nav-left cat-right
cat-right

Rajveer Singh Is Bringing Many Films Like Hindi Film Gangs of Bihar in 2020...

2020 में हिंदी फिल्म गैंग्स ऑफ बिहार जैसी कई फिल्में लेकर आ रहे हैं राजवीर सिंह

रियलिस्टिक सिनेमा के हीरो बन गए हैं राजवीर सिंह

कहा जाता है अगर नियत साफ हो और कुछ कर जाने का जज्बा हो तो मंज़िल एक दिन मिल ही जाती है। पंजाब के  भटिंडा के रहने वाले राजवीर सिंह ने बड़ी मुश्किलों भरा सफर तय करके बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाई है। सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म “राम की जन्मभूमि”से अपना कैरियर शुरू करने वाले एक्टर राजवीर सिंह आज एक व्यस्त कलाकार हैं जो ना केवल कुछ बॉलीवुड फिल्में बतौर लीड कर रहे हैं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम कर रहे हैं।

उनकी आने वाली फिल्मों में काशी टू कश्मीर, गैंग्स ऑफ बिहार और नुशरत जहां जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

राजवीर सिंह के संघर्ष की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी जैसी प्रतीत होती है। पंजाब भटिंडा के एक बेहद मध्यम वर्गीय परिवार के रहने वाले राजवीर की मम्मी एक हाउस वाइफ और सिलाई का काम करती थीं जबकि पिता जी कंस्ट्रक्शन लाइन में हैं। बचपन से ही फिल्मों का शौक रखने वाले राजवीर फिल्मों के सीन दोस्तों के सामने एक्ट करते थे। पहली फिल्म जो थियेटर में उन्होंने देखी वह अमिताभ बच्चन की मर्द थी। उसी दौरान उन्होंने शहंशाह देखी और उसके डायलॉग खूब याद करते थे। शुरू में मुंबई आकर उनमें बहुत शर्म, झिझक थी। कॉस्टयूम डिपार्टमेंट में उन्होंने असिस्टेंट के रूप में काम शुरू किया।बीच में फैमिली इशू की वजह से वह भटिंडा लौट गए और वर्षों भटिंडा में रह गए। 2016 में वह बुरी तरह बीमार पड़ गए और लगभग एक साल बेड पे पड़े इलाज करवाते रहे, उसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि एक्टिंग फील्ड में ही उन्हें अपना कैरियर बनाना है। और फिर सपना पूरा हुआ, सनोज मिश्रा की फिल्म राम की जन्मभूमि उनकी पहली रिलीज़ फिल्म थी।

  

उन्होंने सनोज मिश्रा की अपकमिंग फिल्म काशी टू कश्मीर की शूटिंग पूरी कर ली हैं जिसमें वह एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

वह कहते हैं “इस फिल्म में मेरा रोल ग्रे शेड्स लिए हुए है और मैंने इसी लिए ऐसा रोल स्वीकार किया ताकि मै अपनी एक्टिंग की काबलियत दिखा सकूं। लखनउ की रियल लोकेशन्स पे शूट करना मेरे लिए एक यादगार अनुभव रहा।” राजवीर सिंह इस फिल्म में ताज मोहम्मद का रोल अदा कर रहे हैं जबकि इस फिल्म में गोविंद नामदेव, ज़ाकिर हुसैन जैसे एक्टर्स भी हैं।

इसके अलावा उनकी तीसरी फिल्म आ रही है नुशरत जहां”। गुजरात में हुए इशरत जहां के एनकाउंटर की कहानी है यह फिल्म। जिस एसिपी ने एनकाउंटर किया था वही किरदार राजवीर प्ले कर रहै हैं। किस सिचुएशन में यह एनकाउंटर हुआ इस मूवी में वह दिखाया गया है।

कुमार नीरज द्वरा निर्देशिक फिल्म गैंग्स ऑफ बिहार में वह चुन्नू ठाकुर का अहम रोल निभा रहे हैं। वह क्रिमिनल भी है, निगेटिव रोल भी है पर उसके अंदर कुछ अच्छाइयां भी हैं।

पॉज़िटिव और निगेटिव किरदारों को निभाने के बारे में वह कहते हैं “हीरो या विलेन की कैटगरी में लोग एक्टर्स को डालते हैं मगर दरअसल वह एक कलाकार होता है जो एक किरदार निभा रहा होता है। मै इंपॉर्टेंट किरदार प्ले करना चाहता हूं।”

राजवीर सिंह ने दो शॉर्ट फिल्म बुक वार्म  निदेशक विनय सैंडलिया ओर द परफेक्ट स्माइल जिसका निर्देशिका बंदिता बोहरा है, उसमेभी काम किया है जो एक थ्रिलर है। हमेशा कुछ नया और डिफरेंट करने की कोशिश करने वाले राजवीर खुद को दोहराना नहीं चाहते।

गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी जैसे एक्टर्स के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। फिल्मों को वह सिर्फ काम नहीं बल्कि अपना पैशन मानते हैं। राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली, अनुराग कश्यप, मेघना गुलज़ार जैसे निर्देशक उन्हें बेहद प्रभावित करते हैं।

“ज़िन्दगी में स्ट्रगल कभी ख़तम नहीं होता.” वह ऐसा मानते हैं।

राजवीर सिंह कड़ी मेहनत को ही कामयाबी का मंत्र मानते हैं,वह कहते हैं “मां बाप से अपील करूंगा कि आपके बच्चे जो बनना चाहते हैं उसका सपोर्ट करें, बच्चो से कहना चाहूंगा कि वे मां बाप को कभी धोखा ना दें, उनकी उम्मीदों को ना तोड़ें।”

नए वर्ष में उनके कई प्रोजेक्ट्स रिलीज़ होने वाले हैं।

Sandip Soparrkar appointed as board of director for International Business School Washington- IBSW...

The new year begins with a bang for renowned dancer choreographer Dr. Sandip Soparrkar as he has a new feather in his cap. The International Business School of Washington (IBSW) has appointed Dr. Soparrkar as a new Panel Member in board of Directors. Working to promote young and upcoming artists for almost 20 years, Sandip is instrumental in bringing the classic Latin and Ballroom dances and other world dances to Indian shores. He has also been conducting workshops and giving speeches about the importance of art and dance in one’s life all over the world.

On his new appointment Dr. Sandip Soparrkar said, “I am honoured that IBSW has offered me this post, I am thankful to Mr Vinay Lamba and the committee of IBSW for choosing me for this prestigious international position.”

Talking about having Dr. Sandip Soparrkar on it’s panel as board of director Mr Vinay Lamba, President IBSW said, “We at International Business School of Washington welcome Dr Soparrkar as the new board member,  we know that his vast experience and involvement in the national and international communities would be a great asset to our organization.”

Mr Lamba further added, “Dr Soparrkar brings additional knowledge, talent, experience and perspectives to the board, he along with other board members will play very significant role in providing guidance by contributing to the school’s culture, strategic focus, effectiveness and vision, as well as serving as a global ambassador. “

As the new board of director Dr Soparrkar joins the list of other  global leaders in business and industry such as; Mr. Olivier de Lagarde, President, CDP, Mr. Guillaume Finck, CEO, ETC,

Ms. Aline Destaillats, President, KEYCE,

Ms. Elise Perriot, Manager, CDP,  Mr. Sebastien Duchanaud, Director, ECEMA and Mr. Alban Miconnet, CEO, Digital University.

International Business School of Washington is committed to excellence in its international education program. They offer degree programs in Business Administration, International Marketing, Information Technology, Global MBA, Culinary Arts, Fashion Design, Tourism & Hospitality and English. International Business School of Washington in partner with Collège de Paris has striven to promote French excellence through training. To do this, they bring together recognized institutions of higher learning – the oldest dates back to 1949. They share three fundamental values: openness to international markets, teaching excellence, individual attention for each student. Their programs has been specifically designed to host international students and to enable those of different countries as part of their training in another country. At the heart of the international system: an excellent French language school; a network of representative offices and university partners

Sandip’s style of choreography can been seen in many Hollywood films like Jackie Chan film The Myth and Rob Marshall film Nine and many Bollywood films such as Zubaidaa, Kites and Saat Khoon Maaf, Mangal Pandey and many more. He has also taught dance to many International icons like Madonna, Britney Spears, Shakira and Beyonce Knowles.

