nav-left cat-right
cat-right

The First Look Of Bhojpuri Film ‘UMA’ Is Out On Social Media...

भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी

भोजपुरी फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक अनंजय रघुराज ने नई भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी हो चुका है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हैं, जिन्होंने टाइटल रोल निभाया है। वह फर्स्ट लुक के पोस्टर गाँव की साधारण परिवेश में पली बढ़ी लड़की के लुक में नजर आ रही हैं। उनके साथ एक्टर रितेश उपाध्याय बैठे हुए सिंपल विलेज ब्वॉय के रूप में दिख रहे हैं। पोस्टर में एक पुराना लालटेन जलता हुआ दिख रहा है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर लग रहा है कि देश-विदेश में बहुत सारा अवार्ड जीतने वाली फिल्म जया का रिकॉर्ड तोड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित की गई, भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ महिला प्रधान फिल्म है, जिसकी चर्चा फिल्मी गलियारे में बहुत जोरों पर होने लगी है। जिस तरह से उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर आधारित महिला प्रधान फिल्म ‘जया’ बनाकर भोजपुरी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया और ‘जया’ को देश और विदेश में अनगिनत ऐतिहासिक अवार्ड से मिले हैं और अब लगता है कि फिल्म ‘उमा’ भी एक नया इतिहास रचेगी और रत्नाकर कुमार फिर से एक और नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। निर्देशक अनंजय रघुराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की नायिका माही श्रीवास्तव हैं, जो टाइटल रोल निभा रही हैं। बता दें कि माही श्रीवास्तव भोजपुरी की बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है और जया जैसी फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका निभाकर देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह लगातार बेहतरीन फिल्मों और मिलियन-मिलियन व्यूज वाले गानों में अपने शानदार अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं।

गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स चैनल के बैनर तले बनी महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक अनंजय रघुराज

हैं। लेखक अरविंद तिवारी और राकेश तिवारी हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, ईपी कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रोडक्शन कंट्रोलर महेश उपाध्याय हैं। इस फिल्म का पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं। इस फिल्म में मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, रितेश उपाध्याय,⁠ अमरेंद्र शर्मा,⁠ पुष्पेंद्र राय, शंभू राणा, सीपी भट्ट, राकेश त्रिपाठी,⁠ मोना राय,⁠ नेहा सिंह,⁠ ऋतम श्री, जेपी सिंह, अंशु तिवारी,⁠ पारुल प्रिया हैं।

https://www.instagram.com/p/DP3oQxxDFO9/

इस फ़िल्म को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘फिल्म ‘उमा’ सामाजिक मुद्दे पर आधारित एक नारी प्रधान सिनेमा है, जो आम जनता की समस्या को मनोरंजन के साथ प्रस्तुत करने वाली है और इस फ़िल्म के माध्यम से समाज को जागरूक करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि हमारी ये पहल लोगों के बीच सकारात्मक सोच पैदा करेगी और समाज के प्रति लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘रत्नाकर कुमार सर जब भी कोई फिल्म बनाते हैं तो वो इंटरटेनमेंट के साथ-साथ समाज में मैसेज भी देते हैं। जिस तरह से फ़िल्म जया में उन्होंने सामाजिक मुद्दा उठाया था और मुझे लाइफ में कुछ अलग करने का मौका दिया था, वैसे ही उमा में भी सर एक नई लकीर खींच रहे हैं। इसके लिए मैं रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’

इस फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज ने कहा कि ‘एक निर्माता के तौर पर रत्नाकर कुमार भोजपुरी सिनेमा में नई अलख जागने का काम कर रहे हैं। वे ऐसे फिल्म निर्माता हैं, जो भोजपुरी में सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाते हैं। फ़िल्म ‘उमा’ के निर्देशन की कमान मेरे हाथों में सौंपकर उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है, इसके लिए उन्हें दिल से थैंक्यू। मैं आगे भी उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतारूंगा।’

भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी

6th Suraj Parkash Marwah Sahitya Ratan National Awards Presented At 11th Global Literary Festival Noida 2025...

Noida, October 2025: The prestigious 6th Suraj Parkash Marwah Sahitya Ratan National Awards were presented with grandeur and literary pride during the 11th Global Literary Festival Noida 2025, held at Marwah Studios, Film City Noida. The event celebrated the extraordinary contributions of India’s leading writers, poets, and thinkers who have significantly enriched the nation’s literary and cultural heritage.

The ceremony was graced by H.E. Karlito Nunes, Ambassador of Timor-Leste to India, who served as the Chief Guest and presented the awards to this year’s distinguished recipients.

The Suraj Parkash Marwah Sahitya Ratan National Awards 2025 were conferred upon: Pawan Mathur – Renowned Author, Awadhesh Singh – Author, Prof. Dr. Dewakar Goel – Author, Arvind Mishra – Author, Dr. Savita Chadha – Author, Suksham Lata Mahajan – Author & Poet, Dr. Shailbala Agarwal – Author, Meenakshi Joshi – Author, Dr. Amit Kaur Puri – Author & Poetess, Om Sapra – Renowned Author & Translator, Subhash N,eerav – Author

Addressing the august gathering, Dr. Sandeep Marwah, President of Marwah Studios and Chair of the Award Committee, said, “The Suraj Parkash Marwah Sahitya Ratan Award is a tribute to literary brilliance and creative spirit. It honours those who have dedicated their lives to words, wisdom, and the preservation of cultural values. These writers are the torchbearers of India’s intellectual identity.”

