nav-left cat-right
cat-right

BB News Editor Brajesh Mehar Honoured With Bollywood Legend Award...

बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड से BB न्यूज के संपादक ब्रजेश मेहर हुए सम्मानित

केसीएफ का बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2020 समापन

2020 के अंत के निकट 26 दिसंबर की शाम को बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2020 के दूसरे संस्करण का आयोजन कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के अंतर्गत धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवार्ड शो के आयोजक कृष्णा चौहान हैं जो बॉलीवुड और सामाजिक क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह अवार्ड शो पिछले दो वर्षों से करते आ रहे हैं। पिछले कई वर्षों से मीडिया जगत से जुड़े BBन्यूज़ के संपादक ब्रजेश मेहर को बॉलीवुड अभिनेता गजेंद्र चौहान, कॉमेडियन सुनील पाल और कृष्णा चौहान के हाथों से पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर ब्रजेश मेहर ने कहा कि कृष्णा चौहान ने मुझे इस सम्मान के काबिल समझा इस के लिए में उनका तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ।

पुरस्कार समारोह के दौरान उपस्थित सभी कलाकारों ने अपने इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव के बारे में बात की। इसके साथ ही कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने बहुत चर्चित कैरेक्टर रतन नूरा को पेश कर समारोह में चार चांद लगा दिए। शो में बॉलीवुड अभिनेताओं ने अपने हँसी मजाक से माहौल को खुशनुमा कर दिया है। इस साल भी पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड इंडस्ट्री, सामाजिक एवं मीडिया जगत से जुड़े हुए लोगों को सम्मानित किया गया है। इस वर्ष बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद, अरुण बक्शी, सुरेंद्र पाल, गजेंद्र चौहान, अली खान, कॉमेडियन सुनील पाल, गुलशन पांडेय, शेरीन फरीद इंटरनेशनल परफॉर्मर, एंकर सिमरन आहूजा, म्यूजिक डायरेक्टर संजय पाठक, लिरिक्स राइटर सुधाकर शर्मा, एक्टर एंड कोरियोग्राफर राजीव दिनकर को बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2020 देकर सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा मीडिया जगत में अपनी धाक रखने वाले मीडियाकर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसमें BBन्यूज़ के संपादक ब्रजेश मेहर, फिल्मी झलक मैगजीन के संपादक राजाराम सिंह, पत्रकार अमित मिश्रा, जयेश गोहिल, मुंबई मेट्रो से अब्दुल कादिर, बॉलीवुड हलचल से सोहेल एफ. फिदाई, आज की न्यूज़ के नाशिर तगले, बॉलीवुड अड्डा के दलविंदर दिमान, कृष्णा के शर्मा, प्रेस फोटोग्राफर राजेश कोरिल सहित कई लोगों को पुरस्कारों से नवाजा गया।

इस कोरोना महामारी के समय में सभी अतिथि और अवार्डी ने सरकारी आदेशानुसार मास्क और सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रूप से पालन किया। अभी हालही में कृष्णा चौहान द्वारा लीजेंड बाबा साहब फाल्के अवॉर्ड 2020 भी किया गया था। स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।

Priyanka Singh’s Neelam Giri Starrer Video Song Pardesiya Went Viral As Soon As Released...

प्रियंका सिंह का नीलम गिरी स्टारर वीडियो सांग परदेसिया रिलीज होते ही हुआ वायरल

ब्लॉकबस्टर हिट गाना छलकत हमरो जवानियाँ फेम पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह का गाया हुआ नया भोजपुरी गीत परदेसिया वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज किया जा चुका है। जिसमें प्रियंका सिंह अपनी आवाज का जो जादू बिखेरा है वो सुनते ही बनता है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हिन्दी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से भी रिलीज किया गया है।

गौरतलब है कि ट्रेंडिंग गर्ल का खिताब पाने वाली भोजपुरी की नई सेंसेशन ट्रेंडिंग गर्ल ऐक्ट्रेस नीलम गिरि ने परदेसिया वीडियो सांग में अपनी मोहक अदा का जलवा बिखेर रही हैं। उनके साथ अमरदीप फोगट भी दिखाई दे रहें हैं। जो एक सुप्रसिद्ध मॉडल और पंजाबी म्यूज़िक वीडियो का जाना माना चेहरा हैं। इस बेहतरीन विडियो सांग में नीलम गिरि का लुक, उनका कॉस्ट्यूम्स और उनकी परफॉर्मेंस कमाल की लग रही है। अमरदीप फोगट के साथ उनकी केमिस्ट्री भी लाजवाब है। इस म्यूज़िक वीडियो की लोकेशन भी बड़ी अद्भुत है। फेमस सिंगर प्रियंका सिंह की शानदार आवाज़ में गाए गए इस गीत परदेसिया के विडियो में नीलम गिरि का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। नीलम गिरि ने इस सांग में एक विरहन प्रेमिका के विरह का दर्द को बखूबी बयां किया है। इस सॉंग में नीलम अपने महबूब अमरदीप की बेवाफई में अपनी जन दे देती हैं। वे गाने में सिर्फ और सिर्फ अमरदीप की यादों में जी रही है। मगर अमर अपनी प्रेमिका की वजह किसी और की बाहों में है।

