nav-left cat-right
cat-right

Grand Launching of Music, for two films in Hindi & Marathi in Pune...

Exclusive News By Fame Media

A grand three in one celebration, happened in Pune on 14th November, witnessed by more then ten thousands Punekars.

Birthday of well-known builder and social worker, Ashish Kante (President of Taraka Foundation), was celebrated in between massive public presence, it was attended by Shri Ramdas Athvale, Home minister in Central Government, along with many other politicians. Secondly music of Hindi Movie “English Ki Taay Taay Fiss”. was released by Ashish Kante, and he also released music of Marathi Film “Hora”, produced by Rahul Ravindra Mhatre, Rajesh Thakur, Ravi Maini, Deepak Ughade, in association with Heritage Entertainment, directed by Manoj Yerunkar, Executive producer Lalit Ganesh Amber and Pradip Ladkat.

 

Film “English Ki Taay Taay Fisss” is a hilarious but with social message is made under the banner of ‘Siddhika Cine Craft’, directed by Shailendrasingh Rajput and produced by Sanjeet Kumar Thakur & Shiv Prasad Sharma, Co-produced by Manoj Khandelwal. Film introduces Rohit Kumar with N Leysan Karimova from Russia, with support of Rajpal Yadav, Manoj Joshi, Govind Namdev, Mushtaq Khan, Viju Khote and Sunil Pal.

Film is being released by Mehmood Ali of Pen N Camera International.

Other important guests present were Indian Cricketer Shardul Thakur, actors Rohan Khatre, Aashok Shinde, Shital Ahirrao, Meera Joshi, Sidhant Gharat, Vishal Mohite, & Mushtaq Khan along with media person’s from Pune and Mumbai.

दो फिल्में, हिन्दी और मराठी की अभूतपूर्व लॉन्चिंग, पुणे शहर में।

दिनांक १४ नवम्बर २०१८, की शाम पुणे के रहने वालों के लिए अभूतपूर्व था, जहाँ दस हज़ार से भी ज़्यादा पुणेकर लोगो ने राजनीति और फ़िल्म के संगम का लुत्फ उठाया।

पुणे के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और बिल्डर ‘तारका फाउंडेशन’ के अध्यक्ष आशीष कांटे के जन्मोत्सव में, जहाँ प्रमुख अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ कई और लोकप्रिय नेतागण मौजूद थे। इस अवसर पर हिंदी फिल्म ‘इंग्लिश की टॉय टॉय फिस्स’ के संगीत को आशीष कांटे जी ने रिलीज किया, साथ ही मराठी फिल्म ‘होरा’ के संगीत को भी रिलीज किया। ‘होरा’ के निर्माता राहुल रविन्द्र म्हात्रे हैं, उनके साथ राजेश ठाकुर, रवि मैनी, दीपक उघाड़े, हेरिटेज मनोरंजन के सहयोग से निर्देशक मनोज एरुनकर, एग्जीक्यूटिव निर्माता ललित गणेश अम्बर एवं प्रदीप लाड़के हैं।

फ़िल्म “इंग्लिश की टॉय टॉय फिस्स” एक हास्य व्यंग्य और सामाजिक संदेश से सजी फ़िल्म है। फिल्म के निर्देशक शैलेंद्रसिंह राजपूत है, व इसका निर्माण सिद्धांत सिने क्राफ्ट के बैनर के अंतर्गत हुआ है, निर्माता संजीत कुमार ठाकुर एवं शिव प्रसाद शर्मा हैं, सह-निर्माता मनोज खंडेलवाल हैं, संगीत निर्देशक संदीप श्री व कहानी मीनल म्हात्रे राजपूत की है। फ़िल्म के नवोदित कलाकार रोहित कुमार और रूसी अभिनेत्री लेसन करिमोवा व इंग्लैंड के डेविड जोन्स, साथ में राजपाल यादव, मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, मुश्ताक़ खान, विजू खोटे एवं सुनील पाल हैं।

फ़िल्म को महमूद अली, पेन एन कैमरा इंटरनेशनल से रिलीज़ कर रहे हैं।

अन्य अतिथि इंडियन क्रिकेटर शार्दूल ठाकुर, एक्टर रोहन खतरे, अशोक शिंदे, शीतल अहिर्रो, मीरा जोशी, सिद्धांत घरत, विशाल मोहिते एवं मुश्ताक़ खान सहित पुणे एवं मुम्बई के कई मीडिया कर्मी मौजूद थे।