H.E. Karlito Nunes, while presenting the awards, congratulated all the recipients and expressed admiration for India’s deep literary traditions. “Literature is a bridge that connects nations through emotions and ideas. India’s writers have a remarkable ability to inspire the world through their words,” he said.

The event concluded with a heartfelt vote of thanks by Dr. Sushil Bharti, Festival Director, who acknowledged the collective efforts of the authors, organizers, and guests in making the 6th edition of the awards a grand success.

6th Suraj Parkash Marwah Sahitya Ratan National Awards Presented At 11th Global Literary Festival Noida 2025

आफताब शिवदसानी, विशाल कोटियान और सना सूरी मुम्बई में रवि सिंह द्वारा आयोजित “होप्स मिस्टर इंडिया 2025” में हुए उपस्थित...

बॉलीवुड स्टार आफताब शिवदसानी, बिग बॉस फेम विशाल कोटियान और सना सूरी मुम्बई में आयोजित “होप्स मिस्टर इंडिया 2025” में जज के रूप में उपस्थित हुए. निलयश्री क्रिएशंस द्वारा प्रेजेंट इस पेजेन्ट के ऑर्गनाइजर रवि सिंह थे जो एक फिल्ममेकर भी हैं. इस अवसर पर सोशल मीडिया वायरल आर्टिस्ट राजू कलाकार इत्यादि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इसके विजेता हर्षित मिश्रा, फर्स्ट रनरअप विवेक चौधरी और सेकंड रनरअप रूपेश प्रसाद को घोषित किया गया.

शो के ऑर्गनाइजर रवि सिंह ने कहा कि उनकी कंपनी निलयश्री क्रिएशंस दिल्ली में पिछले 10 साल से काम कर रही है. बहुत सारे इवेंट किए गए हैं. “होप्स मिस्टर इंडिया का आयोजन दिल्ली में भी सफल रहा है. अब पहली बार हमने मुम्बई मे इसका आयोजन किया. मैं शो के जजों आफताब शिवदसानी, विशाल कोटियान और सना सूरी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम मे आकर प्रोग्राम की शोभा बढ़ा दी. सभी प्रतियोगियों ने काफी तैयारी और मेहनत की. विजेता को 5 लाख रुपये नकद और हमारे प्रोडक्शन की फिल्म मे अभिनय का अवसर दिया जाएगा. जैसा कि शो का नाम है होप्स मिस्टर इंडिया ये तमाम नए मॉडल के लिए उम्मीद का एक बड़ा प्लेटफार्म है जहां उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है.

आफताब शिवदसानी, विशाल कोटियान और सना सूरी ने आयोजक रवि सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने इतने अच्छे शो का बखूबी आयोजन किया ये उनकी टीम की मेहनत का परिणाम है. हर प्रतियोगी मे आत्मविश्वास और उम्मीद नजर आई. इस तरह के कार्यक्रम मे नए लोगों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है. इस शो के ग्रूमर अभिषेक कपूर थे और शो मैनेजमेंट अक्षित चौहान ने किया. मीडिया पार्टनर स्वदेश चैनल था.

आफताब शिवदसानी, विशाल कोटियान और सना सूरी मुम्बई में रवि सिंह द्वारा आयोजित “होप्स मिस्टर इंडिया 2025” में हुए उपस्थित

“UJJAL” An Exhibition Of Paintings & Sculpture By 6 Renowned Artists In Jehangar Art Gallery...

From: 14th to 20th October 2025

“UJJAL”

An Exhibition of Paintings & sculptures by 6 contemporary renowned artists – Bappa Maji, Pravat Manna, Subrata Paul, Sudeshna Sil, Sudip Biswas, Tanmoy Hazra.

VENUE:

Jehangir Art Gallery

Auditorium Hall

161-B, M.G. Road

Kala Ghoda, Mumbai 400001

Timing: 11am to 7pm

Contact: +91 9163718889, +91 9831307228

UJJAL” — A Radiant Confluence of Painting & Sculpture
14 – 20 October 2025 | Jehangir Art Gallery (Auditorium Hall), Mumbai

The group show “UJJAL” displays paintings and sculptures by six contemporary Indian artists: Bappa Maji, Pravat Manna, Subrata Paul, Sudeshna Sil, Sudip Biswas, and Tanmoy Hazra.

“UJJAL” (meaning bright, luminous) draws viewers into a deep conversation with form, colour, memory, myth, and nature. These six artists, regardless of their fields, combine tradition and novelty, the physical and the lyrical, the individual and the general.

This show was inaugurated on 14th October 2025 by Mr. Brahmanand S. Singh(National Award Winning Filmmaker, Author & Mentor)

Bappa Maji of Kolkata sculpts sacred and animal forms using the Bengal Dokra tradition. He reinterprets mythological Vahanas in new materials. His art considers humans, animals, myth, and daily life, prompting viewers to feel respect and think.

Pravat Manna uses paint to change the canvas into a landscape of feelings, using oil, acrylic, and mixed media. Through layered compositions, he explores memory, identity, and humanity, using technical skill and personal symbolism.

Active since the late 1990s, Subrata Paul sculpts, often with bronze and wood, moving beyond mere replication to reveal the hidden energies of form. His sculptures communicate human feelings and interactions, using both old and new artistic methods.

Sudeshna Sil’s work reflects her sensitivity, influenced by Bengal’s nature and art training. Through watercolour, mixed media, and fabric, she portrays nature’s depth, offering escape from city life.

Sudip Biswas, a notable modern Indian painter, creates stories of quiet feelings, cultural remembrance, and tradition. Benaras and the Ganga influence his paintings, which combine abstraction and figuration. His recent awards highlight the impact of his work.

The exhibition also includes Tanmoy Hazra’s work, which is characterised by its expressive and innovative qualities and engagement with diverse materials, form, context, and meaning.

The six artists engage in a complex dialogue, rich with layers of myth and matter.

“UJJAL” presents a unique mix of artists, allowing art lovers to dive into modern Indian visuals that are both classic and forward-looking. We welcome everyone to experience these artworks at Jehangir Art Gallery.

Sushma Sabnis – Mumbai.

“UJJAL” An Exhibition of Paintings & Sculpture by 6 renowned artists in Jehangar Art Gallery

अनूप जलोटा ने बाँधे सुरों के मनके, बहार-ए-उर्दू 2025 का भव्य समापन डोम एसवीपी स्टेडियम में...

जब डोम एसवीपी स्टेडियम की सुनहरी रोशनी शाम की नर्म हवा में घुली, तो बहार-ए-उर्दू 2025 का अंतिम अध्याय खुला — और इसके साथ ही मनाया गया महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी के 50 सुनहरे वर्ष। यह शाम थी शब्दों, शायरी, सुरों और एहसास की — जिसने मुंबई को उर्दू की खुशबू में डुबो दिया।

दिन की शुरुआत हुई जोश और जज़्बे से भरे इंटर-कॉलेजिएट बैतबाज़ी मुकाबले से, जहाँ महाराष्ट्र के विभिन्न कॉलेजों के नौजवान शायरों ने उर्दू के अदीबों को अपने अल्फ़ाज़ से सलाम किया। मेज़बान शमिम इक़बाल मोमिन और मुख़लिस माडू ने इस मुशायरे को ऐसी रवानी दी कि लगा — उर्दू की रूह आज भी इन दिलों में ज़िंदा है।

इसके बाद मंच सजा इक़बाल नियाज़ी के नाट्य प्रस्तुति ज़मीन का एक टुकड़ा के लिए — एक ऐसी कहानी जिसने इंसानियत, दर्द और अपनेपन की दास्तां को संवेदनशीलता से पिरोया।

फिर मुस्कुराहटों की बारी आई, जब हास्य कवि कलीम समर ने अपनी ज़ुबान की नर्मी और लफ़्ज़ों की चमक से सबको हंसी में डुबो दिया। मोनिका सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर, सोलापुर, ने अपने अशआर से शाम में नज़ाकत और नूर दोनों भर दिए।

और फिर — हवा में ख़ामोशी उतर आई।

अनूप जलोटा, सुरों के बादशाह, मंच पर आए।

हर ग़ज़ल, हर आलाप के साथ उन्होंने डोम को भक्ति, मोहब्बत और यादों के समुंदर में बदल दिया।

उन्होंने उर्दू की रूह को यूँ बयान किया  — “उर्दू कोई ज़ुबान नहीं, वो साँस है जो दिल के गाने के साथ चलती है।”

इसके बाद शेखर सुमन और प्रिया मलिक की मेज़बानी में हुआ अवार्ड सेरेमनी, जहाँ उर्दू के कवियों, शिक्षकों, पत्रकारों और लेखकों को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हर अवार्ड, उर्दू की आधी सदी की मेहनत और मुहब्बत को सलाम था।

अंत में शबाब सबरी की क़व्वाली ने डोम एसवीपी स्टेडियम को इबादतगाह में बदल दिया — जहाँ सुर दुआ बन गए, ताल सजदा बन गई, और उर्दू फिर अमर हो गई।

जब राष्ट्रगान की गूंज फैली और परदे गिरे, तो बहार-ए-उर्दू अपने पीछे सिर्फ़ तालियाँ नहीं छोड़ गया —

वो छोड़ गया एक वादा।

एक वादा कि उर्दू मुंबई की रगों में बहती रहेगी,

हर शायर की साँस में गूँजती रहेगी,

और हर बार फिर जन्म लेगी — जब भी कोई नया शेर लिखा जाएगा।

अनूप जलोटा ने बाँधे सुरों के मनके, बहार-ए-उर्दू 2025 का भव्य समापन डोम एसवीपी स्टेडियम में