गौरतलब है वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत शानदार वीडियो सांग परदेसिया के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी हैं, जबकि इसका संगीत तैयार किया है स्वर्गीय संगीतकार धनंजय मिश्रा ने। इसके कोरियोग्राफर साहिल मसीह, डीओपी समीर श्रीवास्तव हैं। वीडियो डायरेक्टर विनीत भारद्वाज हैं, जबकि परिकल्पना सुमित भारद्वाज का है। विडियो सांग “परदेसिया” में नीलम गिरी की मंत्रमुग्ध कर देने वाली अदा लोगों को दीवाना बना रही है। उनका क्यूट सा अंदाज़ और उनकी अदायगी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। नीलम गिरि के फैन्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस विडियो का बड़ा ही खूबसूरत फिल्मांकन किया गया है। नीलम गिरि की कातिलाना अदाओं ने इस गीत को बेमिसाल बना दिया है। इस गीत के विडियो में नीलम गिरि ने अपने अलग से अभिनय, डांस और लुक से सबको अपना फैन बना लिया है। नीलम गिरी की परफॉर्मेंस और उनकी एक्टिंग एबिलिटी ने इस गीत को खास बना दिया है।

Be The QUEEN…Pageant Calling – Register Today...

Mumbai, The city where dreams come true is surely a place where you can add feathers to all your desires. Shrazz event organisation is providing you with the biggest beauty pageant platform for Miss and Mrs India all over the world.

We are enhancing women empowerment through this grandier event with the help of our show directors Sunita Bhagat and Dr Neelam Paradia.

We have brought you the best celebrity choreographer from lakme fashion week that is none other than Khizar Hussain.

We are welcoming all the miss and mrs  from all over the world to participate in this wonderful event at Club Emerald ,Chembur Mumbai.

Registrations are on for limited time only.

Remember We are what we repeatedly think!

If You dont beleive in yourself why would others beleive.

So you should feel like a queen,behave like one with poise dignity and style.

So here we are to gratify the glory of crowning the real queen .As the crown is searching for its queen..and we beleive you are the queen.

Register today to know more !!

We are beauty pageant where talent meets beauty and confidence to glorify The GLOBAL QUEEN .

Dont miss your chance!!

Register today!!

You can mail us on globalqueenmissmrsindia@gmail.com

Call us on +91 877-9621830/8250-443646 for more details.

Humsafar Mere Humrah by SAROJ MUSIC COMPANY touching the hearts...

Humsafar Mere Humrah song by SAROJ MUSIC COMPANY released on 24 December 2020 succeeded in wooing the audience and the audience has started getting good reactions as soon as the song is released.

The big music songs which are currently being released have a story of their own which can be called a “Short musical drama” Humsafar Mere Humrah is also one of them. Let me tell you that the producer of the song is Punam Bharti and director Parmesh Anand. Dileep Soni and Natasha Bano are the main characters of the song.

The music of the song is given by Saurabh Sharma and Anurag Kumar while singer Dhananjay Mittul gave it his beautiful voice. The lyrics are penned by Anurag Kumar. Kishori Mondkar added beauty to the cast with her beautiful makeup.

Executive Producer – Akhilesh Patel told the media that SAROJ MUSIC COMPANY is going to bring hundreds of songs in the music industry.

  

Producer Punam Bharti said that Saroj Music Company is looking for not only big stars but also good talent. If a talented actor or singer fits in their project, then we would like to give new artists a chance.

Singer Shruti Khanivadekar Considers Lata Mangeshkar Her Inspiration...