Trailer Launch Of Sabeer Samar Shah’s Horror Comedy Film Sabne Bana Di Jodi...

निर्माता साबीर समर शाह की हॉरर कॉमेडी फिल्म “सबने बना दी जोड़ी” का ट्रेलर लॉन्च

असरानी दिखेंगे भूतों के सरदार के रोल में
बॉलीवुड में आजकल फिल्मों के टाइटल भी अलग से रखने का ट्रेंड चल पड़ा है। शाहिद काज़मी द्वारा निर्देशित जल्द ही एक फिल्म रिलीज़ होने वाली है जिसका नाम है “सबने बना दी जोड़ी”। पिछले दिनों सहारा स्टार होटल मुम्बई में भव्य ढंग से फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया जहां फिल्म के निर्माता निर्देशक के साथ साथ सभी कलाकार भी मौजूद थे।
आरजे फिल्मस प्रोडकशन प्रस्तुत इस फिल्म के निर्देशक शाहिद काजमी, निर्माता साबीर समर शाह और को प्रोड्युसर हेम लता पंत एवं विकास अरुण पंत हैं।
फिल्म के कलाकारों में असरानी जी, शगुफ्ता अली, मीर सरवर और हुसैन खान सहित अर्जुन मन्हास, नेहा लाहोत्रा, तारिक इम्तियाज और निदा खान शामिल हैं। फिल्म के निर्माता साबिर समर शाह ने भी इस फिल्म में एक बेहद अहम किरदार निभाया है। वह असरानी जी, शगुफ्ता अली, मीर सरवर जैसे कलाकारों के साथ काम करके बेहद उत्साहित हैं।
फिल्म के गायक राजा हसन, कुमार शर्मा और पूजा गिरि हैं जबकि
तुहिन बिस्वास, उदय भट, दानिश अली और
किरन वर्मा ने फिल्म का संगीत दिया है।
आपको बता दें कि इस फिल्म के को प्रोड्युसर विकास अरुण पंत इस मूवी के क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं और वह पिछले कई वर्षों से कई टीवी शोज के क्रिएटिव डायरेक्टर रहे हैं।
यह फिल्म 31 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। R.J Films Production manager दिनेश गुर्जर

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की कहानी यह है कि एक अरेंज्ड मैरिज के लिए जब सारे लोग अपने पुश्तैनी घर जाते हैं तो पता चलता है कि वो घर हॉन्टेड हो गया है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि हर इंसान की शक्ल का ही भूत है। देखा जाए तो यह शायद पहली बार होगा कि एक फिल्म के सभी कलाकार डबल रोल कर रहे हैं। असरानी जी शायद पहली बार हॉरर कॉमेडी कर रहे हैं, वह भूतों के सरदार का रोल प्ले कर रहे हैं।
बजरंगी भाईजान और केसरी जैसी फिल्मों में अहम रोल निभाने वाले मीर सरवर ने इस मूवी में एक सरदार का रोल प्ले किया है।

Smita Patil Street Theatre Celebrate Road Safety Week In Mumbai & Gujarat...

Founder of Smita patil street theatre Mumbai this year also going to create awareness on road safety under the banner of ROAD SAFETY ACADEMY ,in association with” Mumbai traffic control” on 11th ,12January in mumbai from   13 to 17th January the team will perform in Vapi ,Daman ,Chikli ,Bilimora , Navsari and Surat.

All programs are scheduled by Ashok  manjhi founder of road safety academy and Rajesh jha president national executive council.

Smita Patil Street Theatre Celebrate Road Safety Week In Munbai & Gujarat...

Founder of Smita patil street theatre Mumbai this year also going to create awareness on road safety under the banner of ROAD SAFETY ACADEMY ,in association with” Mumbai traffic control” on 11th ,12January in mumbai from   13 to 17th January the team will perform in Vapi ,Daman ,Chikli ,Bilimora , Navsari and Surat.

All programs are scheduled by Ashok  manjhi founder of road safety academy and Rajesh jha president national executive council.