nav-left cat-right
cat-right

Singh Bhaiya Films Second Look Launched by Worldwide Records

Singh Bhaiya Films Second Look Launched by Worldwide Records

’सिंह भईया’ का सेकंड लुक ’वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी’ ने किया लांच

भोजपुरी सिनेसंगीत को व्यापक पैमाने पर प्रोमोट कर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी ’वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी’ ने भोजपुरी फिल्म ’सिंह भईया’ का सेकंड लुक ने लांच किया है। सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई यह फिल्म शीघ्र ही रिलीज होने वाली है। भोजपुरी फिल्म ’सिंह भईया’ के सभी राईट्स म्यूजिक कम्पनी  ’वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी’ ने खरीदे हैं। फिल्म के निर्माता सुजीत सिंह हैं।

फिल्म का निर्देशन किया है निर्देशक आशीष सिन्हा ने। लेखक अरविन्द तिवारी, संगीतकार अविनाश झा घुँघरू, गीतकार आजाद सिंह हैं। गानों को मधुर स्वर दिया सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और भजन सम्राट अनूप जलोटा आदि ने। सभी गाने बहुत ही कर्णप्रिय व मधुर हैं। नृत्य निर्देशन दिलीप मिश्रा, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला निर्देशन मुकेश कुमार का है।  मुख्य भूमिकाओं में सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, संजय पाण्डेय, संजय वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह आदि  है। फिल्म के नायक सुजीत सिंह ने फिल्म के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ’यह फिल्म लोगों के विचारों को बदल झिंझोड़ के रख देगी। यह केवल एक प्रेम कहानी ही नहीं है बल्कि इसमें भावनात्मक, एक्शन, हास्य व रोमांस से भरपूर फिल्म है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।’  ———–Ramchandra Yadav(PRO)

 

Comments are closed.