लता मंगेशकर को अपनी प्रेरणा मानती हैं सिंगर श्रुति खानिवडेकर

सुरेश वाडेकर से क्लासिकल म्यूजिक सीखने वाली सिंगर श्रुति खानिवडेकर के म्यूज़िक विडियो रिलीज़ के लिए तैयार

“9 से 12” फेम सिंगर देव नेगी के साथ सिंगर श्रुति खानिवडेकर के एलबम को मिला बेहतरीन रेस्पॉन्स

हिन्दुस्तान में लता मंगेशकर एक ऐसी बेमिसाल सिंगर हैं जो बेशुमार नए और उभरने वाले सिंगर्स की प्रेरणा बनी हैं। उनके गाने सुन सुन कर और स्टेज पर उनके गाने गा कर कई न्यू गायकों ने अपना करियर बनाया है। श्रुति खानिवडेकर भी एक ऐसी ही सिंगर का नाम है जिन्होंने लता मंगेशकर से इंस्पायर होकर गायकी का सफर शुरू किया और आज श्रुति का नाम म्यूज़िक वर्ल्ड में बड़ी तेज़ी से उभर रहा है।

श्रुति खानिवडेकर को बचपन से ही गायकी से बेहद लगाव था। वह हमेशा लता जी के गाने सुनती थी। लता जी के गानों को बहुत पसंद करने वाली श्रुति की संगीत यात्रा भी असल में लता मंगेशकर के गीत से ही शुरू हुई थी. इसीलिए वह लता जी से प्रेरणा लेकर हाई स्केल के गीत गाने की कोशिश करती हैं और गाती भी हैं।

एक मराठी परिवार से सम्बन्ध रखने वाली श्रुति ने संगीत की बाकायदा ट्रेनिंग हासिल की है।सबसे पहले कराओके  पर बीट पकड़कर गाना गाने की ट्रेनिंग उन्होंने ली. फिर उन्होंने अपनी सोसायटी में, कई महफिलों में, पार्टी में और शादी में गाना गा कर अपनी जर्नी स्टार्ट की। श्रुति आर्केस्ट्रा में भी गाना गाती हैं, जहां उनकी आवाज़ और अंदाज़ को लोग बहुत पसंद करते हैं।

श्रुति को लता जी की तरह क्लासिकल गीत गाने में बड़ी दिलचस्पी है। इसीलिए वह मशहूर प्लेबैक सिंगर सुरेश वाडेकर के मुंबई में स्थित संगीत स्कूल आजीवासन में पिछले एक साल से क्लासिकल संगीत और गायकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखकर उन्हें म्यूज़िक एलबम में गाने के ऑफर आने लगे और उन्होंने ४ एलबम सांग रिकॉर्ड किए। जिसमें से एक गाना “काश कोई मेरा भाई होता” रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर इसी साल ऑडियो लैब म्यूज़िक कम्पनी द्वारा रिलीज़ हुआ।

“काश कोई मेरा भाई होता” ये गाना श्रुति ने बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर देव नेगी के साथ गाया, जिसे बेहद अच्छा रेस्पॉन्स मिला। गौरतलब है कि देव नेगी वरुण धवन की फिल्म जुड़वां 2 के हिट गीत चलती है क्या 9 से 12, करण जौहर की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” के गीत “मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां”, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म “केदारनाथ” के गीत “स्वीट हार्ट” और “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” का टाइटल सॉन्ग गा चुके हैं। सिंगर देव नेगी और श्रुति खानिवडेकर द्वारा गाए इस गीत के विडिओ में ज़ुबैर के खान, प्राजक्ता,किरण खानिवडेकर, अभिनय किया था।

   

भाई बहन के अनूठे प्यार और पावन रिश्ते को दर्शाने वाला यह एक बड़ा प्यारा सा गीत था। राखी स्पेशल इस सोंग के विडिओ में एक कहानी के जरिए भाई बहन के इस पावन रिश्ते को दिखाया गया। आपको बता दें कि ज़ुबैर के. खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से किया था। उन्हों ने स्टार प्लस के धारावाहिक “इस प्यार को क्या नाम दूँ”, सीआइडी, आहट और इमोशनल अत्याचार जैसे शोज में काम किया है।   पोस्ट प्रोडकशन का एक बहुत ही प्रतिष्ठित स्टूडियो ऑडियो लैब अब म्यूज़िक कम्पनी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।

इस एलबम सोंग के संगीतकार सुदेश एंड धनंजय, गीतकार राकेश गुप्ता, कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता थे।

श्रुति के और भी ३ गाने जल्द रिलीज़ होने वाले हैं। श्रुति खानिवडेकर की विशेषता यह है कि वह क्लासिकल और वेस्टर्न दोनों मूड के गाने कोई भी भाषा में गा लेती हैं।