nav-left cat-right
cat-right

पवन सिंह, निर्देशक मनोज नारायण, प्रोड्यूसर अमृत कुमार, इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) की फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग कंप्लीट...

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने वाई सी प्रॉपर्टीज़ एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मारफा म्यूज़िक बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ की तय समय पर कंप्लीट कर लिया है। लेखक और निर्देशक मनोज नारायण के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रेम पाल और अमृत कुमार हैं। फिल्म के को-प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) हैं। इस फिल्म में पहली बार पावर स्टार पवन सिंह और देसी स्टार समर सिंह एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। उनकी केमिस्ट्री भोजपुरी सिनेमा के जोरदार तहलका मचाने वाली है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक एवं विभिन्न रमणीय स्थलों पर की गई है। इस फिल्म के भव्य पैमाने पर निर्माण को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘एक तरफ जहां पवन सिंह का टाइम पर शूटिंग के सेट पर आना, शिद्दत से शूटिंग करना और तय समय पर फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना है। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी के दो बड़े स्टार पवन सिंह और समर सिंह को एक साथ लेकर फिल्म का निर्माण करना, करोड़ों रुपये का बजट लगाना तथा एक लंबे शेड्यूल में टाइम पर शूटिंग पूरी करना।’ ये आजकल भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में पवन सिंह और निर्माता निर्देशक द्वारा रचा गया नया इतिहास है।

गौरतलब है कि सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी भोजपुरी फिल्म ‘दानवीर’ का निर्माण वाई सी प्रॉपर्टीज़ एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मारफा म्यूज़िक बैनर के तले किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता प्रेम पाल और अमृत कुमार हैं। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) हैं, जो पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में अहम योगदान दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में उनका महत्वपूर्ण स्थान है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज नारायण हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्मों की मेकिंग व निर्देशन किया है। गीतकार छोटू, रत्नेश सिंह, संगीतकार प्रियांशु सिंह, सरगम, डीओपी देवेंद्र तिवारी, डांस मास्टर गोल्डी जायसवाल, सोनू, आर्ट डायरेक्टर पवन प्रजापति, ईपी आदित्य सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर बबलू, प्रोडक्शन मैनेजर नितिन हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, समर सिंह, महिमा सिंह, प्रकाश जैस, संजय वर्मा, निशा झा, सुनीता मौर्य आदि हैं।

इस फिल्म को लेकर पवन सिंह ने कहा कि ‘दानवीर फिल्म भोजपुरी सिनेमा में नया इतिहास रच रही है। इस फिल्म में एक्शन, इमोशन के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों की अहमियत और सामाजिक कर्तव्यों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा। इस फ़िल्म में एक नया अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।’

लेखक और निर्देशक मनोज नारायण ने कहा कि ‘ये फिल्म समाज को जागरूक करने वाली और रिश्तों पर विश्वास कायम रखने वाली मनोरंजन से भरपूर है। इस फिल्म को तय शेडयूल में टाइम पर कंप्लीट करने में पवन सिंह को फुल सपोर्ट करने के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं।’

प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) ने बताया कि ‘बड़े कैनवास पर शूटिंग की गई इस फिल्म का निर्धारित शेड्यूल पर कंप्लीट करना पवन सिंह के कोऑपरेट के बिना संभव नहीं था। पवन जी जितनी तारीफ की जाय, वह कम होगी। उनका टाइम पर सेट पर आना और टेक्नीशियन के साथ अच्छा तालमेल के साथ हमने तय समय पर फिल्म की शूटिंग कंप्लीट कर लिया है, इसके लिए पवन सिंह को तहेदिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।’

पवन सिंह ने निर्देशक मनोज नारायण, प्रोड्यूसर अमृत कुमार, इमरोज़ अख्तर की फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग किया कंप्लीट

विजय यादव के निर्देशन में प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, रोशनी सिंह की ‘पिया रखिया सेनुरवा के लाज’ का शूटिंग शुरू भदोही में...

भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रेम सिंह, स्टार ऐक्ट्रेस रक्षा गुप्ता और रोशनी सिंह स्टारर सुर म्यूज़िक वर्ल्ड प्रा.लि. के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखिया सेनुरवा के लाज’ की शूटिंग विधिवत मुहूर्त के साथ शुरू कर दी गई है। फ़िल्म प्रोड्यूसर एवं मार्केटिंग हेड से निर्देशक की पारी शुरू किये विजय यादव के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों की की जा रही है। यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों और सामाजिक संवेदनाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। मुहूर्त के दौरान कलाकारों और टीम के सदस्यों ने फिल्म की सफलता के लिए कामना की और इसे दर्शकों के दिलों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता यूथ स्टार प्रेम सिंह और प्रतिभाशाली अभिनेत्री रक्षा गुप्ता नजर आएंगी। दोनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उम्मीदें हैं। उनके साथ रोशनी सिंह, मनोज द्विवेदी, विनोद मिश्रा, अनीता रावत, रिंकू आयुषी, पूर्वी दूबे, अनीता ओझा, रानी सिंह, प्रियंका शर्मा, बबलू लाल, विवेक कुमार, लवी ठाकुर जैसे सशक्त कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इन सभी अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकारों की मौजूदगी से फिल्म की कहानी को मजबूती मिलेगी और दर्शकों को एक भावनात्मक, मनोरंजक एवं यादगार सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है। इस फिल्म के निर्माता सुरेंद्र यादव हैं, जबकि निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं विजय कुमार यादव, जो इससे पहले भी सार्थक और मनोरंजक फिल्मों के लिए जाने जाते रहे हैं। फिल्म की कहानी शमशेर ने लिखी है, जो पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक ताने-बाने को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। वहीं, फिल्म के दृश्य पक्ष को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी अनुभवी डीओपी सुनील अहीर निभा रहे हैं। गीतकार व संगीतकार सुनील झा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।

निर्माता सुरेंद्र यादव ने कहा कि ‘पिया राखिया सेनुरवा के लाज’ पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक भावनाओं और रिश्तों की गरिमा को दर्शाने वाली फिल्म है, जिसे दर्शक अपने जीवन से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।’ उन्होंने बताया कि ‘फिल्म की कहानी मजबूत संदेश के साथ मनोरंजन का संतुलन बनाये रखती है और कलाकारों व तकनीकी टीम ने पूरे समर्पण के साथ काम किया है।’ उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी और भोजपुरी सिनेमा को एक नई दिशा देगी।

निर्देशक विजय यादव ने कहा कि ‘पिया रखिया सेनुरवा के लाज’ एक साफ-सुथरी, भावनात्मक और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जो भोजपुरी सिनेमा को नई ऊँचाई देने का काम करेगी। दर्शकों को इस फिल्म में एक सशक्त कहानी, उम्दा अभिनय और यादगार संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।’

सुर म्यूज़िक वर्ल्ड और निर्देशक विजय यादव की फिल्म ‘पिया रखिया सेनुरवा के लाज’ की शूटिंग प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, रोशनी सिंह ने शुरू

रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज...

बसंत का महीना रूप सौंदर्य से भरपूर बड़ा मनभावन और सुहावन होता है। यह बसंत ऋतु बहुत ही रोमांटिक मौसम है। ऐसे में भोजपुरी वर्ल्ड की मोस्ट फेमस अदाकारा माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ लेकर आई हैं। यह लोकगीत शादीशुदा स्त्री के रूप सौंदर्य और श्रृंगार पर आधारित है। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर स्वर में गाकर सबका मन मोह लिया है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव गुलाबी रंग की साड़ी पहने मोहनी मुस्कान और अदायगी से बिजली गिरा रही हैं और दीवानों को घायल कर रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच लेवल पर किया गया है।

