nav-left cat-right
cat-right

Cable TV Show 2023 Kolkata 3-Day Mega Exhibition Takes Off...

12th January, Kolkata, 2023: The 24th CABLE TV SHOW 2023 Kolkata – one of the largest trade shows on digital cable television, broadband and OTT in India and the Saarc region – today paid rich tributes to Swami Vivekananda on his 160th Birth Anniversary at the Cable TV show and observed the National Youth Day with a live model as young Swami Vivekananda who was the cynosure of all eyes on the second day of the Show which drew record crowds.

CTMA members Mr K K Binani, Mr Pawan Jajodia and Rajendra Prasad Agarwal of CTMA at the Cable TV Show 2023 with a live model of Swami Vivekananda paid tributes to Swamiji on his 160th Birth Anniversary.


Mr Pawan Jajodia, Chairman Exhibition, Mr K K Binani, Secretary and Mr Rajendra Prasad Agarwal, Vice-President, of Cable TV Equipments Traders & Manufacturers Association (CTMA) distributed booklets on Swami Vivekananda’s preachings to the visitors.

The latest technologies, products, solutions and services would be showcased during the three days. More than 10,000 cable operators, MSOs and representatives, traders, manufacturers, channel partners, distributors, broadcasters and Multi-System Operators (MSOs) from across India and overseas are expected to visit the CABLE TV SHOW 2023. Many seminars, quizzes, promos, B2B meetings take place on the sidelines of the Show. Also, eminent citizens of Kolkata, VIPs and celebrities from the entertainment world visit the Show.

Cable TV Show 2023 Kolkata 3-Day Mega Exhibition Takes Off

सिंगर आशिका कुंदनानी का पहला म्युज़िक वीडियो ” रांझणा ” समीर सेन, निखिल कामत, कॉमेडियन वीआईपी ने किया लॉन्च...

इस अवसर पर शानदार केक काटकर सिंगर और ऎक्ट्रेस आशिका कुंदनानी का बर्थडे भी मनाया गया. सिंगर आशिका कुंदनानी का पहला म्युज़िक वीडियो “रांझणा” मुम्बई के लव एंड लाते में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर गाने की संगीतकार ऋतु जौहरी, गीतकार ऋचा जौहरी, निर्माता रवि कुंदनानी, जीतू शंकर (जीबीएन एंटरटेनमेंट)

और वीडियो डायरेक्टर सुमित रंजन उपस्थित रहे। यहां कई सेलेब्रिटी गेस्ट्स भी उपस्थित थे, जिनमे संगीतकार समीर सेन, संगीतकार निखिल कामत, कॉमेडियन वीआईपी, सिंगर दिव्य कुमार का नाम उल्लेखनीय है। ऋतु प्रभा प्रोडक्शन और जीतू शंकर (जीबीएन एंटरटेनमेंट) द्वारा प्रेजेंट इस खूबसूरत गीत के लोकार्पण समारोह में ही शानदार केक काटकर सिंगर और ऎक्ट्रेस आशिका कुंदनानी का बर्थडे भी मनाया गया।

आशिका कुंदनानी ने बताया कि रांझणा गीत काफी बेहतरीन है, जिसमें मेरा किरदार और लुक बहुत अलग है। बचपन से ही गायकी का शौक रहा है, इसकी बाकायदा तालीम हासिल की है। यह गीत करना मेरे लिए इसलिए चुनौतियों भरा रहा कि इसमे गायकी के साथ मुझे अभिनय भी करना था। लेकिन मैं निर्देशक सुमित रंजन की आभारी हूं कि उन्होंने मुझसे यह काम बेहतरीन ढंग से करवा लिया। स्क्रीन पर खुद को देखती हूं तो खुशी होती है। यह गाना जैसलमेर के रेगिस्तान में फ़िल्माया गया है।”

आशिका ने आगे कहा कि मैं अपने पहले वीडियो के लॉन्च के अवसर पर आए तमाम मेहमानों संगीतकार समीर सेन, संगीतकार निखिल कामत, कॉमेडियन वीआईपी, सिंगर दिव्य कुमार का शुक्रिया अदा करती हूं। यह गीत एक ऐसी लड़की के बारे में है जो अपने पिया की तलाश में निकली है, यह एक सूफी सॉन्ग है जिसमें इमोशंस और दर्द भी है।”

आशिका को गायकी की प्रतिभा विरासत में मिली है। वह गुरु ऋतु जौहरी को अपनी फेवरेट सिंगर, गुरु और मेंटर मानती हैं।

संगीतकार ऋतु जौहरी ने बताया कि आशिका ने कम उम्र में ही बता दिया था कि उसमें गायकी का जुनून है। उसकी आवाज़ में एक अजीब सी कशिश है। एक दिन वह एक सूफी सॉन्ग गुनगुना रही थी जिससे मैं बहुत प्रभावित हुई और मुझे लगा कि आशिका का पहला सांग एक सूफी सॉन्ग ही होना चाहिए। इस तरह रांझणा गीत कम्पोज़ किया और सबकुछ जैसे होता चला गया।

यहां आए सभी गेस्ट्स संगीतकार (दिलीप सेन) समीर सेन, संगीतकार निखिल कामत (निखिल विनय), कॉमेडियन वीआईपी, सिंगर दिव्य कुमार ने आशिका की आवाज़ तारीफ की और उनके फर्स्ट सॉन्ग के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। मुंडे मीडिया ने इस प्रोग्राम के पीआर की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

———- छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

       

सिंगर आशिका कुंदनानी का पहला म्युज़िक वीडियो ” रांझणा ” समीर सेन, निखिल कामत, कॉमेडियन वीआईपी ने किया लॉन्च






Model Xishmiya Brown Gorgeous and Bold Pictures

Gorgeous and Bold Pictures Of Model Xishmiya Brown

        

Model Xishmiya Brown  Gorgeous and Bold Pictures

मानव सोहल की फ़िल्म ‘ मैं राज कपूर हो गया ‘ का गीत ‘ मुंबाली ‘ भिवंडी में सैकड़ों लोगों के बीच हुआ लॉन्च...

