nav-left cat-right
cat-right

Anwar Ali Khan Backs Refreshing Romance ‘Tedhi Hai Par Meri Hai’ Starring Jitendra Kumar & Mahvash...

Producer Anwar Ali Khan, known for backing content-driven cinema such as Laal Rang 2,  And Veer Savarkar is set to bring another refreshing story to audiences with the upcoming romantic-comedy Tedhi Hai Par Meri Hai. Presented by Remo D’Souza and directed by Jayesh Pradhan, the film stars Jitendra Kumar and Mahvash in the lead roles.

With Tedhi Hai Par Meri Hai, Anwar Ali Khan continues his association with rooted, relatable narratives that reflect real emotions and flawed relationships. The film embraces the idea that love doesn’t need to be perfect—it just needs to be honest, messy, and real.

The quirky romantic entertainer is written by Pradeep Singh and produced by Ishan Shilpi Verma, Vishal Tyagi, and Anwar Ali Khan, in association with Kuree Studio and Shaisha Motion Pictures.

Speaking about the film, Produce Anwar Ali Khan shared,

“Tedhi Hai Par Meri Hai celebrates imperfection in relationships. It’s about finding your kind of madness in someone else. Having Jitendra Kumar, who effortlessly balances comedy and vulnerability, makes this story even more special.”

With Anwar Ali Khan’s continued focus on meaningful storytelling, combined with Remo D’Souza’s vision and a relatable lead pair, Tedhi Hai Par Meri Hai promises to be a heartfelt, humorous celebration of love in its most imperfect form.

https://m.imdb.com/name/nm14675231/

Anwar Ali Khan Backs Refreshing Romance ‘Tedhi Hai Par Meri Hai’ Starring Jitendra Kumar & Mahvash

धीरज पंडित के निर्देशन में उदय भगत की हिंदी फिल्म ‘महक’ की शूटिंग शुरू आजमगढ़ में...

फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र मे उतरी आरुश्री इंटरटेनमेंट की पहली हिंदी फ़िल्म ‘महक’ की शूटिंग आजमगढ़ के विभिन्न लोकेशन पर शुरू हो चुकी है। समेदा गांव मे स्थानीय निवासी व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह समेदा के हाथो फ़िल्म का मुहूर्त क्लेप दिया गया।

महक के निर्देशक हैं धीरज पंडित, जिन्होंने उदय भगत की कहानी को पटकथा और संवाद मे ढाला है। फ़िल्म मे नैना सिंह ‘महक’ के किरदार में है, जबकि राजू सिंह माही उनके पति की भूमिका मे हैं। जाने माने अभिनेता सुशील सिंह का कई रूप इस फ़िल्म मे देखने को मिलेगा।

जिनमें एक स्पोर्ट्समैन से लेकर रिक्शा चालक तक के रूप मे वे नजर आएंगे। आरुश्री एंटरटेनमेंट के उदय भगत ने बताया कि ‘महक’ मानवीय संवेदना को झकझोरने वाली फ़िल्म है, जो नारी सशक्तिकरण पर आधारित है। किस तरह एक अनपढ़ महिला शिक्षा और खेलकूद के महत्त्व को समझते हुए अपनी बेटी को प्रेरित करते हैं।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘फ़िल्म का उद्देश्य व्यावसायिक ना होकर सामाजिक चेतना है।

‘महक’ के अन्य प्रमुख कलाकारों में प्रियंका महाराज, माही खान, बेबी चाहत, वीरेंद्र झा, नीरज कुमार, सागर झा, अलका सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं। स्पोर्ट्स पर आधारित इस फ़िल्म की शूटिंग समेदा गांव से शुरू हुई है, जबकि समापन स्टेडियम में होगी।’

धीरज पंडित के निर्देशन में उदय भगत की हिंदी फिल्म ‘महक’ की शूटिंग शुरू आजमगढ़ में

भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सेट पर भोजपुरी भाषा में ही बातचीत करने का कड़ा निर्देश दिया निर्देशक धनंजय तिवारी ने...

भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह और अभिनेता विशाल तिवारी के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। फिल्म निर्देशक धनंजय तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता मनोज के गुप्ता हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के गोपीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक धनंजय तिवारी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पर शूटिंग के सेट पर कड़ा निर्देश देते हुए सबसे कहा कि ‘भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग के सेट सब लोग भोजपुरी में ही बात करें… जो भी क्रू मेंबर भोजपुरी में बात नहीं करेगा, उसे फाइन देना पड़ेगा।’ इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ‘हम सब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग यूपी और बिहार के रहने वाले हैं और जब हम सब अपने घर वालों से, नात-रिश्तेदार से अपने गांव की भाषा में बात करते हैं तो शूटिंग के सेट पर क्यों ना हम सब अपनी मीठी भाषा भोजपुरी में ही बात करें। क्योंकि हम फिल्म करते हैं भोजपुरी… संवाद बोलते हैं भोजपुरी भाषा में… तो भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सेट पर भी हम लोगों को भोजपुरी में ही बात करनी चाहिए।’

वहीं अभिनेत्री अंजना सिंह ने कहा कि ‘भोजपुरी भाषा के सम्मान के लिए ये बहुत बड़ी क्रांतिकारी पहल है। इससे भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सेट पर हर किसी के बीच एक अपनापन का एहसास होता नजर आया है। इसके लिए हमारे डायरेक्टर धनंजय तिवारी को साधुवाद।’

अभिनेता विशाल तिवारी ने कहा कि ‘ये निर्णय हमारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को बहुत पहले ही लेना चाहिए था। खैर निर्देशक धनंजय तिवारी का यह फैसला ‘भोजपुरी में ही बोलल बतियावल जाव’ का मैं सपोर्ट कर रहा हूँ। हम लोग जबसे एक दूसरे से सेट पर भोजपुरी में बात कर रहे हैं तो बहुत अच्छा लग रहा है और अपनापन का एहसास हो रहा है।’

फिल्म ‘शुभ आरती’ के निर्माता मनोज के गुप्ता ने  मुक्तकंठ से धनंजय तिवारी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘अरे भइया ई त बड़ अच्छी बात हो गईल, अईसन लागत बा कि हम सब फिलिम के शूटिंग में नाही, बल्कि अपने-अपने घर-परिवार संघे बानी जा…’

उल्लेखनीय है कि किन्नरी फिल्म्स प्रोडक्शन बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ के निर्माता मनोज के गुप्ता हैं। निर्देशक धनंजय तिवारी  हैं। इस फिल्म की कथा धनंजय तिवारी ने लिखा है, जबकि पटकथा सभा वर्मा और नीरज मिश्रा ने लिखा है, वहीं संवाद नीरज मिश्रा ने लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा, डीओपी नीरज त्रिपाठी, डांस मास्टर विवेक थापा, फाइट मास्टर दिनेश यादव, डायरेक्शन टीम बिट्टू यादव, विशाल शर्मा, आर्ट डायरेक्टर विकास राज प्रतापगढ़ी, ईपी अंकित तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर अंकित तिवारी, प्रोडक्शन मैनेजर अमित पाठक, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अंजना सिंह, विशाल तिवारी, देवेंद्र पाठक, मनोज गुप्ता, ज्ञान आर्या, अंशु तिवारी, डॉली सिंह, मिंटू शाह, रंजीत निषाद, अमित पाठक और बाल कलाकार कायरा हैं।

विशाल तिवारी, अंजना सिंह, धनंजय तिवारी, मनोज गुप्ता की फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग कंप्लीट

प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) की फिल्म ‘दानवीर’ में पवन सिंह और समर सिंह दिखाएंगे जौहर...

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, देसी स्टार समर सिंह के साथ प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने बतौर निर्माता भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दिया है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले विधिवत ग्रैंड मुहूर्त किया गया। फिल्म की शूटिंग शुरू होने और दो बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और समर सिंह को लेकर फिल्म बनाने के लिए इमरोज अख्तर मुन्ना को चहुंओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देने का ताँता लगा हुआ है।

गौरतलब है कि सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों पर की जा रही है।

वाई सी प्रॉपर्टीज़ एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मारफा म्यूज़िक बैनर के तले बनाई जा रही फिल्म ‘दानवीर’ के निर्माता प्रेम पाल और अमृत कुमार हैं। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) हैं, जो पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में अहम योगदान दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में उनका महत्वपूर्ण स्थान है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज नारायण हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्मों की मेकिंग व निर्देशन किया है। गीतकार छोटू, रत्नेश सिंह, संगीतकार प्रियांशु सिंह, सरगम, डीओपी देवेंद्र तिवारी, डांस मास्टर गोल्डी जायसवाल, सोनू, आर्ट डायरेक्टर पवन प्रजापति, ईपी आदित्य सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर बबलू, प्रोडक्शन मैनेजर नितिन हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, समर सिंह, महिमा सिंह, प्रकाश जैस, संजय वर्मा, निशा झा, सुनीता मौर्य आदि हैं।