इस भोजपुरी लोकगीत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव को दिखाया गया है, जो ससुराल में है और उसका पति परदेस में है। वह जब सज धजकर सोलहो श्रृंगार करती है तो उसे मलाल होता है कि उसके सोलहो श्रृंगार को निहारने वाला और तारीफ करने वाला उसका पति उसके पास नहीं है। इस बात का जिक्र करते हुए माही अपने सहेलियों से हुए कहती है कि…

‘केहू ना रूपवा निरेखे वाला बा, प्यार से ना हमरा के देखे वाला बा, सूना लागे नथिया बाली माँगटीका, बलम बिना, बलम बिना, सोरहो सिंगार लागे फीका बलम बिना, सोरहो सिंगार लागे फीका बलम बिना…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरकर गरदा उड़ा दिया है।  इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गीत को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि  ‘ये लोकगीत रूप सौंदर्य और श्रृंगार पर बनाया गया है, जोकि बहुत ही प्यारा लग रहा है। मुझे बहुत खुशी इस बात पर होती है कि भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा अलग-अलग विधा के भोजपुरी लोकगीत बनाती है, जिससे संगीतप्रेमियों को हमेशा फ्रेश सांग सुनने व देखने को मिलते हैं। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वहीं सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़कर मुझे बहुत खुशी है। इस म्यूजिक कंपनी से मुझे बेस्ट से बेस्ट सांग गाने का मौका मिलता रहता है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’

रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Budget 2026–27: Views Of Mr. Ankit Jain, Co-Founder & CEO, Cosmos Pumps...

“The proposed outlay of ₹20,000 crore over the next five years for developing City Economic Regions marks a decisive shift in India’s urban growth narrative. By consciously focusing on tier-two, tier-three cities and even temple towns, the Budget recognises that the next wave of India’s economic momentum will come from beyond the metros. Cities are not just population centres; they are engines of innovation, employment and productivity, and this initiative aims to unlock the power of urban agglomerations by aligning infrastructure investments with each city’s unique growth drivers.

For India to truly build smart cities, the emphasis must go beyond digital solutions and focus equally on resilient physical infrastructure—especially water management, energy efficiency and sustainable utilities. Modern cities need intelligent pumping systems, efficient water supply, wastewater management and climate-ready infrastructure to support growing populations and industries. The challenge-based allocation of ₹5,000 crore per City Economic Region encourages competition, innovation and outcome-driven planning.

As a member of the CII National Startup Council, I see this Budget as equally significant for India’s startup ecosystem. India’s startup challenge is not ideas or talent, but the cost of capital and cash-cycle friction. Faster GST refunds, rational ESOP taxation at liquidity and stronger R&D cash incentives are critical to ensure innovation-led startups scale globally. Together, urban reforms and startup-friendly policies can make India’s growth more inclusive, resilient and future-ready.”

Budget 2026–27: Views Of Mr. Ankit Jain, Co-Founder & CEO, Cosmos Pumps

5-Year-Old Mudra Mahesh Jadhav Shines As Lead Child Artist In Upcoming Web Series “Ghar Ki Ronak”...

Mumbai: At just 5 years of age, Mudra Mahesh Jadhav has emerged as a promising child artist, delivering an impressive performance as the main lead child character in the web series “Ghar Ki Ronak”, produced under the banner of Green World Media Production.

Mudra’s natural expressions, emotional depth, and on-screen innocence add a strong soul to the narrative. Her performance plays a crucial role in connecting the audience emotionally with the story, making her presence both impactful and memorable.

The series is directed by B. S. Ali, who personally trained and mentored Mudra, helping her develop confidence and acting skills at such a young age. According to the director, Mudra possesses exceptional potential and a bright future in the entertainment industry.

“Ghar Ki Ronak” is a family drama web series that is set to release soon on a leading OTT platform. The project has already generated curiosity within industry circles for its strong performances and engaging storytelling.

Mudra Mahesh Jadhav’s journey is a true example of how talent, when nurtured with proper guidance, can shine at any age.

 

5-Year-Old Mudra Mahesh Jadhav Shines As Lead Child Artist In Upcoming Web Series “Ghar Ki Ronak”