भव्य प्रोग्राम में इस सॉन्ग लॉन्च के अवसर पर  मानव सोहल, अभिनेत्री अरशीन मेहता, श्रावणी गोस्वामी, कांचन पगारे, उर्मिला शर्मा, निर्माता मुकेश शर्मा, निर्माता अर्पित गर्ग, को प्रोड्यूसर साहिल मलिक और भिवंडी के आरपीआई अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़, नगरसेविका नंदिनी गायकवाड़ इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं और संगीत निर्देशक विद्युत गोस्वामी जैसी हस्तियां भी उपस्थित रही।
बॉलीवुड निर्देशक और अभिनेता मानव सोहल की हिंदी फिल्म ‘मैं राज कपूर हो गया’ १७ फरवरी २०२३ को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फ़िल्म का एक गीत ” गली का एक आवारा ‘ ब्लॉकबस्टर सिद्ध हुआ है। मानव सोहल ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म का दूसरा गीत ” मुम्बाली ” भिवंडी में स्टार कास्ट और पब्लिक के बीच लॉन्च किया। मानव सोहल और श्रावणी गोस्वामी पर फिल्माया गया गीत बेहद खूबसूरत डांस नम्बर है।
सॉन्ग लॉन्च पर मानव सोहल की ग्रैंड एंट्री अपनी हीरोइन के साथ बुलेट पर हुई। उसके बाद उन्होंने वहां आई भारी भीड़ के बीच सॉन्ग लॉन्च किया। इस अवसर पर यहां बड़े बूढ़े बच्चे महिलाएं सभी मौजूद थे। मानव सोहल ने सभी ऎक्ट्रेस के साथ पब्लिक के बीच डांस किया। सभी ने खूब एन्जॉय किया। इस प्रोग्राम की विशेषता यह रही कि मानव सोहल, अभिनेत्रियों श्रावणी गोस्वामी और अरशीन मेहता ने यहां आए सभी लोगों को स्पेशल लड्डू बांटा। फिर भिवंडी के बच्चों ने स्टेज पर मुम्बाली गीत पर डांस किया जिन्हें टी शर्ट देकर  सम्मानित किया गया।
इस सॉन्ग लॉन्च पर एक्टर डायरेक्टर मानव सोहल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम इस गाने को मुम्बई में कहीं बड़ी जगह पर लॉन्च कर सकते थे, हमने पहला गाना पीवीआर में लॉन्च किया था, मगर मैं चाहता था कि यह गीत भिवंडी में उस जगह लॉन्च किया जाए जहां इस फ़िल्म की शूटिंग हुई है। हमने महीनों रहकर इस जगह शूटिंग की और इस शूटिंग में यहां की जनता और महेंद्र गायकवाड़ जी का बहुत सहयोग रहा। उन लोगों के सपोर्ट के बिना शूटिंग करना मुश्किल हो जाता। महेंद्र गायकवाड़ को लोग एमजी के नाम से भी जानते हैं, उन्होंने इस फ़िल्म में अन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है।
श्रावणी गोस्वामी ने कहा कि मुंबाली एक बेहतरीन गाना है, रिलीज के साथ ही यह चर्चा में आ गया है। इस नाम का और कोई गाना नहीं है।
अभिनेत्री अरशीन मेहता ने बताया कि मानव सोहल ने न केवल इस गीत को लिखा है, बल्कि वह डायरेक्टर और एक्टर भी हैं। इसका म्युज़िक ऐसा है कि गाना बजते ही लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। यह गीत हर फंक्शन में बजने वाला है।
बता दें कि ‘मैं राज कपूर हो गया’ के निर्देशक मानव सोहल, निर्माता मुकेश शर्मा, अर्पित गर्ग और सह निर्माता अरशद सिद्दीकी एवं साहिल मलिक और संगीत निर्देशक विद्युत गोस्वामी हैं।

—-छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई

    

मानव सोहल की फ़िल्म ‘ मैं राज कपूर हो गया ‘ का गीत ‘ मुंबाली ‘ भिवंडी में सैकड़ों लोगों के बीच हुआ लॉन्च






म्बाप्पे बॉलीवुड फिल्म उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग शुरू...

रूपेश पॉल की बॉलीवुड फिल्म ‘एमबाप्पे’ की शुरुआत नैनीताल के रिसॉर्ट शहर नैनीताल में हो रही है. राजपाल यादव, हेमंत पांडे, ज्ञान प्रकाश, सुचित्रा पिल्लई, राहुल देव, गोविंद नामदेव, अतुल श्रीवास्तव और सुभान खान के साथ फिल्म एम्बाप्पे के विश्व कप फाइनल मैच के प्रदर्शन से प्रेरित कहानी पर आधारित है। प्रदीप शेरावत, रूपेश पॉल और चंद्रकांत शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में होगी।

आने वाले सप्ताह में टीम रानीखेत, ऋषिकेश, जिम कॉर्बेट और हरिद्वार में शिफ्ट होगी।

म्बाप्पे बॉलीवुड फिल्म उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग शुरू