nav-left cat-right
cat-right

बॉलीवुड ऎक्टर राजपाल यादव ने किया फ़िल्म लखनऊ जंक्शन का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च...

अगम फिल्म्स प्रोडक्शन प्रस्तुत इन एसोसिएशन विथ इसरार अहमद हिंदी फिल्म “लखनऊ जंक्शन” का धमाकेदार ट्रेलर आज मुम्बई में लांच किया गया, जिसके निर्माता रज्जन सिंह यादव हैं। यहां चीफ गेस्ट के रूप में राजपाल यादव मौजूद थे। वहीं मेहमान के रूप में कॉमेडियन सुनील पाल, लेखक दिलीप शुक्ला भी उपस्थित थे। राजपाल यादव ने ट्रेलर को काफी पसन्द किया और फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक और डिस्ट्रीब्यूटर को शुभकामनाएं दीं।

फ़िल्म लखनऊ जंक्शन में ज़ाकिर हुसैन, राहुल राय, सपना चौधरी, एहसान खान, गीतांजलि मिश्रा, केशव अरोड़ा, अलीना, रज्जन सिंह यादव, सुखदेव सिंह, ताहिर कमाल खान, विजय कौशल,नवाब आकाश यादव, हिमांशु यादव इत्यादि कई कलाकार हैं। निर्माता रज्जन सिंह यादव की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के निर्देशक विजय पाल सिंह हैं। 28 जनवरी को यह फ़िल्म रिलीज की जा रही है।

डिस्ट्रीब्यूटर इसरार अहमद द्वारा रिलीज की जा रही फ़िल्म लखनऊ जंक्शन का ट्रेलर सभी को खूब पसन्द आया और लोगों ने इसकी तारीफ की। आशिकी फेम राहुल राय इसमे पुलिस के सीनियर अधिकारी के रोल में हैं जबकि हीरो केशव अरोड़ा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में जम रहे हैं। ताहिर कमाल खान कनौजिया नाम के पुलिस के एक खबरी के रोल मे हैं।

फ़िल्म लखनऊ जंक्शन के गाने भी काफी अच्छे हैं। बावरा गाना बहुत ही खूबसूरत है जबकि एक आइटम सॉन्ग भी फ़िल्म का हाइलाईट है। फ़िल्म लखनऊ जंक्शन के ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डायलॉग हैं। “यूपी के चीते हैं शिकार पे ही जीते हैं।” और “हमसे धोखा इसीलिए ठोका” जैसे दमदार डायलॉग हैं।

फ़िल्म लखनऊ जंक्शन के संगीतकार अनुपमा राग, लियाकत अजमेरी, वैष्णव देवा हैं। फ़िल्म के को प्रोड्यूसर आकाश यादव, श्रुती यादव, श्यामू यादव, अगम यादव, किरण यादव हैं। कोरियोग्राफर अर्जुन गायकवाड़, सी झवेरी, डीओपी ओम, गीतकार सुधाकर शर्मा, हुस्ना खान, कुलदीप सिंह, एक्शन डायरेक्टर मुकेश राठौड़ हैं। फ़िल्म के ईपी दिलीप सिंह, महेंद्र देवलेकर, एसोसिएट एडिटर फैयाज अली हैं। स्क्रीनप्ले और डायलॉग विजय पाल सिंह और अंकित सूर्या ने लिखे हैं। फ़िल्म का डिस्ट्रीब्यूशन स्क्रीन शॉट मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप (इसरार अहमद) द्वारा किया जा रहा है। फ़िल्म के पीआर की जिम्मेदारी फेम मीडिया निभा रही है।

———Fame Media

Bollywood actor Rajpal Yadav launched the trailer of the film Lucknow Junction

डायरेक्टर सुदीप डी. मुखर्जी की हिंदी फिल्म “चट्टान” का म्यूज़िक लॉन्च...

प्रोड्यूसर रजनिका गांगुली की फिल्म में जीत उपेन्द्र, रजनिका, तेज सप्रू, बृज गोपाल और शिवा आएंगे नजर

प्रोड्यूसर रजनिका गांगुली की हिंदी फिल्म चट्टान का ऑडियो लॉन्च मुंबई अंधेरी स्थित सिन सिटी में हुआ जहां फिल्म के निर्देशक, निर्मात्री, सभी कलाकार और तमाम टेक्नीशियन मौजूद थे। इस फिल्म की निर्मात्री रजनिका गांगुली, लेखक डायरेक्टर सुदीप डी. मुखर्जी और प्रमुख कलाकार जीत उपेन्द्र, रजनिका, तेज सप्रू, बृज गोपाल और शिवा हैं।

तेज सप्रू ने वीडियो मैसेज दिया कि तबियत ठीक न होने से वह नही आ पाए।

अगले माह रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म का म्यूज़िक बेहद दमदार है। इस फ़िल्म का ट्रेलर भी दर्शकों को खूब भा रहा जिसमें काफी अच्छे डायलॉग भी हैं। फ़िल्म के एक दृश्य में फिल्म की हीरोइन कहती है हथियार उठा ले तो मां दुर्गा और काली का रूप ले लेती है।”

वहीं फिल्म के नायक जीत उपेन्द्र एक दृश्य में बेहद इम्प्रेसिव डायलॉग बोलते हैं “कानून से कभी मत खेलना..माइंड इट..”.

फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर यहां इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया की भारी संख्या मौजूद थी। यहां कोविड गाइडलाइंस को सख्ती से फॉलो किया गया।

देखा जाए तो बड़े भव्य पैमाने पर हुआ फिल्म चट्टान का ऑडियो लॉन्च।

इस फिल्म के सभी गाने बेहद अच्छे हैं जिसके गीतकार और संगीतकार सुदीप डी. मुखर्जी हैं। कुमार शानू जैसे सिंगर्स ने इसमें गाने गाए हैं। फिल्म में कुल 5 गीत हैं, एक टाइटल गीत कुछ रोमांटिक गीत और आइटम नंबर भी है।

आईटम सांग प्यार दो भी काफी अच्छा है।

फिल्म के लेखक, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर सुदीप डी. मुखर्जी ने यहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि फिल्म की स्टोरी चूंकि 90 के ज़माने की है, इसलिए इसमें उसी के अनुसार लुक रखा गया है। एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की इस स्टोरी में एक्शन के साथ इमोशन भी है।

7 स्टार क्रिएटिव इंटरनेशनल के बैनर तले बनी फ़िल्म को एन एन गांगुली और बेला गांगुली ने प्रेजेंट किया है इन एसोसिएशन विथ केबी एंटरप्राइजेज एंड सर्वमंगला इंटरनेशनल।

फ़िल्म के डीओपी राजेश कनौजिया, एक्शन मास्टर हीरा यादव, सिंगर्स कुमार शानू, प्रिया भट्टाचार्य, देबाशीष दास गुप्ता, पृथा मजुमदार, आबिद जमाल, अनन्या बासु हैं।

Music Launch Of Director Sudeep  D  Mukherjee’s Hindi Film CHATTAN

प्यार की अनसुनी दास्तान फ़िल्म “इश्क पश्मीना” का हिमाचल प्रदेश में मुहूर्त...

निर्माता सूरज मिश्रा और लेखक एवम निर्देशक अरविन्द पाण्डेय की हिंदी फिल्म में भाविन भानुशाली, मालती चाहर, जरीना वहाब,बिजेन्द्र काला,सहित कई कलाकार, हिमाचल प्रदेश में शूटिंग हुई स्टार्ट

हिमाचल प्रदेश में एक खूबसूरत फ़िल्म इश्क पश्मीना का शुभ मुहूर्त पूजा अर्चना के बाद किया गया। कृष्णा शांति प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फ़िल्म के निर्माता सूरज मिश्रा और लेखक एवम निर्देशक अरविन्द पाण्डेय हैं। इनके एक्जेक्यूटिव प्रोड्यूसर योगेश शर्मा हैं। कास्टिंग डायरेक्टर मितुल पटेल ने किया है।

इस रोमांटिक हिंदी फीचर फिल्म इश्क पश्मीना की टैगलाइन है “प्यार की अनसुनी दास्तान”। जी हां इसकी कहानी काफी अलग और डिफ्रेंट है इसका कांसेप्ट हटकर है।

प्रोड्यूसर सूरज मिश्रा जी ने बताया कि बड़ी अलग कहानी है इस फ़िल्म की कहानी  जब से सुना है तब से एक अजीब रोमांच है,इस फ़िल्म को बनाने और देखने का,ओर सबसे कमाल की बात भीषण ठंडी में जहा पे लगभग माईनस पांच डिग्री टेम्प्रेचर है और उनकी पूरी टीम ईमानदारी से काम कर रही है, unka kahana hai ki yhe फ़िल्म India ke all सिनेमा हॉल में रिलीज़ होगी ओर दर्शकों को अपना असर छोड़ेगी.

फ़िल्म के निर्देशक अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि 2022 मेरे लिए और हमारी पूरी टीम के लिए एक बेहतरीन साल होने जा रहा है क्योंकि हमारी पहली फ़िल्म इश्क पश्मीना का मुहूर्त हिमाचल प्रदेश में भव्य रूप से हुआ है इस फ़िल्म में लीड रोल भाविन भानुशाली और मालती चाहर हैं। इनके अलावा फिल्म में जरीना वहाब और बिजेन्द्र काला का भी अहम रोल  है। इसमे मुम्बई, लखनऊ और हिमाचल प्रदेश के कुछ लोकल कलाकार भी हैं। बतौर राईटर डायरेक्टर यह मेरी पहली फ़िल्म है। डीओपी नवीन मिश्रा हैं। इसके एडिटर बॉलीवुड के जाने माने एडिटर राजेश पाण्डेय हैं। एक नई कहानी को नए तरीके से अपने कैनवास पर उतारने की कोशिश कर रहा हु। इसका म्यूज़िक बहुत ही प्यारा है जिसे शाम बलकार और शाश्वत प्रखर ने कम्पोज़ किया है। फ़िल्म में पांच ख़ूबसूरत गाने हैं जो दर्शकों को पसन्द आएंगे। मुझे उम्मीद है कि फ़िल्म दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी।

ऎक्ट्रेस मालती चाहर ने बताया कि फ़िल्म इश्क पश्मीना का मुहूर्त करके हिमाचल प्रदेश में शूटिंग शुरू कर दी गई है। यह दो प्रेमियों की कहानी है कैसे वह अपनी जिंदगी की प्रॉब्लम से निकलकर एक दुसरे को ऐक्सेप्ट करते हैं। यह एक प्यारी सी क्यूट लव स्टोरी है जो काफी अलग भी है। बेहतरीन लोकेशन पर शूट करके हमे मजा आ रहा है।

प्यार की अनसुनी दास्तान फ़िल्म “इश्क पश्मीना” का हिमाचल प्रदेश में मुहूर्त

भाविन भानुशाली ने बताया कि फ़िल्म में मेरे अपोज़िट मालती चाहर हैं हम दोनों के रोल काफी इम्पोर्टेन्ट हैं। मुझे बेहद खुशी हो रही है कि हम इस नई फिल्म में काम कर रहे हैं। हालांकि काफी मुश्किल रोल है मगर मैं अपना 200 परसेंट दे रहा हु। बर्फबारी में हम शूट कर रहे हैं और उम्मीद है कि दर्शकों के लिए एक अलग सिनेमा देखने को मिलेगा।

Muhurat of the Unheard Tale of Love Ishq Pashmina In Himachal Pradesh

Young Entrepreneur Ankush Aggarwal Is All Set To Create Magic In Bollywood...

Ankush Agarwal the owner of juteberry from kolkata had recently formed a new production house Name Purple Mango Production in collaboration with director Arzad Naaz of Film Junkies had produced some of the really big music video with Karishma sharma Gaurav Bajaj as well as Sana khan and Bigg boss Fame Simba Nagpal and Rishabh sinha…

The millenial is still trying to find out more but they just got few on location  pictures.

It’s seems to some big massive collaboration..we tried to reach Ankush Aggarwal.

But he quoted Let the right time comes to reveal.

When we asked him the reason to enter into industry.

He said I meet loads of model everyday in kolkata who are talented but not able to get the right platform.so i decided to take initiative.

I had few contacts in the bollywood and a very close friend name Mrinalini who contacted me with Naaz and we decided to take it over..

Young Entrepreneur Ankush Aggarwal Is All Set To Create Magic In Bollywood

पवन सिंह, निधि झा की फ़िल्म प्यारी चांदनी का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस से रिलीज होते ही मचा रहा बवाल...

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और रेकॉर्ड मशीन पवन सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा की फ़िल्म प्यारी चांदनी का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस से रिलीज होते ही बवाल मचा रहा है। इन दोनों की जोड़ी को लाखों दर्शक पसन्द करते हैं. पवन सिंह के साथ निधि झा ने इसमे गजब डांस किया है और दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। फ़िल्म का ट्रेलर एक्शन, रोमांस, रोमांच, विरह, वेदना और म्यूज़िक से भरपूर है।

पवन सिंह और निधि झा स्टारर फिल्म ‘प्यारी चांदनी’ के ट्रेलर को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होनेवाली है. दर्शक इस फिल्म का इन्तेजार कर रहे हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमा के पर्दे पर दिखाई जाएगी।     2+36*-

बता दें कि पवन सिंह और निधि झा की यह फिल्म एक फैमिली फिल्म है परन्तु इसमें रोमांस के साथ खतरनाक एक्शन भी है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर पवन सिंह हैं. जबकि इसका लेखन और निर्देशन चंद्र भूषण मणि जी ने किया है.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज ट्रेलर को कुछ घंटों में लाखों व्यूज मिल रहे हैं.

मां अम्माँ फ़िल्मस के बैनर तले बनी पवन सिंह और निधि झा स्टारर फिल्म ‘प्यारी चांदनी’ की कहानी चंद्र भूषण मणि जी ने लिखी है. जबकि फिल्म का संगीत छोटे बाबा ने दिया है. फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हीरा यादव है. इस फिल्म के गानों की कोरियोग्राफी संजय कोर्बे ने की है. डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं।

इस फिल्म में पवन सिंह, निधि झा के अलावा मंटू सिंह, दीपक सिन्हा, अयान सिंह, बीणा पांडे अहम कलाकार हैं.

Pawan Singh – Nidhi Jha’s film Pyari Chandni  Trailer created a ruckus as soon as it was released from Worldwide Records