इस फिल्म को लेकर पावर स्टार पवन सिंह ने कहा कि ‘दानवीर एक ऐसी फिल्म है, जिसमें एक्शन, इमोशन, पारिवारिक मूल्य और सामाजिक सरोकारों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा।’ उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि ‘जब ये फिल्म आएगी तो आप लोग अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें, क्योंकि फ़िल्म ‘दानवीर’ में एक नया अंदाज देखने को मिलेगा।

वहीं देसी स्टार समर सिंह ने कहा कि ‘ये फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, साथ ही समाज को मजबूत बनाने का संदेश भी देगी। मैं और पवन भइया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे हमारे फैंस में एक अलग ही उत्साह बना हुआ है।’

प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने बताया कि ‘इस फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। जिसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़े कैनवास की ये फिल्म पवन सिंह और समर सिंह के करियर में एक और यादगार अध्याय जोड़ने का काम करेगी।’

 

पवन सिंह, समर सिंह के साथ प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने शुरू किया फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में

 

रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गीत ‘चाँद’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज...

कश्मीरी गर्ल बनकर माही श्रीवास्तव ने अपने फैंस और ऑडियंस के लिए कश्मीर की कली का एहसास करा रही हैं। वह भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गीत ‘चाँद’ लेकर आईं हैं। बता दें कि करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरिया सिनेप्रेमियों की लाडली मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों नये-नये स्वैग के साथ अपने हुश्न  का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। इस गीत ‘चाँद’ के जरिये एक बार फिर माही श्रीवास्तव कातिल अदाओं से अपने फैंस एवं ऑडियंस का दिल जीत रही हैं। उनकी दिलकश अदाओं से सजा ये सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव कश्मीरी पोशाक पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं और अपने खूबसूरती और नजाकत से सभी को दीवाना मस्तना बना रही हैं। वह फूलों से भरी नाव डल झील पर चलाते हुए कश्मीर की कली लग रही हैं। इस गीत की शूटिंग कश्मीर की मनोरम वादियों, बर्फीले पर्वत, निर्मल पानी से भरी झील आदि रमणीय स्थलों पर किया गया है।

इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि कश्मीर की हरी भरी वादियों में लकड़ी का गठ्ठर लेकर जाते हुए एक कश्मीरी हैंडसम लड़के से टकरा जाती है, जिससे उसकी लकड़ियाँ गिरकर बिखर जाती है और तब वह लड़का माही का हेल्प करता है। और उसी समय माही को उस लड़के से पहली नजर का पहला प्यार हो जाता है। वह उमंग भरी प्यार से गुनगुनाते हुए कह रही हैं कि…

‘अब त भगवान जी से अतने दुआ माँगी, तू जे मिलि जा सनम त अउर हम का माँगी, दिल के संगीत के सुर के तोहके ताल बना लेतीं, तोहरे के धड़कन तोहके जान बना लेतीं, चलनी से देखे वाला चाँद बना लेतीं…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘चाँद’ के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर गोल्डी यादव की आवाज इस गीत में कानों में मिसिरी की मिठास की घोल का एहसास करा रही है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कश्मीरी लड़की के रूप में सादगी भरा अभिनय करके सबका ध्यान खींच लिया है। म्यूज़िक विनय विनायक और लिरिक्स पिंकू बाबा का है। डायरेक्टर समीय मलिक, सिनेमैटोग्राफर सैयद मुज़फ़्फ़र, एडिटर एंड कलरिस्ट सैयद मुज़फ़्फ़र, असिस्टेंट सिनेमैटोग्राफर सज्जाद मलिक हैं। लाइटिंग कैसर शब्बीर ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ये गाना काफी यूनिक बनाया गया है। इसकी शूटिंग में एक अलग ही एहसास हुआ है और एक नया अनुभव मिला है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर सर ने कमाल का गाना बनाया है। इस सांग में काम करके मुझे बहुत खुशी है। इस गाने को अपना भरपूर प्यार देने के लिए सभी फैंस एवं ऑडियंस दिल से थैंक्यू।’

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गीत ‘चाँद’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज