्रयोग भी किये हैं, जो फिल्‍म के सिक्‍वेंस को और पुख्‍ता करते हैं।
ट्रेलर लांच के बाद फिल्‍म की निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा और निर्माता आनंद कुमार रूंगटा ने बताया कि फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ इस दशहरा रिलीज होगी। फिल्‍म से हमें काफी उम्‍मीदें है, जिसको तरह मूविंग टीजर के बाद अब ट्रेलर को लोगों का रिस्‍पांस मिल रहा है। वह फिल्‍म के लिए सकारात्‍मक संकेत हैं।

——Ramchandra Yadav(PRO)

Babbar Action Packed Bhojpuri Film’s First Look Released...

“बब्बर” का एक्शनपैक्ड फर्स्ट लुक रिलीज

विराज फिल्मस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी  ऐक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म “बब्बर” का फर्स्ट लुक मुम्बई में रिलीज हुआ। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय ने कहा कि गांव की आम कहानियों से हटते हुए यह फिल्म शहरी भ्रष्टाचार पर अपनी तरह की पहली थ्रिलर एक्शन रोमांटिक फिल्म है। यह भोजपुरी फिल्म जगत को नई ऊंचाइयां देंगी।

“बब्बर” फिल्म के निर्माता लखनऊ के बिजनेसमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इसकी शुटिंग लखनऊ के आसपास हुई है इसलिए इसमें अधिकांश लोग लखनऊ के ही लोकप्रिय कलाकार लिये गए हैं। इसकी भाषा भी लखनवी अंदाज लिये हुए हैं। उन्होंने यह घोषणा भी कि उनकी अगली फिल्म हिन्दी में होगी जो जल्द ही शूट की जाएगी। फिल्म “बब्बर” जल्द ही दर्शकों के लिये रिलीज की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वह भी दूसरे हीरो के रूप में हैं और उनका किरदार इंस्पैक्टर का है।

भोजपुरी फिल्मों के युवा  सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू आज भोजपुरी फिल्मों के हॉट केक बन गए हैं । ‘आवारा बलम’ की सफलता से उत्साहित अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू बब्बर फिल्म में हीरो की भूमिका में हैं। उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया कि इस फिल्म में उनका बिलकुल नया अवतार लोग देखेंगे। उनके अनुसार फिल्म का नायक एक आम व्यक्ति है जो परिस्थियों के चलते अहम बन जाता है।

खलनायक संजय पाण्डेय ने बताया कि “बब्बर” फिल्म में वह नए अंदाज में दिखेंगे। वह फिल्म ट्रिपल रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह लोगों को केवल डराएंगे नहीं बल्कि हंसाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कभी कैरेक्टर रोल की सीमा में नहीं बंधना चाहते हैं इसलिए वह नई नई चुनौतियां स्वीकार कर रहे हैं।

“बब्बर” के निर्देशक चंदन उपाध्याय की इससे पहले की हिट भोजपुरी मूवी “आवारा बलम” रोमांटिक और एक्शन फिल्म थी। इसमें बॉलीवुड की तर्ज पर जबरदस्त इफैक्टस डाले गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग जनेश्वर और अम्बेडकर पार्क के अलावा बंथरा, आशियाना, सरोजनी नगर में की गई है। “बब्बर” फिल्म में विवाह गीत के साथ ही, आइटम नम्बर, रोमांटिक और इमोशनल सांग भी है। इसके दो गाने बैंकाक में भी शूट किये गये हैं।

फिल्म में तनुश्री और मोहिनी घोष नायिकाएं है। तनुश्री और अरविंद अकेला की जोड़ी “आवारा बलम” फिल्म में पहले ही हिट हो चुकी है। बृजेश त्रिपाठी भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का मधुर संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। फिल्म के गाने मनोज मतलबी, मुन्ना दुबे, सुमित चंद्रवंशी, अजीत मंडल ने लिखे हैं। “बब्बर” की पटकथा भी चंदन उपाध्याय की है और डायलॉग्स राजेश पाण्डेय ने लिखे हैं। एक्शन फिल्म की जान है जिसे हीरा यादव निर्देशित किया है। “बब्बर” की रिलीजिंग डेट की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी ।

——–Akhlesh Singh(Publish Media)