—–Fame Media

Yeh Kaisa Ishq Hai Films Muhurat Held In Mumbai

दिलफेंक आशिकों की कहानी है ’सागर सिन्हा’ की – ये कैसा इश्क़ है

सिनेमा जगत में विभिन्न विषयों पर फ़िल्म निर्माण किया जाता रहा है यदि बात करें रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की तो शुरू से ही ये फिल्मकारों का चुनिंदा विषय रहा है, जिस पर अनगिनत फिल्मों का निर्माण भी हो चुका है। किंतु इसी विषय पर टाइप्ड फॉर्मूले से अलग कुछ नया व बेहतर करने के उद्देश्य के साथ पिछले दिनों मुम्बई में युवी फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म ’’ये कैसा इश्क़ है’’ का मुहूर्त बड़े धूमधाम के साथ किया गया, जिसके निर्माता विभा देवी व सह निर्माता मनोज राय और नरेश प्रसाद सिंह हैं। फिल्म के लेखन व निर्देशन की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं सागर सिन्हा। सागर सिन्हा पिछले दिनों अपनी भोजपुरी फिल्में चोर नंबर वन एवं लाहौर एक्सप्रेस के कारण सुर्खियां बटोर चुके हैं। लेखक व निर्देशक सागर सिन्हा फ़िल्म की कथावस्तु दिलफेंक आशिक़ को केंद्र बिंदु में रखकर तैयार किया है, जो किसी भी खूबसूरत लड़की को देख उसे इम्प्रेस करने में लग जाता है और जिसके कारण उसका जीवन प्रभावित होता है।

सागर सिन्हा का कहना है कि फ़िल्म की कास्टिंग फाइनल स्टेज में है। मुख्य भूमिका के रूप में आतिश भारद्वाज हैं, जो फौज में रीयल लाइफ के “नायक” भी हैं। उनकी यह पहली फिल्म है। आतिश भारद्वाज के साथ अयाज़ खान, महेश आचार्य व ग्लोरी मोहन्ता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं । फ़िल्म में गीतकार “रात दिया बुता के” फेम सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं तथा संगीत अविनाश झा घुँघरू का है। फिल्म के पी.आर.ओ. सर्वेश कश्यप, रामचन्द्र यादव व कुन्दन कुमार हैं।

——–Ramchandra Yadav(PRO)

Dil Ishq Nazar Films Post Production In Progress

दिल इश्क़ नजर का पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर

अवध किंग फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म दिल इश्क नजर का पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर है। यह फिल्म बहुत ही रोमांस, मारधाड़, मनोरंजन, इमोशनल और फैमिली ड्रामा से भरपूर है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्म के निर्माण की श्रृंखला में एक ऐसी फिल्म बनाई जा रही है, जिसके नाम में काफी आकर्षण है। इस फिल्म में दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा रखा गया है।

 

फिल्म का गीत संगीत भी काफी मधर एवं कर्णप्रिय बनाया गया है। फिल्म के निर्माता अरविन्द कुमार हैं। निर्देशक गुड्डूराज सिंह हैं। कथा व पटकथा गुड्डूराज सिंह व नीरज वर्मा ने लिखा है तथा संवाद संजय सुहाना ने लिखा है। मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। मुख्य भूमिका में नीरज वर्मा, छाया सिंह, जमाल खान, गुड्डूराज सिंह, संजय वर्मा, अनूप अरोरा, प्रेम दूबे, बबलू मिश्रा, रमजान शाह आदि हैं। पार्श्वगायन मोहन राठौर, अलोक कुमार, अनुज तिवारी, प्रियंका सिंह, इंदू सोनाली, ममता रावत, विनीता चंदा ने किया है।

——–Ramchandra Yadav(PRO)

AAZAAD REVIVES BOMBAY TALKIES WITH RASHTRAPUTRA IN 26 LANGUAGES...

The Bombay Talkies Studios which was formed in 1934 and became the pillar of Indian cinema by producing 115 films has been revived by Aazaad. He has written, directed, and edited a soul-stirring, patriotic and hard – hitting film RASHTRAPUTRA. The film has been made in 26 languages which is for the first time phenomenon of the world cinema history.

The Hindi version of RASHTRAPUTRA has been released on 2nd of NOV.in 2200 screens worldwide. It was also distributed by Bombay Talkies. The film depicts the life and times of Chandrashekhar Azad (played by Aazaad). The forgotten hero is revived as the hero who is still relevant as the one who fights corruption and wipes out the evil forces.

Aazaad has also written, composed and rendered the immortal song mantra of the Indian revolutionaries –Vande Mataram for the film which is also one of the major highlights. The film is one of the biggest inspirations for today’s generation, mainly the youth.

Other actors who have performed major roles in the film are Jamie Lever, Aryan Vaid, Rakesh Bedi, Achint Kaur, Master Akshay, Alpesh Dhakan, Mohsin Khan, Atul Srivastava, Vivek Vaswani, Nasir Johny Walker, Deep Raj Rana, Abhay Bhargav, Raza Murad, Manish Chaudhary and Zakir Husain.

Veteran Music Composer Bappi Lahiri has composed three songs which are rendered by Mika Singh, Palak Muchhal, Ash King, Ram Shankar and Surabhi Singh. Lyrics have been penned by Goswami Tulsidas, Bankim Chandra Chatterjee and Sandeep Nath. DOP: Sethu Raman, Rajan Lyallpuri and Akashdeep Pandey. Action by Kaushal Moses and Hanif Khan embellish the film. The film is produced and processed by The Bombay Talkies Studios.

The Sanskrit version of the film titled RASHTRAPUTRAH will be releasing shortly.

This year’s biggest super hit film will be Sher Singh – Gayatri...

इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म होगी शेर सिंह : गायत्री
भोजपुरी स्‍क्रीन पर पहली बार सुपर स्‍टार पवन सिंह और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे को एक साथ देखने का मौका भोजपुरिया दर्शकों को जल्द मिलने वाला है। क्‍योंकि दोनों की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्‍म ‘शेर सिंह’ लगभग बनकर तैयार है। फिल्म के कलाइमेक्स की शूटिंग बैंकाक में हुई है। साथ ही आपको बता दे कि शेर सिंह में पवन सिंह असली के शेर के साथ लड़ते नजर आएंगे। एस राय मोशन पिक्‍चर्स के बैनर तले बन रही फिल्‍म ‘शेर सिंह’ के निर्माता शशांक राय और गायत्री केशरवानी है। निर्माता गायत्री केशरवानी ने बताया कि शेर सिंह में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है फिल्म की शूटिंग जोधपुर, मुम्बई और बैन्काँक में हुई है।

 

उन्होंने आगे फ़िल्म की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्देशक से लेकर सेट पर मौजूद स्पॉट बॉय तक सभी ने फ़िल्म को बनाने में अपना 100 परसेंट दिया है, जिसके लिए मैं अपनी पूरी टीम को तहेदिल धन्यवाद देना चाहती हूं। जल्‍द ही हम फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज करेंगे। उन्‍होंने आगे बताया कि फिल्‍म में संभावना सेठ और ग्लोरी मोहन्ता भी नए अवतार में नजर आएंगी। फ़िल्म को संगीत से संगीतकार छोटे बाबा ने सजाया हैं, जबकि गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, मनोज मतलबी,डांस मास्टर रिक्की गुप्ता हैं। इन सुरीले गानों को इंदु सोनाली, व्यास जी, खुशबू जैन, अलका झा और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। फ़िल्म के को – प्रोड्यूसर मनीष सिंह हैं। फ़िल्म की पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है। डी.ओ.पी. सुधांशु शेखर, इपी – राजवीर यादव हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर ठाकुर विजय और कविता सुनीता क्रिएशन का है । फिल्म में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, अशोक समर्थ, जसवंत कुमार, अजय सुरवंशी, आयुषी तिवारी, मुकेश तिवारी, राजवीर यादव सहित कई कलाकार हैं।
—Sanjay Bhushan Patiyala

Shalini Pandey a popular Film actress marked her singing debut with the very special Chhath Puja Geet...

Shalini Pandey, a popular Film actress marked her singing debut with the very special Chhath Puja Geet Song on the auspicious occasion of Chhath today. The video is out now and has been getting a tremendous response online.

Talking about her experience shooting the video she says, “It was a great experience for me. Since I am an actress so i had to regulate my weight for the video. It was a smooth process. I am glad that on this festive occasion, my first music single is out. It is a great feeling.”

 

Shalini always aspired to become a singer since childhood but happened to be an actor to begin her career in the industry. She said, “I always wanted to become a singer since I was a kid but since I am not a trained singer so television happened to me.” “This is my singing debut and I look forward to playback more often in films but things aren’t in my hands as of now,” she adds.

When prodded about her upcoming projects, she didn’t reveal much about it, she says, “I have film projects in my kitty but I can’t talk much about it.”